Blog

  • Punjab News: तेज रफ्तार टिप्पर ने Activa को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार टिप्पर ने Activa को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः बिजली घर के पास सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिट्टी से भरा तेज रफ़्तार टिप्पर ने एक्टिवा सवारों को मारी ज़ोरदार टक्कर। टक्कर इतनी भयानक थी कि टिप्पर एक्टिवा को करीब 20 फीट तक घसीटता ले गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को समाज सेवा सोसाइटी की टीम ने मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाज़ुक होने पर उसे मोगा मेडिसिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    मौके पर पहुंचे एएसआई मोहकम सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम हनी है, जो कुत्तों का डॉक्टर है। बलविंदर सिंह उसे अपने घर ले जा रहे थे। टिप्पर चालक हादसे के बाद मौके से फ़रार हो गया, लेकिन टिप्पर को कब्ज़े में ले लिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: धार्मिक जगह हटाने पहुंचा प्रशासन, माहौल हुआ तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    Punjab News: धार्मिक जगह हटाने पहुंचा प्रशासन, माहौल हुआ तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    होशियारपुरः खेतीबाड़ी भवन के पास उस समय माहौल गर्मा गया, जब होशियारपुर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी सड़क के किनारे स्थित एक पीर के धार्मिक स्थल पर पीला पंजा चलाने पहुंचे। प्रशासन को मौके पर पहुंचे देख, लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा होनी शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और श्रद्धालु आमने-सामने हो गए। काफी समय जगह को लेकर प्रशासन और लोगों के बीच बातचीत चलती रही। जिसके बाद उक्त जगह को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के लिए समय की मांग की गई।

    मौके पर पहुंचे वार्ड के कौंसलर जसपाल सिंह चेची ने बताया कि चंडीगढ़ मेन रोड पर आस्था का केंद्र पीर की जगह है। जिस को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से आर्डर आए थे कि उक्त जगह को डिमोलिश कर दिया जाए। जिसके बाद आज भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन मौके पर पहुंचा था। जिसके बाद उक्त जगह को कहीं और शिफ्ट करने के लिए हमारी और से समय की मांग की गई थी, जहां प्रशासन ने हमारा सहयोग करते हमें 15 दिन का समय दिया है। जिसे अब रीति-रिवाजों के साथ दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा और उक्त जगह को नगर निगम को सौंप दी जाएगी।

  • Jalandhar News: 2 भाइयों समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज कर विवादों में घिरा थानेदार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 भाइयों समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज कर विवादों में घिरा थानेदार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भोगपुर के 2 दिन पहले आए थाना मुखी पर बिना जांच किए युवकों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आरोप लगे ह। दरअसल, करतारपुर के गांव बुलोवाल में गुरुद्वारा साहिब की पानी की टंकी वापस ना करने पर थाना मुखी भोगपुर द्वारा एक व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज किया गया। जिसमें पुलिस ने 2 भाईयों सहित 4 लोगों पर मामला दर्ज है। इसके विरोध में आज गांव बुलोवाल के ग्रामीणों ने भोगपुर थाने का घेराव किया।

    गांव वालों ने थाना मुखी पर आरोप लगाते हुए कहा कि टंकी के मालिक के नाम पर खरीदी गई टंकी का बिल काटा गया है। गांव के कुछ लोगों ने थाना मुखी के राजनीतिक दबाव में आकर पर्चा दर्ज करवाया है। जिसके विरोध में आज गांव वालों ने थाना मुखी के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाने के लिए आदमपुर के डीएसपी कुलवंत सिंह पहुंचे।

    कुलवंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गांव वासियों से बात कर मामले को शांत करवाकर कार्रवाई करने का आश्वसान दिया। वहीं मामले की गहनता से जांच करने के बाद जल्द उचित कार्रवाई कर दोषियों को सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • क्या Deepika Padukone छोड़ रही हैं Acting? सामने आई बड़ी वजह

