Blog

  • T-20 में टीम इंडिया को हराकर आयरलैंस ने रचा इतिहास, श्रेयस अय्यर का फूट गुस्‍सा

    T-20 में टीम इंडिया को हराकर आयरलैंस ने रचा इतिहास, श्रेयस अय्यर का फूट गुस्‍सा

    नई दिल्‍लीः आयरलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। बेलफास्‍ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से मात दी। भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में आयरलैंड की यह पहली जीत है। श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी की शुरुआत भी खराब रही और उन्‍हें पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद अय्यर का गुस्‍सा फूटा। बेलफास्ट में खेले गए मुकाबले में भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों ने निराश किया। श्रेयस अय्यर ने कहा, “शुरुआत में हमारे गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। बीच के ओवरों में हम अपनी योजना को सही से लागू नहीं कर पाए। आयरलैंड के बल्लेबाजों को आसानी से उस दिशा में शॉट मारने दिए, जहां बाउंड्री छोटी हैं।

    जिस तरह गेंदबाजी की शुरुआत हुई थी, मुझे लगा 140 का स्कोर चेज के लिए अच्छा रहेगा।” उन्होंने हंसते हुए कहा कि कप्तान के तौर पर बढ़िया शुरुआत। श्रेयस अय्यर ने कहा, “निश्चित रूप से हमारी टीम पिछली बातों को भूलकर आगे बढ़ेगी।इस मैच से हम बहुत कुछ सीखेंगे। दूसरे टी20 में हम पूरी ताकत के साथ उतरेंगे। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल रही थी और शिवम दुबे महत्वपूर्ण ओवर डालते हैं, इसलिए मुझे उन पर हमेशा भरोसा रहता है। चोट से वापसी करते हुए हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाज़ी की।”

    कप्तान ने अपनी टीम के लिए संदेश देते हुए कहा, “आप किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते. आपको मैदान पर उतरकर कड़ी मेहनत करनी होगी और वर्तमान में जीना होगा. अगर आपको सामने वाली टीम पर दबाव बनाने का मौका मिले, तो आपको उसका फायदा उठाना होगा।” आयरलैंड की इस ऐतिहासिक जीत में मैथ्यू होलार्ड ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता, जिन्होंने अपने 4 ओवरों में 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे। उन्होंने ईशान किशन (1), श्रेयस अय्यर (3) और वाशिंगटन सुंदर (9) को आउट किया था। आयरलैंड द्वारा दिए गए 183 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 148 पर ढेर हो गई।

  • 500 मीटर गहरी खाई में गिरी पिअकप, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

    500 मीटर गहरी खाई में गिरी पिअकप, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

    शिमलाः जिले के रामपुर क्षेत्र में पिकअप गाड़ी नंबर (HP06B-2420) 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में मां-बेटे समेत 6 लोगों की माैत हो गई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि चालक दूध की सप्लाई देकर लौट रहा था और रास्ते में 5 लोगों ने लिफ्ट ली थी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई। मृतकों की पहचान अभिषेक सनी (23), पुत्र नरसिंह सानी, गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, लायक राम (56), पुत्र मागु राम, गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, अशोक जेन (32), पुत्र ध्यान जेन, गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, (चालक) नीतीन (23), पुत्र मैन सिंह जेन, गांव छलटा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आशा कुमारी, पत्नी सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू, युगल, पुत्र सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से रामपुर और आनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवाें को सड़क तक पहुंचाया। डीएसपी ने बताया कि शवों को तकलेच अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद काशापाट पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवार वालों को फौरी राहत राशि जारी की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 27 जून 2026

    आज का राशिफल, 27 जून 2026

    आज अनुराधा नक्षत्र की समर्पित और अनुशासित ऊर्जा हर राशि में गहरी निष्ठा और स्थिरता का भाव लाएगी। कल की बेचैनी के बाद आज एक ऐसा ठहराव है, जो मन को सुकून देता है। हालांकि, चंद्रदेव वृश्चिक राशि में नीच की स्थिति में हैं इसलिए भावनाएं गहरी हो सकती हैं। इसलिए जमीन से जुड़े रहना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। मेष और वृष राशि वालों के घर-परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। मिथुन और वृश्चिक राशि वाले जातकों की परेशानी दूर होगी।

    मेष राशि: घर में आज एक गहरी निष्ठा और प्रेम का एहसास होगा। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन घर और छुपे मामलों के लिहाज से बेहद असरदार है। चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में परिवर्तन वाले घर में हैं, जो निष्ठा और गहरी दोस्ती का नक्षत्र है। कल की बेचैनी के बाद आज एक ऐसा सुकून आएगा, जो दिल को थोड़ा हल्का करेगा। कोई पुराना मामला जो अटका हो उसे आज नए और शांत नजरिए से देखें, रास्ता निकल सकता है। घर के चौथे भाव में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे मां का आशीर्वाद मिलेगा और घर का माहौल शांत और भावनापूर्ण रहेगा। हालांकि, मन में भारीपन आए तो उसे किसी के सामने जाहिर करने की कोशिश न करें, थोड़ा आराम करें।

