Blog

  • Punjab News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED Court में पेश हुए पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु

    Punjab News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED Court में पेश हुए पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु

    जालंधर, ENS: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की अदालत में पेश हुए। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी अदालत में अतिरिक्त जिला और सेशन जज राजीव कुमार बेरी की अदालत में पेश हुए। इस मामले में उनके साथ कुल 29 लोगों को नामज़द किया गया था। इनमें से एक की मृत्यु हो गई है, जबकि 28 अन्य आरोपी भी पेश हुए।

    सुनवाई के दौरान, अदालत ने सभी पक्षों की हाजिरी दर्ज करने के बाद अगली तारीख 2 सितंबर निर्धारित की है। कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों की नज़रें भी इस मामले पर टिकी हैं। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले संबंधी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और सबूत पहले ही अदालत में पेश कर चुका है।

     

     

  • Punjab News: विवादों में फंसे Honey Singh, MILLIONAIRE गाने को लेकर महिला आयोग ने लिया एक्शन देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में फंसे Honey Singh, MILLIONAIRE गाने को लेकर महिला आयोग ने लिया एक्शन देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मशहूर रैपर हनी सिंह अपने गानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है। उनके कई गानों को लेकर विवाद हो चुका है। वहीं अब उनके नए गाने को लेकर महिला आयोन ने एक्शन लिया है। दरअसल, पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने डीजीपी को पत्र जारी करके इस मामले में नोटिस लेने की अपील की है। महिला आयोग ने पत्र में लिखा है कि सोशल मीडिया पर चल रहे सिंगर यो यो हनी सिंह द्वारा गाए गए गीत MILLIONAIRE में महिलाओं के प्रति उपयोग की गई आपत्तिजनक शब्दावली का उपयोग किया गया है।


    इस संबंध में पुलिस हनी सिंह के खिलाफ एक्शन लें। पत्र में कहा गया है कि पंजाब राज्य महिला आयोग पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2001 की धारा 12 के अंतर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के उल्लंघन से संबंधित मामलों में सो-मोटो नोटिस ले सकता है। आयोग द्वारा ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाता है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि पंजाब में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और प्रतिष्ठा की सुरक्षा हो। उन्होंने डीजीपी को लिखा है कि इस मामले के संबंध में आपको लिखा जाता है कि आयोग के ध्यान में आया है कि सोशल मीडिया पर सिंगर यो यो हनी सिंह द्वारा गाया गया गीत MILLIONAIRE चल रहा है।

    Read in english:

    Punjab Women’s Commission Acts Against Karan Aujla, Yo Yo Honey Singh Over Offensive Lyrics

    जिसमें उन्होंने महिलाओं के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग किया है। इस गीत में महिलाओं के प्रति उपयोग की गई शब्दावली के संबंध में पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2001 के तहत सो-मोटो नोटिस लेते हुए आपको लिखा जाता है कि इस संबंध में तत्काल पंजाब पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ के किसी वरिष्ठ अधिकारी से कानून के अनुसार जांच/कार्रवाई करवाई जाए और जांच अधिकारी को निर्देश दिया जाए और गायक पर की गई कार्रवाई से संबंधित स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा संबंधित सिंगर यो यो हनी सिंह को दिनांक 11.08.2025 को प्रातः 11:30 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित कराया जाए।

    बता दें कि इससे पहले पंजाबी सिंगर करन औजला के गाने ‘एमएफ गबरू’ को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। जिसमें पंजाबी सभ्यता के पक्ष में सक्रिय सेक्टर-41B चंडीगढ़ निवासी एक्टिविस्ट डॉ. पंडित्राव धरेनावर ने इस गाने के खिलाफ लुधियाना और चंडीगढ़ में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि यह गाना पंजाबी संस्कृति के खिलाफ है और इसमें अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

