Blog
-
स्कूली बच्चों को ले जा रही टेम्पो ट्रैवलर में लगी आग
दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर भुझाई आगऊना/ सुशील पंडित : जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित नंगल रोड़ पर रक्कड़ कॉलोनी में स्कूली बच्चों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर स्कूली बच्चे रोज़ की तरह उपमंडल अम्व से रक्कड़ कॉलोनी स्थित माउंट कार्मल स्कूल जा रहे थे। जैसे ही टेंपो ट्रैवलर दुर्गा कालोनी के पास पहुंचा तो गाड़ी से आग की लपटें उठनी शुरू हो गई।टेंपो ट्रैवलर के अगले दो टायरों से धुआं निकलने के बाद उठी आग की लपटों को देखकर टेंपो ट्रैवलर में बैठे बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ड्राइवर ने बच्चों को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। -
पंजाबः रेलवे विभाग ने दी राहत, श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
फिरोजपुरः माता वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, रेलवे विभाग ने श्रद्धालुओं की आस्था का ध्यान रखते हुए नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला किया है। जिसके तहत ट्रेने कुल 8 चक्कर लगाएगी, जिसमें चार चक्कर जाने के और चार ही चक्कर वापिस आने के शामिल है। दरअसल, रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु यह फैसला लिया है।
इस दौरान 04085 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 22.12.2023 तथा 29.12.2023 को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। जिसके बाद वापसी दिशा में 04086 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 24.12.2023 तथा 31.12.2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सांय 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों (उधमपुर) पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।
इसी के तहत 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 23.12.2023 तथा 30.12.2023 को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 25.12.2023 तथा 01.01.2024 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सांय 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06॰25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों (उधमपुर) स्टेशनों पर दोनों दिशाओं मे रुकेगी।
-
तलमेहड़ा स्कूल की छात्रा मानसी राणा का अंडर 16 हिमाचल थ्रोवॉल टीम में हुआ चयन
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत पडते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहडा की छात्रा मानसी राणा का चयन अंडर 16 हिमाचल थ्रो बॉल टीम में हुआ । अंडर 16 राष्ट्रीय स्तर में खेलने वाली मानसी राणा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की पहली छात्रा है । इसका श्रेय मानसी राणा ने अपने स्कूल के अध्यापकों और सभी डीपी, पीईटी को दिया। मानसी राणा 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक झारखंड के चांडिल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू हो रही है। मानसी के पिता राकेश कुमार और माता सोनिया,दादी इशरां देवी को बेटी पर गर्व है उन्होंने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि का सारा श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य अविनाश चंद्र आनंद,कोच रजनीश ठाकुर,मैडम रजनी बाला सहित टीम सिलैक्शन कमेटी सदस्यों को जाता है । तलमेहडा स्कूल के डीपीई रजनीश ठाकुर ने कहा कि स्काउट एवं गाइड प्रभारी रजनी बाला और प्रधानाचार्य अरविंद कुमार के मार्गदर्शन से स्कूल की छात्रा अपनी प्रतिभा को निखारते हुए शिखर की ओर जा रही है । इस प्रकार की उपलब्धियां तभी होती है जब खिलाड़ियों को भरपूर सुविधा दी जाए । चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू,सदा शिव मंदिर के चेयरमैन प्रवीण शर्मा,थ्रो बाल ऐसोसिएशन महासचिव जोगिंद्र शर्मा, अध्यक्ष अमन शर्मा, मुख्य संरक्षक अजय ठाकुर, रैफरी यशवीर सिंह ने राष्ट्रीय थ्रो बाल टीम में चयन होने पर छात्रा मानसी राणा को बधाई दी । -
पंजाब : लुटेरों ने घी विक्रेता से की मारपीट, लूटी नगदी, देखें वीडियो
बठिंडा : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है।
