Blog

  • पंजाब पुलिस ने हिमाचल में गिरफ्तार किए 3 पुलिसकर्मी, जानें क्या है मामला, देखें Video

    पंजाब पुलिस ने हिमाचल में गिरफ्तार किए 3 पुलिसकर्मी, जानें क्या है मामला, देखें Video

    फिरोजपुर में झूठे हीरोइन तस्करी और ड्रग मनी मामले में है आरोपी 

    ऊना/सुशील पंडित: पंजाब पुलिस ने ऊना पुलिस के सहयोग से अपने ही दो निलंबित पुलिसकर्मियों सहित तीन मुलाजिमों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक गैरहाजिर पुलिसकर्मी को भी अपनी गिरफ्त में लिया गया है। गौरतलब है कि यह तीनों पंजाब के फिरोजपुर में एक झूठे हैरोइन तस्करी और ड्रग मनी मामले में आरोपी है। पंजाब पुलिस ने इन्हें ऊना के रैड लाइट चौंक में हिमाचल पुलिस के सहयोग से उस समय गिरफ्तार किया, जब यह लोग स्कॉर्पियो गाड़ी से कहीं भाग रहे थे। दोनों राज्यों की पुलिस ने अपने एक्शन के तहत इनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को घेरा डालकर पकड़ा। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में से दो निलंबित आरोपी पुलिसकर्मियों से सरकारी असला भी बरामद हुआ है। जबकि लगभग 50 हज़ार की नगद राशि भी इनके पास से बरामद की गई है।

    पंजाब पुलिस के डीएसपी यादविंदर सिंह के अनुसार यह तीनों आरोपी फिरोजपुर में एक ऐसे मामले में आरोपी है, जिसमें उन्होंने निर्दोष लोगों के विरुद्ध 1 किलो हेरोइन तस्करी और 5 लाख रुपए ड्रग मनी का झूठा मामला बनाया था। उनके अनुसार यह मामला अदालत में सिद्ध नहीं हो सका और अदालत ने निलंबित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया था। जिसके बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया था और बाद में यह दोनों निलंबित पुलिसकर्मी फरार हो गए थे। गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में जोगिंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रणजीत एवेन्यू नजदीक डेरा ब्यास फिरोजपुर व अंग्रेज सिंह पुत्र सुरजन सिंह नौरंग के सियाल थाना सदर फिरोजपुर और राजपाल पुत्र ओमपकाश निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फिरोजपुर शहर के रूप में बताया जा रहा है।

  • कंवर हरि सिंह ने समाज सेवा को नया आयाम दिया

    कंवर हरि सिंह ने समाज सेवा को नया आयाम दिया

    हिमोत्कर्ष, रोटरी क्लब व प्रैस क्लब ऊना ने कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर लालसिंगी में किया पौधारोपण

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक रहे स्र्वगीय कंवर हरि सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हिमोत्कर्ष परिषद, रोटरी क्लब व प्रेस क्लब ऊना के संयुक्त तत्वावधान में लालसिंगी गांव स्थित हिम इन्कलेव कालोनी में पौधारोपण व श्रदाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय कंवर हरिसिंह को  भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कंवर हरि सिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र को नया आयाम दिया तथा हिमोत्कर्ष का ऐसा वटवृक्ष लगाया जो पीड़ितों व वंचितों को सहारा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंवर हरि सिंह ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेकों कदम उठाए। ऊना जिला में बच्चियों के लिए स्कूल तथा लड़कियों के लिए अलग से कन्या कॉलेज कंवर हरि सिंह की सोच का नतीजा रहे। वहीं, कर्मचारी नेता के रूप में उन्होंने कर्मचारियों का नेतृत्व किया और उनके हक के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि कंवर हरि सिंह ने सामाजिक उत्थान के लिए धरातल पर कार्य किया। वह न सिर्फ एक अच्छे समाज सेवक रहे,बल्कि एक निर्भीक पत्रकार व प्रखर लेखक भी थे। उनकी दिखाई राह ने जिला ऊना के नौजवानों को समाज सेवा के क्षेत्र में उतरने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष परिषद के महासचिव नरेश सैणी व रोटरी क्लब ऊना के सचिव ई.संजीब अग्रिहोत्री ने स्वर्गीय कंवर हरि सिंह के समाज हित में किए कार्यो को याद करते हुए उन्हें श्रदाजंलि दी। कार्यक्रम को हिमोत्कर्ष प्रदे्रेशाधक्ष जतिंद्र कंवर,हिमोत्कर्ष महिला मंच अध्यक्ष दीपशिखा कौशल,इन्नरव्हील क्लब ऊना की सदस्य रमा कंवर ने भी संबोधित किया। प्रेस क्लब ऊना के संगठन सचिव राजीव भनोट ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

