Blog

  • जालंधरः गाड़ी रजिस्ट्रेशन के फर्जीवाड़े में Makkar Motors को नोटिस जारी

    जालंधरः गाड़ी रजिस्ट्रेशन के फर्जीवाड़े में Makkar Motors को नोटिस जारी

    जालंधर, (वरुण): महानगर के Makkar Motors की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, आधार कार्ड के साथ फर्जीवाड़ा कर कार बेचने के मामले में आरटीए सचिव डा. रजत ओबराय ने मक्कड़ मोटर्स को नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि Makkar Motors की तरफ से पूर्व विधायक सुशील रिंकू के आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ कर किसी दूसरे का आधार कार्ड बनाकर कार क्यों बेची? साथ ही सवाल किया गया कि यह फर्जीवाड़ा किसकी शह पर किया गया है?

    एक सप्ताह में मांगा जवाब 

    डा. ओबराय ने बताया कि इस नोटिस पर एक सप्ताह में जवाब मांगा है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीते सोमवार को आरटीए दफ्तर में फर्जीवाड़े का राजफाश उस समय हुआ, जब वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने से पहले दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही थी। 

    एक साल पहले सुशील रिंकू खरीदी थी गाड़ी, तब दिया था आधार कार्ड 

    Makkar Motors की तरफ से बेची गई एक कार के रजिस्ट्रेशन के लिए जो आधार कार्ड लगाया गया था, उसमें फोटो कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू की लगी हुई थी, जबकि नाम सौरभ चड्ढा का था। जन्मतिथि 21.5.1970 और एड्रेस मोता सिंह नगर, जालंधर का दिया हुआ था। वहीं रिंकू बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले हैं। उनके आधार कार्ड का नंबर भी अलग है। रिंकू ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि उन्होंने एक साल पहले मक्कड़ मोटर्स से एसयूवी गाड़ी खरीदी थी, तब आधार कार्ड भी दिया था।

    फर्जीवाड़ा करने वालों पर होगी कार्रवाई

    बता दें कि, इससे पहले शहर में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी (आरटीए) डा. रजत ओबराय ने इस मामले में अपने स्तर पर शुरू कर की थी। आरटीए डा. रजत ओबराय ने कहा था इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह आरटीए दफ्तर के कर्मचारी हों या वाहन डीलर हों।

  • क्लर्क के घर से 85 लाख रुपए बरामद, देखें वीडियो

    क्लर्क के घर से 85 लाख रुपए बरामद, देखें वीडियो

    मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने उपनगर बैरागढ़ में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ लिपिक के निवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा और 85 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद करने का दावा किया है। हालांकि छापे की कार्रवाई से बचने के लिए लिपिक हीरो केसवानी ने घर में रखा फिनाइल पी लिया जिसके बाद उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। भोपाल ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया, ‘‘आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर वरिष्ठ लिपिक हीरो केसवानी के आवास पर छापा मारा गया है। छापे में 85 लाख रुपये से अधिक नकद तथा चल व अचल संपत्ति और उनके दस्तावेज बरामद किए गए हैं।’’ 

    चार करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का अनुमान

    अधिकारी ने कहा कि शुरुआती तौर जांच में लिपिक के घर से कुल चार करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि छापे की कार्रवाई फिलहाल जारी है, इसलिए कुल कितनी संपत्ति का खुलासा हुआ है इसका मूल्यांकन कार्रवाई समाप्त होने के बाद किया जा सकेगा। 

    केसवानी ने छापे के विरोध में पी फिनाइल

    उन्होंने बताया कि सुबह केसवानी ने छापे के कार्रवाई का विरोध करते हुए दल के सदस्यों के साथ कथित रूप से हाथापाई की और बाद में घर में रखा फिनाइल जैसा द्रव पी लिया, जिसके बाद उल्टी होने पर उसे शासकीय हमीदिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। 

    केसवानी के परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में लाखों रुपए जमा

    ईओडब्ल्यू अधिकारी ने कहा कि केसवानी का एक पेंटहाउस वाला आवासीय घर, जहां महंगे सजावटी सामान पाए गए। इस मकान की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। अधिकारी ने कहा कि लाखों की राशि केसवानी के परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में जमा पाई गई और अधिकांश संपत्ति उसने अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी, जो एक गृहिणी है और उसके पास आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है।

  • जेल में 70 कैदी कोरोना पॉजिटिव, 300 कैदियों की रिपोर्ट आनी बाकी 

    जेल में 70 कैदी कोरोना पॉजिटिव, 300 कैदियों की रिपोर्ट आनी बाकी 

    देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के केसों में बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के एक जेल में 70 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है कि यह संख्या आगे और भी बढ़ सकती है क्योंकि कुछ कैदियों के रिपोर्ट अभी भी आनी बाकी है। 

