Blog

  • Punjab News: 90 दिनों के लिए दोमोरिया पुल बंद, Road Map जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: 90 दिनों के लिए दोमोरिया पुल बंद, Road Map जारी, देखें वीडियो

    लुधियानाः नई दिल्ली-अमृतसर नई रेल लाईन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। आज रेलवे द्वारा 90 दिनों के लिए शहर का दोमोरिया पुल बंद कर दिया गया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस की तरफ से आम लोगों के लिए रोड मैप जारी कर दिया गया है। रेल लाईन को डबल करने की रेलवे द्वारा 1 दिसंबर को दोमोरिया पुल बंद करने की तीसरी डेट दी गई थी। हालांकि इससे पहले 20 नवंबर, फिर 24 नवंबर की डेट दी गई।

    ट्रैफिक पुलिस की तरफ से आम लोगों को ट्रैफिक संबंधी कोई परेशानी ना आए, तो इसके चलते ही पुलिस ने बाकायदा रोड मैप भी पहले से जारी कर दिया था। लेकिन अभी तक पुल को बंद नहीं किया गया था सोमवार को दोमोरिया पुल को बंद कर काम शुरू हो गया है। दोमोरिया पुल को बंद करने के लिए रेलवे की तरफ से भी आम लोगो को जानकारी के लिए साइन बोर्ड लगा दिए हैं। जिसमें लिखा है कि आगे रास्ता बंद है, दोमोरिया पुल का काम चल रहा है, रूकावट के लिए खेद है।दोमोरिया पुल के बंद होने के कारण आस पास के व्यापारियों में रोष है।

    सैकड़ों व्यापारी अपनी दुकानें चला रहे हैं, और इस पुल के बंद होने के बाद उनके कारोबार पर भी असर देखने को मिल सकता है। व्यापारियों का कहना है कि पुल के बंद होते ही उनकी दुकानें भी बंद हो जाएंगी। जिससे उनका खर्चा चलाना मुश्किल हो जाएगा। उनकी मांग है कि पुल की एक ही साइड बंद की जाए। ताकि उनका भी कारोबार चल सके।हजारों लोगों का लगा रहता है आना-जाना दामोरिया पुल से एक रास्ता डीएमसी, सीएमसी को जाता है, तो वही दूसरा रास्ता शहर के घंटाघर, सब्जी मंडी, गांधी नगर मार्केट, दरेसी, मन्ना सिंह नगर को जाता है। रोजाना हजारों लोगों का यहां से आना-जाना लगा रहता है।

  • Single है तो जल्दी हो जाएंगे बूढ़े! Research में खुलासा, पढ़े मामला

    Single है तो जल्दी हो जाएंगे बूढ़े! Research में खुलासा, पढ़े मामला

    लाइफस्टाइलः क्या आपको पता है कि सिंगल रहने वाले पुरुष जल्दी बूढ़े हो जाते है, जबकि शादीशुदा पुरुषों की एजिंग प्रोसेस सिंगल्स के मुकाबले स्लो होती है। यह हम नहीं एक नई रिसर्च में बात सामने आई है। जिसमें कई चौंकाने वाली बाते सामने आई है। हालांकि ऐसा सिर्फ पुरुषों के मामले में ही है और महिलाओं में ऐसा बदलाव नहीं होता है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक में पता चला है कि शादीशुदा पुरुषों की उम्र सिंगल पुरुषों के मुकाबले धीरे बढ़ती है। रिसर्च में वैज्ञानिकों ने 45 से 85 साल तक के वयस्कों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर का 20 साल तक अध्ययन किया। उनका उद्देश्य यह जानना था कि शादी का सेहत पर क्या असर पड़ता है और क्या शादीशुदा लोग सक्सेसफुली एज्ड होते हैं या नहीं। इस रिसर्च में फिजिकल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, सोशल लाइफ और उम्र को लेकर आत्म-धारणा जैसी चीजों को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन किया गया।

