Blog

  • Punjab News: PRTC और PUNBUS के कर्मचारी आज भी हड़ताल पर, लोग परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: PRTC और PUNBUS के कर्मचारी आज भी हड़ताल पर, लोग परेशान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि वे इस बात के विरोध में हैं कि कच्चे कर्मचारियों की भर्ती ठेका प्रथा के तहत न की जाए और सरकार सीधी भर्ती करे, जिससे कच्चे कर्मचारियों का शोषण भी रुकेगा।

    उन्होंने कहा कि वे इस बात के भी विरोध में हैं कि किलोमीटर स्कीम के तहत लाई जा रही बसें न लाई जाएं, क्योंकि इससे पंजाब सरकार को भारी आर्थिक नुकसान होगा। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सरकारी कर्मचारी और अन्य लोग जो डेली सरकारी बसों से सफर करते हैं और अपने काम पर जाते हैं, उन्हें खासा परेशान होना पड़ रहा है। वहीं कर्मचारियों ने सरकार से मांगों को लागू करने की अपील की, ताकि वह हड़ताल खत्म कर सकें और लोगों की परेशानी भी हल हो।

  • Punjab News: ट्रेन में टिकट को लेकर TTE से हुआ व्यक्ति का विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रेन में टिकट को लेकर TTE से हुआ व्यक्ति का विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः ट्रेन में बिना टिकट के एक निहंग बाणे में सिख व्यक्ति थर्ड एसी में बैठ गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति ने फगवाड़ा से ब्यास जाना था। इस दौरान अचानक थर्ड एसी के डिब्बे में टीटीई टिकट चैक करने के लिए आ गया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति का टीटीई के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद टीटीई ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी और मौके पर पुलिस ने आकर उक्त व्यक्ति से बात की। इस मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें देखा सकता हैकि टीटीई व्यक्ति से टिकट दिखाने के लिए कह रहा है। लेकिन व्यक्ति के पास टिकट नहीं है और व्यक्ति कह रहा है कि अगर कोई व्यक्ति उक्त सीट की टिकट दिखा दे तो वह सीट से उठ जाएगा। लेकिन टीटीई का कहना है कि वह बिना टिकट के गाड़ी में सफर कर रहा है। इस दौरान व्यक्ति साफ कह रहा हैकि कि निहंग ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट नहीं खरीदते। पुलिस कर्मी के सामने व्यक्ति टीटीई से कहता हैकि पुलिस को उनके बारे में पता है। व्यक्ति को टीटीई ने कहा कि चाहे आपके पास टिकट नहीं है, लेकिन वह थर्ड ऐसी में बिना टिकट के सफर नहीं कर सकता। इस दौरान पुलिस कर्मी भी उसे समझाता है, लेकिन व्यक्ति कहता है कि उसका आधे घंटे का सफर है और वह ब्यास स्टेशन पर उतर जाएगा। टीटीई ने कहा कि वह उसे स्लीपर की सीट दे देता, लेकिन वह थर्ड ऐसी में सफर नहीं कर सकता। इस दौरान व्यक्ति जिद्द पर अड़ जाता है। पुलिस कर्मी काफी देर तक उसे समझाता है, लेकिन उक्त व्यक्ति सीट से उठने से मना कर देता है। वहीं टीटीई को व्यक्ति कहता है कि कुछ देर तक अगले स्टेशन पर उनकी फौज आ जाएगी और वह वहां स्टेशन पर उतर जाएगा। वहीं टीटीई को सीट से ना उठाने को लेकर उसे जिंदगी के मजे लेने की बात कह रहा है। टीटीई ने व्यक्ति को कहा कि वह कानून की उलंघना कर रहा है और सरकारी काम में बाधा डाल रहा है। लेकिन उक्त व्यक्ति बात नहीं मानता और सीट पर बैठकर पुलिस कर्मी को कहता हैकि टीटीई ने उसे यहां से उठने के लिए चैलेंज किया है, ऐसे में वह सीट से उठकर कहीं नहीं जाएगा।
  • Punjab News: ब्यास दरिया का जलस्तर बढ़ने से गांवो में बाढ़ का खतरा, धनोवा पुल में आई दरार, देखें वीडियो

    Punjab News: ब्यास दरिया का जलस्तर बढ़ने से गांवो में बाढ़ का खतरा, धनोवा पुल में आई दरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हिमाचल प्रदेश में और पंजाब में लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण नीचे इलाकों में डैम में पानी बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं पोंग डैम के महाराजा प्रताप सागर झील में पानी का फिर जलस्तर बढ़ गया है। आज पोंग डैम से 57000 पानी छोड़ा गया है। दूसरी ओर ब्यास दरिया में जलस्तर बढ़ा हुआ है।

    ब्यास दरिया का पानी जलस्तर बढ़ने से साथ वाले गांव में खतरा बन गया है। बीते दिन मुकेरियां में ब्यास नदी के तेज बहाव से धनोवा पुल में दरार पड़ गई। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर पुलिस तैनात कर दी है और पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    पोंग डैम में रात तक 2 लाख क्यूसेक पानी की आमद की संभावना है। यह पुल मुकेरियां को गुरदासपुर से जोड़ता है। यह पुल 2016 में अकाली दल बादल सरकार के कार्यकाल में बनाया गया था। इसका उद्घाटन विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने किया था। पिछले कुछ दिनों से ब्यास नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे पुल की स्थिति प्रभावित हुई है।

