Blog
-

आरटीओ ने स्कूली बसों का किया औचक निरीक्षण
खामियों के लिए जारी चेतावनीऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल ने बताया कि जिला में स्कूली बसों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें वैध फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, रूट परमिट व प्रदूषण प्रमाण पत्रों की जांच की गई। आरटीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ स्कूली बसें मोटर वाहन नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन नियमों की उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।राजेश कौशल ने स्कूली बस आपे्रटरों का आहवान कि वह मोटर वाहन नियमानुसार अपने वैध दस्तावेज़ बनवाना सुनिश्चित करें अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत शिक्षण संस्थान की बसों को जब्त करने तथा रूट परमिट को रद्द करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -

पीएमएवाई शहरी के तहत ऊना में 835 को मिला अपना घर: सतपाल सत्ती
बसदेहड़ व संतोषगढ़ नप में 88.8 लाख के 48 परिवारों को बांटे स्वीकृति पत्र
ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद बसदेहड़ा में 29 पात्र परिवारों को 53.65 लाख रूपये तथा नगर परिषद संतोषगढ में 19 पात्र परिवारों को 35.15 लाख रूपये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि के चैक बांटे। इससे पहले उन्होंने रक्कड़ स्थित विद्युत विश्राम गृह में 20 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि के चैक प्रदान किए।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत स्वीकृत 1228 पात्र परिवारों के मुकाबले अबतक 835 पात्र परिवारों को 11 करोड़ 75 लाख 58 हज़ार चार रूपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई है जिसमें नगर परिषद ऊना के 478 पात्र परिवारों को 7 करोड़ 49 लाख 13 हज़ार 603 रूपये, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के 172 पात्र परिवारों को 3 करोड़ 59 हज़ार रूपये जबकि नगर परिषद संतोषगढ़ में 185 पात्र परिवारों को 3 करोड़ 96 लाख 38 हजार 501 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में सत्ती ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत 90 दिन का कार्य पूर्ण कर चुके व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली 1.85 लाख रूपये की राशि के अलावा 1.50 लाख रूपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता राशि भी दी जाती है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत कामगारों व उनके परिवार के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार अनेकों योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के साथ पंजीकृत कामगार की दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख रुपए तथा प्राकृतिक मृत्यु पर दो लाख रुपए की सहायता राशि परिवार को प्रदान की जाती है। इसके अलावा कामगार के दो बच्चों को शिक्षा के लिए भी आर्थिक मदद दी जाती है। पंजीकृत कामगार के पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चे को 8400 रूपए, नौवीं से प्लस टू तक के लिए 12 हजार रूपए, स्नातक के लिए 36 हजार रूपए, स्नातकोत्तर के लिए 60 हजार रूपये की राशि प्रतिवर्ष सहायता दी जाती है। इसके अलावा आईटीआई के लिए 48 हजार, पाॅलिटेक्निकल कोर्स के लिए 60 हजार रूपए तथा व्यावसायिक कोर्स के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि दो बच्चों के विवाह के लिए भी लाभार्थी को 51 हजार रुपए की सहायता राशि देने का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि पात्र परिवार शीघ्र कल्याण बोर्ड में अपना पंजीकरण करवाएं ताकि वह इन योजनाओं का लाभ उठा सके।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोहर लाल, नगर परिषद् अध्यक्षा अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय सोनी, खादी बोर्ड के डायरेक्टर सागर दत्त भारद्वाज, शहरी इकाई अध्यक्ष पंडित हरीश पराशर, महामंत्री विवेक भारद्वाज, उप प्रधान जलग्रा रशपाल सिंह, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मला देवी, उपाध्याक्ष रजनीश चब्बा, शहरी इकाई अध्यक्ष राजेश प्रभाकर, शहरी इकाई महासचिव बलराम चब्बा, सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा, नगर परिषद के सभी पार्षद, पार्षद संजीव सोनी, हरमेश प्रभाकर, रामपाल, सतीश कुमार, खामोश जैतक, गुरमीत, महेश, उमंग ठाकुर, हरमेश, अनीश ठाकुर व वचित्र सिंह उपस्थित रहे।
-