    डॉ. धरेनावर ने शिकायत में कहा है कि “करन औजला का गाना हमारी संस्कृति के खिलाफ है और इसमें मौजूद वल्गर शब्द बच्चों और युवाओं के दिमाग को प्रदूषित कर सकते हैं। इसलिए ऐसे गानों पर रोक जरूरी है।” मामले में कुल तीन शिकायतें दी गई हैं। दो लुधियाना में और एक चंडीगढ़ में। इनमें एक शिकायत गांव के सरपंच लखबीर सिंह के खिलाफ भी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करन औजला के इस गाने की शूटिंग गांव में हुई और सरपंच ने इसकी अनुमति दी। ऐसे में सरपंच से पूछताछ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

  • खूनी झड़प में बदला घर का विवाद, पति की मौत, पत्नी और देवर घायल

    खूनी झड़प में बदला घर का विवाद, पति की मौत, पत्नी और देवर घायल

    बीकानेरः पति-पत्नी के बीच झगड़े में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इसमें पति का गला कट गया जिससे खून से लथपथ पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पत्नी और बीच-बचाव करने आया देवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जानकारी देते हुए एएसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि कमला कॉलोनी में रहने वाले सन्नी पंवार (42) और उसकी पत्नी ममता पंवार के बीच रात करीब साढ़े 9 बजे झगड़ा हो गया था। बीच-बचाव करने के लिए सन्नी का भाई जीतू पंवार भी पहुंचा। इसी दौरान पति और पत्नी के बीच चाकूबाजी हुई, जिसमें पति सन्नी का गला कट गया। गले पर गहरा जख्म होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ममता भी घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बीच-बचाव करने आए जीतू को भी गंभीर चोट आई है। दोनों को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है।

    एएसपी तिवाड़ी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में छानबीन की जा रही है। मृतक सन्नी और उसकी पत्नी ममता के बीच झगड़ा हुआ था। पहले ये झगड़ा सिर्फ बोल-चाल तक सीमित था। ऐसा झगड़ा करीब हर रोज ही होता था। बुधवार को ये बढ़ गया। गुस्से में सन्नी किचन में गया और वहां से सब्जी काटने वाला चाकू ले आया। विवाद के बीच सन्नी का भाई जीतू भी आ गया। तीनों के बीच झगड़ा और बीच-बचाव चल रहा था।
    इसी दौरान सन्नी के गले में चाकू से लगी और वो वहीं ढेर हो गया। सन्नी और ममता के 2 बेटे हैं और दोनों कॉलेज में पढ़ते हैं। झगड़े के वक्त दोनों घर पर नहीं थे। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • देशभर में बढ़े सोने के भाव, लोगों की बढ़ी चिंता, जानें सोने का Latest Price

    देशभर में बढ़े सोने के भाव, लोगों की बढ़ी चिंता, जानें सोने का Latest Price

    नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतें लगातार बदलती जा रही हैं। कभी ऊपर तो कभी नीचे दामों में उतार चढ़ाव हो रहा है परंतु सोने ने 1 लाख रुपये कर धमाल मचा दी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 100542 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 113485 रुपये किलो हो गई है। देश के बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,16,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। कल की तुलना में आज चांदी के भाव में 1000 रुपये की तेजी आई है। पिछले दिन ये था सोने-चांदी का भाव न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया है कि स्टॉकिस्ट की ओर से लगातार खरीदारी किए जाने से बुधवार को भारत की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 99,.020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले बाजार सत्र में 98,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। दिल्ली में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना बीते दिन 100 रुपये बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मंगलवार को यह 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सर्राफा संघ ने बताया है कि बुधवार को चांदी की कीमतें 500 रुपये बढ़कर 1,12,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले सत्र में चांदी 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 17.51 डॉलय या 0.52 प्रतिशत गिरकर 3,363.35 डॉलर प्रति औसत रह गया है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर हाजिर चांदी 0.12 प्रतिशत कम होकर 37.76 डॉलर औस रह गई है। इस वजह से बढ़े सोने के भाव अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवाओं और चिप्स पर नए शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। ऐसे में इससे वैश्विक बाजार में डर का माहौल बन चुका है क्योंकि नए टैक्स अर्थव्यवस्था पर दबाव डाल सकते हैं। जब भी ऐसी अस्थिरता होती है तो लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदते हैं जिससे उसकी कीमत बढ़ जाती है। इसी कारण सोने के दामों में भी तेजी आई है। स्टॉकिस्ट यानी थोक कारोबारी लगातार सोना खरीद रहे हैं। ऐसे में जब बाजार में मांग बढ़ती है तो कीमतें भी ऊपर जाती है। इसके अलावा लोगों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीदना शुरु कर दिया है क्योंकि उन्हें आर्थिक हालात में अनिश्चितता महसूस हो रही है। इससे भी कीमतें ऊपर चढ़ गई हैं। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी कुछ घटनाओं के चलते सोने की कीमतों पर असर हुआ है।
  • आयुष्मान लाभार्थियों को झटका: प्राइवेट अस्पताल में नहीं होगा ईलाज, IMA का बड़ा फैसला