    क्या Deepika Padukone छोड़ रही हैं Acting? सामने आई बड़ी वजह

    बॉलीवुड: दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने हॉलीवुड हिट ‘द इंटर्न’ के मोस्ट अवेटड हिंदी रिमेक में काम करने से मना कर दिया है। मिड-डे की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वो इसमें लीड एक्ट्रेस का किरदार नहीं निभाएंगी हालांकि वह फिल्म में निर्माता के तौर पर नजर आएगी। उम्मीद यह भी थी कि वह फिल्म में एनी हैथवे का किरदार निभाती हुई पर्दे पर नजर आएंगी। एनी हैथवे कंपनी में एक रिटायर्ड व्यक्ति (रॉबर्ट डी नीरो के किरदार) को इंटर्न के तौर पर चुनती हैं। वहीं दिवगंत एक्टर ऋषि कपूर 2020 में अपने निधन से पहले डी नीरो के किरदार में नजर आने वाले थे परंतु बाद में अमिताभ बच्चन इन रोल को निभाने के लिए सहमत हो गए। इस बार दीपिका फिल्म में एक्टिंग से हटकर पूरी तरह से निर्माता के तौर पर नजर आएंगी। इस रीबूट की क्रिएटिव प्रोसेस को दिखेगी। एक नई एक्ट्रेस को इस लीड कैरेक्टर के लिए अप्रोच भी किया जा रहा है जिस भूमिका को पहले दीपिका निभाने वाली थी।

    ये है फिल्म की कहानी

    अगर बात ‘द इंटर्न फिल्म’ की करें तो 70 साल के बेन व्हिटेकर (डी नीरो) एक तेजी से बढ़ते हुए ऑनलाइन फैशन स्टार्टअप में सीनियर इंटर्न के तौर पर शामिल होते हैं। शुरुआत में कंपनी की फाउंडर जूल्स ऑस्टिन (एनी हैथवे) को बेन पर यकीन नहीं होता कि वह यह कर सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे बेन का काम करने का तरीका और उनकी इंटेलिजेंस जल्द ही पूरी टीम का दिल जीत लेती है। बेन प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ जूल्स का पर्सनल लाइफ में भी बहुत साथ और सलाह देते हैं।

    इसलिए छोड़ी दीपिका ने फिल्म

    दीपिका की पिछली फिल्में ‘फाइटर’, ‘सिंघम अगेन’ और ‘कल्कि 2898’ ई. थी। ये सभी 2024 में हुई थी। उनकी अगली फिल्मों में शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ और ‘कल्कि 2898 ई.’ का सीक्वल भी शामिल है। इसी बीच में उन्होंने संदीप रेड्डी वंगा की ‘स्पिरिट’ छोड़ दी। इस फिल्म में दीपिका के साथ प्रभास दिखने वाले थे। फिल्म छोड़ने का कारण दीपिका का 8 घंटे सेट पर काम करना था। उन्होंने सेट पर 8 घंटे काम करने के लिए कहा था। इस पर फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने अपनी राय भी दी थी। कई लोगों ने उनका इस बात पर सपोर्ट भी किया था।

    दीपिका का प्रोडक्शन हाउस और बड़ा प्लान

    आपको बता दें कि दीपिका इससे पहले भी अपनी कंपनी KA प्रोडक्शन्स के अंतर्गत फिल्मों में को-प्रोडक्शन का काम कर चुकी हैं परंतु इस बार वह पूरी तरह से प्रोड्यूसर के रोल में ही दिखेगी। सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में दीपिका पांच बड़े प्रोजेक्ट्स लेकर आने वाली हैं। इसमें द इंटर्न उसमें पहला होगा। उनका लक्ष्य ऐसी कहानियां बनाना है जो भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के साथ जुड़ पाए।    
  • Punjab News: थानेदार की संदिग्ध परिस्थिस्थितियों में मौत

    Punjab News: थानेदार की संदिग्ध परिस्थिस्थितियों में मौत

    बरनालाः जिले के गांव कालेके से भैणी जस्सा लिंक रोड पर बरनाला में रहने वाले पुलिस विभाग के वर्तमान एएसआई की रहस्यमय स्थिति में मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान योगिंदर सिंह पुत्र भरपूर सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगिंदर सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात था और इन दिनों कोर्ट से लंबी छुट्टी पर चल रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योगिंदर सिंह का उसके सगे भाई सुखदेव सिंह पुत्र भरपूर सिंह के साथ लंबे समय से संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा था।

    सुखदेव सिंह गांव कालेके नानके घर में रहता है। जानकारी के अनुसार झगड़े को लेकर योगिंदर सिंह अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव कालेके आया था। लेकिन जब पता लगा तो गांव के लोगों ने जाकर देखा तो योगिंदर सिंह की बुलेट मोटरसाइकिल टूटी-फूटी हालत में खेतों के पास पड़ी थी। इसके थोड़ी दूर सुखदेव सिंह का महिंद्रा ट्रैक्टर भी चावल के खेतों में गिरा हुआ दिखाई दिया।

    यह भी पता चला है कि बुगरे गांव के खेत में एक घर बना हुआ था, जिसकी जमीन एक भाई के हिस्से में आ गई थी, जबकि उस पर दूसरा भाई का अपना हक समझ रहा था। मृत्यु के असल कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता लगा कि योगिंदर सिंह का एक बेटा बीएसएफ का कर्मचारी है। बरनाला पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