    वृष राशि: रिश्ते में आज एक गहरी निष्ठा और समर्पण का भाव आएगा‌। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों के मामले में बेहद गहरा और असरदार है। चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में साझेदारी वाले घर में हैं। कल की तीव्रता के बाद आज रिश्तों में ऐसा ठहराव और गहरी निष्ठा आएगी, जो अलग ही सुकून देती है। पार्टनर के साथ आज कोई गहरी और सच्ची बातचीत करें, तो वो बेहद यादगार रहेगी। कम्युनिकेशन के तीसरे घर में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों का साथ है जिससे आज की बातचीत में एक ऐसी भावनात्मक गर्माहट है, जो हमेशा नहीं होती। मंगलदेव लग्न पर हैं, जिससे आत्मविश्वास बना रहेगा। हालांकि रिश्ते में बहुत ज्यादा अधिकार जताने से बचें, थोड़ा स्पेस दें।

    मिथुन राशि: पैसों में आज गहरी और समर्पित कोशिश रंग लाएगी। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और सेहत दोनों के मामले में महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में सेहत और प्रतिस्पर्धा वाले घर में हैं, जिससे आज सेहत के मामले में देखभाल करना जरूरी है। पैसों और परिवार के घर में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं, जिससे परिवार के वित्तीय मामलों में चीजें आराम से चलेंगी। कोई पुराना पैसों का मामला आज सुलझाने की कोशिश करें। सूर्यदेव लग्न पर बैठकर व्यक्तित्व में राजसी बदलाव की ऊर्जा दे रहे हैं। हालांकि, आज मन में एक भारीपन महसूस हो सकता है, उसे इमोशनल स्ट्रेस में न बदलने दें।

    कर्क राशि: आज व्यक्तित्व में दिखेगी गहरी और असाधारण ऊर्जा। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और प्रेम के लिहाज से बेहद खास है। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों लग्न पर एक साथ हैं, जिससे आज आपके व्यक्तित्व में एक ऐसी गहरी, समझदार और आकर्षक ऊर्जा है जो दूसरों को खींचती है। लग्नेश चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में रचनात्मकता और प्रेम वाले घर में हैं, जिससे प्रेम में आज गहरी निष्ठा और समर्पण का भाव है। रचनात्मक काम में आज समर्पित और अनुशासित दृष्टिकोण असाधारण नतीजे देगा। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में बैठकर दोस्तों और सामाजिक नेटवर्क से लाभ दिलाना जारी रखते हैं। हालांकि, भावनाओं को थोड़ा संतुलित रखें।

    सिंह राशि: घर में आज महसूस करेंगे गहरी शांति। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन घर और एकांत दोनों के लिहाज से सुकूनदेह है। चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में घर वाले भाव में हैं, जिससे घर में आज गहरी शांति और परिवार के सदस्यों के बीच निष्ठा का माहौल है। कल की विशाखा नक्षत्र की तीव्रता के बाद आज घर में एक ऐसा ठहराव आएगा, जो मन को चैन देगा। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव एकांत वाले घर में हैं, जिससे आज थोड़ा वक्त खुद के साथ बिताएं, तो मन को एक गहरी शांति मिलेगी। लग्नेश सूर्यदेव लाभ वाले घर में हैं। योगकारक मंगलदेव करियर में बढ़त और अधिकार दे रहे हैं। हालांकि, आज घर से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेने से बचें।

    कन्या राशि: बातचीत में आज झलकेगी लॉयल्टी, पार्टनरशिप में उठा सकते हैं लाभ। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और बातचीत दोनों के मामले में अनुकूल है। चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में बातचीत वाले घर में हैं जिससे आज बातचीत में एक गहरी निष्ठा और वफादार नजरिया झलकेगा। पार्टनरशिप के काम में इसका लाभ उठा सकते हैं। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव लाभ वाले घर में तीनों एक साथ हैं, जिससे सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। लग्नेश बुधदेव भी लाभ वाले घर में हैं, जिससे बौद्धिक लाभ उठा सकते हैं। शनिदेव साझेदारी के मामलों में स्थिरता दे रहे हैं। हालांकि, आज मन में भारीपन आ सकता है, उस वक्त खुद से ज्यादा उम्मीद न रखें और थोड़ा आराम करें।

