Blog

  • Punjab News: एक्शन में सरकार, घोड़ों की Entry पर Ban! किया Red Zone घोषित

    Punjab News: एक्शन में सरकार, घोड़ों की Entry पर Ban! किया Red Zone घोषित

    मोहालीः पंजाब सरकार ने मोहाली के पास 5 किलोमीटर के दायरे को ‘रेड ज़ोन’ घोषित करने का ऐलान किया है। ऐसे में इस इलाके में घोड़ों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं 5 से 25 किलोमीटर तक के क्षेत्र को स्क्रीनिंग ज़ोन बनाया गया है, जहां सभी घोड़ों की जांच और निगरानी की जाएगी। दरअसल, सरकार ने यह कड़ा कदम घोड़ों में ‘ग्लैंडर्स’ नाम की एक बेहद खतरनाक और लाइलाज बीमारी की पुष्टि होने के बाद उठाया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਮੋਹਾਲੀ ਚ ਫੈਲੀ ਨਵੀਂ ਲਾਇਲਾਜ ਬਿਮਾਰੀ, ਹੋ ਜਾਓ ਸਾਵਧਾਨ!

    बताया जा रहा हैकि यह एक्शन इसलिए लिया गया है क्योंकि मोहाली के एक गांव में एक घोड़े में ग्लैंडर्स रोग की पुष्टि हुई है। चिंता की बात यह है कि ग्लैंडर्स एक संक्रामक और लाइलाज बीमारी है। यह बीमारी घोड़ों से इंसानों में भी फैल सकती है, जो इसे और भी खतरनाक बनाती है। पंजाब पुलिस ने भी इस रेड ज़ोन में सरकारी घोड़ों समेत सभी घोड़ों के आने-जाने पर रोक लगा दी है ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

  • Jalandhar News: लोगों को मिलेंगी राहत, 45 करोड़ की लागत से ये स्कीम होगी शुरू, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लोगों को मिलेंगी राहत, 45 करोड़ की लागत से ये स्कीम होगी शुरू, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सुनहरे भविष्य की तलाश में हरेक साल तीन लाख के करीब युवा विदेशों का रुख कर रहे है। कोई शिक्षा के लिए विदेश जा रहा है तो कोई रोजगार की तलाश में। ऐसे में पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का सपना देखा गया। जिसके चलते इस साल के बजट में घोषित ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ को कैबिनेट से मंजूरी भी दी गई थी। वहीं कुछ समय पहले कैबिनेट मीटिंग में “रंगला पंजाब विकास योजना” लागू करने के लिए 585 करोड़ रुपये का विशेष फंड आवंटित करने का फैसला किया गया था।

    जिसके तहत सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों को 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसी को लेकर आज डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में कैबिनेट मंत्री पहुंचे, जहां उन्होंने ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ को लेकर फंड जारी किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि 45 करोड़ रुपए जालंधर को रिलीज करने का ऐलान किया गया था। जिसके तहत आज 22.50 करोड़ रुपए रिलीज कर दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि हलके के विधायकों और गांवों के सरपंचों को हलके में काम पहल के आधार पर करवाने के बारे में पता होता है।

    ऐसे में वह डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात करके अपने हलके के जरूरी विकास को पहल के आधार पर करवा सकेंगे। उन्होंने कहाकि पिछली सरकारों में फंड ना मिलने के कारण लोगों के काम अधूरे रह जाते थे, ऐसे में अब लोगों की परेशानी को सरकार द्वारा जारी किए गए फंड से दूर कर दिया जाएगा। वहीं पंजाब में हो रही बरसात से कई गांवों को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं उन्होंने कहाकि सीएम मान सरकार की अगुवाई में दरिया के पास रह रहे लोगों को पहले से लोगों को हिदायतें दी जा रही है। वहीं लोगों के हुए नुकसान को लेकर मान सरकार द्वारा भरपाई की जा रही है।