    एक रिसर्च में पता चला कि शादीशुदा महिलाएं और कभी शादी न करने वाली महिलाएं उम्र बढ़ने के मामले में लगभग एक जैसी थीं। जिन महिलाओं ने शादी की थी, लेकिन तलाक या विधवा हो गईं, वे अपनी शादीशुदा और अनमैरिड महिलाओं से ज्यादा परेशान थीं।

    वैज्ञानिकों की मानें तो महिलाएं अक्सर अकेले रहकर ज्यादा खुश रहती हैं, जबकि पुरुषों के लिए यह कठिन होता है। एक अन्य अध्ययन में यह पाया गया था कि महिलाएं अकेले रहने में ज्यादा संतुष्ट रहती हैं और उन्हें रोमांटिक रिश्तों की कम जरूरत होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं को अपने दोस्तों और परिवार से ज्यादा सपोर्ट मिलता है।

    कई रिसर्च में पता चला है कि शादीशुदा लोग अकेले रहने वालों से ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। वर्ल्ड हैल्थ ऑगेर्नाइजेशन द्वारा पब्लिश एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि शादी महिलाओं की मृत्यु दर को एक तिहाई तक कम करती है।

  • किसानों के Delhi कूच को लेकर लगा ट्रैफिक बाधित, जाम में फंसी Ambulance, देखें वीडियो

    किसानों के Delhi कूच को लेकर लगा ट्रैफिक बाधित, जाम में फंसी Ambulance, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में हजारों किसानों ने नोएडा से दिल्ली की तरफ कूच की तैयारी में हैं। उनकी योजना है कि वो नोएडा से संसद भवन तक विरोध मार्च निकालेंगे, जहां शीतकालीन सत्र चल रहा है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में बैरिकेड लगाकर रूट डायवर्ट कर दिए हैं। जिसकी वजह से सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है। इस जाम में कई मरीज और एम्बुलेंस भी फंसी हुई हैं।

    मीडिया से बात करते हुए एक कैंसर मरीज के साथ मौजूद परिजन ने बताया कि वो ग्वालियर से दिल्ली जा रहे हैं। उनके साथ मरीज हैं, जिन्हें कैंसर है और उनके इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक घंटे से ज्यादा समय से वो जाम में फंसे हुए हैं। पता नहीं कैसे अस्पताल पहुंचेंगे। किसानों के हल्लाबोल को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर के पास 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बॉर्डर पर 3 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इस बीच नोएडा पुलिस ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों को दिल्ली जाने नहीं दिया जाएगा।

    किसानों की योजना है कि वो अपना मार्च महामाया फ्लाईओवर के पास से शुरू होगा और किसान पैदल-ट्रैक्टर के जरिए दिल्ली की ओर कूच करेंगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की है। पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी की कई कंपनियों को भी तैनात किया गया है। यमुना प्राधिकरण पर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है और बाकायदा बैरिकेडिंग की गई है। यमुना प्राधिकरण पर किसानों के ट्रैक्टरों का जमावड़ा लगा हुआ है।

  • विवादों में घिरे Punjabi Singer Karan Aujla, पुलिस को दी शिकायत

    विवादों में घिरे Punjabi Singer Karan Aujla, पुलिस को दी शिकायत

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक करण औजला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने वाले शो का मामला चंडीगढ़ पुलिस तक पहुंच गया है। दरअसल, प्रोफेसर पंडितराव धरनेवर ने करण औजला के खिलाफ पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि करण औजला के गाने शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देते हैं।उन्होंने मांग की है कि वे शो के दौरान चिट्टा कुर्ता, अधिया, कोच दिन, लिकर 2, गैंगस्टा और बंदूक जैसे गाने न गाएं।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर करण औजला ने स्टेज पर यह गाना गाया तो वह एसएसपी और डीजीपी चंडीगढ़ के खिलाफ कोर्ट की अवमानना ​​का मामला दर्ज कराएंगे। करण औजला का 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में इट्स ऑल ए ड्रीम नाम से शो है। शो शाम 6 बजे से है। यह शो चार घंटे तक चलेगा। पंडित पंडितराव धरणेवर ने इस संबंध में आवाज उठाई है। उनका कहना है कि ऐसे गानों का युवाओं पर गहरा असर पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि करण औजला को बुलाकर इन गानों को यूट्यूब से हटा देना चाहिए। जबकि इस संबंध में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।