    तुला राशि: करियर में निष्ठा और समर्पण मिल सकती है टिकाऊ सफलता। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से इस महीने के सबसे शुभ दिनों में से एक है। लग्नेश शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव करियर वाले घर में एक साथ हैं, जिससे करियर में आज एक गहरी और समर्पित ऊर्जा है। चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में परिवार वाले घर में हैं, जिससे परिवार में आज कल की तीव्रता के बाद एक स्थिरता और गर्माहट का माहौल आएगा। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त दे रहे हैं। कोई भी करियर से जुड़ा जरूरी काम आज करेंगे, तो लंबे समय तक असर करेगा। हालांकि, भावनाओं को करियर के मामले में जरूरत से ज्यादा हावी न होने दें।

    वृश्चिक राशि: आज भावनाओं को थामें और समर्पित होकर काम करें। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से काफी गहरा है। चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में लग्न में बैठे हैं। यह नक्षत्र निष्ठा, गहरी दोस्ती और आत्मिक अनुशासन का है। कल की गांडांत की बेचैनी के बाद आज स्थिरता और जमीन से जुड़े रहना का समय है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लें, आज बस शांत रहें और भावनाओं को थामें। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव भाग्य वाले घर में हैं जिससे किस्मत आज धीरे-धीरे साथ दे रही है। लग्नेश मंगलदेव साझेदारी के घर में बैठकर जोश बढ़ा रहे हैं। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ बात करते समय अपनी वाणी काबू में रखें। आज ध्यान या प्रार्थना में वक्त लगाएं, तो बेहद फायदेमंद होगा।

    धनु राशि: एकांत में छुपी हुई ताकतें जागेंगी और भाग्य का साथ मिलेगा। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन एकांत और छुपी ताकतों का है। चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में एकांत वाले घर में हैं, जिससे आज अकेले में बिताया वक्त बेहद कीमती होगा। ध्यान या प्रार्थना आज एक गहरी और समर्पित शांति देगी। लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव छुपे मामलों वाले घर में हैं, जिससे पर्दे के पीछे कुछ शुभ बन रहा है, जो अचानक सामने आ सकता है। सूर्यदेव साझेदारी के घर में बैठकर पार्टनरशिप में आपको बढ़त दे रहे हैं। जीवनसाथी पर ज्यादा हावी होने की कोशिश न करें। मंगलदेव सेहत में जमीनी और दृढ़ ऊर्जा दे रहे हैं। हालांकि, आज भावनात्मक रूप से अकेलेपन में जाने से बचें, किसी एक भरोसेमंद से बात करें।

    मकर राशि: लाभ में आज समर्पित कोशिश दे सकती है कमाल का नतीजा। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और साझेदारी दोनों के मामले में बेहद शुभ है। चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में लाभ वाले घर में हैं जिससे नेटवर्किंग में आज गहरी पकड़ बन सकती है। जो दोस्त या सहयोगी लंबे समय से साथ हैं, उनसे आज मिलें, काम बनेगा। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव साझेदारी वाले घर में तीनों एक साथ हैं, जिससे रिश्तों में एक गहरी और टिकाऊ ऊर्जा है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लग्नेश शनिदेव लगातार मेहनत करने का संदेश दे रहे हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा अधिकार जताने से बचें, रिश्ते में थोड़ा स्पेस दें और भरोसा रखें।

    कुंभ राशि: करियर में आज एक गहरी और अनुशासित समर्पण नई ऊंचाई पर ले जाएगी। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और सेहत दोनों के मामले में महत्वपूर्ण है। चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में करियर वाले घर में हैं, जिससे काम में आज एक गहरा और समर्पित अनुशासन दिखाई देगा। जो काम टीम के साथ मिलकर करना हो, वो आज करें, भरोसा और टीमवर्क सबसे ज्यादा काम आएगा। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव सेहत वाले घर में हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। लग्नेश शनिदेव की कृपा से जो मेहनत हो रही है, वो आज और पक्की हो रही है। हालांकि, आज मन में एक भारीपन हो सकता है, उसे करियर में न ले आएं।

    मीन राशि: चंद्रदेव एक गहरी और समर्पित शांति के साथ आए हैं। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और प्रेम दोनों के लिहाज से गहरा और असरदार है। चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में भाग्य वाले घर में हैं, जिससे भाग्य में आज एक ऐसी गहरी और समर्पित ऊर्जा है जो धीरे-धीरे रंग लाती है। जल्दी नहीं, पर नतीजा जरूर मिलेगा। आपके लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव प्रेम और रचनात्मकता वाले घर में एक साथ हैं, जिससे प्रेम में आज एक गहरी निष्ठा और समर्पण का भाव है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। रचनात्मक काम में आज एक ऐसी गहराई होगी, जो दूसरों को भी छू जाएगी। हालांकि, आज मन में भारीपन आए, तो आराम करें।

  • Punjab News: SIR अभियान शुरू, बीएलओ घर-घर जाकर भरवाएंगे फॉर्म : SDM, देखें वीडियो

