Blog

  • Haryana News: नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस के द्वारा नाबालिक लड़की के साथ यौन शोषण और ब्लैकमेल करने के मामले में तुरंत कार्रवाई की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के आरोपी को तीन दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला चंडीमंदिर थाने में 7 दिसंबर को पीड़िता की मां के द्वारा दर्ज करवाया गया था।

    अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वो परिवार के साथ पंचकूला में रहते हैं। उसके पति के दोस्त के बेटे ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाया और जून से सितंबर महीने के बीच उनकी 17 साल की नाबालिग बेटी के साथ गलत काम किया।

    घटना के समय पीड़िता की उम्र 17 साल थी परंतु शिकायत दर्ज होने तक वह 18 साल की हो गई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता के पर्सनल फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। इसके कारण नाबालिग इतने समय तक चुप रही।

    यह स्थिति उस दौरान सामने आई जब बच्ची को शारीरिक पीड़ा हुई। उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। पीड़िता और आरोपी दोनों का परिवार मूल रुप से पंजाब का रहने वाला है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर तुरंत पॉक्सो एक्ट की धारा-6 के साथ-साथ धारा 351 (3) और 77 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

    इसमें मामले की जांच कर रही महिला एएसआई निर्दोष ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज होने के मात्र तीन दिन के अंदर 9 दिसंबर को आरोपी को पंचूकला से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है।

    डीसीपी ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता की काउंसलिंग करवाई जा रही है। साथ ही उन्होंने यह अपील भी कि धमकी और दबाव में आए बिना ऐसे गंभीर मामलों की पुलिस या परिवार को तुरंत सूचना दें ताकि तुरंत कार्रवाई की जा पाए।

  • Punjab News: Khalsa College के पास इनोवा की चपेट में आने से B-Tech student की मौत

    Punjab News: Khalsa College के पास इनोवा की चपेट में आने से B-Tech student की मौत

    अमृतसर: गुरु नगरी की अस्त-व्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था के कारण रोज़ाना सड़क हादसे हो रहे है। वहीं ताजा मामला खालसा कॉलेज के गेट नंबर 5 के नज़दीक सर्विस मार्ग पर हुआ। जहां इनोवा गाड़ी की चपेट में आने से एक्टिवा सवार गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की बी-टेक छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान मनरीत कौर पुत्री मनिंदर सिंह निवासी गुरु नानकवाड़ा नजदीक डेली नीड्स खालसा कॉलेज के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मनरीत कौर अपनी परीक्षा के लिए जैसे ही एक्टिवा पर सवार होकर यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुई, तभी खालसा कॉलेज के गेट नंबर 5 के निकट सर्विस लाइन पर एक तेज़ रफ्तार इनोवा ने उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। इस घटना में एक्टिवा सवार मनरीत कौर का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी। घटना के दौरान मनरीत की इनोवा गाड़ी के टायर के नीचे आने से मौत हो गई।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं इनोवा चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची थाना कैंटोनमेंट के जांच अधिकारी थाना प्रभारी रजिंदर कुमार के अनुसार आरोपी इनोवा चालक की तलाश जारी है। मृतक मनरीत कौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनाक्रम का जायजा लेते हुए सैम्पल जब्त कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक बच्ची के परिवार के बयान दर्ज कर लिए है और बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • ऊना के प्रख्यात साहित्यकार कुलदीप शर्मा को मिला राष्ट्रीय पंकस अकादमी पुरस्कार

    ऊना के प्रख्यात साहित्यकार कुलदीप शर्मा को मिला राष्ट्रीय पंकस अकादमी पुरस्कार

    ऊना/सुशील पंडित: प्रख्यात साहित्यकार एवं चिंतक कुलदीप शर्मा को साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पंजाब कला साहित्य अकादमी के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय पंकस अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें जालंधर स्थित प्रेस क्लब हाल में हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी पर्व को समर्पित 29वें वार्षिक अकादमी अवार्ड समारोह में प्रदान किया गया।

    ऊना जिले के सुकडीयाल गांव में जन्मे कुलदीप शर्मा अपनी सवेंदनशील और सशक्त रचनात्मक अभिव्यक्ति के जाने जाते हैं। उनके कविता संग्रह  ‘कवि का पता’,और  ‘आत्महत्या से बचे हुए लोग’ तथा उपन्यास  ‘मलबा’ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। यह कविता संग्रह उनके उत्कृष्ट लेखन कर्म का अनुपंम उदाहरण हैं। उन्होंने पत्र-पत्रिकाओं के लिए सैंकड़ों कविताएं, समीक्षाएं एवं लेख भी लिखे हैं।

