Blog

  • Trump ने चीन पर Extra Tariff के फैसले को टाला, अब इस दिन से होगा लागू

    Trump ने चीन पर Extra Tariff के फैसले को टाला, अब इस दिन से होगा लागू

    वाशिंगटन डीसीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के फैसले को एक बार फिर 90 दिनों के लिए टाल दिया है। सोमवार को ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने US-चीन टैरिफ डेडलाइन 9 नवंबर तक बढ़ाने के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है। इससे पहले अमेरिका और चीन के बीच 11 मई को जिनेवा में ट्रेड डील हुई थी। इसमें टैरिफ बढ़ाने के फैसले को 90 दिन के लिए टालने की सहमति बनी थी। अमेरिका ने चीन पर फिलहाल 30% टैरिफ लगा रखा है।

    डेडलाइन बढ़ाने से कुछ घंटे पहले सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प से चीन पर टैरिफ बढ़ाने पर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा, देखते हैं क्या होता है। वे काफी अच्छे से काम कर रहे हैं। मेरा और राष्ट्रपति जिनपिंग का रिश्ता काफी अच्छा है। बता दें, अमेरिका और चीन के बीच लंबा टैरिफ वॉर चला था। ट्रम्प ने चीन पर 245% तक टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। चीन ने जवाब में 125% टैरिफ लगाने की बात कही। हालांकि, जिनेवा ट्रेड डील के बाद यह लागू नहीं हुआ।

    ट्रंप का यह फैसला पिछले टैरिफ निलंबन की अवधि समाप्त होने से कुछ घंटे पहले आया। यह समय सीमा मंगलवार रात 12:01 बजे समाप्त होने वाली थी। अगर निलंबन नहीं बढ़ाया जाता, तो अमेरिका चीनी वस्तुओं पर मौजूदा 30% कर को और बढ़ा सकता था। इसके परिणामस्वरूप बीजिंग जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी निर्यात पर अतिरिक्त शुल्क लगा सकता था।

    पिछले महीने स्टॉकहोम में अमेरिकी और चीनी व्यापार अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद टैरिफ निलंबन बढ़ाने का फैसला लिया गया। इस कदम से दोनों देशों को अपने व्यापारिक मतभेदों को सुलझाने के लिए और समय मिलेगा और इससे साल के अंत तक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ट्रंप के बीच शिखर सम्मेलन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

    चीन पर अमेरिका के हाई टैरिफ का सीधा असर उसके निर्यात और इंडस्ट्री पर पड़ेगा। चीन अमेरिका को लगभग 500 अरब डॉलर (43 लाख करोड़ रुपए) से अधिक का सामान निर्यात करता है। यदि टैरिफ दर बढ़ती है, तो इससे चीन की GDP 1% तक घट सकती है।

  • Hotel में Couple का संदिग्ध परिस्थितियों में शव हुआ बरामद

    Hotel में Couple का संदिग्ध परिस्थितियों में शव हुआ बरामद

    सिरसाः हरियाणा में सिरसा के होटल में कपल का शव बरामद होने से कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद होटल के कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि दोनों ने होटल में कमरा किराये पर लिया था, लेकिन आज सुबह दोनों के कमरे से शव बरामद हुए। कहा जा रहा है कि दोनों ने सुसाइड किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक ने फंदा लगाया है। वहीं युवती ने जहरीला पदार्थ निगला है। लाशें मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

    पुलिस के अनुसार मरने वाला युवक सुरेंद्र गांव मौजूखेड़ा और युवती मंजू शाहपुरिया गांव की रहने वाली है। ये दोनों रात में ही लाल बत्ती चौक के पास होटल में आए थे। होटल में दोनों ने एक ही कमरा लिया था। इसके बाद वह कमरा नंबर 203 में चले गए। सुबह जब उनके कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो होटलकर्मियों को अंदर पंखे से लटकती लाश दिखी। इसके बाद तुरंत पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने जांच की तो दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए हैं।

    पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक दोनों ने अलग-अलग सुसाइड किया है। संभव है कि पहले युवती ने जहर निगला हो और बाद में युवक ने फंदा लगाया या फिर युवक के फंदा लगाने के बाद युवक ने जहर निगला हो। इसके अलावा इस एंगल को भी देखा जा रहा है कि कहीं युवती को जहर देकर युवक ने फंदा तो नहीं लगाया। फिलहाल अभी पुलिस ने औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, उसके बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।