     

     

     

  • Punjab News: पहाड़ से गिरा बड़ा पत्थर, School Bus और Bike सवार चपेट में आए, देखें वीडियो

    Punjab News: पहाड़ से गिरा बड़ा पत्थर, School Bus और Bike सवार चपेट में आए, देखें वीडियो

    पठानकोटः लगातार हो रही बरसात के कारण जहां कई इलाके पानी की चपेट में है और कहीं लैंडस्लाइड से जानी नुकसान और माली नुकसान हो रहा है। वहीं आज पठानकोट जालंधर नेशनल हाईवे पर डमटाल की पहाड़ियों में भी लैंडस्लाइड हुआ। जिसकी वजह से एक बड़ा पत्थर सड़क के बीचो-बीच आ गया। जिसकी चपेट में स्कूली बस और एक मोटरसाइकिल आ गया। पत्थर के गिरने से स्कूली बस को काफी नुकसान पहुंचा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। सभी बच्चे सुरक्षित है। वहीं मोटरसाइकिल पर जा रहे दो नौजवान इसकी चपेट में आने से गंभीर जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार जारी है।

    इस संबंधी सड़क सुरक्षा फोर्स के जवानों ने बताया कि उनको जब इस हादसे के बारे में पता चला तो तुरंत उनकी टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और स्कूल के बच्चों को दूसरी बस की मदद से स्कूल में भेज दिया गया है। हादसे में स्कूल के सभी बच्चे सुरक्षित थे और बस को काफी नुकसान हुआ है। जिस वजह से एक तरफ से रास्ता बंद कर दिया गया है अब जल्द ही पत्थर को हटाकर रास्ते को फिर से चला दिया जाएगा।

  • Punjab News: आवारा सांड का कहर, व्यक्ति को कई फीट दूर फेंका, देखें CCTV

    Punjab News: आवारा सांड का कहर, व्यक्ति को कई फीट दूर फेंका, देखें CCTV

    फाजिल्काः अबोहर में आवारा पशुओं का कहर जारी है। वहीं फाजिल्का में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें आवारा सांड ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। घटना वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि व्यक्ति पैदल आ रहा है। इस दौरान आवारा सांड ने व्यक्ति पर हमला करते हुए उसे कई फीट दूर उछालकर दीवार पर पटका। इस घटना में व्यक्ति को गंभीर चोटे आई है वह वहीं पर ढेर हो गया। व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में घर से व्यक्ति बाहर आया और उसने पीड़ित को सड़क से उठाया। जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। लोगों ने कहा कि आवारा पशुओं द्वारा आए दिन घटनाएं हो रही है। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नकेल कसने की अपील की है।
  • चलती गाड़ी के ब्रेक हुए फेल, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    चलती गाड़ी के ब्रेक हुए फेल, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    पांवटा साहिबः नेशनल हाईवे-707 पर हेवना के पास उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब एचपी 08A 5489 नंबर की ऑल्टो कार के ब्रेक अचानक फेल हो गए। कार पत्ता से शिलाई की ओर जा रही थी, तभी हेवना के मोड़ पर चालक ने देखा कि ब्रेक जवाब दे चुके हैं। सामने गहरी खाई और नीचे सैकड़ों फीट की मौत, लेकिन चालक ने बिना घबराए तुरंत कार को मोड़कर सड़क किनारे चट्टान से टकरा दिया।

    चट्टान से जोरदार टक्कर की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन सवार सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर कार दूसरी ओर चली जाती तो खाई में गिरकर टुकड़े-टुकड़े हो सकती थी। हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर वाहन को हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और यातायात को सुचारू किया।

  • Punjab News: 5 सदस्यीय भर्ती कमेटी ने नए प्रधान का किया ऐलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी

    Punjab News: 5 सदस्यीय भर्ती कमेटी ने नए प्रधान का किया ऐलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी

    अयाली ने पेश किया प्रस्ताव, पंथक परिषद करेगी नवगठित अकाली दल के फैसले

    अमृतसरः पंजाब की पंथक राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया। अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने आज बागी अकाली दल की सभा में मत प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि जो मत प्रस्तुत करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि उसमें सबसे पहले यह मत मैं प्रस्तुत करने जा रहा हूं। आज के शिरोमणि अकाली दल के डेलीगेट सभा में शिरोमणि अकाली दल के सुधार और उभार के लिए नीचे दिए गए मत की मंजूरी हेतु रखा जा रहा है। लेकिन उससे पहले सबसे पहले मैं यह मत आपके सामने रख रहा हूं कि पिछले कुछ दशकों में पंथिक सिद्धांतों, संस्थाओं और परंपराओं में राजनीतिक दखलअंदाजी के कारण आई बुराइयों को दूर करने के लिए पंथिक कौंसिल की स्थापना करने का मत प्रस्तुत किया जाता है, ताकि सिख राजनीति पर धर्म का प्रभाव बना रह सके। इस पंथिक कौंसिल में सभी पदाधिकारी और सदस्यगण समर्पित भावना के साथ सिख चिंतक होंगे, जो पंथ की चढ़दी कला और खालसा जी के बोल-बाले पर सिद्धांतों की रखवाली करेंगे। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ‘ਚ ਅੱਜ ਵੱਡਾ ਫ਼ੈਸਲਾ — ਅਕਾਲੀ ਪੰਥਕ ਧੜਿਆਂ ਦੀ ਭਰਤੀ ਕਮੇਟੀ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਂ ਕਰੇਗੀ ਤੈਅ
    यह पंथिक कौंसिल पूरे पंथ की एकजुटता और पंथ की एकता के लिए अन्य सभी सौहार्दपूर्ण सिख धाराओं के साथ तालमेल बनाने का प्रयास करेगी, ताकि संपूर्ण सिख शक्ति को केंद्रीय सिद्धांतों के धुरे पर एकत्रित किया जा सके। शिरोमणि अकाली दल भविष्य में अपने सभी फैसले पंथिक कौंसिल की सहमति से ही करेगा, इसलिए मैं सबसे पहले संगत और सभी डेलीगेट साहिबानों से इस पंथिक कौंसिल की स्थापना की मंजूरी लेना चाहता हूं।आज शिरोमणि अकाली दल के बागी गुट के साथ मिलकर बुर्ज अकाली बाबा फूला सिंह गुरुद्वारे में पंथक इकट्ठे किए गए, जिसमें सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद नए प्रधान की घोषणा की गई। जिसमें पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सर्वसम्मति से 5 सदस्यीय भर्ती समिति के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल का अध्यक्ष बनाया गया। आज यहां हो रहे पांच सदस्यीय भर्ती समिति द्वारा अकाली दल के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए डेलीगेट इज्लास के दौरान सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष के रूप में ज्ञानी हरप्रीत सिंह का नाम बाबा सर्वजोत सिंह बेदी ने प्रस्तुत किया, जिसकी पुष्टि पूर्व अध्यक्ष शिरोमणि कमेटी भाई गोबिंद सिंह लॉंगोवाल और जत्थेदार सूच्चा सिंह छोटेपुर ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से बीबी सतवंत कौर को सदस्य 5 सदस्यीय भर्ती समिति और अकाली दल की पंथक कौंसिल की चेयरपर्सन चुना गया। उपस्थित डेलीगेटों ने जयकारों के बीच इन नियुक्तियों को अनुमोदित किया।
  • Punjab News: फिर बढ़ा जलस्तर, टूटने की कगार पर आर्जी बांध, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर बढ़ा जलस्तर, टूटने की कगार पर आर्जी बांध, देखें वीडियो

    कई एकड़ किसानों की फसल पानी में डूबी

    फिरोजपुरः लगातार हो रही बारिश से जहां पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड हो रहा है वहीं, समतल इलाकों में भी इसका कहर देखने को मिल रहा है। बारिश के पानी से सतलुज नदी का पानी एक बार फिर बढ़ने लगा है जो किसानों की मुश्किलें को बढ़ा रहा है। पिछले दिनों फिरोजपुर के गांव बस्ती राम लाल में सतलुज नदी का स्तर बढ़ने से आर्जी बांध टूट गया था। जिससे किसानों की हजारों एकड़ फसलें पानी में डूब गई थीं। इसके बाद किसानों ने हिम्मत दिखाते इस आर्जी बांध को फिर से बांध लिया था। लेकिन एक बार फिर सतलुज नदी का पानी बढ़ने के कारण पानी आर्जी बांध के पास पहुंच चुका है। बातचीत के दौरान किसानों ने बताया कि पानी दो-दो फुट बढ़ चुका है और आर्जी बांध टूटने की कगार पर है। अगर पानी एक फुट और बढ़ता है, तो यह आर्जी बांध टूट जाएगा और किसानों की कई एकड़ फसलें पानी में डूब जाएंगी। मौके पर मौजूद किसानों की ओर से पूरी जद्दोजहद की जा रही है कि बांध पर मिट्टी डालकर इसे बचाया जा सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द उनकी सहायता की जाए और मशीनें उन्हें उपलब्ध कराई जाएं ताकि इस बांध पर मिट्टी डालकर वे अपनी फसलें बचा सकें।