Blog

  • इस इलाके में हुई गोलीबारी, 2 गंभीर रूप से घायल

    नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 2 लोगों को गोली मार दी गई। घायलों की पहचान दिग्विजय उर्फ साजन और विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है घायलों के अस्पताल में उपचार जारी है दूसरी तरफ गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद लोकल थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर हमलावरों तक पहुंचने के फिराक में जगह-जगह छापेमारी कर रही है

    घटना के बाद घायलों को पास के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं हालांकि अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं  

  • पंजाबः ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी सब इंस्पेक्टर का ऑडियो हुआ वायरल

    बठिंडाः ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमरीक सिंह का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल ऑडियों की एनकाउंटर न्यूज पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह कह रहे हैं कि बठिंडा जिले में आप पार्टी के 5चेयरमैन हैं और उन्हें ट्रैफिक पुलिस सलाम नहीं करती और उन्हें ट्रैफिक से निकालने में मदद नहीं की जाती, जिसके बाद उक्त चेयरमैन एसएसपी से मिले। 

    इस दौरान कहा गया हैकि गाड़ी का हॉर्न बजाने के बाद ट्रैफिक पुलिस अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते। इसलिए सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि चेयरमैन जब भी आएं तो उनका उचित सम्मान करें और उनके वाहनों को ट्रैफिक से गुजरने दें। जिसके बाद कहा जा रहा है कि एसएसपी ने आदेश जारी किए है कि पांचों चेयरमैनों को सलामी देते वक्त प्रोटोकॉल के तहत सेल्यूट किया जाए जोकि हमारा कर्तव्य भी है। पुलिस विभाग द्वारा वायरलेस के जरिए दिए गए इस संदेश को किसी ने रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है। दूसरा ई-चालान ज्यादा से ज्यादा काटे जाए और नकद चालान न काटें जाए।

    वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उक्त वायरल वीडियो को लेकर ज्यादा तूल दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियों में उन्होंने अपने कर्मियों के ग्रुप में भेजी थी। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रत्येक चेयरमैन को उसके प्रोटोकॉल के मुताबिक रिस्पेक्ट दी जानी चाहिए और वह देनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले को लेकर शिकायत आ रही थी। वहीं इंस्पेक्टर ने कहा कि जिस पुलिस कर्मी ने भी यह ऑडियो वायरल की है, उसकी जांच की जा रही है। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाबः मानहानि केस में पत्नी के साथ अमृतसर पहुंचे सांसद संजय सिंह, देखें वीडियो

    अमृतसरः मानहानि केस में आज आप पार्टी के सासंद संजय सिंह अपनी पत्नी के साथ अमृतसर पहुंचे। दरअसल, 2016-17 में बिक्रम सिंह मजीठिया ने ड्रग्स पर बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के खिलाफ की गई एक टिप्पणी के मामले में आप सासंद अमृतसर पहुंचे है। इस मामले में मजीठिया ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

    हालांकि, कुछ देर तक केस चलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ समझौता कर लिया था और वह इस मामले से बाहर हो गए थे। जबकि संजय सिंह ने ऐसा नहीं किया और मामला अभी भी चल रहा है। एडवोकेट परमिंदर सिंह सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की सुनवाई आज मनजोग सीजेएम की अदालत में हुई। जिसमें बिक्रम सिंह मजीठिया और संजय सिंह दोनों मौजूद रहें। इस मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।

    गौरतलब है कि संजय सिंह एक्साइज मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर अमृतसर लाया जा रहा हैष इस पूरे मामले पर बात करते हुए परमिंदर सिंह सेठी ने कहा कि पंजाब में नशे के कारण हर दिन युवाओं की मौत हो रही है। जहां तक ​​इस मामले की बात है तो बिक्रम मजीठिया के बारे में बात करते हुए परमिंदर सिंह सेठी ने कहा कि उन पर पहले भी ड्रग मामले में चार्ज शीट दाखिला हो चुकी है और वह सजा भी काट चुके हैं। आज माननीय न्यायालय ने दोनों पक्षों को जिरह के लिए बुलाया गया है।

  • पंजाबः इस इलाके में कारोबारी के बेटे को किडनैप कर मांगी फिरौती, फिर मारी गोली

    लुधियाना: पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं शहर के मशहूर कारोबारी के बेटे संभव जैन को नूरवाला रोड़ से किडनैप कर लिया गया। इसके बाद उसके परिवार से फिरौती की मांग की गई। जब परिवार के लोग पैसे और गहने लेकर पहुंचे, तो आरोपियों ने कारोबारी के बेटे को गोली मार दी जोकि उसके जांघ में जाकर लगी। इस घटना के बाद संभव जैन को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया गया। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। 

    मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने कारोबारी को करीब 3 घंटे तक शहर में घुमाया। उसके परिवार को वह अलग-अलग लोकेशन पर बुलाते रहे। बदमाशों को जब शक हुआ कि पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगा रही है तो उन्होंने गोली मारकर कारोबारी को फेंक दिया। सूचना के बाद लुधियाना पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपियों की तलाश में लग गई। इस मामले में फिलहाल पुलिस के उच्चाधिकारी बैठक कर रहे हैं। हालांकि अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं हाथ लग पाया है।

  • पंजाबः CM भगवंत मान के OSD ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD और आप नेताओं में करीबी माने जाने वाले मंजीत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालयों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंजीत सिद्धू ने इस्तीफा शुक्रवार रात को भेजा और उसे स्वीकार कर लिया गया है। मंजीत सिंह ने इस इस्तीफे में सेहत समस्याओं का हवाला दिया है। आप जॉइन करने से पहले ​​​​​​​मंजीत सिद्धू कई प्रमुख पंजाबी अखबारों के साथ जुड़े रहे।