ऐसा ही मामला दयालपुरा गांव से सामने आया है। जहां बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि वह घी बेचने का काम करता है और कोहरे की आड़ में कुछ नशेड़ियों ने आकर उसके साथ मारपीट की और नगदी लूटी। जिसके बाद निजी एंबुलेंस से पीड़ित को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
-
ED ने बॉलीवुड अभिनेता Shah Rukh Khan की पत्नी Gauri Khan को भेजा नोटिस
मुबंईः एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कानूनी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने नोटिस भेजा है। दरअसल गौरी खान रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसेडर हैं। उन्हें 2015 में लखनऊ की इस रियल एस्टेट कंपनी का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया था। कंपनी पर आरोप है कि इसने बैंक और निवेशकों के करीब 30 करोड़ रुपये हड़प लिए और धोखाधड़ी की। इस कारण अब गौरी खान भी जांच के लिए ईडी के रडार पर आ गई हैं।
तुलसियानी ग्रुप पर धोखाधड़ी के मामले में जो केस दर्ज किया गया, उसमें Gauri Khan को भी आरोपी बनाया गया था। जल्द ही इस मामले में गौरी खान से पूछताछ की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी खान से पूछा जाएगा कि कंपनी के साथ उनका क्या कॉन्ट्रैक्ट था और इसके लिए कितना भुगतान किया गया था। बता दें कि यह मामला पहली बार मार्च 2023 में सामने आया था, और लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के तुलसियानी ग्रुप एक प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है।
इसी प्रोजेक्ट में मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने 2015 में एक फ्लैट खरीदा था, जिसकी कीमत 85 लाख रुपये थी। पर उसे यह फ्लैट पैसों का भुगतान करने के बाद भी नहीं मिला। इस मामले में शख्स ने तुलसियानी ग्रुप और गौरी खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि चूंकि गौरी खान इस प्रोजेक्ट को एंडोर्स कर रही थीं, इसलिए उन्हीं को देखकर उसने तुलसियानी ग्रुप के जरिए घर खरीदा था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसने पैसों का तो भुगतान कर दिया, पर घर नहीं मिला।
-
नशा मुक्त ऊना अभियान द्बारा करेंगे पंचायतों को नशा मुक्त: बीडीओ बंगाणा
ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा ब्लॉक में नशा मुक्त ऊना अभियान द्वारा हर पंचायत में हर घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है जिसका सिलसिला जारी है ग्राम पंचायत पलियां में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत करते हुए बीडीओ बंगाणा सुरेन्द्र जेटली ने कहा की हर घर को हर वार्ड को और हर पंचायत को नशा मुक्त बनाएंगे जिसके लिए प्रशासन एवं पंचायत टास्क फोर्स मिलकर काम कर रहे हैं और हर घर में जाकर सबको नशे के खिलाफ़ जागरुक किया जा रहा है।स्कूलो में मेंटर टीचर, कॉलेज और आईटीआई में नोडल ऑफिसर बच्चों को लाईफ स्किल, सही तरीके से खाने पीने, दोस्तों के दबाव में से कैसे बचा जा सकता है, बच्चो के व्यवहार को कैसे ठीक कर सकते है, बच्चों को खाने के बारे में जानकारी दी जा रही है की कैसे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है प्रशासन एवं पंचायत टास्क फोर्स द्बारा हर व्यक्ति तक नशे के खिलाफ़ संदेश पत्र पहुंचाया जा रहा है जिसमे बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए अभिभावक क्या कदम उठा सकते है सब बताया जा रहा है। किसी को नशे के खिलाफ़ जानकारी चाहिए तो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है Drug free app के माध्यम से नशा बेचने वालो की जानकारी सरकार तक पहुंचाई जा सकती है किसी ने नशे से सबंधित कोई इलाज करवाना है आशा कार्यकर्ता के द्बारा बंगाणा और थानाकलां में उनका इलाज करवाया जा सकता है। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत, ग्राम पंचायत प्रधान सीमा कुमारी, उप प्रधान रत्न चंद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सभी पंचायत मेंबर, पंचायत के सभी कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव सादिक मोहमद और महिला मंडल के साथ समाज सेवी संस्थाएं और बुद्धिजीवी वर्ग शामिल रहे। -

पंजाबः सरकारी नौकरी के लिए लगाया फर्जी सर्टिफिकेट, मामला दर्ज