    जेल में लगाए गए हेपेटाइटिस शिविर से हुआ खुलासा

    दरअसल, यह खुलासा तब हुआ है जब जेल में हेपेटाइटिस (Hepatitis) और अन्य जांच के लिए शिविर लगाए गए थे। इस शिविर में कोरोना की जांच भी की गई थी। इस जांच के बाद कैदियों की संक्रमित होने की खबर सामने आई है। ऐसे में अब कैदियों के आइसोलेशन को लेकर भी विचार किया जा रहा है और जेल अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि उन्हें एहतियात कुछ दिनों तक आइसोलेट भी किया जाएगा। 

    क्या है पूरा मामला 

    बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस जांच शिविर लगाया गया था जिसमें कैदियों की कोरोना जांच भी कराई गई थी। ऐसे में करीब 937 कैदियों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे जिसमें से जांच के बाद 70 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल केवल 500 कैदियों की ही रिपोर्ट अभी सामने आई है और अभी भी करीब 300 रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि कैदियों के संक्रमित होने की संख्या और भी बढ़ सकती है। 

  • ED के एक्शन पर बोले राहुल गांधी- मैं नरेंद्र मोदी से नहीं डरता, देखें वीडियो

    ED के एक्शन पर बोले राहुल गांधी- मैं नरेंद्र मोदी से नहीं डरता, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘नेशनल हेरल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते और हमें धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश और लोकतंत्र की रक्षा तथा सद्भाव बरकरार रखने के लिए वह लड़ाई लड़ते रहेंगे।

    राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये धमकाने का प्रयास है। ये सोचते हैं कि थोड़ा सा दबाव डालकर हमें चुप करा देंगे, लेकिन हम चुप नहीं होने वाले हैं। नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी इस देश में लोकतंत्र के खिलाफ जो कर रहे हैं उसके विरूद्ध हम खड़े रहेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लें। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।’’ भाजपा के एक आरोप के संदर्भ में कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भागने की बात कौन कर रहा है, भागने की बात वो कर रहे हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। कर लें जो करना है। कुछ फर्क नहीं पड़ता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा काम है देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश में सद्भाव को बरकरार रखना, वो मैं करता रहूंगा।’’

    उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले में अपनी कार्रवाई के तहत बुधवार को दिल्ली में ‘नेशनल हेरल्ड’ कार्यालय में ‘यंग इंडियन’ कंपनी के परिसर को ‘अस्थायी रूप से सील’ कर दिया था। कांग्रेस ने यह दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवासों को घेर लिया। उसने सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है। इससे पहले, ईडी ने ‘नेशनल हेरल्ड’ से जुड़े धनशोधन के मामले में ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ की थी।

  • स्पेशल सेल ने 12 पिस्टल और 12 कारतूस सहित ​​सप्लायर पप्पी को किया गिरफ्तार 

    स्पेशल सेल ने 12 पिस्टल और 12 कारतूस सहित ​​सप्लायर पप्पी को किया गिरफ्तार 

    नई दिल्लीः पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियारों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपी से 12 पिस्टल और 12 बिना चले कारतूस के कारतूस बरामद किए हैं। राजस्थान के हथियाना के सप्लायर ध्रुव उर्फ ​​पप्पी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • सोसायटी घोटालाः जालन्धर के सभी विधानसभा हल्कों में जारी हुई ग्रांटों की जांच शुरु, कांग्रेसी पार्षदों की नींद उड़ी

    सोसायटी घोटालाः जालन्धर के सभी विधानसभा हल्कों में जारी हुई ग्रांटों की जांच शुरु, कांग्रेसी पार्षदों की नींद उड़ी

    जालंधर/अनिल वर्मा। कल देर शाम एडीसी डी वरिंदरपाल सिंह बाजवा की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना 8 की पुलिस ने कांग्रेसी पार्षद सुशील कालिया, पार्षद दीपक शारदा के पिता रमेश कुमार शारदा सहित 32 आरोपियों के खिलाफ सोसायटी फंड 60 लाख रुपये का गबन करने के चलते आईपीसी की धारा 409 (गैरजमानती) व 120बी (षड़यंत्र करना) के तहत 6 एफआईआर दर्ज की हैं।

    फिलहाल थाना 8 की ओर से किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि छापेमारी शुरु कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। उधर नार्थ हल्के से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने जिला प्रशासन की इस कारवाई की तारीफ की है और जालन्धर के सभी विधानसभा हल्कों में विधायकों द्वारा जारी की गई ग्रांटों की जांच करने की सिफारिश की थी जिसके लिए जिला प्रशासन ने इसकी जांच शुरु कर दी है जल्द ही ऐसे कई मामले सामने आने की संभावना है। 