    यह गणमान्य रहे उपस्थित
    कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा प्रधान मनोहर लाल, महासिचव राजकुमार पठानिया, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, हिमोत्कर्ष महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह,डा.रविंद्र सूद, डिफैंस अकादमी ऊना के निदेशक कर्नल कुलदीप सिंह,कर्नल डीपी वशिष्ठ, कै.रघुवीर सिंह, रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद,भारत विकास परिषद ऊना के प्रधान डा.अक्षय शर्मा, रणवीर सैणी,युवा सेवा क्लब के प्रधान मोहन लाल, रोटरी क्लब ग्रेटर के पूर्व प्रधान शेषपाल सिंह ठाकुर व कर्म सिंह गुलेरिया, रोटरी क्लब ऊना के पूर्व प्रधान नरेंद्र कपिला व बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी,अमृतलाल भारद्वाज, यशपाल राणा, लालसिंगी पंचायत प्रधान दिनेश रायजादा, उपप्रधान हरबंस सैणी,पंचायत सदस्य मलकीयत सिंह रायजादा,सहायक प्रो.ममता पठानिया व डा.सनोज,प्रवक्ता गणेश लटठ, ज्योति शर्मा, हिमोत्कर्ष, रोटरी क्लब ऊना व प्रेस क्लब ऊना के सदस्य, संयुक्ता चैधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना की छात्राएं व स्टाफ सदस्य व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने लगाए 100 से अधिक पौधे
    कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं, हिमोत्कर्ष  पदाधिकारियों, रोटरी क्लब व प्रेस क्लब ऊना के सदस्यों दीपशिखा कौशल, करणपाल मनकोटिया,एडवोकेट अमित शर्मा, प्रो.बीके शर्मा, जयगोपाल शर्मा,एमएम गर्ग, अश्विनी सैणी, रविंद्र डोगरा, विजय साहनी,शेषपाल ठाकुर,अजय ठाकुर,अशोक ऐरी,ईशान ऐरी, निशांत, रजनीश लूंबा, सरदार ज्ञान सिंह,रमा कंवर, कविता गोयल, मंजू मनकोटिया, रंजना जसवाल, सिम्मी, राज सैणी, रंजू, मीना, निशा, नेहा, उषा, ज्योति चैधरी व अन्य ने आम, जामुन, तूनी, अशोका, फाईकस व अन्य पौधे रोपित किए।

    रोटरी क्लब ने कंवर हरिसिंह को दी श्रदाजंलि
    कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद,सचिव संजीब अग्रिहोत्री,बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी,नरेंद्र कपिला व अन्य सदस्यों ने क्लब के पूर्व प्रधान रहे स्व.कंवर हरिसिंह को श्रदासुमन अर्पित किए। क्लब सदस्यों ने वरिष्ठ रोटेरियन स्वर्गीय कंवर हरिसिंह की याद में पौधे भी रोपित किए।