    Punjab News: SIR अभियान शुरू, बीएलओ घर-घर जाकर भरवाएंगे फॉर्म : SDM, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिलेभर में कल से एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य किया जाएगा, ताकि सभी योग्य नागरिकों की सही जानकारी दर्ज की जा सके।

     

    एसडीएम डॉ. नवजोत शर्मा ने दी जानकारी
    इस संबंध में एसडीएम डॉ. नवजोत शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पूरे जिले में सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।

    घर-घर जाकर बांटे जाएंगे फॉर्म
    उन्होंने बताया कि बीएलओ सबसे पहले घर-घर जाकर लोगों को निर्धारित फॉर्म वितरित करेंगे। इसके बाद लोग उन फॉर्मों को सही और पूरी जानकारी के साथ भरेंगे।

    फॉर्म भरने के बाद बीएलओ दोबारा लोगों से संपर्क कर फॉर्म एकत्रित करेंगे और उसमें दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। इसके आधार पर मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन और अपडेट किए जाएंगे।

    लोगों से सहयोग की अपील
    एसडीएम डॉ. नवजोत शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बीएलओ का पूरा सहयोग करें और फॉर्म में सही व पूरी जानकारी भरें, ताकि मतदाता सूची को पूरी सही तरीके से अपडेट किया जा सके।

     

  • पल्स पोलियो अभियान में 36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

    पल्स पोलियो अभियान में 36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

    हरियाणा में 28 जून से शुरू होगा अभियान

    चंडीगढ़ : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , हरियाणा के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून 2026 से पल्स पोलियो के लिए ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ (NID) का आयोजन किया जा रहा है। इस पल्स पोलियो अभियान के दौरान, हरियाणा में लगभग 36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून को 17,331 बूथ स्थापित किए जाएंगे, और इसके बाद के दिनों में सभी पात्र लाभार्थियों को कवर करने के लिए 34,000 टीमें घर-घर जाएंगी। अभियान के पहले दिन प्रमुख स्थानों पर पोलियो की खुराक देने के लिए बूथ बनाए जाएंगे, जबकि 29 और 30 जून को टीमें छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए घर-घर जाएंगी। गतिविधि की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बूथों की निगरानी और चेकिंग के लिए लगभग 3,400 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही, गतिविधियों की निगरानी के लिए राज्य मुख्यालय के अधिकारियों को भी जिलों में तैनात किया गया है।

    डॉ. वीरेंद्र यादव ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे इस राष्ट्रीय अभियान का समर्थन करें, जिसका उद्देश्य हमारे देश को पोलियो मुक्त बनाए रखना और पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान से इसके आयात के जोखिम को कम करना है, जहाँ अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग 28 जून को अपने 0-5 वर्ष के पात्र बच्चों को टीकाकरण के लिए नजदीकी पोलियो बूथ पर लाएं और अगले दिनों में छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए अपने घरों का दौरा करने वाली स्वास्थ्य टीमों को सहयोग दें। स्वास्थ्य विभाग ने सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन्स किंडरगार्टन और क्रेच से भी अपील की है कि वे सभी पात्र बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के दौरे को सुगम बनाएं। डॉ. वीरेंद्र यादव ने यह भी बताया कि इस दौर के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग जैसे महिला एवं बाल स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, शहरी स्थानीय निकाय, जनसंपर्क, ईएसआई, श्रम, आयुष, चिकित्सा शिक्षा, परिवहन, रेलवे, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स  और रोटरी आदि भी आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

  • पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही पर्ची और बहुभाषी लेन-देन रसीदें जारी करने की सिफारिश की

    पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही पर्ची और बहुभाषी लेन-देन रसीदें जारी करने की सिफारिश की

    चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने डिपो होल्डरों की समस्याओं पर की बैठक

    चंडीगढ़ : पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने आज यहां आयोजित एक बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक सरल, प्रभावी और जनहितैषी बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया। कमीशन के सदस्यों विजय दत्त और चेतन प्रकाश धालीवाल ने चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा को अवगत कराया कि विभिन्न जिलों के दौरे के दौरान डिपो होल्डरों ने बताया कि राज्य सरकार लाभार्थियों को एक बार में तीन माह के गेहूं का आवंटन करती है, लेकिन ई-पीओएस मशीनों के माध्यम से प्रत्येक महीने के लिए अलग-अलग लेन-देन की रसीद (स्लिप) जारी करनी पड़ती है।

    इसके अतिरिक्त, ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत वितरित किए जाने वाले फूड किट के लिए भी अलग से एक स्लिप जारी की जाती है। इस प्रकार प्रत्येक लाभार्थी के लिए कुल चार स्लिपें तैयार करनी पड़ती हैं—तीन माह के गेहूं के लिए तीन अलग-अलग स्लिपें तथा ‘मेरी रसोई’ योजना के लिए एक अतिरिक्त स्लिप। इस पूरी प्रक्रिया में प्रति लाभार्थी लगभग 20 से 25 मिनट का समय लग जाता है, जिससे उचित मूल्य की राशन दुकानों (फेयर प्राइस शॉप्स) के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं और डिपो संचालकों व उनके कर्मचारियों पर कार्यभार भी बढ़ जाता है।

