Blog

  • पंजाबः जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में लगी आग, आग पर काबू पाने वाले सिलेंडरो की डेट थी एक्सपायर, देखें वीडियो

    पंजाबः जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में लगी आग, आग पर काबू पाने वाले सिलेंडरो की डेट थी एक्सपायर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में आज उस समय भगदड़ मच गई। जब बिजली की तारों के एक बड़े पैनल को आग लग गई। आग की लपटे बाहर आई और कॉम्प्लेक्स में धुआं ही धुआं हो गया। कॉम्प्लेक्स में तहसील दफ्तर और सेवा केंद्र और एसडीएम दफ्तर और अन्य दफ्तर इस कॉम्प्लेक्स में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय यह हादसा हुआ। इस दौरान ज्यादातर मुलाजिम घर जा चुके थे और कई मुलाजाम अंदर थे। जिन्होंने धुएं को देखा और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। वहीं फायर बिग्रेड की 3 गाड़िया पहुंची और आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए विधायक रजनीश और एसडीएम रणजीत सिंह ने कहा की जानी नुकसान से बचाव है।  

    इस आग के दौरान स्थानीय लोगो का कहना था कि जब आग लगी तो आग बुझाने वाले  सिलंडरों में से ज्यादातर चले ही नहीं। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के दौरान जब सिलेंडरों को चैक किया गया तो उनकी डेट एक्सपायर हो चुकी थी। जिसके बारे में जब तहसीलदार मैडम सुखबीर कौर से जब बातचीत की गई तो कहीं न कही वह भी एक्सपायर सिलंडरो को लेकर किनारा करते नज़र आए। उन्होंने कहा कि बेशक सिलंडर एक्सपायर थे लेकिन वह आग बुझाने के काम आए हैं।

  • जालंधरः पंजाब भर में आज नहीं चलेगी सरकारी रोडवेज की बसें

    जालंधरः पंजाब भर में आज नहीं चलेगी सरकारी रोडवेज की बसें

    जालंधरः पंजाब में आज रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। पंजाब में पनबस, रोडवेज या पेप्सू की 3 हजार सरकारी बसें आज सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी। दरअसल, आज रोडवेज-पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की कॉल पर ठेके पर काम कर रहे ड्राइवर-कंडक्टर हड़ताल पर हैं। इसलिए आज पूरे प्रदेश में 3 हजार बसों के पहिए जाम रहेंगे। यूनियन के पदाधिकारियों की पिछले दिनों लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ विभाग के एमडी से लेकर अन्य अधिकारियों के साथ मांगों पर विचार विमर्श के लिए बैठकें हुईं, लेकिन किसी भी बैठक में कोई नतीजा निकल कर सामने नहीं आया। इसके बाद कर्मचारी यूनियन ने 27 और 28 जून को चक्का जाम करने का फैसला लिया गया।

    कर्मचारियों ने फिलहाल रात 12 बजे के बाद से बसों को बस अड्डों या फिर रोडवेज के डिपो में खड़ा कर दिया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उन्हें पता है कि उनके इस कदम से लोगों को परेशानी होगी, लेकिन वह भी मजबूर हैं। इसके लिए सीधे पर तौर पर सरकार जिम्मेदार है। यदि सरकार न मानी तो उन्हें हाईवे रोकने जैसे कदम भी उठाने पड़ सकते हैं। कर्मचारी कह रहे हैं कि सरकार ने उन्हें ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को पक्के करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार को एक साल से ऊपर का समय हो गया है, लेकिन अभी तक उन्हें रेगुलर नहीं किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। एक तरफ सरकार कहती है परिवहन कमाउ पूत है, दूसरी तरफ उन्हें 2-2 महीने बाद सैलरी मिल रही है।

    सरकार ने कहा था कि किसी भी विभाग में आउटसोर्स पर भर्ती नहीं होगी, बल्कि सीधी भर्ती होगी, लेकिन सरकार चोर दरवाजे से आउटसोर्स से अब भी पद भर रही है। कर्मचारियों ने पिछले दिनों ट्रांसपोर्ट विभाग के MD के साथ भी मीटिंग की थी, जिसमें बसों की सर्विस, ईंधन और टायरों के मामले को उठाया था, लेकिन यह मीटिंग फेल होने के बाद कर्मचारी भड़क गए थे। पंजाब रोडवेज पनबस और पेप्सू में मौजूदा हालात यह हैं कि इनमें रेगुलर स्टाफ बहुत कम है। काफी स्टाफ रिटायर हो चुका है, लेकिन उनके स्थान पर न तो रेगुलर भर्ती हुई है और न ही ठेके पर काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया है। हालात यह हैं कि अब कच्चा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दिल्ली जाने वाले वॉल्वो बसें ही चलेंगी या फिर थोड़ी बहुत लॉन्ग रूट की बसें पंजाब में दौड़ेंगी।