    6 छात्राओं को स्वर्गीय शांति देवी व स्वर्गीय मदन शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति कार्यक्रम में मुख्यातिथि वीरेंद्र कंवर ने राजकीय डिग्री कालेज कोटला खुर्द की 6 मेधावी व जरूरतमंद छात्राओं को स्वर्गीय शांति देवी व स्वर्गीय मदन शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत 10334 रूपए की वार्षिक फीस क चैक भेंट किए। इन मेधावी छात्राओं में लालसिंगी गांव से स्मृति,कोटला खुर्द से राधिका,लालसिंगी से काजल,पायल देवी,ऊना वार्ड तीन गलुआ मोहल्ला से पूजा व सोना शामिल है। रोटरी सचिव संजीब अग्रिहोत्री ने अपने पिता स्वर्गीय मदन शर्मा की याद में हिमोत्कर्ष के माध्यम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बदोली के मेधावी विद्यार्थियों को हर वर्ष छात्रवृति प्रदान करने का संकल्प लिया तथा इसके लिए हिमोत्कर्ष परिषद को दो लाख रूपए देने की भी घोषणा की।

    रोटरी क्लब ग्रेटर ने रोपे रूद्राक्ष समेत पंाच पौधे
    रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के पूर्व प्रधान शेषपाल सिंह ठाकुर व कर्म सिंह गुलेरिया ने क्लब की तरफ से स्वर्गीय कंवर हरिसिंह की याद में रूद्राक्ष,नीम,आमला,कनेर के पौधे रोपित किए। वहीं क्लब के मेंटर मोहिंद्र वर्मा व अजय शर्मा ने भी कंवर हरिसिंह की सेवाओं को याद किया।

  • हिमाचल गठन के 75वें वर्ष में होने वाले समारोहों में दिखाया जाएगा प्रत्येक विस के विकास का सफर

    हिमाचल गठन के 75वें वर्ष में होने वाले समारोहों में दिखाया जाएगा प्रत्येक विस के विकास का सफर

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश गठन के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में आयोजित किए जाने वाले समारोहों में जिला ऊना के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 1951 से लेकर वर्ष 2021 तक विभिन्न विभागों के माध्यम से हुए विकास को दर्शाया जाएगा। इन समारोहों में विकास कार्यों को प्रत्येक 10 वर्ष के अंतराल में दर्शाया जाएगा। यह जानकारी सहायक आयुक्त ऊना वरिंदर कुमार ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।

    उन्होंने बताया कि संबंधित डाटा एकत्रीकरण के लिए उपायुक्त उना राघव शर्मा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है जिसमें जिला सांख्यिकी अधिकारी उना, जिला योजना अधिकारी ऊना, जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना, तथा जिला भाषा अधिकारी ऊना को सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा ग्रामीण विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा लोक निर्माण, उद्योग, पर्यटन, बिजली बोर्ड, खाद्य एवं पूर्ति तथा पुलिस विभाग से वांछित सूचना एकत्रित की जाएगी। वरिंदर कुमार ने कहा कि सभी संबंधित विभाग सूचना एकत्रित कर गठित की गई समिति को अति शीघ्र देना सुनिश्चित करें।

  • पंजाबः PRTC अधिकारियों ने सेहत विभाग की टीम से की हाथापाई, देखें वीडियो

    पंजाबः PRTC अधिकारियों ने सेहत विभाग की टीम से की हाथापाई, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में पीआरटीसी के मुलाजिमों लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बस स्टैंड पर गत दिन कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारी की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले को लेकर मारपीट का शिकार हुए सेहत विभाग के मुलाजिम राजेश ने बताया कि गत दिन वह अपने बड़े अफसरों के निर्देशों के अनुसार 1 बजे से 2 बजे तक का कैंप लगाने के लिए बस स्टैंड पटियाला गए थे, जहां वह हर बार कैंप लगाते थे।

    इस दौरान वहां दफ्तर के अंदर पीआरटीसी के अफसर सर्बजीत सिंह बैठे थे जोकि खाना खा रहे थे। उनके साथ महिला वर्कर भी थी। उन्होंने 40 मिनट तक उनके साथ पहले बहस की। फिर उन्होंने उनके साथ गाली-गलोज करनी शुरू कर दी। राजेश ने बताया कि खाना खाने के बाद उन्होंने अपने सहयोगी इकट्ठे करके उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि वह तो लोगों की सेवा कर रहे हैं, कोरोना महामारी दौरान भी उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाई परंतु वह अब इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मारपीट मामले में इंसाफ मिले और मुख्य दफ्तार के अधिकारियों खिलाफ कार्रवाई हो।