    पत्रकार समुदाय के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं और अनुभव के कारण आप को पंजाब में काफी फायदा भी मिला। मुख्यमंत्री मान के OSD सिद्धू ने जनवरी में ही इस पद को संभाला था। मंजीत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई और पंजाब के पत्रकार समुदाय का जाना-माना नाम है। वह काफी समय से आप पंजाब की मीडिया को संभाल रहे थे।

  • कांग्रेस नेता की बदमाशों ने की जमकर पिटाई, उतरी पगड़ी, वीडियो वायरल

    जबलपुरः नगर निगम के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह पांधे के साथ उनके ही मोहल्ले के कुछ बदमाशों ने जमकर मारपीट कर दी। यह घटना गोरखपुर इलाके की है। नरेंद्र सिंह ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत गोरखपुर थाने में की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह उनका आपसी विवाद है और रिपोर्ट दोनों तरफ से हुई है। लेकिन जो वीडियो सामने आए हैं उनमें कांग्रेस नेता की पिटाई होते दिख रही है। 

    जबलपुर के गोरखपुर इलाके के कांग्रेस नेता और पूर्व नगर निगम पार्षद नरेंद्र सिंह पांधे के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। नरेंद्र सिंह को पांच-छह लोगों ने बहुत ज्यादा मारा है उनकी पगड़ी खोल दी गई और उनके बाल भी खींचे। नरेंद्र सिंह ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत जबलपुर के गोरखपुर थाने में की है। नरेंद्र सिंह पांधे का कहना है कि ”उनके घर के बाहर एक जिम खुला हुआ है। जिम में रोज शराब पार्टी होती है। शराब पीने के बाद लोग सड़क पर हंगामा मचाते हैं, इसकी वजह से पूरे मोहल्ले का वातावरण खराब हो रहा है और महिलाएं सड़क पर निकल नहीं सकती।

    नरेंद्र सिंह ने जिम को बंद करने के लिए जिला प्रशासन से शिकायत की, थाने में भी इस बात की शिकायत की गई। स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी में भी यह बात रखी गई कि यह लोग सिख होने के बाद भी शराब पीकर हंगामा मचा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी जब नरेंद्र सिंह की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने जिम मालिक की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में कर दी। इसी बात से गुस्साए लोगों ने नरेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों को इस बात की जानकारी थी कि जब तक चुनाव चल रहा है तब तक नरेंद्र सिंह के साथ मारपीट नहीं करना है, नहीं तो इस घटना को राजनीतिक करार दिया जाएगा। इसलिए उन्होंने मतदान खत्म होने के बाद नरेंद्र सिंह के साथ मारपीट की।

  • LPG गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग घायल

    मुंबई :  महाराष्ट्र में मुंबई के बांद्रा इलाके में शनिवार तड़के एक घर में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद आग लगने से पांच लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे बांद्रा के गजाधर रोड इलाके में वन प्लस स्ट्रक्चर वाले घर में गैस का सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में घर के सभी पांच लोग घायल हो गए

    घायलों की पहचान निखिल जोगेश दास, राकेश रामजनम शर्मा, एंथोनी पॉल थेंगल, कालीचरण माजीलाल कनौजिया और शान अली जाकिर अली सिद्दीकी के रूप में हुई है। पांचों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मी इस बात की जांच कर रहे हैं कि ये सिलेंडर विस्फोट किस कारण से हुआ फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर है।

  • पंजाब के बच्चों को चंडीगढ़ में नर्सरी-प्री-नर्सरी में नहीं मिलेगा दाखिला! फैसले के बाद गरमाई राजनीति

    चंडीगढ़ः प्री-नर्सरी और नर्सरी स्तर के स्कूलों में पंजाब के बच्चों को दाखिला न देने के चंडीगढ़ प्रशासन के फैसले पर राज्य में राजनीति गरमा गई है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल और एनएसयूआई प्रमुख ईशरप्रीत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ प्रशासन के इस फैसले की कड़ी निंदा की है।

  • एनकाउंटर में मारा गया चर्चित बदमाश

    नई दिल्ली : यूपी के झांसी में एसटीएफ ने चर्चित बदमाश राशिद उर्फ गेड़ा को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। गेड़ा के खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या और लूट के करीब 2 दर्जन से ज्यादा केस दर्ज थे गेड़ा यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में मारा गया है उसके हाथों में हथियार भी देखा गया हैयूपी के झांसी में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है

    मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में राशिद उर्फ गेड़ा यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में मारा गया हैराशिद पर कानपुर कमिश्नरेट के थानों में हत्या, लूट, डकैती के 2 दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं यूपी एसटीएफ काफी लंबे समय से इस चर्चित बदमाश के पीछे लगी हुई थी और उसकी तलाश कर रही थी

  • पंजाबः भाजपा नेता के घर के बाहर हमलावारों ने चलाई गोलियां

    तरनतारन: खडूर साहिब हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भेल में भारतीय जनता पार्टी के जिला तरनतारन के कोर कमेटी सदस्य नेता कुलवंत सिंह भील के घर के बाहर देर रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है।

    घर के बाहर गेट पर अज्ञात लोगों द्वारा सीधी गोली चलायी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन लोगों ने सबसे पहले घर में जाकर बिजली सप्लाई का तार काट दिया और बिजली बंद कर दी, ताकि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ भी कैद न हो सके। इस मौके पर कुलवंत सिंह भील ने प्रशासन से मांग की कि इन लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।