Blog

  • Punjab News: ट्रॉली से टक्कर होने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस, 7 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रॉली से टक्कर होने के बाद पलटी यात्रियों से भरी बस, 7 घायल, देखें वीडियो

    अबोहरः पंजाब में घने कोहरे के चलते अलग-अलग जिलों में सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला मुक्तसर साहिब से सामने आया है। जहां घने कोहरे के कारण अबोहर से मलोट आ रही सवारियों से भरी निजी कंपनी की बस गन्ने की ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस खेतों में पलट गई। वहीं घटना में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए।


    जिन्हें लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सिविल अस्पताल मलोट के एसएमओ डॉ. सुनील बंसल ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं कांस्टेबल जश्नदीप सिंह ने कहा कि उन्हें बस पलटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और हादसे में गंभीर रूप से 5 घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

    कांस्टेबल ने कहा कि गन्ने की ट्राली आगे जा रही थी। इस दौरान अबोहर से आ रही आर्बिट बस का संतुलन बिगड़ने से ट्राली से टकरा गई। हादसे में 7 से 8 लोग घायल हुए। इस दौरान गांव वासियों की मदद से मलोट अस्पताल में घायलों को भर्ती करवाया गया। घटना में ड्राइवर के गंभीर चोटे आई है। जहां डॉक्टरों द्वारा ड्राइवर से सिर पर टांके लगाए गए।

     

  • Punjab News: पिता का मर्डर करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार, इस वजह से की थी हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: पिता का मर्डर करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार, इस वजह से की थी हत्या, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस ने एक हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उसने रिटायर्ड पुलिस कर्मी की हत्या की थी। पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर माननीय अदालत में पेश करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की रिमांड हासिल कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


    जानकारी मुताबिक, 20 दिसम्बर 2024 को पुलिस स्टेशन कैनाल कॉलोनी बठिंडा की पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में ठंडी रोड टी प्वाइंट सुरखपीर रोड बठिंडा पर मौजूद थी, तभी मुखबिर ने बताया कि मुल्तानिया रोड डी.डी.मित्तल टावर, बठिंडा के सामने एक व्यक्ति ने हाथ में डबल बंदूक पकड़ी हुई है और उसने अपने रिटायर सब इस्पेक्टर ओम प्रकाश को गोली मार दी है और अपनी बंदूक सहित मोटरसाइकिल पर फरार हो गया है जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंची कर घटना का जायजा लिया। इस दौरान गोली लगने से ओम प्रकाश की बाद में मौत हो गई थी।

    घटना के बाद अब बठिंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरसिमरनजीत उर्फ ​​जग्गा को अमरपुरा बस्ती में मोटरसाइकिल सीटी 100 बजाज सहित गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपनी 12 बोर बंदूक से अपने पिता की हत्या की है। उसने बताया कि उसने जमीन के लालच में अपने पिता की हत्या की है। पुलिस द्वारा आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: लहंगा स्टोर में शॉपिंग करने आई महिला का पर्स लेकर शातिर महिलाएं फरार, देखें CCTV

    Punjab News: लहंगा स्टोर में शॉपिंग करने आई महिला का पर्स लेकर शातिर महिलाएं फरार, देखें CCTV

    नवांशहरः बलाचौर स्थित छाबड़ा लहंगा स्टोर पर शादी के लिए खरीददारी करने आई महिला के बैग से शातिर महिला पर्स लेकर फरार हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की शिकायत महिला ने पुलिस को दे दी है। वहीं पीड़ित महिला परमिंदर कौर ने कहा कि वह वार्ड नं. 05, भद्दी रोड, बलाचौर पर स्थित वर्धमान जनरल स्टोर पर सामान लेने के लिए आई थी।


    जिसके बाद वह छाबड़ा लहंगा स्टोर पर खरीददारी कर रही थी। इस दौरान घटना के बारे में उसे पेमेंट करने के दौरान पता चला। दरअसल, बैग में से पर्स गायब था और उसमें 47 हजार रुपए सहित जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि शातिर 2 महिलाएं उसके पीछे खड़ी हो गई। इस दौरान एक महिला ने बैग में ब्लेड मारकर पर्स निकाल लिया।

