Blog

  • SYL नहर में डूबा 11वीं कक्षा का स्टूडेंट, जांच में जुटी SDRF, देखें वीडियो

    SYL नहर में डूबा 11वीं कक्षा का स्टूडेंट, जांच में जुटी SDRF, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र: जिले में सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर में नहाने उतरा 11वीं क्लास का स्टूडेंट डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। डूबने वाले स्टूडेंट की पहचान रोहित (18) पुत्र रनवीर सिंह निवासी गांव मानपुर बसोली, जिला बदायूं (यूपी) के रूप में हुई। हाल ही में रोहित 10वीं क्लास पास कर चुका था और अपने मामा के घर गर्मी की छुट्टियों में रहने के लिए आया हुआ था। उसका मामा राजवीर भी यूपी का ही रहने वाला है।

    मामा राजवीर ने बताया कि वह करीब 4 महीने पहले ही कुरुक्षेत्र के खानपुर गांव में परिवार के साथ रहने आया था। यहां ठेकेदार के पास राजमिस्त्री का काम करता हूं। रोहित की छुट्टियां खत्म होने वाली थी और उसे वापस घर जाना था। इसलिए वह रोहित को नए कपड़े दिलाने कुरुक्षेत्र आया था। लौटते वक्त बच्चों को नहर में नहाते देख रोहित अपने मामा से नहाने की जिद करने लगा। इसलिए वे मिर्जापुर पुल के पास रुक गए। यहां रोहित नहाने लग गया। इसी दौरान रोहित गहरे पानी में चला गया और बहाव में बह गया। उसने रोहित को डूबते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। ज्योतिसर पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि रोहित अपने मामा राजवीर के साथ एसवाईएल नहर पर नहाने के लिए आया था। रोहित नहाने के लिए पानी में उतर गया।

    इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह तेज बहाव में डूब गया। मामा ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आगे बह गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और SDRF को बुलाया गया। गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने नहर में अलग-अलग स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक रोहित का कोई सुराग नहीं मिल सका। अभी अंधेरा होने तक सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रोहित के परिवार को सूचना देकर बुलाया गया है। घटना के बाद परिजन, रिश्तेदार और आसपास के लोग भी नहर किनारे डटे हैं। साथ ही उन्होंने नहर के हेड पर पहरा लगाकर बैठे हैं।

  • Punjab News: शेयर मार्केट में हुए नुकसान की भरपाई के लिए बना चोर, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: शेयर मार्केट में हुए नुकसान की भरपाई के लिए बना चोर, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में चोरी की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद अफसर पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी बूटा गांव, मुजफ्फर नगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने शेयर मार्केट के घाटे को पूरा करने के लिए जुर्म का रास्ता चुना था। थाना डिवीजन नंबर 1 के इलाके में हुई वारदात को ट्रेस करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अनिल कुमार भनोट ने बताया कि महज 22 साल का यह आरोपी पेशेवर रूप से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करता था। पिछले कुछ समय से उसे ट्रेडिंग में भारी नुकसान उठाना पड़ा और उसके काफी पैसे मार्केट में डूब गए थे। इसी घाटे और कर्ज को पूरा करने के लिए उसने शार्टकट अपनाया और लुधियाना आकर चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

    यह घटना 9 जून 2026 की सुबह करीब 11:35 बजे की है। सलेम टाबरी के रहने वाले आत्म प्रकाश की थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत एक दुकान है। आरोपी एक आम ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आया और सोने का सेट दिखाने को कहा। जब दुकानदार ने उसे लॉकर से निकालकर एक सोने का हार और झुमके (कांटे) दिखाए, तो वह बड़े ध्यान से उसे देखता रहा। जैसे ही दुकानदार का ध्यान दूसरी तरफ भटका, उसने बड़ी चालाकी से सोने का पूरा सेट उठाया और वहां से रफूचक्कर हो गया। इसके बाद पुलिस ने मुक़दमा नं. 90 दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी थी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर परमवीर सिंह (मुख्य अफसर, थाना डिवीजन नंबर 1) की निगरानी में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी तरीकों से आरोपी का सुराग लगाया। मुखबिरों की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने 25 जून 2026 को आरोपी को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन वेस्ट इलाके (सलमान रेजिडेंसी के पास) से धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि उसने चोरी किया हुआ सोना उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेच दिया है।

    पुलिस ने कोर्ट से आरोपी का 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया और बिना समय गंवाए मेरठ (उत्तर प्रदेश) में छापेमारी की। 27 जून 2026 को पुलिस ने चोरी किया गया सारा सोना (27.97 ग्राम) सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से लगातार आगे की पूछताछ कर रही है, जिससे इस बात का पता लगाया जा सके कि क्या उसने शेयर मार्केट के घाटे को पूरा करने के लिए किसी अन्य जगह भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।