    वहीं लैंड पुलिंग मामले को लेकर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहाकि इस पर सरकार द्वारा मीटिंग करके किसानों के हित में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहाकि पहले भी किसानों के हित में फैसला लिया गया था। वहीं तहसीलों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए सरकार ने 2 साल से अधिक समय तक अधिकारी के एक स्थान पर ना रहने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहाकि सरकार पहले से भ्रष्टाचार के खिलाफ है, ऐसे में करप्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार द्वारा सख्त एक्शन लिया जाएगा।

     

     

  • Jalandhar News: High Alert पर पुलिस, भारी फोर्स के साथ Railway Station और Bus Stand पर की चेकिंग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: High Alert पर पुलिस, भारी फोर्स के साथ Railway Station और Bus Stand पर की चेकिंग, देखें वीडियो

    जालंधरः त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस भी सतर्क हो चुकी है। स्वतंत्रता दिवस व राखी के अवसर पर सुरक्षा को लेकर जालंधर पुलिस हाई अलर्ट पर है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से रोजाना शहर के मुख्य चौराहों पर नाकाबंदी करके की वाहनों सहित संदिग्ध लोगों की चैकिंग की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने आज सिटी रेलवे स्टेशन पर कासो ऑपरेशन चला कर लोगों और शकी वस्तुओं की चेकिंग की गई।

    एसीपी अमरनाथ ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेशों पर 15 अगस्त और राखी पर्व के अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर सिटी रेलवे स्टेशन, कैंट रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पूरे इलाके को सील करके संदिग्ध लोगों और लावारिस वस्तुओं की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध दिखता है तो उन्हें अपने कब्जे में लिया जा रहा है। जिन लोगों पर शक होता है उन लोगों की बैकग्राउंड भी चेक की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर वासियों की सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस वचनबद्ध है।

  • भीषण सड़क हादसे में जल शक्ति विभाग के कर्मी की मौत

    भीषण सड़क हादसे में जल शक्ति विभाग के कर्मी की मौत

    मंडीः हिमाचल के मंडी जिले में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां सराज क्षेत्र में बाखली के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह पीपलू धार कैंची के नजदीक बाखली-कुकलाह मार्ग से बोलेरो गाड़ी सड़क से नीचे गिर गई। इस हादसे में गाड़ी चालक जल शक्ति विभाग में फिटर के रूप में कार्यरत व्यक्ति की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 27 वर्षीय हाकम राम पुत्र कांशी राम, गांव फनार कल्हनी के रूप में हुई है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा हैकि घटना के दौरान हाकम अकेला गाड़ी में मौजूद था। हादसा उस समय हुआ जब वह गाड़ी पीछे कर रहा था। सड़क का एक हिस्सा ढह गया और गाड़ी पलटकर गहरे नाले में जा गिरी।

    घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम जोनल अस्पताल मंडी में किया जा रहा है। कुकला पंचायत के उपप्रधान राम ने बताया कि इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। उन्होंने बताया कि शासक अपने पीछे 3 साल की बेटी, पत्नी और माता-पिता को छोड़ गए।

  • Morning Walk पर जा रहे युवकों को Truck ने मारी जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

    Morning Walk पर जा रहे युवकों को Truck ने मारी जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

    गिरिडीहः शहर के कोलडीहा इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

    जानकारी मुताबिक, तीन नाबालिग एक स्कूटी पर सवार होकर मॉर्निंग वॉक के लिए कोलडीहा के रास्ते गिरिडीह स्टेडियम जा रहे थे। इसी दौरान कोलड़ीहा पेट्रोल पंप के पहले एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने 16 वर्षीय मोहम्मद कुर्बान निवासी अंसारी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को कोलडीहा मस्जिद के पास रखकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन सदलबल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ गणेश रजक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 1 घंटे के बाद जाम खत्म करवाया गया। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के नए चेयरमैन नियुक्त, राजविंदर कौर थियारा की जगह इसे मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    Punjab News: इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के नए चेयरमैन नियुक्त, राजविंदर कौर थियारा की जगह इसे मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब में आप पार्टी ने नए चेयरमैन की नियुक्तियां कर दी है। वहीं जारी सूची के मुताबिक आप पार्टी की राजविंदर कौर थियारा को हटा दिया है। आप पार्टी ने आज 11 नेताओं को चेयरमैन, सीनियर वाइस चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और डायेक्टर की जिम्मेदारियां सौंपी है। वहीं जालंधर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन पद से हटाकर रमणीक सिंह लकी रंधावा को सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया। देखें लिस्ट