  • पुलिसकर्मियों में फेरबदल, कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक 568 के हुए तबादले

    पुलिसकर्मियों में फेरबदल, कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक 568 के हुए तबादले

    चंडीगढ़ः पुलिसकर्मियों में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जारी आदेशों के मुताबिक 568 पुलिस कर्मियों के तबादलें हुए है। इनमें पुलिस में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के तबादले हुए है। इनमें 2 इंस्पेक्टर, 41 सब इंस्पेक्टर, 128 सहायक सब इंस्पेक्टर, 61 हेड कांस्टेबल और 333 कांस्टेबल और सीनियर कांस्टेबल शामिल हैं।
    देखें लिस्ट

  • गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की खुली धमकी, मूसेवाला की मौत पर भी किया खुलासा, सलमान खान को जरूर मारूंगा… 

    गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की खुली धमकी, मूसेवाला की मौत पर भी किया खुलासा, सलमान खान को जरूर मारूंगा… 

    नई दिल्लीः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को उनके गांव मूसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं उनकी मौत के करीब एक साल बाद कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने उन्हें मरवाने की बात कबूल कर ली है। पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि लॉरेंस बिश्नोई ने उनकी हत्या की है, लेकिन सोमवार को एक इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने निजी कारणों से सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने की बात कबूल की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह निश्चित रूप से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मार देंगे।

    कनाडा गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि वे निश्चित रूप से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मार देंगे, जब तक कि वह 1998 में काले हिरण मामले में बिश्नोई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी नहीं मांगते। बता दें कि काले हिरण को बिश्नोई समुदाय द्वारा पवित्र माना जाता है। गोल्डी बरार ने कहा कि उन्होंने गायक सिद्धू मूसेवाला को मार डाला और निश्चित तौर पर सलमान खान को भी मार डालेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोल्डी बरार कनाडा भाग गए हैं। यह बयान तब आया है जब सलमान खान को पिछले कुछ महीनों में कई धमकी भरे कॉल और पत्र मिले थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी।

    यह कहते हुए कि सलमान खान को मारना उनके जीवन का लक्ष्य है, गोल्डी ने बताया, “भाई साहब (लॉरेंस बिश्नोई) ने कहा था कि वह माफी नहीं मांगेंगे। बाबा तभी दया दिखाएंगे, जब उन्हें दया आएगी।” “जैसा कि हमने पहले कहा है, यह सिर्फ सलमान खान के बारे में नहीं है। जब तक हम जीवित हैं, हम अपने सभी दुश्मनों के खिलाफ अपने प्रयास जारी रखेंगे। सलमान खान हमारा लक्ष्य हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। हम कोशिश करते रहेंगे, और जब हम सफल होंगे, तो आपको पता चल जाएगा।”

    गोल्डी बराड़ ने स्वीकार किया कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है और कहा कि उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए, क्योंकि वह बहुत अहंकारी हो गया था। गोल्डी बराड़ ने कहा, “सिद्धू मूसेवाला एक अहंकारी व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी राजनीतिक और धन शक्ति का दुरुपयोग किया। उन्हें सबक सिखाना जरूरी था और उन्हें सिखाया गया।” बता दें कि बीते दिनों रैपर हनी सिंह को भी गोल्डी की ओर से जान से मारने की धमकी वाला वॉयस नोट मिला है। हनी तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके प्रबंधक को गोल्डी से एक वॉयस नोट मिला और कहा कि वह अब डरे हुए हैं।

  • पंजाबः बाइक सवार लुटेरों ने पैट्रोल पंप के सेल्समैन के पैर में गोली मारी, लूटे 25 हजार रुपए, देखें CCTV

    पंजाबः बाइक सवार लुटेरों ने पैट्रोल पंप के सेल्समैन के पैर में गोली मारी, लूटे 25 हजार रुपए, देखें CCTV

    अमृतसरः मेहता चौक के पास पैट्रोल पंप में लूट का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार 3 लुटेरों ने गन पॉइंट पर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे वहां से 25 हजार रुपए छीन कर ले गए और जाते हुए सेल्समैन के पैर में गोली मारी। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पेट्रोल पंप पर सभी कर्मचारी रोज की तरह अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर 3 युवक पहुंचे। तीनों के चेहरे ढके हुए थे।

    एक लुटेरा बाइक पर ही रहा, जबकि 2 लुटेरों ने बाइक से उतरते ही पिस्टल निकाल ली। यह देख पेट्रोल डाल कर कैश ले रहा युवक पीछे हटने लगा। लुटेरों ने उसी वक्त उसके पैर पर गोरी मार दी। इसके बाद दोनों लुटेरे उसके करीब गए और जेब में रखे हुए 25 हजार रुपए निकाल लिए।

    पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बयान और घायल कर्मचारी के बयानों पर कार्रवाई को शुरू कर दिया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पता चला कि लुटेरे जिस स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए थे, उसका नंबर ही नहीं था। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया है, ताकि लुटेरों की लोकेशन और मूवमेंट के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके।