आईटीआई ऊना में 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ समापन
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत
ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस प्रतियोगिता में जिला की 24 आईटीआई संस्थानों की टीमों के 502 महिला व पुरूष खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें पुरूष वर्ग में 18 तथा महिला वर्ग की 6 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों सहित सांस्कृतिक स्पर्धाओं के माध्यम से छात्रों में खेल भावना और अनुशासन जैसे गुणों का विकास होता है। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल स्पर्धाओं का आयोजन बेहद जरुरी है। बच्चों में जिन गुणों और योग्यताओं को विकास होता है, वे ताउम्र उनके लिए लाभदायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के चयनकर्ताओं का आहवान किया कि प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन करते समय निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग्य प्रतिभाएं उभरकर आएं और खिलाड़ियों का भी मनोबल बना रहे।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला के चरणजीत सिंह, दीपक ठाकुर व निषाद कुमार जैसे बहुत सारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊना जिला का नाम रोशन किया है तथा देश को पदक दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने युवाओं से इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर सफल जीवन की ओर बढ़ने का आहवान भी किया।
आईटीआई ऊना बना ओवर आॅल चैम्पियन
इन खेलों में अधिकतर खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में आईटीआई ऊना ने विजय रहकर ओवर आॅल चैम्पियनशिप का खिताब जीता जबकि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बंगाणा ओवर आॅल चैम्पियन बना।महिला बैडमिंटन व खो-खो में विजेता व उप विजेता का खिताब ऊना ने जीता। इसके अतिरिक्त कबड्डी में ऊना पहले तथा बंगाणा द्वितीय स्थान पर रहा। सोलो में बंगाणा की दीपिका पहले तथा दूसरे स्थान पर ऊना की सोना देवी रही। समूह गीत प्रतियोगिता में पहले स्थान बंगाणा तथा द्वितीय स्थान मैहतपुर ने हासिल किया। स्किट में पहले स्थान पर बंगाणा सेदीपिका रानी की टीम तथा दूसरे स्थान पर मैहतपुर से कंचन की टीम ने प्राप्त किया। फोक डांस मंे पहला स्थान मैहतपुर व दूसरा बंगाणा ने हासिल किया। जैवलिंग थ्रो में पहला स्थान शिवानी, दूसरा सपना व तीसरा सनम ने प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में पहले नंबर पर रेनू राणा, दूसरे पर तान्या डढवाल व तीसरे स्थान पर नवद्वीप कौर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नेहा, दूसरे पर पमिता व तीसरे पर समिता देवी ने हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में पहले नंबर पर सलोनी, दूसरे पर मनप्रीत व तीसरा स्थान समिता देवी ने हासिल किया। शाॅट पुट में पहला स्थान दलजीत कौर, दूसरा रेनू राणा व तीसरा नवदीप कौर ने प्राप्त किया। 1500 मीटर रेस में पहले स्थान पर सलोनी, दूसरे पर प्रीत कौर व तीसरे पर निकिता रही। 800 मीटर रेस में पहला स्थान नेहा कुमारी, दूसरा स्थान सलोनी व तीसरा स्थान निकिता ने प्राप्त किया। 400 मीटर रेस प्रतियोगिता में पहले नंबर पर मनप्रीत, दूसरे पर पमिता व तीसरे पर दीक्षा ने हासिल किया। 200 मीटर में नेहा कुमारी ने प्रथम, अल्का चैधरी ने दूसरा व एकता ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस में अल्का ने चैधरी ने पहला, मनप्रीत ने दूसरा व प्रीतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा पुरूष वर्ग की खेलकूद ज्यादतर प्रतियोगिताओं में ओवर आॅल चैम्पियनशिप का खिताब ऊना ने अपने नाम किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में ऊना विजेता तथा सफत आईटीआई बंगाणा उप विजेता बना। बास्केटवाॅल में ऊना विजेता व बंगाणा उप विजेता रहा। खो-खो में ऊना विजेता तथा बंगाणा उप विजेता घोषित हुआ। बाॅलीवाल में ऊना विजेता जबकि बंगाणा उपविजेता रहा। कबड्डी में ऊना विजेता तथा पूवोबाल उप विजेता बना। सोलो प्रतियोगिता में भद्रकाली से सचिन विजेता रहे। जैवलिंग थ्रो में अजय ने पहला, सौरभ ने दूसरा जबकि अभिनव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो मंे साहिल ने पहला, शांटी ने दूसरा तथा अजय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में पहले नंबर पर ईरफान खान, दूसरे पर अभिषेक शर्मा व तीसरे पर रोहित रहे। लंबी कूद में अमन कुमार ने पहला, लवली ने दूसरा व अकबर अली ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाॅट पुट में साहिल प्रथम, अजय द्वितीय व विकास तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर रेस प्रतियोगिता में चंदन कुमार प्रथम, निशल कुमार द्वितीय व संदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस में चंदन प्रथम, निशाल कुमार द्वितीय व सुमित तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर रेस प्रतियोगिता में पहले पर शुभम, दूसरे पर अभिषेक वशिष्ट व तीसरे पर सुमित रहा। 100 मीटर रेस में पहला स्थान अभिषेक चैधरी ने, द्वितीय समर मनकोटिया ने व रविंद्र कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस मौके पर विजेता व उप विजेता टीमों पुरूरकार भी वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, उप प्रधान जलग्रां रशपाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य यशपाल सिंह रायजादा, अद्वैता फाउंडेशन से मोनिका सिंह, पार्षद उर्मिला देवी, डाॅ सुभाष सैणी, राजेश शर्मा सहित आईटीआई के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
-