  • नगर निगम कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    नगर निगम कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक के प्रश्नकाल के दौरान पार्षदों ने शहर में पीने के पानी की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया। सेक्टर-40 की पार्षद गुरबख्श रावत ने सदन में अपने वार्ड में कथित रूप से दूषित पानी की आपूर्ति का मामला उठाते हुए एक महिला की मौत का मुद्दा भी रखा। वहीं कांग्रेस ने सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर 20 हजार लीटर मुफ्त पानी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।+

    पार्टी का आरोप है कि नगर निगम हाउस से प्रस्ताव पारित होने के बावजूद इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शहरवासियों को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का लाभ मिलना उनका अधिकार है और प्रशासन को बिना किसी देरी के इस निर्णय को लागू करना चाहिए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

    इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम हाउस के फैसले को तत्काल लागू करने की मांग की। कांग्रेस का कहना है कि यदि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पार्टी ने प्रशासन से नगर निगम हाउस के निर्णय का सम्मान करते हुए शहरवासियों को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी की सुविधा शीघ्र लागू करने की मांग की।

     

  • बड़ा भंगाल प्रवास से मुख्यमंत्री का दुर्गम क्षेत्रों के प्रति आत्मीय लगाव फिर आया सामने

    बड़ा भंगाल प्रवास से मुख्यमंत्री का दुर्गम क्षेत्रों के प्रति आत्मीय लगाव फिर आया सामने

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का हिमाचल प्रदेश के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में शामिल कांगड़ा जिले के बड़ा भंगाल का दो दिवसीय प्रवास दूरस्थ क्षेत्र के लोगों के समग्र विकास के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं विशेष लगाव का सशक्त प्रमाण है। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि वर्तमान सरकार की विकास यात्रा केवल सड़कों और शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने के संकल्प से प्रेरित है। जिन क्षेत्रों की आवाज वर्षों तक शिमला में सत्ता के गलियारों तक मुश्किल से पहुंच पाती थी, वहां आज मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचकर लोगों के बीच बैठ रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए यह सिद्ध किया है कि उनके लिए विकास का पैमाना वोटों की संख्या नहीं, बल्कि लोगों की जरूरतें हैं। कम आबादी वाले और राजनीतिक दृष्टि से कम प्रभाव वाले क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई देती है। बड़ा भंगाल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा, ‘मैं यहां राजनीति करने नहीं, बल्कि आपका दुख-दर्द बांटने आया हूं।’ यह कथन उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

    मुख्यमंत्री के आगमन से बड़ा भंगाल के लोग बहुत खुश नज़र आए। स्थानीय निवासी कमलो देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से उम्मीद है कि यहां पर सुविधाओं में बढ़ौतरी होगी। वहीं रिशू राम ने कहा कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने यहां पर रात्रि ठहराव किया है। अब हमारी समस्याओं का समाधान होगा। संतोष कुमारी ने कहा कि हमने अपनी बातें मुख्यमंत्री के सामने रखी हैं और अब उन्होंने अधिकारियों को इनका समाधान करने के तुरंत निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री इससे पहले भी शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार और कुपवी, कुल्लू जिले के बागा सराहन तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र के सरची जैसे कठिन इलाकों का दौरा कर चुके हैं। इन क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर स्थानीय लोगों की समस्याओं को निकट से समझा और उनके समाधान के लिए तत्काल निर्णय भी लिए। बड़ा भंगाल सहित प्रदेश के अनेक दुर्गम क्षेत्रों में रात्रि प्रवास करने वाले ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। यह केवल एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि शासन की संवेदनशीलता और जनसरोकारों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का उदाहरण है।

    कांग्रेस सरकार के गठन के बाद जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों के संतुलित विकास को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहें। इसी सोच के तहत सरकार बनने के बाद पहला राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस जनजातीय क्षेत्र स्पीति के काजा में आयोजित किया गया। इसके बाद वर्ष 2025 का राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस भी देश के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में से एक पांगी में आयोजित कर सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया कि विकास और सम्मान पर प्रदेश के हर क्षेत्र का समान अधिकार है।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के इन दुर्गम क्षेत्रों के प्रवासों ने यह स्पष्ट किया है कि वर्तमान सरकार के लिए प्रदेश का कोई भी गांव, कोई भी परिवार और कोई भी नागरिक दूर नहीं है। यही व्यवस्था परिवर्तन की वास्तविक भावना है, जिसमें विकास की किरण प्रदेश के अंतिम छोर तक समान रूप से पहुंचाने का संकल्प दिखाई देता है।