फिरोजपुरः सरकारी नौकरी के लिए फर्जी सर्टिफिकेट लगाने के मामले में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, नौकरी पाने के लिए लगाए गए सर्टिफिकेट जांच के दौरान फर्जी पाए गए, जिसके बाद व्यक्ति को सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। दूसरी ओर, फर्जी प्रमाण पत्र पाए जाने पर विभाग ने धोखाधड़ी का अलग से मामला दर्ज कराया है। 31 मार्च 2023 को अधीक्षक डाकघर डिवीजन द्वारा फिरोजपुर कैंट पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।
जिसमें बताया गया था कि डाक विभाग द्वारा 2020 में मैट्रिक पास उम्मीदवारों के लिए ग्रामीण सेवक की रिक्तियां जारी की गई थीं। जिसके तहत आरोपी दलीप शर्मा निवासी तसीर वाला जिला फाज्लिका, दीपिका निवासी गोल्डन इंक्लेव फिरोजपुर, सर्वजीत सिंह निवासी झुग्गे गुलाब सिंह वाला जिला फाज्लिका व चिमन सिंह निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर जिला फाज्लिका द्वारा भी आवेदन किया गया।
-
पंजाब : अवैध कब्जों पर नगर परिषद का चला पीला पंजा, देखें वीडियो
बटाला : डिप्टी कमिश्नर के निर्देशानुसार और ई.यू. नगर कौंसल कादियान की देखरेख में रेहड़ी-पटरी वालों के अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर कौंसल कादियान की ओर से पीला पंचा चलाया गया।
इस मोके नगर परिषद के अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि दोबारा अवैध कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय बात यह है कि कादी में सड़कों पर अवैध अतिक्रमण के कारण यातायात की समस्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए नगर परिषद की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
-
नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन को दिल्ली में किया सम्मानित
भारत के इतिहास का सबसे बड़ा सैमीनार है- राजेश वर्माऊना/सुशील पंडित : दिल्ली में हुए ऑल इंडिया एन.जी.ओ. सम्मेलन में हिमाचल की तरफ से नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी ने प्रतिनिधित्व किया । इस महा सम्मेलन में पुरे भारत की करीब 500 से ज्यादा एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दिल्ली के इस्टन मॉल में हुए इस मेगा सैमानार में देश की अलग-अलग समाजसेवी संस्थाएं मौजूद रही।सेमिनार की शुरुआत में जस्टिस पांडू रंगा मुखयातिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने कहा की आज तक के इतिहास में यह एक अपने आप में बहुत बड़ा समागम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रसिद्ध सी.ए. राजेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शायद ही भारत में कभी इतनी समाजिक सेवाए संस्थाएं एक मंच में एकत्रित हुई हो। उन्होंने कहा समागम करवाने व इस तरह के समागमों में हिस्सा लेने वाले व्यक्ति के लिए बहुत मान-सम्मान बाली बात है। अपने अपने क्षेत्र में काम करने बाली सारी समाजसेवी संस्थाओं को उनके कार्यों के प्रती स्थान रूप में विचार चर्चा की गई। हिमाचल से विशेष रूप से समाज सेवा से पिछले काफी समय से जुड़े हुए नवीन कुमार ने कहा कि हमें आज यहां आकर बहुत खुशी हुई। सारे भारत की नॉन गर्वमैंटल ऑरगनाईजेशन जिस हिसाब से एकत्रित हुई हैं वह अपने आप में एक बड़ा सम्मेलन होकर निकला है। यहां आकर हमें समाज सेवा के और कई नए रास्तों का पता लगा है। इस अवसर पर नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी समाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया। सम्मान के बात उन्होंने कहा कि यह समागम हमें और हौसला प्रदान करते हैं व आगे भी हम अपने देश के लोगों की सेवा के लिए और बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहेंगे।इस कार्यक्रम में बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, तामिलनाडू, कर्नाटका, आंद्रा प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, हरियाणा आदि से डैलीगेट पहुँचे। -
एसडीएम ने मिनी सचिवालय में स्थापित ईवीएम पर की मॉक पॉल
ऊना/ सुशील पंडित : लोक सभा चुनाव – 2024 के मध्यनज़र ऊना विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल बारे लोगांे को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने मिनी सचिवालय में स्थापित किए गए जागरूकता बूथ पर ईवीएम के माध्यम से अपना मॉक पोल करके लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। एसडीएम ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत विस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह विशेष जागरूकता अभियान 30 जनवरी, 2024 तक चलाया जाएगा।