    बता दें कि इससे पहले पंडित राव धरनेवर ने 15 नवंबर को हैदराबाद में हुए पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ शिकायत दी है। इसके बाद तेलंगाना सरकार ने दिलजीत दोसांझ, उनकी टीम और हैदराबाद के होटल नोवोटेल को नोटिस जारी किया था। वहीं, तेलंगाना सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग के रंगारेड्डी जिला कल्याण अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में गायक को लाइव शो के दौरान पटियाला पग और पंज तारा जैसे गाने नहीं गाने को कहा था। यह नोटिस वेलफेयर ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड और डिसएबल एंड सीनियर सिटीजन डिपार्टमेंट ने जारी किया था।

  • Punjab News: CM Bhagwant Mann और पार्टी प्रधान की मौजूदगी में नवनिर्वाचित 3 विधायकों ने ली शपथ

    Punjab News: CM Bhagwant Mann और पार्टी प्रधान की मौजूदगी में नवनिर्वाचित 3 विधायकों ने ली शपथ

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा 4 सीटों पर पिछले माह उप चुनाव हुए थे। इन 4 सीटों में से 3 पर आप पार्टी ने जीत दर्ज की थी। वहीं नवनिर्वाचित 3 विधायको को आज सीएम भगवंत मान और पार्टी पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा को मौजूदगी में विधानसभा शपथ दिलाई जा रही है। वहीं स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आप पार्टी के तीनों नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।

    इस दौरान सबसे पहले विधानसभा हलका चब्बेवाल से डॉक्टर इशांक ने विधायक पद की शपथ ली। डेरा बाबा नानक हल्के से गुरदीप सिंह रंधावा और गिद्दड़बाहा हल्के से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने विधायक पद की शपथ ली। हालांकि कांग्रेस के बरनाला हलके के नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ काला ढिल्लों ने फिलहाल अभी शपथ नहीं ली और ना ही वह शपथ समारोह में शामिल हुए।

  • Fengal तूफान का कहर; landslide से 2 घर जमींदोज, भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Fengal तूफान का कहर; landslide से 2 घर जमींदोज, भारी बारिश का अलर्ट जारी

    नई दिल्लीः फेंगल तूफान का कहर बढ़ने लगा है। तूफान के चलते केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र में भारी बारिश हो रही है। फेंगल तूफान पुडुचेरी के कराईकल और तमिलनाडु के महाबलीपुरम के बीच समुद्र तट से टरकाने के बाद अब केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पहुंच गया है। तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई में पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। लगभग 40 टन वजनी चट्टान पहाड़ से लुढ़ककर वीयूसी नगर की सड़क पर बने घरों पर गिरी, जिससे 2 घर जमींदोज हो गए। 7 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

    तूफान फेंगल रविवार को कमजोर पड़ गया था। इसके असर से हुई मूसलाधार बारिश से 3 लोगों की मौत हो गई। पुड्‌डुचेरी जिले में 24 घंटे में 49 सेमी बारिश हुई। यह 20 साल की सबसे अधिक बारिश है। शहरी इलाकों में पानी भरने से सेना को बुलाया गया। सेना ने 200 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एक हजार लोगों को राहत शिविरों में भी पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने तेलंगाना के 10 जिलों में यलो अलर्ट, केरल में 8 जिलों में रेड अलर्ट, जबकि पथानामथिट्टा, अलप्पुझा और कोट्टायम के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे पूर्व अकाली नेता; फैसले को लेकर दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे पूर्व अकाली नेता; फैसले को लेकर दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की अगुवाई में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के साथ 2007-2017 के दौरान पद पर रहे मंत्रियों, पूर्व जत्थेदार, 2015 की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्यों और मौजूदा अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को बुलाया गया था। जिसको लेकर आज 5 सिख साहिबानों के साथ बैठक रखी गई है। बैठक में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सुखबीर बादल और 2007-17 के दौरान अकाली दल के मंत्रियों को सजा सुनाई जा सकती है। जिसको लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा, अर्शदीप सिंह कलेर, अकाली दल के पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़ियां श्री अकाल तख्त साहिब पहुंच चुके है।