  • रैली के बाद कूचबिहार में हिंसा, नेताओं के दो गुट भिड़े, एक कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत

    रैली के बाद कूचबिहार में हिंसा, नेताओं के दो गुट भिड़े, एक कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत

    कूचबिहारः पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा का दौर जारी है। यहां कूचबिहार के दिनहाटा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली के एक दिन बाद हिंसा फैल गई। बताया जा रहा है कि यहां टीएमसी के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक टीएमसी कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत भी हो गई। कई कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। वोटिंग से पहले नामांकन के दौरान राज्यभर से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। हिंसा की इन घटनाओं में कई लोग जान भी गंवा चुके हैं।

    बताया जा रहा है कि दिनहाटा के जरीधल्ला में मंगलवार सुबह ये हिंसा फैली। यहां दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद गोलीबारी भी हुई। जानकारी के मुताबिक, 5 लोग गोली लगने से जख्मी हुए थे। इनमें से एक बाबू हक की मौत हो गई। यह स्थान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जिले के सबसे पास में है। यहां पहुंचने का साधन सिर्फ नाव है। हालांकि, पुलिस इलाके में पहुंच गई है। इतना ही नहीं आशंका जताई जा रही है कि घटना में स्थानीय नेताओं द्वारा बांग्लादेशी अपराधियों का इस्तेमाल किया गया हो। हालांकि, अब स्थिति काबू में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • आज का राशिफल, 27जून 2023

    आज का राशिफल, 27जून 2023

    आज का राशिफल, 27जून 2023

    वृष: प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।
    मिथुन: लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
    कर्क: बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।
    सिंह: घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें। कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे।
    कन्या: संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी।
    तुला: नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।
    वृश्चिक: काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
    धनु: प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
    मकर: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी।
    कुंभ: अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है।
    मीन: फालतू खर्च होगा। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
  • पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू के घर में जल्द बजेगी शहनाई

    पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू के घर में जल्द बजेगी शहनाई

    चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के घर जल्द ही शहनाई बजने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू के बेटे की जल्द ही शादी होने जा रही है। सिद्धू ने अपने होने वाली बहू की तस्वीरें सांझी की है। बताया जा रहा है कि इनायत रंधावा उनकी बहू बनेगी। सिद्धू ने गंगा किनारे की तस्वीरें सांझी की है, इस दौरान नवजोत सिद्धू, उनकी पत्नी, बेटी राबिया सिद्धू व उनका बेटा व होने वाली बहू हैं।

    इस संबंधी ट्वीट कर सिद्धू ने कहा कि, ”बेटा अपनी प्यारी मां की सबसे बड़ी इच्छा का सम्मान करता है… इस शुभ दुर्गा-अष्टमी के दिन मां गंगा की गोद में, एक नई शुरुआत, हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा से परिचय। इसर दौरान उन्होंने प्रोमिस बैंड का आदान-प्रदान किया।  

  • डेरा बाबा रुद्रानंद और प्राचीन महादेव मंदिर पहुंचे अनुराग

    डेरा बाबा रुद्रानंद और प्राचीन महादेव मंदिर पहुंचे अनुराग

    ऊना/ सुशील पंडित: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा के 30 मई से 30 जून तक चल रहे जनसंपर्क से जनसमर्थन अभियान के तहत सोमवार को जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम और प्राचीन महादेव मंदिर कोटला कलां भी पहुंचे। डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में केंद्रीय मंत्री ने स्वामी शिवानंद महाराज से मुलाकात की इसके अतिरिक्त उन्होंने श्रद्धालुओं से भी संवाद स्थापित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त अनुराग ठाकुर ने कोटला कला के प्राचीन महादेव मंदिर पहुंचकर आश्रम अधिष्ठाता स्वामी मंगलानंद महाराज से भी आशीर्वाद लिया और पार्टी के इस अभियान को लेकर चर्चा की। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार पर संत समाज का सदैव आशीर्वाद रहा है और इसी आशीर्वाद के बलबूते सरकार ने देश को आगे ले जाने के लिए ना केवल अहम फैसले लिए अपितु उनको सिद्ध भी किया है। उन्होंने भाजपा के इस अभियान के तहत वर्ष 2024 के चुनाव को लेकर संत समाज से समर्थन भी मांगा।
  • कार व स्कूटी की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत

    कार व स्कूटी की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव ललडी में कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललड़ी में कार संख्या( HP72C-1224) के चालक अनिल कुमार निवासी गांव स्तोथर तहसील अम्ब ने स्कूटी संख्या ( HP80-2102 )को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी चालक कशमीरी लाल पुत्र मनसा राम निवासी गांव व डा ललड़ी तह0 हरोली जिला ऊना की मृत्यु हो गई । कार चालक अनिल कुमार विरुद्ध पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।