Blog

  • पंजाबः NRI सहित लोगों ने सरपंच पर फंड घोटाले के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः NRI सहित लोगों ने सरपंच पर फंड घोटाले के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के भुल्लर गांव के लोग छप्पड़ की बदहाली से पेरशान हैं। दरअसल, छप्पड़ के गंदे पानी ने गुरुद्वारा साहिब की ओर जाने वाली गली और बगल की सड़क पर कब्जा कर लिया है और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों सहित गांव के एनआरआई ने सरपंच पर गांव के विकास के लिए आए लाखों के फंड में धोखाधड़ी का आरोप लगाए है। वहीं इस मामले को लेकर गांव के सरपंच ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

    इस मामले को लेकर बीडीपीओ का कहना है कि जब हमारी टीम गांव पहुंची तो गांव के छप्पड़ की स्थिति बहुत खराब थी और सड़क से निकलना भी मुश्किल था। तालाब के गंदे पानी में मच्छर पल रहे थे, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। वहीं पंचायत विकास पदाधिकारी बटाला विपन कुमार ने बताया कि उनकी नई पदस्थापना की गई है और मीडिया से पता चला है कि जांच कराकर उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गांव वासियों सहित गांव में रहने वाले एनआरआई परमिंदर सिंह ने बताया कि वे गांव के विकास कार्यों के लिए आए थे। सरपंच द्वारा लाखों रुपये के फंड में बड़ा घोटाला किया गया है। जब भी इसके खिलाफ आवाज उठाई जाती है तो सरपंच धमकियां देता है। अधिकारियों को लिखित शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई उन्होंने कहा कि सरपंच द्वारा किए गए घोटाले की जांच होनी चाहिए।

    वहीं गांव के सरपंच बलविंदर सिंह ने कहा कि गांव के लिए जो भी राशि आई है वह संपूर्ण विकास कार्यों में लगा दी गई है। कुछ समय के लिए तालाब की मरम्मत के लिए भी पैसा रखा गया है, सड़क भी बन जाएगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गांव में किए गए कार्यों की कॉपी उनके पास है। उनके पास एनआरआई परमिंदर सिंह के खिलाफ भी गांव के कार्यों में बाधा डालने की शिकायत की गई है, जिस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • 5.67 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवक काबू

    5.67 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: नशे के विरुद्ध पुलिस का शिकंजा निरंतर कसा जा रहा है। ऊना पुलिस ने 5.67 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए अप्पर वसाल नजदीक ख्वाजा मंदिर लिंक रोड पुराना होशियारपुर रोड में पहुंचे तो गुप्त सूचना के आधार पर युवकों की तलाशी लेने पर 5.67 ग्राम चिटटा/हैरोईन बरामद की गई।आरोपित युवकों की पहचान साहिल कुमार निवासी वार्ड नं0 5 गांव व डाकखाना ओयल तहसील घनारी जिला ऊना व संजीव कुमार निवासी गांव व डाकखाना ओयल तहसील घनारी जिला ऊना, विशाल शर्मा निवासी गांव व डाकखाना झलेडा तहसील व जिला ऊना  के 
    रूप में हुई है।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, पुलिस ने 2 खोल किए बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, पुलिस ने 2 खोल किए बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः शहर के सैली रोड ऑडिटोरियम के पास गोलियां चलने का मामला सामने आया है। देर रात रंजिशन पूर्व सैनिक द्वारा हवा में गोलियां चलाई गई। इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस द्वारा आरोपी से i20 गाड़ी, पिस्तौल, और 2 खाली खोल बरामद किये गए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैली रोड ऑडिटोरियम के पास किसी बात को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान पूर्व सैनिक द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्तौल से हवा में फायरिंग की गई। जिसको लेकर दूसरे गुट द्वारा फायरिंग की शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करके आरोपी पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस दौरान फायर किए गए 2 खाली खोल भी बरामद किए गए है। गिरफ्तार आरोपी से i20 गाड़ी सहित उसकी पिस्तौल को कब्जे में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग करके दहशत का माहौल फैलाने वाले पूर्व सैनिक को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • 5.56 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार युवक गिरफ्तार

    5.56 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार युवक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित:  इस वर्ष थाना हरोली द्वारा पकड़े गए चिट्टे के आंकड़े को 100 ग्राम से पार पहुंचा दिया है | नशे का कारोवार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ शिंकजा निरन्तर कसा जा रहा है । नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक ओर प्रहार करते हुए हरोली पुलिस ने कार सवार एक युवक को 5.54 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है |  

    पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन के निर्देशानुसार अनिल पटियाल उपमंडल पुलिस अधिकारी हरोली व निरीक्षक सुनील कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ जीरो टालरेंस पर कार्य कर रहे हैं | 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती कल शाम पुलिस चौकी पंडोगा ने चौकी प्रभारी एसआई रणजीत परमार की अगुवाई मे ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर मैड़ी मेला के चलते पंजाब राज्य से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी |  चेकिंग दौरान कार संख्या ( HP21C-3166) को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार चालक से 5.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है | आरोपित युवक की पहचान विवेक कुमार निवासी जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है | थाना प्रभारी ने बताया कि मामले मे शीघ्र ही और गिरफ्तारी की जा सकती है |आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • रायपुर स्कूल से स्थानांतरित हुए अध्यापकों को दी भावभीनी विदाई

    रायपुर स्कूल से स्थानांतरित हुए अध्यापकों को दी भावभीनी विदाई

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान से हाल ही में स्थानांतरित हुए प्राध्यापकों राम कुमार प्रवक्ता गणित और सर्वजीत सिंह प्रवक्ता जीव विज्ञान को स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, विद्यालय के समस्त अध्यापकों व बच्चों की तरफ से विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में अध्यापकों के सम्मान में एक समारोह रखा गया। जिसमें अध्यापकों और बच्चों ने स्थानांतरित होने वाले अध्यापकों के प्रति अपने हृदय के उद्गार व्यक्त किए। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता है।

    एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण होना बेशक एक सामान्य प्रक्रिया है और हर अध्यापक अपने शिक्षण काल में के स्कूल बदलता है। लेकिन जाने से पूर्व वह अपने सहयोगी अध्यापकों और बच्चों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ कर जाता है, जिसकी याद हमेशा दिलों में रहती है। रामकुमार और सर्वजीत सिंह विद्यालय के बहुत ही मेहनती और अनुभवी अध्यापक रहे हैं। उनके विदाई समारोह में बच्चों की आंखें भर आई और सभी ने उनके साथ बिताए गए पलों को याद करके अपने अनुभव व्यक्त किए। प्रधानाचार्य जी ने कहा शिक्षक को सम्मान देना विद्यार्थियों और समाज का दायित्व है।
  • कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लठियानी द्वारा वुधान स्कूल में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

    कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लठियानी द्वारा वुधान स्कूल में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुधान में मंगलवार को कांगड़ा सहकारी बैंक समिति के शाखा प्रबंधक पवन कुमार द्वारा राज्य सरकार व प्रदेश सरकार के द्वारा विद्यार्थियों को कोर्स करने के लिए बैंक के माध्यम से किस तरह लोन मिल सकता है  तथा उस  की अदायगी बैंक को किस प्रकार वापस करनी होगी यह पूरी जानकारी बच्चों को प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व राज्य सरकार द्वारा इस योजना को इसलिए चलाया गया है कि कोई भी पैसे के अभाव से अपनी शिक्षा आधी अधूरी ना छोड़ें व अपनी मंजिल को हासिल कर सके।  कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लठियानी द्वारा संचालित एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं जागरूक शिविर के दौरान शिविर में उपस्थित  केंद्रीय सहकारी बैंक लठियानी के शाखा प्रबंधक पवन कुमार द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों को राज्य सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने कहा कि इस शिविर को स्कूल में लगाया जाना इसलिए उचित समझा कि बच्चे अभिभावकों तक जानकारी पहुंचाने में कारगर सिद्ध होते हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक लाभ इन योजनाओं का मिल सके।
     

    उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्वयं सहायता समूह ,किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उपस्थित स्थानीय स्कूल के  प्रधानाचार्य एवं स्टाफ के अलावा किशोरी लाल, लालचंद ,ओम प्रकाश, जोगिंदर शर्मा, पवन ठाकुर, रमन कुमार, तृप्ता देवी, सीमा देवी ,बबीता देवी , ममता देवी, कमला देवी, मीना देवी आशा देवी ,सुमन, स्नेह लता, उषा देवी, कांता देवी ,प्रमिला देवी , रजिया , ममता देवी, अनीता देवी, अनु वाला, पवन कुमार, सतीश ,ओम प्रकाश, राजवीर, राजकुमार, मदन सिंह, अजीत, प्रीतम चंद, संजीव कुमार, अमर सिंह, के अलावा अन्य कई  उपस्थित रहे।

  • छठी हि.प्र. ( स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना द्वारा उप – मुख्यमंत्री को दी गार्ड ऑफ ऑनर

    छठी हि.प्र. ( स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना द्वारा उप – मुख्यमंत्री को दी गार्ड ऑफ ऑनर

    ऊना/ सुशील पंडित: आज छठी हि.प्र. ( स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना के अंतर्गत पड़ते राजकीय महाविद्यालय बीटन मे आयोजित हुए वार्षिक समारोह से पहले कैडेट द्वारा हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को *गार्ड ऑफ ऑनर* दी गई। इस दौरान कमांडिंग आफ़िसर कर्नल आर. के. सैणी ( सेना मेडल ) विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं सूबेदार सुनील कुमार तथा हवलदार विनोद कुमार भी शामिल रहे। सलामी के उपरांत कैडेटस को मिठाई बाँटी गई।