  • Jalandhar News: युवक के कत्ल मामले में शव ले जाते की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक के कत्ल मामले में शव ले जाते की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 5 के अधीन आते चौहान कालोनी में 28 वर्षीय सोनू का कत्ल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दपंति को गिरफ्तार किया है। वहीं दपंति की शव को रेहड़े पर ले जाते हुए की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दपंति जुगाड़ू रेहड़े पर शव को रख कर ले जाते दिखाई दे रहे है। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दपंति को गिरफ्तार किया है। मृतक सोनू शादीशुदा था और उसके एक बच्चा है। इस घटना को लेकर सुबह से परिवार कह रहा था कि बेटे का कत्ल किया गया है और जो व्यक्ति बेटे का शव लेकर आया है उसी ने कत्ल किया है।

    इस मामले को लेकर परिवार में आरोपी के खिलाफ भारी रोष पाया गया। देखते ही देखते थाना जंग का मैदान बन गया और पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। दरअसल, आरोपी को देखकर पीड़ित परिवार भड़क गया और थाने में चप्पल लेकर उसे मारने के लिए परिवार भाग। लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव किया और परिवार को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस घटना के दौरान पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जिसके कुछ देर बाद कत्ल मामले में दपंति को गिरफ्तार किया गया।

    एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि सुबह 6 बजे बस्ती शेख में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि मनदीप सिंह पत्नी के साथ रेहड़ी पर शव को लेकर आता है और घटना स्थल पर फेंक कर फरार हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को राउंडअप कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। गिरफ्तार आरोपी भगौड़ा भी रह चुका है और उसके बाद 2 साल के लिए जेल भी काट चुका है। वहीं आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है।

     

  • Punjab News: घर पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों और ईंट पत्थरों से किया हमला, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: घर पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों और ईंट पत्थरों से किया हमला, 3 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने घर पर तेजधार हथियारों और ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। घर पर हमले करने की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने घर पर हुए हमले की शिकायत संबंधित थाने की पुलिस को दे कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित गुरनाम सिंह ने बताया कि उसके भाई के पोते ने पुरानी रंजिश के चलते घर पर हमला किया है।

    उसने कहां कि दो दिन पहले भी उस पर हमला किया था, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। उसने कहां कि वह उसने भाई के पोते पिछले कुछ समय से रंजिश के चलते परेशान कर रहे हैं। बीती रात उन्होंने बदमाशों को साथ लेकर रात करीब 9 बजे घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान उनके तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया।

    सीसीटीवी कैमरों में कैद वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नक़ाबपोश बदमाश घर पर हमला करते हैं और हमले के बाद मोबाइल पर वीडियो भी बनाते हैं। वीडियो बनाने के दौरान वह दूसरे पक्ष को ललकारे मारते हुए नजर आ रहे हैं। परिवार ने हमले के संबंधित थाने की पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

  • Punjab News: सिख विरोधी डेरों के मुखिया पर कार्रवाई को लेकर जत्थेदार गड़गज्ज का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: सिख विरोधी डेरों के मुखिया पर कार्रवाई को लेकर जत्थेदार गड़गज्ज का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने आम आदमी पार्टी के सिख मंत्रियों और विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अपमान से संबंधित कानून में पंथ द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर खुले और गंभीर माहौल में चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि पंजाब विधान सभा के सिख मंत्रियों और विधायकों ने एक महीने के भीतर अकाल तख्त साहिब द्वारा सुझाए जाने वाले संशोधनों पर विचार कर लागू करने का भरोसा दिया है। ग्यानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि पंथ किसी भी हालत में अपने धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं कर सकता।

    उन्होंने आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को पारित किए गए अपमान कानून में कुछ ऐसी धाराएं शामिल की गई हैं जो अकाल तख्त साहिब और पंथ के अधिकार में हस्तक्षेप करती हैं। उन्होंने कहा कि अपमान करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन धार्मिक मर्यादा और पंथक अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जत्थेदार ने कहा कि बैठक के दौरान कई विधायकों ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने कानून पढ़े बिना ही उसे पारित किया था।

    उन्होंने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए कहा कि सभी आपत्तियों पर सहमति बनी है और एक महीने के भीतर उन्हें दूर करने का भरोसा दिया गया है। उन्होंने बताया कि संशोधन होने तक कानून को लागू न करने पर भी सहमति बनी है। कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने मांग की कि अगर कोई सिख विरोधी डेरे का अनुयायी जानबूझकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान करता है तो केवल उसे ही दोषी ही नहीं माना जाए, बल्कि संबंधित डेरे के मुखिया के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की व्यवस्था कानून में शामिल की जाए। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब की मान-मर्यादा और पंथक हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा और आज की बैठक गंभीर और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई है।