     

  • Punjab News: इस इलाके में लोगों ने पकड़े बाइक चोर, की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में लोगों ने पकड़े बाइक चोर, की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव दाता में 3 बाइक चोरों को गांव वासियों द्वारा पीटने का मालमा सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Click Here To Watch Video

    जानकारी के अनुसार, पकड़े गए तीनों युवक मोगा के कस्बा बाघापुराना के रहने वाले हैं। इन पर पहले भी चोरी के कई आरोप लग चुके हैं और ये आदतन चोर बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को इन्होंने गांव भिंदरां से एक मोटरसाइकिल चोरी की और उसे लेकर बाघापुराना की ओर भाग रहे थे। गांव दाता के लोगों ने पीछा कर युवकों को पकड़ लिया और मौके पर ही उन्हें सबक सिखाया।

    इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो को देखते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: व्यक्ति पर नाबालिग को भगाने के आरोप, परिवार ने लगाया धरना, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति पर नाबालिग को भगाने के आरोप, परिवार ने लगाया धरना, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    अमृतसर: तरनतारन रोड पर गांव चब्बा चौक में आज सामाजिक संगठनों और पीड़ित परिवार द्वारा धरना लगाया गया। परिवार का आरोप है कि उनकी 16 साल की बेटी को 35 वर्षीय व्यक्ति भगाकर ले गया। परिवार का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में प्रशासन को सबूत भी दिए हैं कि लड़की उक्त व्यक्ति के परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार ने बताया कि बेटी ने फोन करके अपनी जान बचाने की भी गुहार लगाई है।

    इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की। परिवार का कहना है कि राजनीतिक या आर्थिक दबाव के कारण कार्रवाई रुकी हुई है। धरने में शामिल वाल्मीकि संगठनों ने आरोप लगाया कि एसएचओ मैडम ने केवल मामला दर्ज किया, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। संगठनों का आरोप हैकि पुलिस अधिकारी ने परिवार के साथ अनुचित व्यवहार किया है, उसे तुरंत निलंबित किया जाए।

    दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि बेटी की उम्र को लेकर विवाद हाईकोर्ट तक गया था जहां शादी दर्ज हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई बार छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि 7-10 दिनों के अंदर कार्रवाई कर लड़की को बरामद करने की कोशिश की जाएगी। परिवार और वाल्मीकि संगठनों ने स्पष्ट किया है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते और बेटी नहीं मिलती, उनका धरना जारी रहेगा।

  • Punjab News: बाइक रैली में भारी संख्या में युवाओं ने लिया भाग, लगे भारत माता के नारे, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक रैली में भारी संख्या में युवाओं ने लिया भाग, लगे भारत माता के नारे, देखें वीडियो

    पठानकोटः भारतीय जनता युवा मोर्चे की ओर से आज जिला प्रधान वरुण विक्की की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक बाइक रैली निकाली। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंच कर अपने देश प्रेम का इजहार किया। इस दौरान युवाओं ने भारत माता के नारे लगाए। यह रैली टैंक चौक से शुरू होकर शहर के अलग-अलग बाजारों से होती हुई सिंबल चौक में जाकर सम्पन्न हुई। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान सुरेश शर्मा ओर मंडल प्रधान निपुण शर्मा सहित अन्य नेताओं ने शामिल होकर युवाओं का मार्ग दर्शन किया।

    युवा मोर्चे के जिला प्रधान वरुण विक्की में बताया कि युवाओं में देश भक्ति की भावना पैदा करने के लिए पार्टी की ओर से पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, इसी कड़ी के तहत आज पठानकोट में युवा मोर्चे की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने इस रैली को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया।

    भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान सुरेश शर्मा ने सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों को देश में बनने वाली स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल करने की अपील की, उन्होंने कहा कि भारत बहुत जल्द विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है, कुछ विदेशी ताकतें देश को कमजोर करने में लगी हुई है, हमें इन षड़यंत्रो से सतर्क रहने की जरूरत है।

  • ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर कई मूलभूत सुविधाएं अधूरी

    ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर कई मूलभूत सुविधाएं अधूरी

     ना कोच डिस्प्ले बोर्ड लगे  ,ना बढ़ी प्लेटफार्म की ऊँचाई 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की कमी साफ तौर पर दिखाई देती है जिससे प्रतिदिन हज़ारों रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर नज़र दौड़ाई जाए तो यहां  रेल यात्रियों के लिए ना कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं और ना प्लेटफ़ॉर्म 01 की ऊँचाई बढ़ी है। वहीं स्टेशन के दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं हैं। ये साफ़तौर पर उत्तर रेलवे और अंबाला मंडल की सुस्त कार्यशैली का नतीजा है, क्योंकि देश के कई शहरों में ये सुविधाएं कई वर्षों से उपलब्ध हैं।