    डिपो होल्डरों ने सुझाव दिया कि कार्यकुशलता बढ़ाने और समय की बचत के लिए तीन माह के राशन की पात्रता को एक ही लेन-देन (सिंगल ट्रांजैक्शन) के माध्यम से कवर करते हुए केवल एक संयुक्त स्लिप जारी की जाए। साथ ही, ‘मेरी रसोई’ योजना के अंतर्गत होने वाले वितरण को भी इसी प्रक्रिया में शामिल किया जाए।
    बैठक में यह भी बताया गया कि वर्तमान में जारी होने वाली स्लिपें केवल अंग्रेजी भाषा में होती हैं, जिन्हें अधिकांश लाभार्थी समझ नहीं पाते। इसलिए सुझाव दिया गया कि लेन-देन की रसीदें पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी—तीनों भाषाओं में जारी की जाएं, ताकि सभी लाभार्थियों को जानकारी आसानी से समझ आ सके।

    इस विषय पर विस्तृत चर्चा के बाद पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने निर्णय लिया कि इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव को एक सलाह (एडवाइजरी) जारी की जाएगी, ताकि आवश्यक सुधारों पर विचार किया जा सके। इसी प्रकार, कमीशन ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को भी सलाह देने का निर्णय लिया कि फाजिल्का, फिरोजपुर और होशियारपुर जिलों में एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों को सूखा राशन समय पर और निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

  • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी

    नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

    समाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में 3,100 स्टेडियमों का निर्माण कर रही है। समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने, नशे के खात्मे तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने हेतु खेल बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर रही है। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह स्टेडियम 10.35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नौ एकड़ पंचायत भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें आठ लेन वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक होगा। यह ट्रैक 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न ट्रैक प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए उपयुक्त होगा।”

    उन्होंने कहा कि ट्रैक के अंदरूनी क्षेत्र को शॉट पुट, हैमर थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो तथा अन्य फील्ड प्रतियोगिताओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं से विकसित किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त करने और प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्टेडियम के निर्माण से समाना विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के युवाओं और खिलाड़ियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे वे एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र और पंजाब का नाम रोशन करेंगे।

    नशे के खिलाफ लड़ाई में खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “खेल संस्कृति को बढ़ावा देना राज्य सरकार के नशा विरोधी अभियान का सबसे मजबूत माध्यम है। खेलों के प्रचार-प्रसार से युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिल रही है। जो युवा खेलों में सक्रिय हैं, उनके पास नशे की ओर देखने का भी समय नहीं होता, क्योंकि वे अपने-अपने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहचान बनाने में जुटे रहते हैं। यह पहल पंजाब से नशे की बुराई को समाप्त करने तथा राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

    राज्य के खेल बुनियादी ढांचे की पहल पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “तंदुरुस्त शरीर और स्वस्थ मन के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा पूरे राज्य में 1,250 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस 3,100 ग्रामीण खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। ये खेल मैदान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान में क्रांतिकारी भूमिका निभाएंगे। ये युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के उनके सपनों को साकार करने में मदद करेंगे।”

    खिलाड़ियों के लिए तैयार की जा रही सुविधाओं की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ये मैदान उभरते खिलाड़ियों के लिए उम्मीद और अवसर की किरण बनेंगे तथा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगे। इन स्टेडियमों के चारों ओर बाड़ लगाई जाएगी, जिसके साथ-साथ पौधे लगाए जाएंगे और फ्लडलाइटों से युक्त छह फुट चौड़ा वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। यहां वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी के मैदान होंगे, साथ ही स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय खेलों के आधार पर अतिरिक्त कोर्ट भी बनाए जाएंगे।”