  • DSC के जवान ने खुद को मारी गोली, Runway पर खून से लथपथ मिली लाश

    DSC के जवान ने खुद को मारी गोली, Runway पर खून से लथपथ मिली लाश

    गोरखपुरः एयरपोर्ट पर रनवे की सुरक्षा में तैनात डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात का पता उस वक्त चला, जब रिलीवर ड्यूटी करने पहुंचा। देखा तो जवान की लाश खून से लथपथ रनवे पर पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस को शव के बगल में सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के CCTV भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना का समय पता चल सके।

    जानकारी मुताबिक, जवान जितेंद्र सिंह बिहार के छपरा जिले के मकेर के रहने वाले थे। उन्होंने भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद एयरपोर्ट पर DSC में नौकरी जॉइन की थी। जितेंद्र सिंह के 3 भाई हैं। पहले नंबर पर अवध बिहारी सिंह, नवल किशोर सिंह और तीसरे नंबर पर जीतेन्द्र थे। इनसे छोटे हरेंद्र सिंह हैं। पत्नी का नाम सीमा देवी है। दो बेटे प्रेम और रितिक हैं। एक बेटी मुस्कान है। जितेंद्र परिवार के साथ गोरखपुर रहते थे। सावन में पूजा चढ़ाने पत्नी बिहार स्थित घर गईं थी। 3 अगस्त को जितेंद्र सिंह गोरखपुर लौट आए, लेकिन पत्नी और बच्चे गांव में ही रुक गए थे। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात वह दो अन्य साथियों के साथ रनवे के पास ड्यूटी पर थे।

    उसी दौरान जितेंद्र ने खुद को गोली मार ली। साथियों का कहना है- वे सभी स्टॉप रूम में थे। वहां कूलर की आवाज इतनी तेज थी कि उन्हें गोली की आवाज सुनाई नहीं दी। जितेंद्र का रिलीवर जब ड्यूटी करने पहुंचा, तो उसने देखा कि जितेंद्र की लाश पड़ी हुई है। उनके पेट के बाईं तरफ गोली लगी हुई थी। जितेंद्र के साथियों ने बताया कि वह शांत और अनुशासित स्वभाव के थे। भाई से प्रताड़ित होने के बाद भी उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। यही वजह है कि हम लोग भांप नहीं सके।

    सहकर्मियों ने जितेंद्र के सुसाइड के बारे में पत्नी को जानकारी दी, तो घर में कोहराम मच गया। गुरुवार शाम 6:10 बजे जितेंद्र का परिवार एयरपोर्ट पहुंचा। वहां अधिकारियों और साथ ड्यूटी पर रहे सुरक्षाकर्मियों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में एम्स हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पोस्टमॉर्टम के लिए शव लाया गया था। करीब 4 घंटे तक चले पोस्टमॉर्टम के बाद जितेंद्र का शव लेकर उनके चाचा और परिवार के अन्य लोग एयरफोर्स हॉस्पिटल चले गए। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjabi Singer R Nait के गाने पर छिड़ा विवाद, CM Mann को लिखा पत्र, देखें वीडियो