    इससे पहले भी उन्हें उत्कृष्ट लेखन के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। कुलदीप शर्मा को दुष्यंत स्मृति सम्मान से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। वे राष्ट्रीय विपाशा कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं, जिसके निर्णायक लीलाधर जगूड़ी, विजय कुमार और विजेंद्र जैसे वरिष्ठ साहित्यकार थे।

    कविता, आलोचना और कथा, तीनों में सक्रिय उपस्थिति

    कुलदीप शर्मा की पहली कविता 1976 में ‘हिमप्रस्थ’ में प्रकाशित हुई। इसके बाद से उनकी कविताएँ और समीक्षाएँ वसुधा, पहल, समकालीन साहित्य, दोआबा, आकंठ, विपाशा, जनपथ, वर्तमान साहित्य, अमर उजाला सहित अनेक प्रतिष्ठित पत्रिकाओं और समाचार परिशिष्टों में प्रकाशित होती रही हैं। उनका नया कवितादृसंग्रह (छंदबद्ध रचनाएँ, गीत, ग़ज़लें) प्रकाशनाधीन है। एक अंग्रेज़ी उपन्यास की पांडुलिपि भी अंतिम रूप में है। उनकी कुछ कहानियाँ भी देश की पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। पहली कहानी ‘लोकापवाद’ (1973) पंजाब केसरी में प्रकाशित हुई थी।

    अकादमी द्वारा प्रदान किया जा रहा यह सम्मान कुलदीप शर्मा के दीर्घकालिक रचनात्मक योगदान, अध्ययनशीलता और साहित्यिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। साहित्य की दुनिया में अपनी स्थायी उपस्थिति बनाए रखने वाले कुलदीप शर्मा लेखन को अपनी प्रमुख साधना मानते हैं। उनका कहना है कि सतत सृजन ही किसी लेखक का वास्तविक परिचय और पहचान होती है।

    शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा हटली के राजकीय विद्यालय में सम्पन्न हुई। इसके बाद उन्होंने जालंधर के डीएवी कॉलेज से प्री-इंजीनियरिंग और हमीरपुर पॉलिटेक्निक से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

    छात्र जीवन में ही उन्होंने रूसी, फ्रेंच और अमेरिकी साहित्य का गंभीर अध्ययन किया। डिकेन्ज़, तुर्गनेव, शोलोखोव, चेखव, दोस्तोवस्की, एमिल ज़ोला, पास्तरनाक, जॉर्ज ओरवेल, थॉमस हार्डी जैसे लेखकों ने उनके साहित्यिक बोध को गहराई दी। आइन रैंड की कृतियों ने उनके वैचारिक क्षितिज को और विस्तृत किया। इसी काल में वे कामू और सार्त्र के माध्यम से अस्तित्ववाद की ओर आकर्षित हुए और फिर भारतीय साहित्य में उसकी धारा की खोज की। प्रेम चंद का गोदान, रांगेय राघव का कब तक पुकारूँ और यशपाल का  झूठा सच उनकी प्रिय पुस्तके हैं।

  • Punjab News: चेन स्नेचिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चेन स्नेचिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में लूटपाट और चोरी की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला की चेन स्नेचिंग करके फरार हो गए थे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने चेन स्नैचिंग मामले की गुत्थी को सुलझाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चेन स्नेचिंग दौरान इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद की है।

    दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब शहर की एक गली में अपने घर के बाहर टहल रही एक महिला के गले में पहनी सोने की चेन को 2 अज्ञात युवक झपटकर छीन ले गए। घटना की सीसीटीवी वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुई, जिसमें साफ दिख रहा था कि दोनों ने कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उनके खिलाफ पहले से भी कई झपटमारी के मामलें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद कर ली है।

  • यूएई में डिलीवरी राइडर्स और वेयर हाउस पिकर्स के भरे जाएंगे विभिन्न पद

    यूएई में डिलीवरी राइडर्स और वेयर हाउस पिकर्स के भरे जाएंगे विभिन्न पद

    ऊना/सुशील पंडित: श्रम एवं रोजगार विभाग तथा एचपीएसइडीसी के संयुक्त तत्वावधान में मैसर्ज जेएसडीसी ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़ द्वारा संयुक्त अरब अमीरात में पुरुष अभ्यर्थियों के डिलीवरी राइडर्स और वेयर हाऊस पिकर्स में विभिन्न पद भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास तथा बेसिक इंग्लिश का ज्ञान आवश्यक है।