    उन्होंने आगे कहा, “इसी प्रकार 400 मीटर का छह लेन वाला रनिंग ट्रैक, एलईडी लाइटों से युक्त उच्च क्षमता वाली प्रकाश व्यवस्था, स्प्रिंकलर सिस्टम सहित सबमर्सिबल पंप, कंक्रीट की बेंचें, बच्चों के खेलने के लिए विशेष क्षेत्र, व्हीलचेयर रैंप तथा खेल सामग्री रखने के लिए स्टोरेज की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। युवाओं को खेल किट और खेल सामग्री वितरित करने के साथ-साथ उच्च प्रशिक्षित पेशेवर कोचों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य के खेल बजट में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है और वर्ष 2026-27 के लिए 1,791 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “वर्ष 2023 में नई खेल नीति लागू की गई थी और पहली बार खिलाड़ियों को खेलों की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिसमें ओलंपिक के लिए 15 लाख रुपये तथा एशियाई खेलों के लिए 8 लाख रुपये शामिल हैं। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये तथा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को भी एक-एक करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार नौ ओलंपिक पदक विजेताओं को पीसीएस और डीएसपी की नौकरियां दी गई हैं। ‘खेड़ां वतन पंजाब दीआं’ राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में सफल रही हैं।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ये खेल पिछले तीन वर्षों से आयोजित किए जा रहे हैं। वर्ष 2024-25 में 5 लाख खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया और तीन वर्षों में 97.3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। किला रायपुर की ग्रामीण खेलों की व्यापक रूप से सराहना हुई है और इन्हें ‘मिनी ओलंपिक’ के रूप में विश्व स्तर पर पहचान मिली है। 11 जुलाई 2025 को पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से ‘पशुओं पर अत्याचार की रोकथाम (पंजाब संशोधन) अधिनियम, 2025’ पारित किया था। इसके माध्यम से बैलगाड़ी दौड़ जैसी पारंपरिक ग्रामीण खेलों को पुनर्जीवित करना संभव हुआ और वर्ष 2014 के बाद इस वर्ष बैलगाड़ी दौड़ एक बार फिर मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी।”

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “यह अत्यंत गर्व और संतोष की बात है कि पहली बार पंजाब को एशियन कप हॉकी के रूप में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला है और यह खेलों के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। हॉकी में पंजाबियों की बड़ी भागीदारी होने के बावजूद पंजाब ने अब तक कभी किसी बड़े हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की थी।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब पहली बार अक्टूबर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। यह एशिया का सबसे प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट है, जिसके अंतर्गत मैच बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम, मोहाली तथा सुरजीत हॉकी स्टेडियम, जालंधर में खेले जाएंगे।”

  • गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा

    गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा

    पटियाला : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सरपंचों को संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया। यहां ‘सरपंच मिलनी’ के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरपंचों को 15 अगस्त से 10,000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। उन्होंने सरपंचों से सार्वजनिक धन के पारदर्शी उपयोग को सुनिश्चित करने, गुटबाजी को खत्म करने, आपसी सामुदायिक एकता बढ़ाने और गांवों को नशा मुक्त, स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों का नेतृत्व करने की अपील भी की।

    ‘सरपंच मिलनी’ के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंचायतों को लोकतंत्र की नींव के रूप में जाना जाता है क्योंकि पंचायतों के पास अपार शक्तियां होती हैं और इनके फैसलों को पूरे गांव द्वारा सम्मानपूर्वक माना जाता है। ग्रामीणों के हितों की रक्षा करना और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना हर सरपंच का नैतिक कर्तव्य है। हमारे देश की लगभग 70 फीसदी आबादी गांवों में रहती है, जिस कारण पंचायती राज संस्थाओं को लोकतंत्र की धुरी माना जाता है।” मुख्यमंत्री ने कहा, “ये संस्थाएं राज्य सरकार की जन-पक्षधर और विकास-उन्मुख योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में काम करती हैं। राज्य सरकार नीतियां बनाती है, जबकि सरपंच और पंच इन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। मैं सभी सरपंचों से अपील करता हूं कि वे आज से ही विकास कार्यों के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करें ताकि लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल सके।”

    एक बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “सरपंचों को 15 अगस्त से 10,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। इससे पहले पिछली सरकारों ने सरपंचों को 1,200 रुपये मानदेय देने का वादा किया था, लेकिन वह फैसला कभी अमल में नहीं आया और सरपंचों को अपना हक लेने के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। हालांकि, हमारी सरकार ने सरपंचों को 2,000 रुपये मानदेय देना शुरू किया था, जिसे अब बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति माह किया जाएगा।” मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार उन कार्यों के लिए अनुदान जारी कर रही है जो सार्वजनिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैं और ये पहले से ही पंचायतों की सीधी निगरानी में हैं। इसी तरह गांवों के विकास से संबंधित विभिन्न कार्य भी सरपंचों के नेतृत्व में किए जाते हैं। सरपंचों को इन कार्यों और सेवाओं की निष्ठापूर्वक निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए। यह हर सरपंच का नैतिक कर्तव्य है कि वह करदाताओं के एक-एक पैसे के पूरी तरह पारदर्शी ढंग से उपयोग को सुनिश्चित करे।”