  • आवारा कुत्तों को लेकर Supreme Court की फटकार, बाधा डालने पर Animal Lovers पर हो सकती है कार्रवाई

    आवारा कुत्तों को लेकर Supreme Court की फटकार, बाधा डालने पर Animal Lovers पर हो सकती है कार्रवाई

    नई दिल्लीः आवारा कुत्तों के आतंक को देखते सुप्रीम कोर्ट ने सख्त आदेश जारी किए है। कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में अथारिटीज को आवारा कुत्तों को हटाने और उन्हें डाग शेल्टर में रखने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति या संगठन इस काम में बाधा पैदा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शीर्ष अदालत ने कहा कि सभी इलाकों को आवारा कुत्तों से मुक्त किया जाना चाहिए और इसमें कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

    पशु प्रेमियों पर कड़ा प्रहार करते कोर्ट ने कहा कि क्या पशु अधिकार कार्यकर्ता रेबीज के शिकार बच्चों को वापस ला पाएंगे। दिल्ली सरकार, एमसीडी और एनडीएमसी को 8 सप्ताह में कुत्तों के लिए आश्रय स्थल बनाने और इसके बुनियादी ढांचे की रिपोर्ट देने को कहा है। ये आदेश न्यायमूर्ति जेबी पार्डीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने आवारा कुत्तों के आतंक पर सुनवाई के दौरान दिए। कोर्ट ने स्थिति को बेहद गंभीर बताते कहा कि वे इस मामले में किसी भी हस्तक्षेप अर्जी पर विचार नहीं करेंगे।

    सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों के काटने से रैबीज होने के मामले में मीडिया में आई खबर पर पिछले दिनों स्वत: संज्ञान लेते इस मामले पर सुनवाई शुरू की थी। कोर्ट ने वरिष्ठ वकील गौरव अग्रवाल को मामले में न्यायमित्र नियुक्त किया था।

    कुत्तों को पकड़ने के लिए चलेगा अभियान?
    कोर्ट ने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की जरूरत है। एक भी आवारा कुत्ता घूमता हुआ नहीं दिखना चाहिए। तुषार मेहता ने कहा कि नसबंदी से प्रजनन दर को रोका जा सकता है लेकिन इससे कुत्तों में रैबीज फैलाने की क्षमता खत्म नहीं होती। रैबीज का कोई इलाज नहीं है, उन्होंने यूट्यूब वीडियो में बच्चों को मरते और माता-पिता को असहाय रोते देखा है, क्योंकि डाक्टर भी कहते हैं कि इसका इलाज नहीं है। कोर्ट ने कहा कि वह व्यापक जनहित को ध्यान में रखकर यह सुनवाई कर रहे हैं। कोर्ट ने सड़कों, सभी संवेदनशील स्थानों से आवारा कुत्ते हटाने पर जोर देते कहा कि इससे बच्चों को साइकिल चलाते और खेलते समय तथा बुजुर्गों को सैर करते समय सुरक्षित महसूस होगा।

  • Punjab News: Beas नदी ने बढ़ाई मुश्किलें, ट्रैक्टर से लोगों को गांव से बाहर निकाला, देखें वीडियो

    Punjab News: Beas नदी ने बढ़ाई मुश्किलें, ट्रैक्टर से लोगों को गांव से बाहर निकाला, देखें वीडियो