    आयुष्मान लाभार्थियों को झटका: प्राइवेट अस्पताल में नहीं होगा ईलाज, IMA का बड़ा फैसला

    गुरुग्रामः हरियाणा आईएमए ने आयुष्मान कार्ड योजना के तहत लिस्टिंग अस्पतालों के पेंडिंग बिल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। वीरवार से आयुष्मान कार्ड के तहत होने वाले इलाज को नहीं करने का फैसला लिया है। इस फैसले से प्रदेश के 675 निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को अब मुफ्त या रियायती इलाज नहीं मिल पाएगा। इसके लिए आईएमए ने दिशा निर्देश भी जारी किया है। देर रात आईएमए हरियाणा और सूचीबद्ध निजी अस्पताल संचालकों की ऑनलाइन बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पहले दिन में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने आईएमए पदाधिकारियों के साथ बैठक की और इलाज बंद न करने की अपील की लेकिन बात नहीं बनी।

    प्रदेश के 675 निजी अस्पतालों के आयुष्मान योजना के तहत किए गए इलाज के करीब 700 करोड़ रुपये राज्य सरकार के पास अब भी बकाया थे। एक सप्ताह पहले आईएमए ने भुगतान न होने पर सरकार को सात अगस्त से आयुष्मान योजना के तहत इलाज बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद मंगलवार को सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि निजी अस्पतालों को भुगतान के लिए बजट की मंजूरी देते हुए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने आईएमए पदाधिकारियों के साथ बैठक की। आईएमए की ओर से इसमें अध्यक्ष डॉ. एमपी जैन, पूर्व प्रधान डॉ अजय महाजन, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ सुनीला सोनी, सचिव डॉ धीरेंद्र सोनी और आयुष्मान समिति के अध्यक्ष डॉ सुरेश अरोड़ा शामिल हुए। डॉ. अजय महाजन ने बताया कि सरकार की ओर से अभी 245 करोड़ रुपये ही जारी किए गए हैं। इनमें से 175 करोड़ रुपये इस तिमाही के बजट के रूप में हरियाणा सरकार और 70 करोड़ केंद्र सरकार के हिस्से के हैं। अब भी 490 करोड़ रुपये सरकार के पास रुके हुए हैं। सरकार की ओर से अगले भुगतान के लिए विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट की मांग रखने की बात कही गई है।

    आईएमए प्रतिनिधियों ने देरी से भुगतान पर अनुबंध के अनुसार ब्याज देने की मांग की लेकिन अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ब्याज देने से इन्कार कर दिया। पोर्टल पर स्वचालित रूप से प्रत्यारोपण आदि की कटौती पर उन्होंने कहा कि एनएचए ने पहले ही इसका भुगतान कर दिया है। हालांकि अस्पतालों ने भुगतान मिलने से इन्कार किया है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुधीर राजपाल ने कहाकि सरकार अनुबंधित अस्पतालों को निरंतर भुगतान राशि जारी कर रही है। सभी लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

