Blog

  • कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष की बढ़ी मुश्किलें, 200 पेज का चार्जशीट दायर, जाने मामला

    कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष की बढ़ी मुश्किलें, 200 पेज का चार्जशीट दायर, जाने मामला

    मुंबईः एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ कोर्ट में 200 पेज का चार्जशीट दाखिल की है। ड्रग्स के एक मामले में दोनों को 2020 में गिरफ्तार किया गया था। दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने यह जानकारी दी है। दंपति को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उनके घर से गांजा की कथित जब्ती के बाद गिरफ्तार किया था। इस केस में दोनों को 23 नवंबर 2020 को जमानत मिली थी। इस मामले में भारती सिंह और हर्ष पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 (बी) (ii) (ए) (ड्रग्स की थोड़ी मात्रा) और 8 (सी) (ड्र्ग्स की बरामदगी) और 27 (ड्रग्स का सेवन) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के खार डंडा इलाके से 21 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। पूछताछ के दौरान उसने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का नाम लिया था, जिसके बाद उनके आवास पर छापेमारी की गई थी।
    तब एनसीबी ने दावा किया था कि भारती सिंह ने अधिकारियों को बताया था कि उन्होंने अपने पति द्वारा खरीदे गए गांजे का सेवन किया था। एनसीबी ने यह भी कहा था कि दंपति के वर्सोवा घर पर तलाशी अभियान में कथित तौर पर उन्हें 65 ग्राम गांजा और 21.5 ग्राम भांग के साथ एक बैग मिला था।

    तब दोनों के वकीलों, अयाज खान और ज़हरा चरणिया ने कोर्ट में पक्ष रखा था और कहा था कि भारती सिंह और उनके पति के पास कथित रूप से मिले नशीले पदार्थों मात्रा बहुत कम थी। यह तर्क भी दिया गया था कि वसूली की मात्रा बहुत कम होने के कारण नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत यह जमानती अपराध बनाता है। अदालत ने दलील को स्वीकार करते हुए प्रत्येक को 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी।

  • जालंधरः DAV College की छात्रा को लेकर फरार हुआ लैब असिस्टेंट

    जालंधरः DAV College की छात्रा को लेकर फरार हुआ लैब असिस्टेंट

    जालंधर/वरुणः महानगर के डीएवी कॉलेज को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक डीएवी कॉलेज का लैब असिस्टेंट कॉलेज की स्टूडेंट को भगा ले गया है। लड़की BA 3rd ईयर की छात्रा है और उसकी उम्र 21 से 22 साल बताई जा रही है। लड़की के परिजनों ने इस मामले संबंधी पहले कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क किया लेकिन जब उन्हें प्रिंसीपल की ओर से उचित जवाब नहीं मिला तो उन्होंने इस मामले संबंधी शिकायत पुलिस को दी।

    मामले को लेकर पुलिस थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक रीना (काल्पनिक नाम) घर से कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन कॉलेज खत्म होने के बाद भी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने कॉलेज में संपर्क किया तो पता चला कि वह कॉलेज से जा चुकी है। पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से गुरेज कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर डीएवी कॉलेज के प्रिंसीपल ने भी इस मामले को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है। 2 से 4 दिन बीत जाने के बाद यह सूचना मिली की कॉलेज में ही काम करने वाला एक लैब असिस्टेंट भी उसी दिन से फरार है।

    जिसके बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने कागजी कार्यवाही करते हुए उक्त लैब असिस्टेंट को कॉलेज से निकाल दिया। बताया जा रहा है कि उक्त लैब असिस्टेंट और लड़की ने कोर्ट मैरिज करवा ली है। हैरानी की बात यह है कि लैब असिस्टेंट के साथ कॉलेज छात्रा के भागने के मामले को लेकर प्रशाशन और कॉलेज प्रबंधकों ने मामले को दबाकर रखा। जानकारी के अनुसार लैब असिस्टेंट गुलाबदेवी रोड पर स्थित अमन नगर का रहने वाला युवक है जिसका नाम R अक्षर (सिख युवक) से पड़ता है और उसकी उम्र करीब 34 वर्ष के करीब है।

  • जांलधर पहुंचे राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर दिए ये संकेत, जाने सरकार को लेकर क्या कहा

    जांलधर पहुंचे राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर दिए ये संकेत, जाने सरकार को लेकर क्या कहा