    पानी से घरों में खराब हो रहा कीमती सामान, लोग परेशान

    होशियारपुरः ब्यास नदी में लगातार बढ़ रहा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। नदी के किनारे बसे गांव अब्दुल्लापुर में अलग-अलग इलाकों से कुछ लोग अपने रिश्तेदारों को राखी बांधने अब्दुल्लापुर गांव आए थे, लेकिन जब ब्यास नदी का पानी गांव में भर गया, तो लोग गांव में ही घिर गए। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए अपने रिश्तेदारों को ट्रैक्टर ट्रॉलियों से ब्यास नदी के पानी से बाहर निकालकर उनके गांव पहुंचाया। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਬਿਆਸ ਦਰਿਆ ਦਾ ਆਰਜ਼ੀ ਬੰਨ੍ਹ ਟੁੱਟਿਆ, ਪਿੰਡਾਂ ‘ਚ ਖ਼ਤਰਾ
    लोगों का कहना है कि ये लोग अलग-अलग इलाकों से अपने रिश्तेदारों को राखी बांधने अब्दुल्लापुर गांव आए थे। जब पानी आया तो लोग इसे देखकर हैरान रह गए। ग्रामीणों ने रिश्तेदारों को अपने वाहनों और ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और लोग अपने-अपने गांव और शहरों की ओर पैदल ही चल पड़े। लोगों का कहना है कि गांव में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। जहां गांव पानी से घिरा हुआ है, वहीं बिजली आपूर्ति बंद होने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गर्मी में बैठने को मजबूर हैं। जानवरों के लिए चारा भी मुश्किल हो गया है, जिसकी वजह से जानवर कई दिनों से भूखे-प्यासे हैं और अभी तक कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया है।
  • Jalandhar News: नहीं थम रही क्राइम की वारदातें, अब इस इलाके से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: नहीं थम रही क्राइम की वारदातें, अब इस इलाके से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। हालात यह हो गए है कि बेखौफ चोर सरेआम घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते है और पुलिस सिर्फ आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल रही है। वहीं ताजा मामला देर रात 8:00 बजे मॉडल हाउस से बाइक चोरी का सामने आया है। जहां चोर स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर PB08ET6367 लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा भी साफ देखा जा सकता है।

    पीड़ित सचिन ने मामले की शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी है। लेकिन पीड़ित ने पुलिस से उम्मीद छोड़ दी है। पीड़ित का कहना है कि उसे नहीं लगता कि पुलिस उसकी बाइक ढूंढ पाएंगी। बता दें कि पिछले कुछ माह में रोजाना चोरी की वारदातें सामने आ रही है, हैरानी की बात यह है कि इसमें अधिकतर मामलों को पुलिस हल नहीं कर पाई। जिसके बाद लोग भी पुलिस से उम्मीद छोड़ने लग गए है।

  • Jalandhar News: ना बंद होगा BDPO Office, ना हटेगी तहसील, आप नेता पवन टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ना बंद होगा BDPO Office, ना हटेगी तहसील, आप नेता पवन टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले के अंतर्गत आते भोगपुर में बीडीपीओ दफ्तर के बंद होने को लेकर आदमपुर से आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज पवन कुमार टीनू ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर से मुलाकात की है। पवन कुमार टीनू ने बताया कि सोशल मीडिया पर भोगपुर के बीडीपीओ दफ्तर के बंद होने की अफवाह फैलाई जा रही है। पहले सरकार की तरफ से एक प्रोजेक्ट लाया गया था, जिसमें तहसील करतारपुर और आदमपुर जाने वाली थी।

    लेकिन इससे भोगपुर के साथ लगने वाले कई गांव के रहने वाले लोगों को अपना काम करवाने के लिए पूरा दिन लग जाना था। ऐसे में अब इस प्रोजेक्ट को लेकर उनके द्वारा खुद सरकार और अधिकारियों से बात की गई। इसके बाद प्रोजेक्ट को रद्द करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर डिप्टी कमिश्नर जालंधर से भी मुलाकात की गई है। उन्होंने आश्वासन दिलाया है कि भोगपुर का बीडीपीओ दफ्तर वहीं पर ही रहेगा और लोगों के काम उसी तरह चलते रहेंगे।

  • Punjab News: आतंकी पन्नू ने ट्रेनों को बम से उड़ाने की दी धमकी

    Punjab News: आतंकी पन्नू ने ट्रेनों को बम से उड़ाने की दी धमकी

    अमृतसरः विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू लगातार विवादित बयान दे रहा है। अब उसने एक बार फिर धमकी भरी वीडियो जारी की है। जिसमें उसने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को बम से उड़ाने की बात कही है। आतंकी पन्नू ने कहा है कि लोग दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सोच समझकर सफर करें। इसके साथ ही उसने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भी जान से मारने की धमकी दी है।

    पन्नू ने अपने एक साथी जश्नप्रीत सिंह के एनकाउंटर के विरोध में धमकी भरी यह वीडियो जारी की है। वीडियो में पन्नू कह रहा है कि 15 अगस्त के मौके पर लोग दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सोच समझ कर चढ़े। इसके साथ ही फरीदकोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से तिरंगा फहराए जाने के कार्यक्रम में शामिल न होने की बात कही है। पन्नू ने सीएम मान के विदेश दौरे की जानकारी देने वाले को इनाम देने का भी ऐलान किया।