    वही समय समय ज़िले की कई रेल संबंधित समस्याओं को उच्च स्तर पर पहुंचाने वालें युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने भी अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए रेलवे से कहा कि रेलवे सरहिंद- दौलतपुर चौक रेल खंड के अंतर्गत पड़ते कई स्टेशनों से हर वर्ष करोड़ों रुपये का लाभ हासिल करता है जिस में ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। वहीं उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना में शामिल अंब अंदौरा के अलावा दौलतपुर चौक ,चुररू टकराला , राय मेहतपुर हॉल्ट पर भी प्लेटफार्म की लंबाई और ऊँचाई कम हैं। रेलवे तुरंत इन सभी स्टेशनों के प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने का कार्य शुरू करे।

  • Punjab News: मांगे मानने के आश्वासन के बाद भी PRTC, PUNBUS कर्मियों की हड़ताल जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: मांगे मानने के आश्वासन के बाद भी PRTC, PUNBUS कर्मियों की हड़ताल जारी, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब सरकार द्वारा पनबस, पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए 13, 14 और 15 अगस्त को कर्मचारियों के साथ बैठक कर जायज मांगों को लेकर मान्यता दे दी गई। लेकिन उसके बावजूद आज फिर एक बार इन कर्मचारियों ने अपनी सरकारी बसों का चक्का जाम कर दिया है। जिसके बाद वह प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मियों ने मीटिंग में प्रशासन की बात ना मानते हुए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है।

    जब कर्मचारियों से इस संबंधी बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं ने 13, 14 और 15 अगस्त को प्रशासन के साथ बैठक की है। जिसमें प्रशासन ने कर्मचारियों की जायज मांगों को मान्यता दी है। लेकिन इससे पहले भी कई बार प्रशासन के साथ बैठकें हुई हैं, जिनमें उनकी मांगे मान ली गई थीं, लेकिन उन्हें मंजूरी नहीं दी गई। इसी वजह से वह जुबानी बातों पर विश्वास नहीं करेंगे। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन लिखित आदेश जारी नहीं करता, तब तक वह हड़ताल पर ही रहेंगे।

  • Punjab News: शराब तस्कर महिला ने पुलिस को देख किया हंगामा, फाड़े कपड़े, देखें Live

    Punjab News: शराब तस्कर महिला ने पुलिस को देख किया हंगामा, फाड़े कपड़े, देखें Live

    मोहालीः जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं थाना सुहाना के अंतगर्त आते इलाके में महिला के खिलाफ शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई करने के लिए गई। जहां महिला द्वारा जमकर हंगामा किया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम गांव लखनौर में प्राइवेट गाड़ी में गश्त कर रही थी। इस दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव लखनौर में गंदे नाले के पास करियाने की दुकान के पास गली में महिला गुड्डी पत्नी शंभू चंडीगढ़ मार्का की अवैध शराब बेचने की आदी है।

    आज भी थैले में रखी शराब को गली में महंगे दामों में बेच रही है। जब उनकी टीम घटना स्थल पर पहुंची तो महिला शराब का थैला छोड़कर भाग गई। जिसे काबू करने की कोशिश की लेकिन गली तंग होने के कारण वह भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गई। जिसके बाद एक्साइज इंस्पेक्टर गुरिंदर पाल सिंह की अगुवाई में चंडीगढ़ मार्का शराब बेचने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला से जब अवैध शराब बरामद की गई तो महिला ने एक घर में घुस गई और हंगामा करने लगी।

    जिसके बाद महिला ने महिला ने पुलिस को आता देखकर खुद के कपड़े फाड़ लिए और हंगामा करने लग गई। इस दौरान पुलिस ने महिला कांस्टेबल को मौके पर बुलाया। जिसके बाद महिला मौके से भागने लग गई। लेकिन पुलिस कर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए महिला का पीछा किया और पुलिस को वीडियो बनाता देख महिला ने उस पर हमला करने की कोशिश की। जिसके बाद घटना स्थल पर महिला कांस्टेबल पहुंची और उक्त महिला को काबू करने की कोशिश की तो उस पर लेडी पुलिस कर्मी भी महिला ने हमला करने की कोशिश की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद महिला को पुलिस ने काबू कर लिया।

  • विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बाबा बाल आश्रम कोटला कला में शीश नवाया

    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बाबा बाल आश्रम कोटला कला में शीश नवाया

    विधायक विवेक शर्मा भी रहे मौजूद

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना प्रवास पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने  कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बाल  आश्रम कोटला कला में शिरकत की और शीश नवाया। इस अवसर पर उनके साथ कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने आश्रम पहुंचकर राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

    आश्रम परिसर में उपस्थित साधु-संतों और श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार यहां आने का अवसर मिला है और आश्रम का वातावरण बेहद पवित्र और भक्तिमय है। उन्होंने कहा कि आश्रम की सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक माहौल से मन को गहरा सुकून प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का भी महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा बाल  आश्रम कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की आस्था का केंद्र है और यहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते हैं।

    विधानसभा अध्यक्ष और विधायक का स्वागत कर उन्हें आश्रम में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर जिलाधीश ऊना जतिन लाल,एसपी अमित यादव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।