    Punjabi Singer R Nait के गाने पर छिड़ा विवाद, CM Mann को लिखा पत्र, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में बढ़ते गैंगस्टर कल्चर और युवाओं में हिंसक प्रवृत्ति को लेकर राज्य सरकार ने सख्त निर्देश जारी कर रखे हैं। लेकिन इसके बावजूद हाल ही में रिलीज हुआ गाना 315 इन आदेशों की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है। यह गीत 2 हफ्ते पहले रिलीज हुआ है। जिसे मशहूर पंजाबी गायक R Nait और गायिका गुरलेज अख्तर ने गाया है। गाने के वीडियो में खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया गया है और एक खतरनाक गैंगस्टर छवि को दिखाया गया है।

    गाने के बोल हैं- “बिगड़ी मंढिर दिया भाजड़ा पवांदी, 1980 दी जम्मी 315”, जिसका मतलब है दुश्मनों को भगाने वाली 1980 में बनी गन 315। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 37 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਗਾਇਕ ਕਰਨ ਔਜਲਾ, ਹਨੀ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ R Nait ਦੇ ਗੀਤਾਂ ਤੇ ਵਿਵਾਦ, CM ਮਾਨ ਨੂੰ ਕਾਰਵਾਈ ਲਈ ਲਿਖਿਆ ਗਿਆ ਪੱਤਰ!

    सीएम भगवंत मान को भेजा पत्र, कार्रवाई की मांग
    मामले को लेकर जालंधर के रहने वाले भाजपा पंजाब ट्रेड सेल के डिप्टी कनवीनर अरविंद शर्मा ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को औपचारिक शिकायत पत्र भेजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि ऐसे गीत जो पंजाब में हिंसा, अवैध हथियारों की संस्कृति और अपराध को बढ़ावा देते हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

    मुख्यमंत्री मान पहले भी कई मंचों से यह साफ कर चुके हैं कि पंजाब में अब गैंगस्टर संस्कृति को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार द्वारा ऐसे मामलों पर सख्त नजर रखी जा रही है और समय-समय पर कलाकारों को जागरूक भी किया गया है कि वे अपने गानों में समाज को जोड़ने वाले और सकारात्मक संदेश देने वाली बातें रखें।

  • Rakshabandhan 2025: इस बार नहीं होगी भद्रा की चिंता, बन रहा ये शुभ मुहूर्त, देखें वीडियो

    Rakshabandhan 2025: इस बार नहीं होगी भद्रा की चिंता, बन रहा ये शुभ मुहूर्त, देखें वीडियो

    पीले और लाल रंग बहनों के लिए होंगे खास

    अमृतसरः रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया जाता है। जहां, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई भी अपनी बहनों को वचन देते हैं कि वे जीवन भर उनकी रक्षा करेंगे। वे अपनी बहन को कभी कोई दुख नहीं आने देंगे। इस बार रक्षाबंधन पर कौन सा समय शुभ माना गया है और बहनें अपने भाइयों की कलाई पर किस रंग की राखी बांधेंगी? आज इस आर्टिकल में रक्षाबंधन 2025 के शुभ मुहूर्त के बारे में जानेंगे। पंडित सुनील दत्त शर्मा ने बातचीत दौरान बताया कि कौन सा समय शुभ है, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर कब राखी बांध सकती हैं और किस रंग की राखी बांधनी चाहिए। पंडित शर्मा ने बताया कि इस बार 9 तारीख को रक्षाबंधन का पूरा दिन शुभ माना जा रहा है। पूर्णिमा 8 अगस्त से शुरू होकर 9 अगस्त दोपहर तक रहेगी, जिसके कारण 9 अगस्त को सुबह 5:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। हालांकि, दूर से आने वाली बहनें पूरे दिन राखी बांध सकती हैं। पंडित जी ने बताया कि आमतौर पर राखी के दिन भद्रा दोष बन जाता है, लेकिन इस बार भद्रा 8 अगस्त को रात 1 बजे ही समाप्त हो गया। इसलिए 9 अगस्त का पूरा दिन निस्संदेह शुभ है। वैसे तो सभी रंगों को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार पीले और लाल रंग का विशेष महत्व है। लाल रंग प्रेम और संकल्प का प्रतीक है, जबकि पीला रंग पवित्रता और खुशी का संदेश देता है। पंडित शर्मा ने याद दिलाया कि राखी की शुरुआत देवी लक्ष्मी द्वारा राजा बलि की कलाई पर राखी बांधने से हुई थी, जब वह भगवान विष्णु को अपने साथ रखना चाहते थे। इस प्रकार राखी भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक बन गई।
  • रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा, 3 दिन बस यात्रा हुई Free

    रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा, 3 दिन बस यात्रा हुई Free

    नई दिल्लीः रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड की सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी है। मुफ्त यात्रा की बात करें तो कुछ राज्यों में ये दो दिन और कुछ राज्यों में तीन दिन रहेगी। 3 राज्यों में पहले ही महिलाओं के लिए टिकट फ्री है, जिसमें दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक शामिल हैं। बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर किस राज्य में कितने दिन बस की सेवा महिलाओं के लिए फ्री है।

    ये सुविधा मुख्य रूप से इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में दी गई है. इंदौर में मेयर ने 9 अगस्त को शहर की सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। इसके अलावा भोपाल में भी, भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) बहनों को मुफ्त यात्रा कराएगी। राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो दिन तक रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। हालांकि ये सुविधा केवल राजस्थान राज्य की सीमाओं के अंदर ही यात्रा करने पर ही लागू होगी।

    उत्तराखंड सरकार ने भी रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज की सामान्य बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। महिलाएं रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को इस फ्री सुविधा का लाभ ले सकती हैं। बिहार सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए रोडवेज की यात्रा फ्री रखी है। बीएसआरटीसी ने बताया है कि पटना और मुजफ्फरपुर के सभी रास्तों पर महिलाएं फ्री यात्रा कर सकेंगी। इसके अलावा पटना में चलने वाली पिंक बसों में भी इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

    रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में परिवहन निगम की बसों में महिलाएं एक सहयात्री के साथ शुक्रवार की सुबह छह बजे से रविवार 10 अगस्त की रात 12 बजे तक एसी और नॉन एसी सभी तरह की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम 986 बसों का संचालन करेगा और 50 बसों को रिजर्व रखेगा। बसों के बेहतर संचालन को लेकर चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी 12 अगस्त तक की निरस्त कर दी गईं हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने सभी बस स्टेशनों पर एक हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

    कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 8726005808 है। इस पर यात्री सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक फोन कर सकते हैं। सभी स्टेशनों पर शिफ्टवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो प्रवर्तन वाहन भी तैनात किए गए हैं। उनमें एक अवध बस स्टेशन और दूसरा लखनऊश- रायबरेली और लखनऊ – कानपुर मार्ग पर पेट्रोलिंग करेंगी। महिलाओं के सुगम यातायात को लेकर शहर में प्रमुख स्थानों पर पीकिंग प्वाइंट बनाकर कर्मचारी लगाए गए हैं। बसों की सफाई और जांच कार्यशाला में 13 बिंदुओं पर की जा रही है। जो बसें 200 किमी से अधिक चलकर आएंगी उनकी भी सफाई होगी।

    क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, केंद्र प्रभारियों और ड्यूटीरूम प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों में चालक और परिचालक और वर्दी में रहेंगे। कोई नशा नहीं करेगा। यात्रियों से मृदुल व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग यात्रियों को बस में चढ़ने और उतरने में उनकी सहायता करेंगे। रक्षाबंधन के चलते दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों तीन दिन पहले से ही टिकट मिलने बंद हो गए हैं। वहीं लखनऊ से पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनें भी फुल हैं। वेटिंग कम होने से यात्रियों को अब जनरल कोच में घुसने की जद्दोजहद करनी होगी। वहीं रेलवे प्रशासन ने निर्देश दिया है कि स्टेशनों पर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय हों।