    उसने जश्नप्रीत को खालिस्तान जनमत संग्रह का कार्यकर्ता बताया और एनकाउंटर को “फर्जी” व “राज्य प्रायोजित आतंक” करार देते हुए आरोप लगाया कि यह घटना मुख्यमंत्री मान के आदेश पर हुई और इसका बदला जरूर लिया जाएगा। पन्नू ने कहा कि जश्नप्रीत सिंह के एनकाउंटर मामले में सरकार की ओर से गोली चलाई गई है जिसका जवाब गोली से दिया जाएगा। इसके साथ ही, उसने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री मान के फरीदकोट में होने वाले तिरंगा समारोह से भी दूर रहें। जसप्रीत सिंह वहीं आरोपी है जिसने पन्नू के कहने पर अमृतसर में खालसा कॉलेज, शिवाला मंदिर, बस स्टैंड ओर अन्य जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे का पेंट किया था।

  • 2 विमानों में जबरदस्त टक्कर के बाद भड़की आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    2 विमानों में जबरदस्त टक्कर के बाद भड़की आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोंटानाः अमेरिका के मोंटाना राज्य के हवाई अड्डे पर बीती दोपहर दो विमानों में हादसा हो गया। दरअसल, एक छोटा विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर खड़े एक अन्य विमान से जा भिड़ा। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई। गनीमत यह रही कि पायलट और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

    जानकारी मुताबिक, कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 2 बजे सोकाटा टीबीएम 700 टर्बोप्रॉप नामक एक सिंगल-इंजन प्राइवेट विमान रनवे पर उतर रहा था, तभी वह एयरपोर्ट पर खड़े एक खाली विमान से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों विमानों में से एक में आग भड़क उठी और कुछ ही सेकंड में धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। विमान में कुल 4 लोग सवार थे जिनमें एक पायलट और 3 यात्री शामिल हैं। पायलट की सूझबूझ और यात्रियों की तत्परता से सभी लोग तुरंत बाहर निकल गए जिससे जानी नुक्सान से बचाव रहा। हालांकि, दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें एयरपोर्ट पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

    वहीं एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक विमान तेजी से रनवे के अंतिम छोर पर उतरा, लेकिन संतुलन खो बैठा और सीधे खड़े विमान से टकरा गया। फिर अचानक जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। कुछ ही पलों में बचाव कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। इस टक्कर के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: सड़कें बनी दरिया, जनजीवन अस्त-व्यस्त, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़कें बनी दरिया, जनजीवन अस्त-व्यस्त, देखें वीडियो

    पठानकोटः लगातार हो रही बारिश ने पठानकोट शहर की व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे आम जनजीवन ठप्प हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोगों तक, सभी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई है।

    शहर की अधिकतक सड़कें दरिया बन चुकी थी, जिससे पूरी सड़कें पानी में डूबी रही। सबसे अधिक परेशानी सिविल अस्पताल जाने वाले रास्ते पर देखी गई, जहां सड़क पूरी तरह से पानी में डूबी हुई है। जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक जल निकासी के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। नगर निगम से उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू किए जाएं और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।

  • Pathankot-Chamba National highway पर धंसी सड़क, आवाजाही बंद देखें वीडियो

    Pathankot-Chamba National highway पर धंसी सड़क, आवाजाही बंद देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में भारी बारिश के कारण पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग दुनेरा कुई के बीच लगभग 150 फुट सड़क धस गई। जिससे बड़े वाहनों के लिए आवाजाही बंद कर दी गई है। पंजाब के कई जिलों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। आज भी पंजाब भर में लगातार बारिश हो रही है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़ में 3.2 मिलीमीटर, अमृतसर में 0.5, पटियाला में 2.4, पठानकोट में 27.5, रूपड़ में 10.8 और नवांशहर में 9.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

    Read in English :- Road Collapse on Pathankot-Chamba Highway Disrupts Heavy Vehicle Traffic

    पंजाब के विभिन्न जिलों में दिन का तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 13 से 15 अगस्त तक पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 16 अगस्त से मौसम साफ हो जाएगा।