13 जून को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण मेला
ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 13 जून को प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से वर्ष 2022 के हर माह के दूसरे सोमवार को मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य उद्यमियो एवं 5वीं, 8वीं, 10वीं व आईटीआई व डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों का उद्योगों में अप्रेटिसशिप प्रशिक्षण में सहयोग करना है। रविंद्र सिंह ने बताया कि ऊना जिला की विभिन्न औद्योगिक ईकाइयां जैसे महालक्ष्मी इंडस्ट्री अम्बेहड़ा में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के दो पद, फिटर अप्रेंटिस के 2 पद, कौशल फलोर मिल टाहलीवाल में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के 2 पद, स्टैनफोर्ड लैबोरेटरीज़ मैहतपुर में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस 4 पद, ल्यूमिनस पाॅवर टेक्नोलाॅजी गग्रेट में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के 4 पद, फिटर अप्रेंटिस के 4 पद व इलैक्ट्राॅनिक्स मेकैनिक अप्रेंटिस के 4 पद तथा स्वराज ईज़न डिवीजन मोहाली में अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं के 60 रिक्त पद है जिनको भरने के लिए आईटीआई ऊना में अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्हांेने 5वीं, 8वीं, 10वीं व आईटीआई व डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों को इस मेले में अपने निःशुल्क पंजीकरण करने एवं उपरोक्त कंपनियों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आईटीआई ऊना में आयोजित होने वाले अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने का आहवान किया है। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए अभ्यार्थी का चयन कंपनी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यार्थी को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों एवं पासपोर्ट साईज़ फोटो सहित आईटीआई ऊना में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले में भाग ले सकते हैं।
-