    जालंधर/वरुणः भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज जालंधर दौरे पर किशनगढ़ इलाके में अलग-अलग किसान संगठनों के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने सिंघू बार्डर को लेकर कहा कि अभी सिंघू बार्डर पर जाने की कोई योजना नहीं है लेकिन फिर भी किसानों को देश में एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि देश में एक बड़े आंदोलन की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि समय आने पर इसकी लोकेशन भी बता दी जाएगी। पराली को लेकर टिकैत ने कहा कि अगर सरकार को पराली की समस्या का समाधान करना है तो उसे ऐसी तकनीक की जानकारी किसानों को देनी चाहिए, जिससे बिना पराली के धान की खेती हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बड़े कृषि विश्वविद्यालय, वैज्ञानिक और अन्य अधिकारी हैं, वे उन्हें कोई ऐसी तकनीक बताएं जो पराली की समस्या को हल कर सके। टिकैत ने कहा कि सरकारें अब भी किसानों के साथ धोखा कर रही हैं।

    सरकार जालसाज और बेईमान है जो देश का इतिहास बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार संयुक्त किसान मोर्चे को दो हिस्सों में बांटना चाहती है। टिकैत ने कहा कि इस बार आने वाले बड़े आंदोलन में न केवल किसान बल्कि देश के युवा और बुजुर्ग भी शामिल होंगे। इस मौके पर भारतीय किसान संघ लखोवाल के महासचिव हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने भी पराली के बारे में कहा कि पंजाब सरकार उन्हें 100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से पराली को नष्ट करने के लिए दे या अगर वे 5 हजार रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा दें तो किसान इस मसले का कोई  समाधान सोच सकते हैं लेकिन अगर सरकार उनकी मदद नहीं करती है, तो किसानों के पास पराली जलाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। 

  • सरकार ने IT  नियमों में किया बदलाव, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स के लिए अनिवार्य हुए ये नियम

    सरकार ने IT  नियमों में किया बदलाव, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स के लिए अनिवार्य हुए ये नियम

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। संशोधित आईटी नियमों के तहत सोशल प्‍लेटफॉर्म्‍स ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्‍टाग्राम को भारत के संविधान के प्रावधानों और देश की संप्रभुता के नियमों का पालन करना अनिवार्य हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट और अन्य मामलों के संबंध में शिकायतों के लिए एक अपीलीय पैनल गठित किया जाएगा, जो उपयोगकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करेगा।

    ये समितियां मेटा और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा सामग्री मॉडरेशन निर्णयों की समीक्षा करने में सक्षम होंगी। जारी गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक तीन महीने के भीतर ‘शिकायत अपीलीय समितियां’ गठित की जाएंगी। संयोग से ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला इंक के सीईओ एलॉन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया है।

    यूजर्स को बनाया जाएगा सशक्त: दूरसंचार मंत्री

    केंद्र सरकार की तरफ से बताया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडिएटरी गाइडलाइन और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) संशोधन नियम, 2022 को जारी किया है। इस संबंध में दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया और कहा- ‘उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाना, प्राइवेसी पॉलिसी और इंटरमीडिएटरी के लिए यूजर्स एग्रीमेंट को आठ अनुसूची भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।

    अधिकारियों के निर्णय के खिलाफ भी शिकायत कर सकते हैं यूजर्स

    जानकारी के मुताबिक, आईटी नियमों में बदलाव को लेकर महीनों से काम चल रहा था। इससे पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मनमाने ढंग से काम करने के आरोप लगते रहे हैं। अब नए बदलाव से यूजर्स को अपीलीय समितियों के रूप में एक नया मंच मिलेगा, जो शिकायतों के लिए अपील तंत्र से लैस करेगा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकारियों के निर्णयों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकेगा।

    तीन महीने के अंदर अपीलीय समिति का गठन होगा

    आईटी नियमों में संशोधन के संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है- केंद्र सरकार सूचना प्रौद्योगिकी (इंटरमीडिएटरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्‍स) संशोधन नियम, 2022 के शुरू होने की तारीख से 3 महीने के भीतर अधिसूचना द्वारा एक या अधिक शिकायत अपीलीय समितियों का गठन करेगी। प्रत्येक शिकायत अपील समिति में एक अध्यक्ष और केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त दो पूर्णकालिक सदस्य होंगे, जिनमें से एक पदेन सदस्य होगा और दो स्वतंत्र सदस्य होंगे।

    प्राथमिकता से निपटानी होंगी अपीलीय शिकायत

    शिकायत अधिकारी के निर्णय से अगर कोई व्यक्ति असहमत होता है तो वो शिकायत अधिकारी से सूचना मिलने से तीस दिनों के भीतर अपीलीय समिति में शिकायत कर सकता है। शिकायत अपीलीय पैनल इस तरह की अपील को ‘शीघ्रता से’ निपटाएगा और अपील प्राप्त की तारीख से तीस दिनों के भीतर अंतिम रूप से समस्या को निपटाने का प्रयास करेगा।