    निजी अस्पताल संचालकों को इलाज बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। इलाज बंद करने से जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो सकती हैं। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। हरियाणा के आईएमए डॉ. अजय महाजन, पूर्व प्रधान ने कहा किभुगतान के अलावा हमारी मांग है कि सिस्टम सुधारा जाए। हम लोग हर चार महीने बाद सरकार के सामने हाथ नहीं फैला सकते। जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक हम आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं करेंगे।

     

     

     

  • Haryana News: हथिनीकुंड बैराज में आया रिकॉर्ड तोड़ पानी, विभाग ने किए पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

    Haryana News: हथिनीकुंड बैराज में आया रिकॉर्ड तोड़ पानी, विभाग ने किए पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

    यमुनानगरः मौसम विभाग लगातार उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा के यमुनानगर में भारी बरसात के अलर्ट दे रहा हैं, लेकिन अब तक यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में ज्यादा बरसात नहीं हुई है जिसके चलते यमुना नदी में स्थित कंट्रोल में बनी हुई है। बीते कल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हुई बरसात से बीती सुबह 6:00 बजे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी में इस सीजन का सर्वाधिक पानी रिकार्ड किया गया।

    यमुना नदी में 73749 क्यूसेक पानी इस साल के सीजन का सबसे ज्यादा पानी है। सिंचाई विभाग के मुताबिक 1 लाख क्यूसेक पानी दर्ज होने पर मिनी फ्लड घोषित किया जाता है और पूर्वी व पश्चिमी नहर को बंद कर पूरा पानी दिल्ली की तरफ डायवर्ट किया जाता है, लेकिन अभी पश्चिमी यमुना नहर में लगातार 10 हजार क्यूसेक और पूर्वी यमुना नहर में 1500 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया जा रहा है।

    एक्सईएन विजय गर्ग ने बताया कि मौजूद स्थिति में 65000 क्यूसेक पानी हथनी कुंज बैराज में रिलीज किया गया है जिसमें 54000 क्यूसेक पानी यमुना में रिलीज किया है और बाकि कैनाल में इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली में पानी पहुंचने में करीब 36 से 48 घंटे लगते हैं। जब 1 लाख क्यूसेक पानी नहर में पहुंच जाता है तो हम कैनाल को बंद कर देते है जिससे कि कैनाल को कोई नुक्सान न हो, लेकिन अभी ऐसा कोई खतरा नहीं है। अभी सारी स्थिति सामान्य है।

  • इस इलाके में NIA की Raid

    इस इलाके में NIA की Raid

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में गांव जगुडी नगली में एनआईए की टीम ने रेड की। बताया जा रहा है कि डंकी द्वारा कई लोगों को विदेश भेजने के आरोप में जय कुमार के घर पर एनआईए ने रेड की। दरअसल, कुछ समय पहले भी रादौर के गांव में एनआईए की टीम ने रेड के दौरान कई पासपोर्ट और नगदी बरामद की थी। सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर एक्टिविटीज में शामिल बदमाशों को विदेश भेजने के नाम पर NIA की टीम द्वारा कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

     

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, व्यक्ति की तोड़ी टांगे

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, व्यक्ति की तोड़ी टांगे

    मानसा: जिले के गांव कुलरिया में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ व्यक्तियों ने व्यक्ति पर गोलियां चला दीं। इस घटना में रवि नामक हमलावारों द्वारा टांगे तोड़ दी गईं। घायल व्यक्ति को ईलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे पठानकोट के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं घटना को लेकर चौकी इंचार्ज कुलरिया अवतार सिंह का कहना है कि देर रात में लड़ाई की शिकायत मिली है। इस दौरान रवि नामक व्यक्ति की टांगे तोड़ने की बात कही जा रही है। इन दोनों पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी थी, जिसके कारण यह झगड़ा हुआ है। रवि बिजलीघर के पास काम कर रहा था और घायल होने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल व्यक्ति के बयान दर्ज किए जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