13 जून को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण मेला
ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 13 जून को प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से वर्ष 2022 के हर माह के दूसरे सोमवार को मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य उद्यमियो एवं 5वीं, 8वीं, 10वीं व आईटीआई व डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों का उद्योगों में अप्रेटिसशिप प्रशिक्षण में सहयोग करना है। रविंद्र सिंह ने बताया कि ऊना जिला की विभिन्न औद्योगिक ईकाइयां जैसे महालक्ष्मी इंडस्ट्री अम्बेहड़ा में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के दो पद, फिटर अप्रेंटिस के 2 पद, कौशल फलोर मिल टाहलीवाल में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के 2 पद, स्टैनफोर्ड लैबोरेटरीज़ मैहतपुर में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस 4 पद, ल्यूमिनस पाॅवर टेक्नोलाॅजी गग्रेट में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के 4 पद, फिटर अप्रेंटिस के 4 पद व इलैक्ट्राॅनिक्स मेकैनिक अप्रेंटिस के 4 पद तथा स्वराज ईज़न डिवीजन मोहाली में अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं के 60 रिक्त पद है जिनको भरने के लिए आईटीआई ऊना में अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्हांेने 5वीं, 8वीं, 10वीं व आईटीआई व डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों को इस मेले में अपने निःशुल्क पंजीकरण करने एवं उपरोक्त कंपनियों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आईटीआई ऊना में आयोजित होने वाले अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने का आहवान किया है। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए अभ्यार्थी का चयन कंपनी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यार्थी को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों एवं पासपोर्ट साईज़ फोटो सहित आईटीआई ऊना में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले में भाग ले सकते हैं।
-

पंजाब में फिर चली गोलियां, दिन-दिहाड़े दिया वारदात को अंजाम
डेराबस्सी। पंजाब में क्राईम बढ़ता जा रहा है। आज पंजाब के डेराबस्सी में 2 मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद 4 लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने बैंक के बाहर बिल्डर से से करीब डेढ़ करोड़ रुपए लूट लिए। यह वारदात डेराबस्सी के बरवाला चौंक के नजदीक एस.बी.आई. बैंक के बाहर हुई है। लुटेरे इतने बेखौफ हो चुके हैं कि दिन दिहाड़े पैसों से भरा थैला लूट कर मौके से फरार हो गए। लूट के दौरान लुटेरों ने फायरिंग भी की। जिसमें गोली लगने के कारण रेहड़ी चालक मोहम्मद साजिद घायल हो गया है।
इस दौरान लुटेरे एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल भी छीन ले गए। व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल से जी.एम.सी.एच. -32 चंडीगढ़ में लाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की जा रही है।
-

भड़काऊ बयानबाजी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर FIR के बाद AIMIM को एक और झटका, 30 वर्कर्स अरेस्ट
नई दिल्ली। भड़काऊ बयानबाजी को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद पार्टी को एक और झटका लगा है। गुरुवार को नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद हिरासत में लिए गए 30 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आईपीसी 186/188/ 353/332/ 147/149/34 की धाराओं में गिरफ्तार किया है। आईपीसी की ये धाराएं सरकारी काम में बाधा डालने, भीड़ में शामिल होकर उपद्रव या हिंसा करने और आपराधिक कृत्य के लिए एकत्रित होने से संबंधित हैं। नुपुर शर्मा की ओर से पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में ये कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी और हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान ओवैसी के खिलाफ एफआईआर की बात भी सामने आई थी। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।
महिलाओं समेत कुल 33 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और सरकारी अधिकारी द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) अमृत गुगुलोथ ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 30 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ताओं नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, विवादित संत यति नरसिंहानंद और अन्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सार्वजनिक शांति भंग करने और लोगों को भड़काने वाले संदेश पोस्ट तथा साझा करने के आरोप में प्राथमिकियां दर्ज की हैं। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया का विश्लेषण करने के बाद प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”उन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने सार्वजनिक शांति भंग करने वाले और विभाजनकारी विचारों के जरिये लोगों को भड़काने वाले संदेश और पोस्ट साझा किए।” अधिकारी ने बताया कि एक मामला शर्मा के खिलाफ तथा दूसरा ओवैसी, जिंदल, नरसिंहानंद, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान और गुलजार अंसारी समेत कई सोशल मीडिया संस्थाओं के खिलाफ दर्ज किया गया है।
-

जालंधरः डीएवी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
जालंधर (वरुण)। डीएवी कालेज फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12वीं के छात्र के मौत हो गई। मृतक रविंद्र रविदास नगर का रहने वाला था।
सूचना मिलने थाना डिवीजन नंबर 1 की मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी मिली है कि रविंद्र ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था कि डीएवी कालेज फ्लाईओवर पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक रविंद्र के घरवालों ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल से काल आई थी और बताया गया कि आपके बच्चे की मौत हो गई है और उसका शव इस समय सिविल अस्पताल में है।
थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि किस वाहन ने उसे टक्कर मारी है।
-