    घटना को अंजाम देने के कुछ मिनट में ही महिलाएं वहां से फरार हो गई। महिला ने बताया कि जब उसने छाबड़ा लहंगा स्टोर पर लहंगे पसंद करने के बाद पैसे देने लगी तो पता चला कि दोनों महिलाओं ने उसका बैग ब्लेड से काटकर उसका पर्स चोरी कर लिया है। इसकी सूचना सिटी थाना बलाचौर पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • ट्रक और कार की टक्कर में 4 दोस्तों की हुई मौत

    ट्रक और कार की टक्कर में 4 दोस्तों की हुई मौत

    2 चचेरे भाईयों सहित चारों का एक साथ हुआ संस्कार

    रेवाड़ी: लिसाना गांव में आज यानी 3 जनवरी शुक्रवार को 4 लोगों को मुखाग्नि दी गई। चारों मृतक नए साल का जश्न मनाने के लिए 1 जनवरी बुधवार को उत्तराखंड गए हुए थे। उस दौरान भीषण सड़क हादसे में इन चारों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद शवों को 2 जनवरी की रात को लिसाना गांव लाया गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के मुताबिक, न्यू ईयर सेलिब्रेट करने करने के लिए रेवाड़ी से 5 लोग उत्तराखंड गए थे। इन सभी की पहचान 27 वर्षीय केहर सिंह, 38 वर्षीय प्रकाश सिंह, 25 वर्षीय आदित्य सिंह, 27 वर्षीय मनीष कुमार और 37 वर्षीय महिपाल सिंह के रूप में हुई है। यह सभी बुधवार को कार में सवार होकर हरिद्वार गए थे। जब उनकी कार रुड़की के पास पहुंची, तब उस दौरान कार सड़क के किनारे खड़े एक सीमेंट से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखचे तक उड़ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को बीती रात 11 बजे रेवाड़ी के लिसाना गांव में पहुंचाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मनीष और केहर सिंह चचेरे भाई थे। आज सुबह 10 बजे सभी का लिसाना गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस मौके पर भारी संख्या में गांव वाले मौजूद रहे।
  • पुलिसकर्मी के बेटे ने नगर-कीर्तन में घुसाई थार, गुस्साई भीड़ ने तोड़ी, देखें Video

    पुलिसकर्मी के बेटे ने नगर-कीर्तन में घुसाई थार, गुस्साई भीड़ ने तोड़ी, देखें Video

    जयपुरः सिख समाज के नगर कीर्तन में पुलिस कर्मी के बेटे द्वारा एक थार गाड़ी घुसाने का मामला सामने आया है। हादसे में एक महिला और एक बच्ची सहित 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने थार पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है आरोपी नाबालिग है और पुलिसकर्मी का बेटा है। गाड़ी पर विधायक का स्टीकर भी लगा है। जानकारी मुताबिक, वीरवार रात को सेठी कॉलोनी गुरुद्वारे से राजापार्क एरिया में नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। सिख समाज के लगभग 300 लोग इस नगर कीर्तन में शामिल थे। इस दौरान तेज गति से आ रही थार को पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशार किया, लेकिन नाबालिग ड्राइवर ने कार दौड़ा दी। इस दौरान लोगों को टक्कर लगी तो भी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। करीब 100 मीटर आगे भीड़ ने गाड़ी को रुकवा लिया। थार के रुकते ही 4 लड़के उतरकर भागने लगे तो लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। हालांकि, 3 युवक भागने में कामयाब रहे। हादसे में घायल गुरमीत सिंह (45) नगर कीर्तन में पैदल चल रहे थे। इनके अलावा एक महिला व बच्ची सहित 3 अन्य लोगों को चोटें लगी हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। सिख समाज के लोगों ने इसके बाद पंचवटी पर जाम लगाया और आदर्श नगर थाने का घेराव भी किया। पुलिस अधिकारियों ने नाबालिग ड्राइवर को डिटेन करने और एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। आरोपी ड्राइवर के पिता पुलिस लाइन में पोस्टेड हैं। आदर्श नगर थानाधिकारी धर्म सिंह ने राजकार्य में बाधा डालने व दुर्घटना करने का केस दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि इस थार के पहले भी ओवरस्पीडिंग के 6 चालान कट चुके हैं।
  • Punjab News: धागा फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: धागा फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः बटाला रोड पर धागा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि आग की लपटों दूर-दूर तक फैली हुई थी। घटना देर रात की है, वहीं इस भीषण आग के कारण फैक्टरी मालिक का भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना कर्मियों द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई। भीषण आग होने के चलते दमकल विभाग की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई।


    दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस संबंध में फैक्ट्री मालिक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी फैक्ट्री बटाला रोड पर मुर्गीखाने गली के पास स्थित है और देर रात शॉट सर्किट से फैक्ट्री में भयानक आग लग गई और इस घटना में उनका करोड़ो रुपए का नुकसान हो गया।

  • Punjab News: सड़क हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों में से 2 की मौत

    Punjab News: सड़क हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों में से 2 की मौत

    लुधियानाः मेट्रो रोड पर बाइक सवार 3 दोस्तों की डिवाइडर के बाइक की टक्कर होने से 2 की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक तेज रफ्तार होने के चलते यह हादसा हुआ है। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय राहुल दास पुत्र मंटू दास निवासी फौजी कालोनी, शेरपुर और 28 वर्षीय सरोज निवासी, शेरपुर के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान पियूष, शेरपुर कालोनी के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला कि तीनों युवक फल विक्रेता है। मामले की जानकारी देते हुए थाना मोती नगर के जांच अधिकारी ने कहा कि हादसे में घायल पियूष के सिर की हड्डी टूट गई है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पियूष ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और बाइक को राहुल चला रहा था, बीच में सरोज और सबसे आखिर में वह बैठा था।

    रात के समय खाली सड़क होने की वजह से उनकी बाइक की गति तेज थी। तभी बाइक चालक राहुल की आंखों में मिटटी चली गई। तो राहुल ने आंख साफ़ करने के लिए हाथ उठाया। जिस वजह से मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जांच अधिकारी ने बताया कि किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। जिस वजह से राहुल व सरोज के सीधे सिर पर चोट आई है। पुलिस को संदेह है कि सिर की हड्डी टूट कर दिमाग को लगी है। इसी बात का ही पता करने के लिए मृतकों के शवों को मोर्चरी में भेजा है। बाकी परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Australia के खिलाफ टेस्ट मैच में Rohit Sharma के बाहर होने पर भड़के Navjot Sidhu, देखें वीडियो

    Australia के खिलाफ टेस्ट मैच में Rohit Sharma के बाहर होने पर भड़के Navjot Sidhu, देखें वीडियो

    सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठे हैं। ऐसे में उनकी जगह जसप्रीत बुमराह के हाथ में कप्तानी सौंपी है। बुमराह ने टॉस के समय कहा कि रोहित ने खुद को बाहर कर लिया है। वैसे मैच से एक ही पहले ही संकेत मिल गए थे कि रोहित बाहर बैठेंगे। वहीं रोहित के बाहर बिठाए जाने को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का बयान सामने आया है। वीडियो जारी करके नवजोत सिद्धू ने कहा कि आज भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर बिठा दिया गया। मैनेजमेंट के इस फैसले से सिद्धू काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि कप्तान फार्म में है या नहीं है यह मैटर नहीं करता, यह गलत मैसेज है। कप्तान कोई ऑप्शन नहीं है कि जो टीम के हित के लिए ऑप्टआउट कर लें। मुझे लगता है कि चाहे उसे बाहर बिठाया गया है या उसका टीम के पास ऑप्शन हो, लेकिन मैनेजमेंट कैप्टन को बाहर नहीं बिठा सकती, यह फैसला मैनेजमेंट का गलत है। जिसके टीम बनाई हो, विश्वास जगाया हो और प्रत्येक खिलाड़ी में जोश पैदा किया हो, ऐसे कप्तान को बाहर बिठाना गलत है। सिद्धू ने इस फैसले को गलत करार दिया है। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर से सवाल हुआ था कि क्या रोहित खेलेंगे? इसपर उन्होंने कहा था कि पिच को देखने के बाद फैसला होगा। भला कप्तान कब से पिच के हिसाब से बाहर होने लगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वर्ल्ड कप जीतने के बाद जिस खिलाड़ी को भारतीय फैंस ने एक महान खिलाड़ी का दर्जा दिया था। आज उसी खिलाड़ी का टेस्ट करियर खतरे में आ गया है। ऐसा लग रहा है कि टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं। रोहित शर्मा टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया लगातार फ्लॉप होने के कारण उन्होंने 5वें टेस्ट मैच में खुद को रेस्ट दे दिया। हर भारतीय फैन के लिए यह एक बड़ा झटका रहा। इन सब के बीच रोहित शर्मा न सिर्फ प्लेइंग 11 से बाहर हुए हैं बल्कि वह भारतीय टीम के स्क्वाड से भी बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा के लिए साल 2024 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत हासिल की, लेकिन रोहित शर्मा उस सीरीज में फ्लॉप रहे। इसके अलावा रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में भी रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 5 पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं। ऐसे में लग रहा है कि टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का अंत काफी नजदीक है। वह बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।
  • घने कोहरे के कारण Truck-Bus सहित 7 वाहनों में हुई टक्कर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    घने कोहरे के कारण Truck-Bus सहित 7 वाहनों में हुई टक्कर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    भीलवाड़ा: देश में भर में घने कोहरे और शीत लहर के चलते सड़क हादसे हो रहे है। वहीं राजस्थान में भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे घने कोहरे के कारण कोठारी नदी के पुलिया के पास 6 ट्रक और बस की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ड्राइवर ट्रेलर के कैबिन में फंस गया।