     

  • राज्यपाल Kavinder Gupta ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    राज्यपाल Kavinder Gupta ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने रविवार सायं सोलन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने जिला प्रशासन एवं शूलिनी मेला समिति को मेले के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि शूलिनी मेला केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और गहरी आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने, प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने राज्यपाल को सम्मानित किया। राज्यपाल ने सोलन रेडक्रॉस सोसायटी के नव-नामित आजीवन सदस्यों को बैज प्रदान किए तथा मानव सेवा और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रेडक्रॉस से उनका जुड़ाव जिले में स्वैच्छिक सेवा गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएगा।

    राज्यपाल ने इस अवसर पर शूलिनी मेले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी किया। इसके उपरांत उन्होंने स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया, जिसमें हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इससे पूर्व राज्यपाल ने सोलन के गंज बाजार स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित रहीं। विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

    उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने राज्यपाल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, शूलिनी मेला समिति के सदस्य, रेडक्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

     

  • Jalandhar Haveli के Salad में जिंदा Cockroach मिलने का Video Viral

    Jalandhar Haveli के Salad में जिंदा Cockroach मिलने का Video Viral

    जालंधर, ENS: शहर के मशहूर पारंपरिक रेस्टोरेंट ‘हवेली’ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्राहक ने दावा किया है कि उसे परोसे गए सलाद में जिंदा कॉकरोच मिला। वीडियो करीब 20 घंटे पहले गुरप्रीत रंधावा नामक यूजर ने सोशल मीडिया इसे पर शेयर किया है।

    वीडियो में गुरप्रीत रंधावा ने बताया कि वह किसी काम से जालंधर आए थे और दोपहर के समय खाना खाने के लिए हवेली रेस्टोरेंट पहुंचे। उन्होंने नाश्ते में परांठे और सलाद का ऑर्डर दिया था। उनका दावा है कि सलाद की प्लेट टेबल पर आते ही उसमें एक छोटा जिंदा कॉकरोच दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

    वीडियो में सलाद के अंदर कॉकरोच चलता हुआ नजर आ रहा है। ग्राहक ने रेस्टोरेंट प्रबंधन पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई और हाइजीन व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े और प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में इस तरह की लापरवाही गंभीर मामला है।

    गुरप्रीत रंधावा ने आरोप लगाया कि सलाद ताजा नहीं लग रहा था और उसे लंबे समय तक स्टोर किया गया हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही से रोजाना आने वाले ग्राहकों, खासकर बच्चों और परिवारों की सेहत पर असर पड़ सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों से इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की, ताकि रेस्टोरेंट प्रबंधन और संबंधित अधिकारी इस मामले का संज्ञान लें। फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों पर हवेली रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

     

  • Jalandhar News: युवक के कत्ल मामले में परिवार में रोष, जंग का मैदान बना थाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक के कत्ल मामले में परिवार में रोष, जंग का मैदान बना थाना, देखें वीडियो

    पुलिस के फूले हाथ-पांव, चप्पल मारने के लिए दौड़ा पीड़ित

    जालंधर, ENS: थाना 5 के अधीन आते चौहान कालोनी में नौजवान का कत्ल किया गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। मृतक शादीशुदा था और उसके एक बच्चा है। इस घटना को लेकर सुबह से परिवार का आरोप था कि बेटे का कत्ल किया गया है और जो व्यक्ति बेटे का शव लेकर आया है उसी ने कत्ल किया है। इस मामले को लेकर परिवार में आरोपी के खिलाफ भारी रोष पाया गया। देखते ही देखते थाना जंग का मैदान बन गया और पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। दरअसल, आरोपी को देखकर पीड़ित परिवार भड़क गया और थाने में चप्पल लेकर उसे मारने के लिए परिवार भाग। लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव किया और परिवार को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस घटना के दौरान पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जिसके कुछ देर बाद कत्ल मामले में दपंति को गिरफ्तार किया गया। एसीपी ने कहा कि सुबह 6 बजे बस्ती शेख में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि मनदीप सिंह पत्नी के साथ रेहड़ी पर शव को लेकर आता है और घटना स्थल पर फेंक कर फरार हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को राउंडअप कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। गिरफ्तार आरोपी भगौड़ा भी रह चुका है और उसके बाद 2 साल के लिए जेल भी काट चुका है। वहीं आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है।