अपडेट हुए पैट्रोल डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के रेट?
नई दिल्ली। कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर 19वें दिन भी राहत है। बता दें ब्रेंट क्रुड 122 डॉलर के पार चला गया है। इस बीच तेल कंपनियों ने आज यानी 10 जून शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-diesel price) जारी कर दी हैं। आज दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल ₹96.72 लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।
— लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये लीटर
— पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर और डीजल 94.04 रुपये
— भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये लीटर
— पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर
— दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर
— मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये लीटर
— कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर
— चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर
—परभणी में पेट्रोल 114.38 और डीजल 98.74 रुपये लीटर बिक रहा है।
—श्रीगंगानगर में आज पेट्रोल 113.49 रुपये और डीजल 98.24 रुपये लीटर बिक रहा है।
—जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 श्रुपये लीटर बिक रहा हैरूस ने भारत को सस्ता क्रूड ऑयल देने से मना कर दिया है।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की दो सरकारी तेल कंपनियों भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिदुस्तान पेट्रोलियम की रूसी कंपनी रोसनेफ्ट के साथ तेल खरीद को लेकर कई दिनों से बातचीत चल रही थी जो फेल हो गई है।
बता दें कच्चा तेल एक डॉलर महंगा होने पर 8000 करोड़ रुपये का बोझ भारतीय तेल कंपनियों पर पड़ता है। अक्तूबर 2014 के बाद कीमत रिकार्ड स्तर पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढने के बावजूद कीमत स्थिर रही थी। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी दाम स्थिर रहे थे। पश्चिम बंगाल चुनाव के वक्त 27 फरवरी से 23 मार्च तक पेट्रोल के दाम 91.17 रुपए और डीजल की कीमत 81.47 पर स्थिर रही थी। जबकि, इस दौरान कच्चा तेल मंहगा हुआ था।
-

देश के इन हिस्सों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
नई दिल्ली। पश्चिम-उत्तर भारत के दिल्ली-राजस्थान से सटे राज्यों में पारा 45 डिग्री के ऊपर है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आने में देरी नहीं है। अच्छे मानसून के संकेत मिलने लगे हैं। इसका अनुमान तेज हवाओं और बादलों से लगाया जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के लिए विभाग ने फिलहाल कोई अनुमान व्यक्त नहीं किया है। हालांकि अरुणाचल प्रदेश में 10-11 जून को और असम व मेघालय में अगले पांच दिनों में बेहद भारी वर्षा की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि मानसून 29 मई को केरल तट पर पहुंचा था और 31 मई से सात जून के बीच यह दक्षिण व मध्य अरब सागर, केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर पर छा गया। मानसून की गति धीमी होने संबंधी खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘मानसून के आगे बढ़ने में कोई विलंब नहीं हुआ है। इसके अगले दो दिनों में महाराष्ट्र और उसके अगले दो दिनों में मुंबई पहुंचने की संभावना है।’
मौसम विज्ञानी ने कहा कि मानसून के अगले दो दिनों में गोवा और कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। उल्लेखनीय है कि यह लगातार सातवां साल होगा जब देश में जून से सितंबर के दौरान सामान्य वर्षा होगी। जेनामणि से जब पूछा गया कि क्या दिल्ली-एनसीआर व उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में मानसून अपनी सामान्य तिथि को पहुंचेगा, उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पिछले साल मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में मानसून अपनी सामान्य तिथि (27 जून) से करीब दो हफ्ते पहले पहुंचेगा, लेकिन यह 13 जुलाई को राजधानी पहुंचा था जो पिछले 19 साल में सबसे विलंब से था।
स्काईमेट वेदर के मुताबिक देश के उत्तर पूर्वी हिस्से, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। बिहार के पूर्वी हिस्सों, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वी गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालय के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।