    बातचीत के दौरान उक्त नेताओं ने बताया कि अकाल तख्त के आदेशों के मुताबिक उनकी पूरी टीम दरबार साहिब में पहुंची है। उम्मीद है कि आज सिंह साहिबान जो भी फैसला सुनाएगी वह उनको मंजूर होगा। इस संबंधी परमिंदर सिंह ढींडसा का कहना है कि वह अपना पहले भी स्पष्टिकरण सौंप चुके है, उनकी सरकार के समय जो गलतियां हुई थी वह आवाज नहीं उठा पाए थे, आज जो भी फैसला आएगा, उन्हें मंजूर होगा।

    वहीं अर्शदीप सिंह कलेर का कहना है कि वह अकला तख्त के आदेशों के एक-एक शब्द की पालना करेंगे,
    शिरोमणि अकाली दल पंजाब की रूह है, उनके बिना एक बेहतर पंजाब की सृजना नहीं हो सकती है।

    बीबी जगीर कौर ने कहा कि हम खुश किस्मत है, सिख कौम में जो भी दुविधा आई थी, उसको लेकर विचार किया जाएगा, हमें विश्वास है कि सिंह साहिबान गुरु मर्यादा के अनुसार अपना फैसला सुनाएगी, जो हमें मंजूर होगा।

    वहीं सोहन सिंह ठंडल का कहना है कि वह अपने महकमे को लेकर जवाह देही होंगे, जो भी गलतियां उस समय हुई थी उसको लेकर अपना-अपना स्पष्टिकरण पहले ही सौंप चुके है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों ने हमें इस मामले में तल्ब किया था, जिसको लेकर वह आज यहां पहुंचे है।

     

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे मनजिंदर सिंह सिरसा, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे मनजिंदर सिंह सिरसा, देखें वीडियो

    अमृतसरः भाजपा व दिल्ली के सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। जहां वह श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी नोटिस के चलते पहुंचे है। मीडिया से बात करते हुए सिरसा ने कहा कि वह अकाल तख्त साहिब के हुकुम पर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब का हुकुम सिर मत्थे है। उन्होंने कहा कि जो अकाली सरकार के दौरान कुछ गलतियां हुई है, वह उस समय सरकार के साथ नहीं थे। सिरसा ने कहा कि घटना 2016 की है और वह सरकार में 2015 में आए थे। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब को इस मामले संबंधी लिखित में भी स्प्ष्टीकरण दे दिया गया है।

    दरअसल, सिरसा के पास शिरोमणि अकाली दल के शासनकाल में कैबिनेट मंत्री का रैंक था। उन्हें अन्य नेताओं के साथ तलब किया गया है जिन पर सिख समुदाय से जुड़े मामलों में गंभीर आरोप हैं। इन मामलों में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, बरगाड़ी और बेहबल कलां गोलीकांड जैसे मुद्दे शामिल हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इन मामलों पर चर्चा के बाद दोषी नेताओं के लिए धार्मिक सजा (तनखहिया) की घोषणा करने की संभावना जताई है। इस समय मनजिंदर सिरसा भाजपा के सदस्य हैं।

     

  • Punjab News: किसान नेता डल्लेवाल के आमरण अनशन पर बैठने के बाद गांव पहुंचे सुखजीत सिंह, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान नेता डल्लेवाल के आमरण अनशन पर बैठने के बाद गांव पहुंचे सुखजीत सिंह, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः किसानों द्वारा खनौर बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर धरना लगाया गया है। वहीं खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल डीएमसी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आमरण अनशन पर बैठ गए और उन्होंने नारियल का पानी पिलाकर सुखजीत सिंह का आमरण व्रत खुलवाया। वहीं आमरण अनशन खत्म कर होने के बाद आज सुखजीत सिंह गांव हरदो झंगी लौटे। इस दौरान गांव वासियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