  • बड़ी ख़बरः मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने दिया इस्तीफा

    बड़ी ख़बरः मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने दिया इस्तीफा

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के डिप्टी सीएम और मनीष सिसोदिया और जेल में बंद कानून मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। दोनों ही मंत्री इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। भाजपा की ओर से लगातार इन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग हो रही थी।

    इस बीच दिल्ली सरकार में यह बड़ा फेरबदल हुआ है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि इस फैसले से दिल्ली के लाखों बच्चों के माता-पिता दुखी हैं। बता दें कि आज कुछ समय पहले ही दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है। दरअसल, अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए सिसोदिया की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान CJI ने पूछा कि आप इस मामले को लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों चले आए। अपनी रिहाई के लिए आप दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करें।

  • पठानकोटः जिले को ड्रग फ्री बनाना एकमात्र लक्ष्य: SSP Khakh

    पठानकोटः जिले को ड्रग फ्री बनाना एकमात्र लक्ष्य: SSP Khakh

    पठानकोट/अनमोलः युवा विकास मंच शाहपुरकंडी एवं प्रेजेंटेशन पब्लिक स्कूल के सहयोग से स्कूल प्रांगण में मंच के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश शर्मा राजू की देखरेख में नशों  को रोकने व उसके दुष्प्रभावो संबंधी जागरूक करने के लिए एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख, एसपी मनोज ठाकुर एवं डीएसपी धार कला राजेंद्र मिन्हास, थाना प्रभारी शाहपुरकंडी सरदार सुरेंद्र पाल सिंह सहित युवा विकास मंच के सदस्यों के अलावा स्कूल की प्रिंसिपल एवं बच्चों सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

    इस मौके पर नशे के खतरे पर आधारित एक टेली फिल्म के माध्यम से बच्चों को नशे की बुराइयों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसएसपी सरदार हरकमलप्रीत सिंह खख ने क्षेत्र में नशे की समस्या की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में हाथ मिलाने का आग्रह किया। उन्होंने इस खतरे से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि उनकी ओर से जिला पठानकोट को ड्रग फ्री बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और युवाओं को नशों की इस दलदल में धंसने से बचाने के लिए हमें सबको एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने युवा विकास मंच एवं स्कूल प्रबंधन को ऐसे जागरूकता सेमिनार लगाने के लिए बधाई दी। इस मौके पर विशाल शर्मा, विजय कुमार,कृष्ण रिंटू,विपन शर्मा, सरवन प्रभाकर, मुकेश कुमार,रजत, स्कूल के डायरेक्टर शीतल सिंह बाजवा चेयर पर्सन रेनू शर्मा, प्रेसिडेंट दविंदर पाल शर्मा, निवेदिता संधू, जगबीर संधू व रविंदर कौर सहित कई लोग उपस्थित थे।

  • जालंधरः पेट्रोल पंप पर NRI के बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें CCTV

    जालंधरः पेट्रोल पंप पर NRI के बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्षः सेंट्रल टाउन में स्थित पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मनोरजंन कालिया के घर में एनआरआई ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान बुजुर्ग ने बताया कि वह 15 साल से अमेरिका में रह रहे है। वह किसी काम से जालंधर आए हुए थे। इस दौरान उसके दोनों बेटे पैट्रोल डलवाने के लिए रामा मंडी के पंप पर गया था। इस दौरान उसके बेटे की किसी से कहासुनी हो गई। जिसके पीड़ित परिवार के बेटे को हमलावार ने गालियां निकालनी शुरू कर दी।

    जिसका एनआईआर परिवार ने विरोध किया तो हमलावार ने तलवार से उसके बेटे पर हमला कर दिया। इस घटना में उनके बेटे की उंगलियां कट गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने सूर्य एंकलेव की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।उनका आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि सूर्य एंकलेव के पुलिस अधिकारी सतनाम सिंह ने उन्हीं पर पर्चा दर्ज करने की बात की।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि घायल मेरे बेटे है लेकिन पुलिस के द्वारा पर्चा दर्ज हमारे पर करने के लिए कहा गया। जिसके बाद उन्होंने आज भाजपा नेता मनोरंजन कालिया से बात की। जिसके बात मनोरंजन कालिया ने उच्च अधिकारियों से बात की। जिसके बाद उन्हीं पर पर्चा दर्ज करने के मामले में राहत मिली है। शहर में बढ़ रहे क्राइम को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई सेफ्टी नहीं है। इसलिए अब वह कभी पंजाब वापिस नहीं आएंगे।