    पंजाब सरकार इसी साल के अंत में निगम चुनाव करवाना चाहती है इस घोटाले का नुक्सान कांग्रेस को निगम चुनावों में भी झेलना होगा जब जनता के बीच कांग्रेसी उम्मीदवार वोट मांगने के लिए जाएंगे और जनता उनसे विकास के मुद्दों पर घेरेगी। दिनेश ढल्ल ने कहा कि विधायकों के दबाव के डर से इमानदार अफसर काम नहीं कर पा रहे थे अब सरकार ऐसे अधिकारियों को सम्मानित करेगी जोकि विधायकों और पार्षदों द्वारा जनता से किए घोटालों को उजागर करेगें।

  • CFSEU-BC ने 9 पंजाबी गैंगस्टर सहित 11 की लिस्ट जारी, लेकिन लखबीर सहित इस गैंगस्टर का लिस्ट में नहीं नाम

    CFSEU-BC ने 9 पंजाबी गैंगस्टर सहित 11 की लिस्ट जारी, लेकिन लखबीर सहित इस गैंगस्टर का लिस्ट में नहीं नाम

    चंडीगढ़ः कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर सार्वजनिक चेतावनी जारी करके लोगों से अलर्ट रहने अपील की गई है। दरअसल, ब्रिटिश कोलंबिया की संयुक्त फोर्स स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट (CFSEU-BC) ने 11 गैंगस्टरों की लिस्ट जारी की है। पुलिस की ओर से जारी 11 गैंगस्टरों में से 9 पंजाबी हैं। यह क्रिमिनल्स लोअर मैनलैंड गैंगवार से जुड़े बताए गए हैं।

    लोगों से अपील की गई है कि यह कहीं नजर आएं तो इनसे बचकर रहें। हालांकि इनमें पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ और मोहाली इंटेलिजेंस ऑफिस अटैक करवाने वाले गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा का नाम शामिल नहीं है। यह दोनों कनाडा में बैठकर भारत में क्राइम करवा रहे हैं।

    पुलिस ने इन गैंगस्टरों से अलर्ट रहने की अपील

    ब्रिटिश कोलंबिया इन्फोर्समेंट यूनिट की लिस्ट में जगदीप चीमा, बरिंदर धालीवाल, गुरप्रीत धालीवाल, समरूप गिल, समदीप गिल, सुखदीप पंसल, अमरप्रीत समरा, रविंदर समरा और शकील बसरा का नाम है। इसके अलावा रिचर्ड जोसेफ और एंडी का नाम भी शामिल है। इस संबंध में दी जानकारी में कहा गया है कि यह क्रिमिनल्स सिर्फ लोअर मैनलैंड तक ही सीमित नहीं हैं। यह पूरे प्रांत में घूमते हैं और आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। कनाडा पुलिस ने कहा कि वह पब्लिक सेफ्टी के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। गैंग्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की उन पर पूरी नजर है। लोग एहतियात बरतें, इसलिए यह पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी की गई है।

  • पंजाब : मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने लौटाए गनमैन और गाड़ी, इस्तीफा वापिस लेने को लेकर जाने क्या कहा 

    पंजाब : मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने लौटाए गनमैन और गाड़ी, इस्तीफा वापिस लेने को लेकर जाने क्या कहा 

    फरीदकोट: पंजाब की बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर  डॉ. राज बहादुर ने सरकार को गाड़ी और गनमैन वापस लौटा दिए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने इस्तीफा वापस लेने से मना कर दिया है। वीसी बनने के बाद सरकार ने उन्हें सुरक्षा समेत यह सुविधाएं दी थी।

    6 दिन बीतने के बाद भी सरकार ने उनके इस्तीफे पर फैसला नहीं लिया है। कुछ दिन पहले सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में चेकिंग करने गए थे। उन्होंने बंद पड़े कैदी वार्ड को खुलवा वहां पड़े फटे-गंदे गद्दे में वीसी को लिटाया था। वहीं पंजाब सिविल सर्विसेज मेडिकल एसोसिएशन ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार बनने के बाद 50 डॉक्टर नौकरी छोड़ चुके हैं।

    सेहत मंत्री-वीसी विवाद के बाद सीएम भगवंत मान ने विधायकों को नसीहत दी है। उन्हें सरकारी ऑफिसों में एग्रेसिव रेड से बचने को कहा गया है। सीएम का कहना है कि इससे जनहित में कुछ अच्छा नहीं हो रहा। उलटा सरकार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

  • कांग्रेसियों ने स्मार्टसिटी का किया “बेड़ा गर्क”

    कांग्रेसियों ने स्मार्टसिटी का किया “बेड़ा गर्क”