  • जालंधरः पुलिस ने कोर्ट के बाहर लगाया नाका, काटे चालान, देखें तस्वीरें

    जालंधरः पुलिस ने कोर्ट के बाहर लगाया नाका, काटे चालान, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुणः महानगर में बढ़ रहे क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने पर सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आज सुबह ही पुलिस ने सेशन कोर्ट के बाहर नाका लगा गाड़ियों की चैकिंग शुरू कर दी है।

    कोर्ट के बाहर पुलिस की ओर से बिना कागजों और बिना नबंर प्लेट वाहनों की चैकिंग की जा रही है। इसी के साथ ही पुलिस द्वारा गुरु नानक मिशन चौंक, स्काईलार्क चौंक पर भी नाकेबंदी कर शकी वाहनों को रोककर वाहनों के कागजों को चैक किया जा रहा है। 

  • अमृतसर पहुंचे बालीवुड अभिनेता सुनील शैटी

    अमृतसर पहुंचे बालीवुड अभिनेता सुनील शैटी

    अमृतसर। बीएसएफ हीरो मैराथन 2022 का आगाज हो गया है। इस 42 किलोमीटर दौड़ की शुरूआत आज सुबह गोल्डन गेट से हुई जो अमृतसर बाइपास, खासा से होते हुए अटारी बॉर्डर पर जाकर खत्म होगी। जहां बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के हाथों विजेता को एक लाख का प्राइज मिलेगा।

    इस दौड़ में दूसरे स्ठान पर आने वाले को 50 हजार और तीसरा स्थान पाने वाले को 30 हजार इनाम मिलेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 किलोमीटर की दौड़ वाले विजेता को 50 हजार, दूसरे स्थान पर आने वाले को 30 हजार और तीसरे स्थान पाने वाले को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं 10 किमी दौड़ के विजेता को 25 हजार, दूसरे स्थान पऱ आने वाले को 15 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 10 हजार इनाम दिए जाएंगे।

  • पंजाबः टेक्सटाइल कॉलोनी में दो गुटों में झड़प, एक-दूसरे पर बरसाए डंडे और पत्थर, देखें वीडियो

    पंजाबः टेक्सटाइल कॉलोनी में दो गुटों में झड़प, एक-दूसरे पर बरसाए डंडे और पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के टेक्सटाइल कॉलोनी में दो गुटों की झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे सरेआम सड़क पर एक-दूसरे को गालियां देते हुए दोनों गुट फिर डंडे बरसाने शुरू कर देते हैं। दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ जाता है कि एक-दूसरे पर पत्थरों से वार करना शुरू कर देते हैं। हमले में युवक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते है।

    इलाका निवासियों ने डर के मारे घरों की छतों से पूरा वाक्या देखा। घटना स्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना की वीडियो बना वायरल कर दी। ये घटना थाना मोती नगर के अधीन इलाका टैक्सटाइल कॉलोनी की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बावजूद इलाका पुलिस को पता तक नहीं कि उनके इलाके में इस तरह की कोई घटना घटित हुई है। हंगामा करने वाले युवकों की पहचान अभी पुलिस को नहीं हुई।

    बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को धमकी देते हुए समय दिया हुआ था। इस दौरान जब दोनों पक्ष एकत्र हो गए तो सड़क ही जंग का मैदान बन गई। एक -दूसरे पर जमकर डंडे और पत्थर बरसाए। थाना मोती नगर के एसएचओ संजीव कपूर ने कहा कि वह वीडियो देख कर मामले की जांच करवाते हैं ताकि पता चल सके की वीडियो सही में किस जगह की है। यदि वीडियो उनके थाना अधीन आते इलाके की हुई तो जरूर सख्ती से आरोपियों को पकड़ मामला दर्ज किया जाएगा।

  • पंजाबः बठिंडा के बाद इस जिले में लगे ‘चिट्टा यहां बिकता है’ के पोस्टर, देखें वीडियो

    पंजाबः बठिंडा के बाद इस जिले में लगे ‘चिट्टा यहां बिकता है’ के पोस्टर, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब में एक तरफ सरकार की ओर से नशे को खत्म करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर बेखौफ लोग सरेआम नशा बेच रहे है। हाल ही में बठिंडा में एक ऐसा मामला सामने आया था। जहां सरेआम चिट्टा बेचने का पोस्टर वायरल हुआ था। वहीं आज अमृतसर के मोहिनी चौक नजदीक से एक और मामला सामने आया है।

    हलका इंद्रबीर निज्जर में दीवारो और दुकानों के शटर पर होश उड़ा देने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में लिखा है कि ‘चिट्टा यहां मिलता है’ और पोस्टर के नीचे उजड़े हुए परिवार द्वारा लिखा हुआ है। पोस्टर देर रात लगाए गए हैं। हालांकि सुबह पुलिस को सूचना मिलते ही ये पोस्टर उतार दिए गए है। ऐसे पोस्टर देख इलाकावासी हैरान हैं। 