    इस मौके पर बातचीत के दौरान सुखजीत सिंह ने कहा कि उनके नेता जगजीत डल्लेवाल को पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया था। जिसके चलते उन्हें आमरण व्रत पर बैठना पड़ा। अब जब डल्लेवार फिर से अपने मोर्चे पर पहुंच गए हैं और खुद आमरण अनशन पर बैठ गए हैं तो मोर्चे ने मुझे 2 दिन की छुट्टी दे दी है।

    उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को किसान एक बार फिर दिल्ली की ओर मार्च करेंगे, लेकिन इस बार हम अपने साथ कोई ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार किसान संगठनों के वरिष्ठ नेतृत्व ने तय किया है कि वे खुद आगे बढ़कर मोर्चा संभालेंगे ताकि सरकारों के विरोधी रवैये के कारण अगर किसी को शहादत देनी पड़े तो वह किसान नेताओं की शहादत हो किसी कार्यकर्ता की शहादत ना हो।

  • किसानों के Delhi कूच को लेकर केंद्रीय मंत्री का आया बयान

    किसानों के Delhi कूच को लेकर केंद्रीय मंत्री का आया बयान

    नई दिल्लीः किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है। इस दौरान भारी मात्रा में किसान 6 दिसबंर को दिल्ली कूच के लिए तैयार है। वहीं किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया है। केंद्रिय मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की बात सुनने के लिए और उनसे बात करने के लिए तैयार है।

    उन्होंने कहा कि पिछली बार भी जिन कानूनों पर उनको एतराज था सरकार ने बिना किसी शर्त के उसे वापस लेने का काम किया। ये सरकार की नीयत को दर्शाता है कि पूरी तरीके से किसानों की भावना के साथ हमारी केंद्र की NDA काम करने का प्रयास कर रही है। बातचीत का रास्ता सरकार ने खोल रखा है। मुझे लगता है पहले बातचीत होनी चाहिए। बता दें कि उत्तर प्रदेश के किसान आज नोएडा से दिल्ली में संसद भवन तक विरोध मार्च निकालेंगे, जहां वर्तमान में शीतकालीन सत्र चल रहा है।

    वे नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की अपनी 5 प्रमुख मांगों पर जोर देंगे। आगामी विरोध प्रदर्शन ने पुलिस को दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और मार्गों को डायवर्ट करने के लिए प्रेरित किया है। किसान पुराने अधिग्रहण कानून के तहत 10 प्रतिशत भूखंडों के आवंटन और 64.7 प्रतिशत बढ़े हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जो बाजार दर के मुआवजे का चार गुना है, और 1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि पर 20 प्रतिशत भूखंड हैं। वे यह भी चाहते हैं कि भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास का लाभ दिया जाए, उच्चाधिकार समिति द्वारा पारित मुद्दों पर सरकारी आदेश और आबादी वाले क्षेत्रों का उचित निपटान किया जाए।

    प्रदर्शनकारी किसान भारतीय किसान परिषद (बीकेपी) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) तथा संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) सहित अन्य संबद्ध समूहों से जुड़े हैं। बीकेपी नेता सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे शुरू होगा और किसान पैदल तथा ट्रैक्टरों से दिल्ली की ओर कूच करेंगे। गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत 20 जिलों के किसान मार्च में हिस्सा लेंगे।

    विरोध मार्च के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में मार्च करने से रोकने के लिए नोएडा-दिल्ली सीमा पर अवरोधक लगा दिए हैं। पुलिस वाहनों की गहन जांच करेगी और यात्रियों के लिए कुछ मार्गों को डायवर्ट किया है। लोगों को कुछ मार्गों पर संभावित ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी गई है। यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में परी चौक के माध्यम से सिरसा से सूरजपुर तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।