    घोटालों के लालच में 11वें स्थान से लुड़क कर 71वें स्थान पर पहुंचा जालन्धर

    जालंधर/अनिल वर्मा। बीते पांच सालों दौरान सत्ता के नशे में चूर रहे कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के सबसे बेहतरीन प्रौजेक्ट स्मार्ट सिटी का अपने लालचवश बेड़ागर्क कर दिया आज शहर में स्मार्टसिटी के लगभग सभी प्रौजेक्ट ठप्प हैं इसका कारण स्मार्टसिटी के तहत हुए हजार करोड़ रुपये के काम में घोटालों को माना जा रहा है। जिसके कारण आज जालन्धर शहर का नाम 11वें स्थान से लुड़क कर 71वें स्थान पर पहुंच चुका है।

    स्मार्टसिटी के तहत चलाए जा रहे सबसे विवादित सरफेस वाटर प्रौजेक्ट, स्टार्म वाटर, एलईडी, चौंक तथा सड़कों का सौदर्यीकरण, कूड़े से खाद बनाना है। मगर सत्तासीन पार्टी कांग्रेस के किसी भी विधायक ने इस प्रौजेक्ट में चल रहे घोटालों के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। सत्ता परिवर्तन होने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल तथा विधायक रमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार से जालन्धर के आधीन हुए सभी स्मार्टसिटी प्रौजेक्टों की जांच करवाने के लिए कहा। घोटालों का पर्दाफाश होने की खबर केन्द्र सरकार तक पहुंची तो केन्द्रीय मंत्री साधवी निरंजना ज्योति ने जालन्धर का दौरा कर सभी प्रौजेक्टों की रिपोर्ट तैयार कर केन्द्र सरकार को सौंपी जिसके बाद जालन्धर का स्मार्टसिटी में रैंक 71वें स्थान पर लुड़क गया।

    आज जालन्धर में स्टार्म वाटर प्रौजेक्ट के तहत डाली गई पाईप लाईन के तीन महीने बीत जाने के बाद भी कंपनी की ओर से सड़क नहीं बनाई गई और कंपनी बेहद देसी तरीके से इस काम को कर रही है। कूड़े से खाद बनाने के लिए बनाए गए पिट कंपोस्ट में आज तक एक किलो भी खाद नहीं बनाई गई सारा ध्यान मीडिया में सुर्खियां बटोरने में लगा रहा। पूर्व अधिकारियों ने जम कर स्मार्टसिटी को लूटा। फिलहाल केन्द्र सरकार के निशाने पर जालन्धर के कई अधिकारी हैं जिनके खिलाफ किसी भी वक्त केन्द्र सरकार बड़ी कारवाई कर सकती है।

  • पंजाबः आप पार्टी के कार्यकर्ता ने अपने ही MLA रंधावा के PA पर लगाए रिश्वत मांगने के आरोप, दी शिकायत

    पंजाबः आप पार्टी के कार्यकर्ता ने अपने ही MLA रंधावा के PA पर लगाए रिश्वत मांगने के आरोप, दी शिकायत

    जीरकपुर: पंजाब के जीरकपुर में आप कार्यकर्ता ने अपनी पार्टी के विधायक के पीए पर रिश्वत के आरोप लगाए है। आम आदमी पार्टी के जिला व्यापार मंडल के ज्वाइंट सेक्रेटरी विक्रम धवन ने पार्टी के विधायक के पीए द्वारा चौंकी इंचार्ज से पैसे मांगने का आरोप लगाया हैं। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी किए एंटी क्रप्शन हेल्पलाइन नंबर पर की है। जिसके जवाब में शिकायत नंबर (2एमजेएम29) रजिस्टर्ड कर ली गई है ।

    मामले के संबंध में जानकारी देते हुए विक्रम धवन निवासी सिंह वार्ड नंबर -4 बलटाना जो कि इसी वार्ड में आम आदमी पार्टी के इंचार्ज है ने आरोप लगाया कि जब बरमा सिंह बलटाना चौकी इंचार्ज थे तो उनका एक मामला थाने में चल रहा था। इस बीच बरमा सिंह को अचानक चौकी इंचार्ज से हटाकर जीरकपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। विक्रम धवन ने बरमा सिंह को कॉल कर अपने केस के बारे में जानकारी लेने के लिए कॉल कि जिस में बर्मा सिंह विक्रम धवन को केस की जानकारी देने के बाद विधायक द्वारा पीए भेजकर पैसे मांगने कि बात कही।

    विक्रम धवन और बरमा सिंह की बातचीत में विधायक रंधावा के पीए नितीन लूथरा ने एक लाख रूपये मांगे और जब पैसे नहीं दिए तो तबादला करने की बात भी कही जा रही है। इस बातचीत की आडियो रिकार्डिंग विक्रम धवन के पास मौजूद है जो उन्होंने अपनी शिकायत के साथ सबूत के तौर पर भेजी है। विक्रम धवन यह भी दावा कर रहा है कि उसके पास इस आरोप से संबंधित अन्य दस्तावेज भी हैं जो वह समय आने पर दिखाएगा। यह आडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।