    उसे निकलने के लिए हाइड्रो मशीन का इस्तेमाल किया गया। हादसे का शिकार हुए 6 वाहनों में एक सीएनजी से भरा टैंकर भी था। एक्सीडेंट के बाद प्रशासन को टैंकर से गैस के रिसाव होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद माण्डल थाना प्रभारी संजय गुर्जर दमकल विभाग की टीम लेकर मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कराया।

    एक्सीडेंट के कारण नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया, जिस वजह से करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि कोई भी हादसा होने से पहले प्रशासन ने स्थिति पर काबू पा लिया। वहीं मांडला डिप्टी मेगा गोयल भी इस वक्त मौके पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रही हैं।

    बता दें कि शुक्रवार को कोटा, दौसा, श्रीगंगानगर सहित 8 जिलों में धुंध रही। कोटा में कोहरे का सबसे अधिक प्रभाव रहा। जिले के करीब से निकल रहे अलग-अलग हाईवे पर वाहनों की संख्या आज सुबह काफी कम रही। ट्रेन ट्रैफिक पर भी असर रहा। दिल्ली वे उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों से आने वाली ट्रेनें एक घंटे तक लेट हैं। श्रीगंगानगर-दौसा में भी लोगों को ड्राइव करने में काफी परेशानी हुई। यहां सुबह करीब 8 बजे तक घना कोहरा रहा। दिन में भी लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर चले। एक्सप्रेस-वे पर धुंध के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।

  • Toll Plaza पर कार में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Toll Plaza पर कार में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नोएडा: देश भर में वाहनों को आग लगने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां नेशनल हाईवे 91 के लुहारली टोल प्लाजा पर एक कार में अचानक से आग लग गई। इस दौरान कार चालक सहित टोल कर्मियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, जैसे ही कार टोल से निकलने लगी तो स्विफ्ट कार के इंजन में आग लग गई। इस दौरान टोल कर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी चालक को आवाज लगाकर रोका। जिसके बाद टोलकर्मीयो ने कार सवार लोगों को कार से बाहर निकाला और आग बुझाने में जुट गए। टोल कर्मियों कि ओर से आग बुझाने के छोटे बड़े कई सिलेंडरों के जरिए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि गाड़ी का अगला कुछ हिस्सा जल गया है। कार में आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। नेशनल हाईवे 91 के लुहारली टोल प्लाजा मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि टोल प्लाजा से एक स्विफ्ट कार यूपी 13 एजेड 6271 दादरी से सिकंदराबाद की तरफ जा रही थी। टोल प्लाजा से आगे निकलते ही स्विफ्ट कार में अचानक से आग लग गई। टोल प्लाजा कर्मचारियों के द्वारा जैसे ही आग को देखा गया तो उन्होंने ड्राइवर को चिल्लाकर रुकने का इशारा किया। उसके बाद गाड़ी रुक जाने पर अंदर बैठे सभी लोगों को नीचे उतरा गया और टोल पर रखें आग बुझाने के यंत्रों से सभी टोलकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।