    सरपंचों को आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “सरपंच विकास कार्यों में किसी भी प्रकार के अनुचित हस्तक्षेप से दूर रहें। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले समय में गांवों में कई काम बड़े पैमाने पर गुटबाजी के कारण पटरी से उतर गए। गांवों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए सरपंचों को गांवों में गुटबाजी खत्म करने को मुख्य प्राथमिकता देनी चाहिए। लोकतंत्र में बहुमत हासिल करने वाला व्यक्ति या पार्टी विजेता होती है, लेकिन एक बार चुने जाने के बाद सरपंच पूरे गांव का होता है।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “सरपंचों को गांव के हर निवासी के साथ बराबर का व्यवहार करना चाहिए और हर फैसला निष्पक्षता से लिया जाना चाहिए। ऐसे कई सरपंच हैं जिन्होंने अपनी समझदारी और दूरदर्शिता के कारण अपने गांवों की तस्वीर बदल दी है। सरपंचों को अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने की ओर मुख्य जोर देना चाहिए ताकि नौजवानों को नशे की लानत से दूर किया जा सके। उन्हें गांवों में आपसी एकता, शांति और सामुदायिक माहौल को मजबूत करने के लिए भी कड़ी मेहनत करनी चाहिए।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “गांवों में विकास और समृद्धि की रफ्तार को और बढ़ावा देना समय की जरूरत है। पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और तरक्की के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। सरपंच सरकार और गांवों के बीच एक कड़ी होते हैं, इसलिए आपको गांवों के विकास में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।” सरपंचों को पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया, “गांवों में विकास कार्य कराने के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। अपने गांवों के विकास कार्यों को प्राथमिकता दें ताकि राज्य सरकार उन पर काम शुरू करवा सके। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि राज्य के गांवों की तस्वीर बदलने के लिए एक रचनात्मक अभियान शुरू करके सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि हम सब मिलकर ‘रंगला पंजाब’ (खुशहाल पंजाब) का सृजन कर सकें। गांवों को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें। राज्य सरकार इस नेक कार्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य में सबसे कठिन चुनाव सरपंच का होता है क्योंकि सरपंच ही होते हैं जो जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े होते हैं। सरपंच गांव का मुखिया होता है और एक अच्छा सरपंच गांव का नक्शा बदल सकता है और अपने लोगों की समृद्धि को सुनिश्चित कर सकता है। यह ‘सरपंच मिलनी’ गांव स्तर पर समस्याओं को समझने के उद्देश्य से शुरू की गई एक अनोखी पहल है। अनुदान की कोई कमी नहीं है, लेकिन गांवों में इनका सही मायने में उपयोग होना सुनिश्चित किया जाए।” उन्होंने दोहराया, “दोष किसी पर भी लगाए जा सकते हैं, लेकिन सही सरपंच गांव के विकास की धुरी होते हैं। पहले, पिछली सरकारों का अनुदानों में अपना हिस्सा होता था, जिस कारण विकास प्रभावित होता था। आज गांवों में बड़े अनुदान आ रहे हैं और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब के गांवों की इस पैसे से पूरी तरह तस्वीर बदल जाएगी। विकास कार्यों को प्राथमिकता दें और यह सुनिश्चित करें कि ये फंड इस तरीके से खर्च किए जाएं कि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिले।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “सबसे पहले पुस्तकालयों, स्कूलों, सोलर लाइटों और फिर गलियों-नालियों के निर्माण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। राज्य के विकास को तेज करने के लिए यह बेहद आवश्यक है और पंजाब को देश में अग्रणी बनाने के लिए यह समय की जरूरत है। मैं हर सरपंच को गांवों के सर्वांगीण विकास और अपने लोगों की समृद्धि के लिए सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग और मदद का विश्वास दिलाता हूं।”

  • Punjab News: 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक रजिस्ट्रार रंगे हाथों काबू

    Punjab News: 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक रजिस्ट्रार रंगे हाथों काबू

    चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक रजिस्ट्रार निखिल गर्ग को पटियाला स्थित उसके आवास पर 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को एक सहकारी सभा के प्रबंधक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दोराहा में उसकी बदली के आवेदन की सिफारिश करने के बदले उससे 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी निखिल गर्ग ने शिकायतकर्ता के तबादले संबंधी सहकारी सभा दोराहा की कार्यवाही पुस्तिका में आज की प्रविष्टि में पिछली तारीख डालकर हस्ताक्षर कर दिए।

    इसके अलावा आरोपी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर भी रिश्वत की मांग की थी तथा रिश्वत की राशि प्राप्त करने के बाद उसने सहकारी सभा के अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी सूचना भी दे दी थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से संबंधित पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

    रिश्वत देने के लिए तैयार न होने पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी सहायक रजिस्ट्रार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

    मौके पर उसके कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो के ई.ओ.डब्ल्यू. थाना, लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

    समाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में 3,100 स्टेडियमों का निर्माण कर रही है। समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने, नशे के खात्मे तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने हेतु खेल बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर रही है। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह स्टेडियम 10.35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नौ एकड़ पंचायत भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें आठ लेन वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक होगा। यह ट्रैक 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न ट्रैक प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए उपयुक्त होगा।”
    उन्होंने कहा कि ट्रैक के अंदरूनी क्षेत्र को शॉट पुट, हैमर थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो तथा अन्य फील्ड प्रतियोगिताओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं से विकसित किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त करने और प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्टेडियम के निर्माण से समाना विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के युवाओं और खिलाड़ियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे वे एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र और पंजाब का नाम रोशन करेंगे।
    नशे के खिलाफ लड़ाई में खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “खेल संस्कृति को बढ़ावा देना राज्य सरकार के नशा विरोधी अभियान का सबसे मजबूत माध्यम है। खेलों के प्रचार-प्रसार से युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिल रही है। जो युवा खेलों में सक्रिय हैं, उनके पास नशे की ओर देखने का भी समय नहीं होता, क्योंकि वे अपने-अपने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहचान बनाने में जुटे रहते हैं। यह पहल पंजाब से नशे की बुराई को समाप्त करने तथा राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
    राज्य के खेल बुनियादी ढांचे की पहल पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “तंदुरुस्त शरीर और स्वस्थ मन के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा पूरे राज्य में 1,250 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस 3,100 ग्रामीण खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। ये खेल मैदान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान में क्रांतिकारी भूमिका निभाएंगे। ये युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के उनके सपनों को साकार करने में मदद करेंगे।”
    खिलाड़ियों के लिए तैयार की जा रही सुविधाओं की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ये मैदान उभरते खिलाड़ियों के लिए उम्मीद और अवसर की किरण बनेंगे तथा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगे। इन स्टेडियमों के चारों ओर बाड़ लगाई जाएगी, जिसके साथ-साथ पौधे लगाए जाएंगे और फ्लडलाइटों से युक्त छह फुट चौड़ा वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। यहां वॉलीबॉल, फुटबॉल और हॉकी के मैदान होंगे, साथ ही स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय खेलों के आधार पर अतिरिक्त कोर्ट भी बनाए जाएंगे।”
    उन्होंने आगे कहा, “इसी प्रकार 400 मीटर का छह लेन वाला रनिंग ट्रैक, एलईडी लाइटों से युक्त उच्च क्षमता वाली प्रकाश व्यवस्था, स्प्रिंकलर सिस्टम सहित सबमर्सिबल पंप, कंक्रीट की बेंचें, बच्चों के खेलने के लिए विशेष क्षेत्र, व्हीलचेयर रैंप तथा खेल सामग्री रखने के लिए स्टोरेज की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। युवाओं को खेल किट और खेल सामग्री वितरित करने के साथ-साथ उच्च प्रशिक्षित पेशेवर कोचों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य के खेल बजट में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है और वर्ष 2026-27 के लिए 1,791 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।”
    मुख्यमंत्री ने कहा, “वर्ष 2023 में नई खेल नीति लागू की गई थी और पहली बार खिलाड़ियों को खेलों की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिसमें ओलंपिक के लिए 15 लाख रुपये तथा एशियाई खेलों के लिए 8 लाख रुपये शामिल हैं। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये तथा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को भी एक-एक करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार नौ ओलंपिक पदक विजेताओं को पीसीएस और डीएसपी की नौकरियां दी गई हैं। ‘खेड़ां वतन पंजाब दीआं’ राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में सफल रही हैं।”
    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ये खेल पिछले तीन वर्षों से आयोजित किए जा रहे हैं। वर्ष 2024-25 में 5 लाख खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया और तीन वर्षों में 97.3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। किला रायपुर की ग्रामीण खेलों की व्यापक रूप से सराहना हुई है और इन्हें ‘मिनी ओलंपिक’ के रूप में विश्व स्तर पर पहचान मिली है। 11 जुलाई 2025 को पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से ‘पशुओं पर अत्याचार की रोकथाम (पंजाब संशोधन) अधिनियम, 2025’ पारित किया था। इसके माध्यम से बैलगाड़ी दौड़ जैसी पारंपरिक ग्रामीण खेलों को पुनर्जीवित करना संभव हुआ और वर्ष 2014 के बाद इस वर्ष बैलगाड़ी दौड़ एक बार फिर मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी।”
    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “यह अत्यंत गर्व और संतोष की बात है कि पहली बार पंजाब को एशियन कप हॉकी के रूप में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला है और यह खेलों के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। हॉकी में पंजाबियों की बड़ी भागीदारी होने के बावजूद पंजाब ने अब तक कभी किसी बड़े हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की थी।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब पहली बार अक्टूबर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। यह एशिया का सबसे प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट है, जिसके अंतर्गत मैच बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम, मोहाली तथा सुरजीत हॉकी स्टेडियम, जालंधर में खेले जाएंगे।”