    पीआरटीसी कर्मचारियों पर हो कार्रवाईः सिविल सर्जन 

    दूसरी ओर सिविल सर्जन दफ्तर से डा. सुमित का कहना है कि गत दिन उनका स्टाफ वैक्सीनेशन कैंप के लिए बस स्टैंड गया था जहां बैठने की जगह को लेकर बहस हो गई। बहस के दौरान पीआरटीसी मुलाजिमों द्वारा उनके कर्मचारियों के साथ जो मारपीट का मामला सामने आया है, वह निंदनीयोग्य है। उनकी मांग है कि पीआरटीसी प्रशासन और पुलिस प्रशासन इन पर बनती कार्रवाई करें।

  • अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना की बैठक हुई सम्पन्न

    अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना की बैठक हुई सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना की बैठक जल शक्ति विभाग वृत ऊना में नरेश धीमान अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना द्वारा अधीक्षण अभियंता को गुलदस्ता देकर अधीक्षण अभियंता की पदोन्नति पर बधाई दी गई उसके उपरांत बैठक में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों के 38 मुद्दों पर चर्चा हुई। कर्मचारियों की मुख्य मांगे जैसे कि जल शक्ति विभाग में पदोन्नतियां की जाए, पेयजल योजनाएं जो रात को चलाई जाती हैं उनके ऊपर पंप ऑपरेटर के साथ चैकीदार तैनात किए जाएं, जो बेलदार और चैकीदार  पेयजल योजनाएं चला रहे हैं उनको आवश्यक प्रशिक्षण पम्प ओप्रेटर बनाया जाए, कार्यालयों में कार्यालय चैकीदारों के रिक्त पदों को भरा जाए, फौरमैनो के रिक्त पदों को भरा जाए, प्रत्येक प्रयोगशाला में एक लैब अटेंडेंट हैल्पर पर लगाया जाए, वृत्त ऊना के अंतर्गत तकनीशियन कर्मचारियों की ग्रेडिंग बैक डेट से की जाए, तकनीशियन कर्मचारियों की  पे फिक्सेशन में आई त्रुटियों को दूर किया जाए, दिनांक 1-1-2016 से सेवानिवृत कर्मचारियों के पैशन केस रिवाइज करके शीघ्र अति शीघ्र महालेखाकार शिमला को भेजे जाए तथा एनपीएस के अधीन कार्यरत कर्मचारियों की मृत्यु वो अपंग होने के बाद  सरकार की नई अधिसूचना के अनुसार पेंशन के लाभ दिए जाएं, पेयजल योजनाओं पर कुर्सियां उपलब्ध कराई जाए, पुराने पम्म हाऊ की मुरम्मत करवाई, पम्म हाऊसो पर जालीदार दरवाजे लगाये जाते, नलकूप मंडल गगरेट के बेलदार, चैकीदार व हेल्पर जो कि रिंग और कंम्प्रेसर चला रहे हैं उन्हें परीक्षण देकर डीलर बनाया जाए, वृत्त के अधीन कार्यरत कर्मचारियों की एसीआर समय-समय पर लिखी जाए, विभाग के अंतर्गत आवासीय कॉलोनी गगरेट वह रक्कड़ में रिपेयर व बिजली की फिटिंग करवाई जाए, कर्मचारियों के डीए व मेडिकल बिलों का समय समय पर भुगतान किया जाए, विभाग के अधीन जो पंप ओप्रेटर जिन्होंने आईटीआई, सर्वेयर, प्रारूपकार, कनिष्ठ अभियंता सिविल व यांत्रिक का डिप्लोमा किया है उन्हें पदोन्नत किया जाए, ऐसी विभिन्न प्रकार की मांगों का अधीक्षण अभियंता के चर्चा हुई। कुछ मांगों का तो समय पर ही निपटारा कर दिया गया है जो मांगे वृत लेवल की थी, जो मांगे वृत लेवल की थी उन्हें समय वद्ब किया गया है और जो मांगे सरकार के लेवल की हैं उनको सरकार को भेजने का आश्वासन दिया गया है।

    बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से प्रधान रमेश सिंह ठाकुर, बरिष्ठ उपप्रधान वरिंद्र शर्मा, महासचिव तारा सिंह, ऊना ब्लाक के प्रधान पपिन्दर शर्मा व महासचिव बलबीर सिंह, अम्ब ब्लाक के प्रधान हरभगवान सिंह, हरोली ब्लाक के प्रधान दिलबाग सिंह, जिला उप प्रधान रविंद्र राणा, प्रैस सचिव सुरेंद्र राणा, संगठन सचिव राजेश कुमार, मनोज कुमार, जिला प्रतिनिधि मुकेश कुमार, राजकुमार, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, मेजर सिंह, नरेश कुमार, प्रयोगशाला एसोशिएशन के प्रदेशिक प्रधान अरुण ठाकुर अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे, अधिशासी अभियंता प्रवीण शर्मा, एके बंसल, विनोद धीमान, अश्विनी धीमान वह होशियार सिंह, भूजल अधिकारी भवनेश शर्मा, अधीक्षक ए के वालिया, बरिंदर, हर्षवर्धन, दविंदर कौर, दलजीत, रोबिन कुमार व परमजीत उपस्थित रहे।

  • जालंधर में कोरोना का ब्लास्ट, आज बड़ी संख्या में मिले कोरोना मरीज….

    जालंधर में कोरोना का ब्लास्ट, आज बड़ी संख्या में मिले कोरोना मरीज….

    जालंधर (वरूण): जालंधर में बुधवार को कोरोना का बड़ा धमाका हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को कुल 89 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और इनमें से जिले के 84 नए रोगी पाए गए है। बता दें कि मंगलवार को जिले के 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

  • जालंधरः पुलिस ने 24 घंटे में जगदीश उर्फ जुम्मा बाबा के कत्ल की सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः पुलिस ने 24 घंटे में जगदीश उर्फ जुम्मा बाबा के कत्ल की सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, (वरुण): देहात के थाना पातरा में हुए कत्ल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते दिन गांव सेमी में जगदीश उर्फ जुम्मा बाबा के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटो में सुलझा लिया है। स्वर्णदीप सिंह आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर (गांव) के दिशा निर्देशों पर सरबजीत सिंह बहिया पुलिस अधीक्षक, सरबजीत रॉय पीपीएस पुलिस उपाधीक्षक, सब डिवीजन आदमपुर के नेतृत्व में क्राइम की वारदातों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की गई। पातरा थाना की मुख्य अधिकारी निरीक्षक अर्शदीप कौर की पुलिस टीम ने गांव सेमी में जगदीश लाल उर्फ ​​जुम्मा बाबा की हत्या के मामले को सुलझाकर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    जालंधर देहात पुलिस ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 26-07-2022 को थाना पातरा के मुख्य अधिकारी अर्शदीप कौर को अजय कुमार पुत्र जगदीश लाल सहित हरविंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी सेमी गांव ने आकर बताया कि मेरे पिता जगदीश लाल उर्फ जुम्मा बाबा पुत्र जीत राम जो कि साल 2009 से पीर बाबा ग्यारवीं वाली सरकार की जगह पर गांव सेमी में सेवा करते थे। जो इस स्थान पर अकेला रहता था। 26.07.2022 को सुबह 7.00 बजे गांव सेमी थाना पथरा निवासी गुरदीप सिंह पुत्र हरविंदर सिंह का फोन आया कि आपके पिता को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मार डाला है।

    पुलिस ने इस हत्या की जांच के दौरान गांव सेमी थाना पातरा निवासी सूरत सिंह पुत्र दलजीत सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी दलजीत सिंह ने स्वीकार किया कि वह डेरे पर कब्जा करना चाहता है। इस संबंध में पता चला है कि मृतक जगदील लाल उर्फ ​​जुम्मा बाबा से उसका पिछले कुछ दिनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। दलजीत सिंह बाबा जगदीश लाल उर्फ ​​जुम्मा बाबा के स्थान पर अपना हक जताते थे, जिसके कारण उन्होंने जीत राम के पुत्र जगदीश लाल उर्फ ​​जुम्मा बाबा को कई बार खंजर मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

  • खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, कई घायल, देखें तस्वीरें

    खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, कई घायल, देखें तस्वीरें

    शिमला: हिमाचल में रोज हादसे हो रहे हैं। हिमाचल की राजधानी शिमला में हीरानगर के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस दोपहर बाद करीब 2:30 बजे खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बस में 25 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एचआरटीसी की HP 94 0379 नंबर की बस कांगड़ा के नगरोटा से शिमला आ रही थी। बस में सवार कई लोगों गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। वहीं, 2 लोग बस में फंसे हुए थे जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दूसरे व्यक्ति को रेस्क्यू किया जा रहा है।

    नगरोटा से शिमला आ रही थी बस

    पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यह बस कांगड़ा के नगरोटा से शिमला आ रही थी। हीरानगर के पास नालटू नामक जगह पर यह अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। यहां पर अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची है। इसके अलावा स्थानीय लोग भी मदद के लिए पहुंचे हैं। 

    घायलों को आईजीएमसी में करवाया गया भर्ती

    फिलहाल आईजीएमसी में घायलों का इलाज चल रहा है पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात हैं। पुलिस के बड़े अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, अस्पताल में भी घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों की दो टीम बनाई गई हैं। दुर्घटना किन कारणों से हुई फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है।

    वहीं, आईजीएमसी में उपचाराधीन बस के ड्राइवर पवन कुमार ने बताया कि नाल्टू में अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक बस की ओर आया। ट्रक से टकराने से बचाने के लिए जैसे ही बस का स्टेयरिंग आगे को काटा गया तो बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

  • कार्ते परवान सिख गुरुद्वारे के पास हुआ बम धमाका

    कार्ते परवान सिख गुरुद्वारे के पास हुआ बम धमाका

    अफगानिस्तान: राजधानी काबुल से धमाके की खबर आ रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुद्वारे के बाहर बम धमाका होने का मामला सामने आया है। हालांकि जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसमें एक सिख युवक की दुकान को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि इस दौरान दुकानदार दुकान में मौजूद नहीं था। युवक ने जानकारी देते हुए बताया किसी अज्ञात ने यहां पर टाइम बम रखा था।

    गनीमत यह रही कि जिस दौरान उसकी दुकान पर धमाका हुआ उस समय सिख युवक समय खाना खाने के लिए गया हुआ था। बता दें कि इससे पहले जून महीने में भी काबुल में गुरुद्वारे के पास 2 धमाके हुए थे।

    इस दौरान दो लोगों की जान भी चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे। माका गुरुद्वारे के गेट के पास हुआ था और गोलियों की आवाजें भी सुनी गई थी। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकौर ने स्थानीय समाचार एजेंसियों को बताया था कि मरने वाले दो लोग एक सिख भक्त और एक अफगान गार्ड थे।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में भिड़ी महिलाएं

    पंजाबः सिविल अस्पताल में भिड़ी महिलाएं

    बठिंडाः पंजाब में बठिंडा के सिविल अस्पताल में महिलाओं के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल में उस समय हल्ला मच गया जब दो महिलाएं ने एक दूसरे हाथापाई की। दोनों महिलाओं ने अस्पताल में काफी हंगामा किया।

    दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के बाल खींचे और गालियां दी। दोनों महिलाओं के बीच हुए झगड़े को देख वहां खड़े लोग उनकी वीडियो बनाने लगे। इतना ही नहीं महिलाओं ने पुलिस के सामने फिनाइल की गोलियां भी निगल लीं। जानकारी के मुताबिक यह सारा मामला एक महिला के पति को लेकर हुआ है।

    बताया जा रहा है कि एक महिला ने दूसरी पर चरित्रहीनता जैसे गंभीर आरोप लगते हुए काफी गाली-गलोच की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत करवाया। पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए है।