    ऐसी हरकत के बाद अमृतसर का यह इलाका सवालों के घेरे में है। आखिरकार ये पोस्टर लगाने की नौबत क्यों आई और सरेआम नशा बिकने के पोस्टर लगाने पड़े। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है कि ये पोस्टर किसने लगाए हैं। बता दें कि पहले भी नशे की ऐसी कई वीडियो सामने आ चुकी हैं जिसमें नौजवान नशे में साफ तौर पर देखे गए थे। 

  • सरकारी अस्पताल का हॉल! नर्सों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल

    सरकारी अस्पताल का हॉल! नर्सों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल

    तेलंगानाः सरकारी अस्पताल में महिला स्टाफ की ओर से दारू पार्टी करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में हड़कंप मच गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हॉस्पिटल की वूमेन स्टाफ को शराब पीते देखा जा सकता है। यह वीडियो जिले के सरकारी मातृत्व अस्पताल का बताया जा रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो की मरीज के एक रिश्तेदार ने रिकॉर्ड किया है। इसमें तीन महिलाओं को बातें करते और शराब पीते देखा जा सकता है। ये तीनों महिलाएं हॉस्पिटल का स्टाफ बताई जा रही हैं। दो महिलाएं मरीज के बेड पर बैठी हुई हैं और तीसरी महिला वहीं खड़ी है। ये लोग किसी चौथे शख्स से बातचीत कर रही हैं।

    ‘यह घोर लापरवाही का मामला’

    दूसरे मरीजों ने भी हॉस्पिटल स्टाफ के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। आरोप है कि मरीजों की देखभाल करने की जगह पर स्टाफ हॉस्पिटल में बर्थडे सेलिब्रेट करने में लगा था। इस दौरान अस्पताल परिसर में पार्टी रखी गई और दारू भी पी गई। इससे मरीजों की ठीक ढंग से देखभाल नहीं हो सका। हॉस्टिल स्टाफ की ओर से यह घोर लापरवाही का मामला है।

    सख्त ऐक्शन लिए जाने की मांग

    दारू पार्टी करते जिन्हें पाया गया है उनमें नर्स/मिडवाइफ, आरोग्यश्री कार्यकर्ता, स्टाफ नर्स और दो बाहरी लोग शामिल हैं। इनके खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिए जाने की मांग की जा रही है। मरीजों के परिजनों ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि प्रशासन को जल्द कोई कदम उठाना चाहिए। इंटरनेट यूजर्स भी इसे देखकर हैरान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल का तो यही हाल है।

  • कोर्ट परिसर में आपस में भिड़ीं महिला वकील, मारपीट का वीडियो वायरल

    कोर्ट परिसर में आपस में भिड़ीं महिला वकील, मारपीट का वीडियो वायरल

    कासगंजः यूपी के कासगंज के सत्र न्यायालय के फैमिली कोर्ट में गुरुवार को उस समय एक अजब ही नजारा देखने को मिला, जब किसी बात को लेकर दो महिला वकील आपस में भिड़ गई। देखते ही देखते दोनों महिला वकीलों में हाथापाई होने लगी। जब दोनों आपस में भिड़न लगीं तो वहां मौजूद अन्य वकीलों ने वीडियो बना लिया। हालांकि बीच-बचाव के बाद मामला ठंडा हुआ। कासगंज एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक, एक महिला वकील की तहरीर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    महिला वकीलों में मारपीट का वीडियो गुरुवार का है। वायरल वीडियो में मारपीट करती हुई नजर आ रही महिला अधिवक्ता कासगंज की योगिता सक्सेना है तो वहीं दूसरी महिला वकील अलीगढ़ की सुनीता कौशिक बताई जा रही है। कासगंज फैमिली कोर्ट में दोनों महिला वकील अपने-अपने क्लाइंट के लिए पैरवी करने आई थी। उनके क्लाइंट भी आपस में पति-पत्नी हैं। जानकारी के मुताबिक योगिता सक्सेना की क्लाइंट पारुल सक्सेना हैं जबकि सुनीता कौशिक पारूल के पति राहुल बोस की वकील हैं। वीरवार को फैमिली कोर्ट में उनके केस की डेट थी। वहां अचानक दोनों महिला वकीलों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर में बहस मारपीट में बदल गई और दोनों वकील आपस में ही भिड़ गईं।

    मौके पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कराया। इस बीच पूरी मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कासगंज एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि अधिवक्ता योगिता सक्सेना ने कासगंज की सदर कोतवाली में अलीगढ़ की महिला वकील सुनीता कौशिक, उनके मुवक्किल राहुल बोस और अन्य साथी किशोर कुमार बोस, तारक नाथ, खोखन बोस, राहुल बोस, अनीमा बोस, और शुभम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आगे वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।