     

  • Haryana News: उफनती नहर में सिख व्यक्ति ने लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

    Haryana News: उफनती नहर में सिख व्यक्ति ने लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

    यमुनानगरः एक सिख व्यक्ति ने दादूपुर हेड के पास उफनती नहर में कूदकर जान दे दी। नहर के पास बैठे एक व्यक्ति ने उसके सुसाइड करने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को मौके से बाइक, टी शर्ट और चप्पल बरामद हुई है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी कमलजीत ने बताया कि एक सिख व्यक्ति पहले तो यमुनानगर के दादूपुर हेड के किनारे बैठकर कुछ सोच रहा था और अचानक से उसने शर्ट और चप्पल निकालकर पानी के तेज बहाव के बीच छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसके सिर पर पटका था। वह काफी देर से नहर किनारे बैठा था, मेरी अचानक से उस पर नजर गई। मैं उसे बचाने की कोशिश करता, लेकिन वह मेरे से काफी दूर था और नहर के पानी का बहाव भी काफी तेज था। इलाके में गश्त कर रहे थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से चप्पल, टी शर्ट और उसकी बाइक बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

    थाना प्रभारी रोहतास कुमार ने बताया कि अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार जो मोटरसाइकिल मिला है, वह जगपिंदर सिंह पुत्र लछकर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। छाछोली थाना और यमुनानगर कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दे दी गई है। जल्द ही परिवार से संपर्क साधा जाएगा और गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकालने की कोशिश की जाएगी।

  • Punjab News: बाढ़ से निपटने के लिए सरकार ने जारी किए हैल्पलाइन नंबर

    Punjab News: बाढ़ से निपटने के लिए सरकार ने जारी किए हैल्पलाइन नंबर

    मोहालीः पंजाब सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किए है। दरअसल, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के बाद सरकार ने सभी जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम शुरू कर दिए है। संभावित बाढ़ क्षेत्रों में नदियों और ड्रेनेज की रियल-टाइम निगरानी जारी है। हर जिले में जूनियर इंजीनियरों की निगरानी में कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं। Read in English:- Punjab Sets Up 24×7 District Control Rooms to Tackle Potential Flood Situation वहीं पंजाब के तीनों प्रमुख डैमों में पानी का स्तर सुरक्षित सीमा के अंदर है। भाखड़ा डैम में 1637.40 फुट (अधिकतम 1680) पानी है। वहीं पौंग डैम में 1373.08 फुट (अधिकतम 1390) पानी है। इसी तरह रणजीत सागर डैम में 1694.64 फुट (अधिकतम 1731.55) पानी है।

    जिला वार कंट्रोल रूम फोन नंबर इस प्रकार हैं:-

    रोपड़: 01881-221157 गुरदासपुर: 01874-266376 / 1800-180-1852 पठानकोट: 01862-346944 अमृतसर: 01832-229125 तरन तारन: 01852-224107 होशियारपुर: 01882-220412 लुधियाना: 0161-2520232 जालंधर: 0181-2224417 / 94176-57802 एस.बी.एस नगर: 01823-220645 मानसा: 01652-229082 संगरूर: 01672-234196 पटियाला: 0175-2350550 / 0175-2358550 मोहाली: 0172-2219506 श्री मुक्तसर साहिब: 01633-260341 फरीदकोट: 01639-250338 फाजिल्का: 01638-262153 / 01638-260555 फिरोज़पुर: 01632-245366 बरनाला: 01679-233031 बठिंडा: 0164-2862100 / 0164-2862101 कपूरथला: 01822-231990 फतेहगढ़ साहिब: 01763-232838 मोगा: 01636-235206 मलेरकोटला: 01675-252003