पार्टी के हर मिशन को दिया अंजाज वहीं विरोधियों से खूब लड़े
दून के युवा वर्ग के अलावा प्रवासी वोटरों पर है भरपूर पकड़
रक्तदान शिविरों के अलावा आमजन के लिए चलाते हैं एंबूलेंस
बद्दी/सचिन बैंसल: भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन के अध्यक्ष रतन पाल सिंह ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया और उसमें 24 पदाधिकारी व 41 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किया गया है। दून विधानसभा के बददी शहर से संबध रखने वाले युवा नेता गुरमेल सिंह चौधरी को उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है। पूर्व में वह जिला सचिव के पद पर तैनात थे और अब उनको पदोनति का तोहफा मिला है। गौरतलब है कि गुरमेल चौधरी की धर्मपत्नी उर्मिला नगर परिषद की अध्यक्ष भी रह चुकी है और उनकी माता भी जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। दून विधानसभा के युवा वर्ग में गुरमेल जहां काफी लोकप्रिय है वही प्रवासी लोगों पर भी उनकी भरपूर पकड़ है। उन्होने जहां पार्टी के हर मिशन को बखूबी अंजाम दिया वहीं कांग्रेस के विरोधियों पर भी वो खूब लडे हैं। भाजपा नेता गुरमेल चौधरी जहां कई रक्तदान शिविर मानवता के हित में अकेले अपने दम पर लगा चुके हैं वहीं प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर हर साल रक्तदान शिविर लगाते हैं। इसके अलावा उन्होने बददी में आम लोगों की सुविधार्थ एंबूलेंस भी चलाई हुई है। जिला अध्यक्ष रतनपाल सिंह की अध्यक्षता में आज सोलन में आयोजित चुनाव पर्व के अवसर पर सोलन जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। कुल 66 सदस्यों वाली इस कार्यकारिणी में 24 पदाधिकारी और 41 कार्यकारी सदस्य शामिल किए गए हैं। इस बैठक में प्रदेश सचिव एवं चुनाव प्रवेशक सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में यशवंत ठाकुर, अनिल गर्ग, कांता भारद्वाज, विनती मुकुल, करतार ठाकुर, विनोद कुमार, राज कुमार, पूनम ठाकुर, सुमन लता, नागेंद्र बंसल, हेतराम शर्मा, उर्मिला चौहान, आशा शर्मा, सोमा ठाकुर, मनीष सूद, चंचला देवी, कृष्ण वर्मा, नरेंद्र मेहता, जितेन्द्र राणा, उषा देवी, कविता, राजेन्द्र कौर बसंल, सुंदर सिंह, संजय शर्मा, मीना कुमारी, बंशल कुमार शर्मा, केवल सिंह, दुरेश ठाकुर, विक्रम ठाकुर, रुबीन कुमार, कमलेश ठाकुर, सुरजीत सिंह लाम्बा, सुमन लता, अरिता शर्मा, विजय भाटिया, राजेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार कसाना, कृष्ण कौशल, नारायण दास, रमेश कुमार और हेमलता को शामिल किया गया है।
कैपशन-भाजपा जिला सोलन के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह चौधरी।




उन्होंने छात्र जीवन से ही भाजपा से जुड़कर कार्य करना शुरू किया और पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं। सबसे पहले उन्हें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया, इसके बाद उन्होंने मंडल महामंत्री का दायित्व निभाया। उनके काम और अनुशासन को देखते हुए उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वे राज्य स्तर पर किसान मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे और फिर उन्हें जिला ऊना का भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया।
अब एक बार फिर भाजपा हाईकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिला भाजपा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति पर बलराम बबलू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, जिला ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो और जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास का आभार भी प्रकट किया। बलराम बबलू ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व को निभाएंगे और संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य सिर्फ पद प्राप्त करना नहीं बल्कि संगठन की मजबूती और जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना है। बलराम बबलू ने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा की रणनीति को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए वे हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। संगठन का हर निर्णय उनके लिए सर्वोपरि रहेगा और वे हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
कुटलैहड़ भाजपा भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंदर कुमार भुट्टो, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, राज कुमार वर्मा, जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, महिला नेत्री संतोष सैनी, सुषमा ठाकुर, सूरम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बलराम बबलू को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत करने की कामना की। उनकी नियुक्ति निश्चित रूप से भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।