    अभ्यर्थियों की आयु 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रंग दृष्टि-दोष तथा गर्दन और मुंह पर टैटू नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 2500 एइडी मासिक वेतन, प्रतिदिन 10 घंटे ड्यूटी तथा सप्ताह में 6 दिन कार्य करना होगा। इसके साथ ही वेयर हाउस पिकर्स पदों के चयनित अभ्यर्थियों को 1400 एइडी मासिक वेतन, प्रतिदिन 12 घंटे डयूटी तथा सप्ताह में 6 दिन कार्य करना होगा।उन्होंने बताया कि योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 15 दिसम्बर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में उपस्थित हो सकते हैं।

  • हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री सैनी की समीक्षा बैठक, मनोहर लाल भी रहे शामिल

    हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री सैनी की समीक्षा बैठक, मनोहर लाल भी रहे शामिल

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के सांसदों के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे।

    बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों पर बारीकी से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में भी निरंतर विकास कार्य जारी है। उन्होंने बैठक में सभी सांसदों से उनके क्षेत्र से जुड़ी मांगों को लेकर भी चर्चा की और विकास कार्यों पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि बैठक का मकसद विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाना है ताकि आमजन को सरकारी परियोजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस मौके पर सांसदों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के समक्ष भी अपनी मांगें रखी।

    इस बैठक मे लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह, नवीन जिंदल, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सुभाष बराला, रेखा शर्मा, कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहे।

  • Jalandhar के परिवार की ऑस्ट्रेलिया में चाकू की नोक पर 4 लग्जरी कारें लेकर आरोपी फरार, 2 गिरफ्तार, देखें CCTV

    Jalandhar के परिवार की ऑस्ट्रेलिया में चाकू की नोक पर 4 लग्जरी कारें लेकर आरोपी फरार, 2 गिरफ्तार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में महागनर के पॉश इलाके शक्ति नगर के रहने वाले परिवार की 4 लग्जरी कारें चाकू की नोक 5 लुटेरों ने पर लूट ली। इस घटना को लेकर परिवार में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना ऑस्ट्रेलिया के पॉश एरिया गोल्ड कोस्ट में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के अरुण अग्रवाल का परिवार ऑस्ट्रेलिया में सैटेल है और वहीं बिजनेस करता है। परिवार ने बताया कि उनकी मिलियन डॉलर की 5 लग्जरी कारें लूटी गई हैं। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने वारदात का पता चलने पर 5 कारों को बरामद कर लिया है।

    हालांकि यह घटना ऑस्ट्रेलिया के क्राइम रिकॉर्ड्स में ये अब तक की सबसे बड़ी लूट मानी जा रही है। घर की मालकिन प्रज्ञा और उनके पति सौरभ का कहना है कि वे इस घटना से सदमे में हैं। उनको 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि 7 दिसंबर को हथियारबंद युवक उनके गोल्ड कोस्ट वाले घर में घुस गए। उस समय उनका नवजात बच्चा सो रहा था।प्रज्ञा ने बताया कि उनके घर पर सिक्योरिटी अलार्म लगा है। इसके साथ ही एक डॉग भी सुरक्षा के लिए था, बावजूद इसके लुटेरों ने लॉन्ड्री के दरवाजे से अंदर घुसने की कोशिश की। इसमें वे नाकाम रहे। इसके बाद 2 कारें लेकर भाग गए।

    प्रज्ञा के अनुसार, घटना के कुछ देर बाद लुटेरे अपने तीन अन्य साथियों के साथ आए। इसके बाद परिवार के बिजनेस में इस्तेमाल होने वाली बाकी 3 गाड़ियां भी ले गए। इस घटना के बाद से वह डर गए हैं। प्रज्ञा ने बताया कि वह अभी कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं। लूट की इस घटना के बाद वह अपने बच्चे को लेकर भी चिंतित हैं। कुछ हफ्ते पहले ही उनके पिता का निधन हुआ है। अभी वह पिता के निधन के दुख से भी उबर नहीं पाई थीं कि अब ये लूट हो गई। प्रज्ञा ने बताया कि घटना के बाद से उसके पति भी डरे हुए हैं। सौरभ हर 30 मिनट में यह देखने के लिए जाग जाते हैं कि घर सुरक्षित है या नहीं। घटना घर से मिले सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 5 युवक हाथ में चाकू पकड़े और मास्क लगाए घर में घुसते हैं और चाकू के बल पर कारों को ले जाते हैं। क्रिसलैंड पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि वारदात को 5 युवकों ने अंजाम दिया। इस मामले में 2 नाबालिग चोर भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना हैकि टीमें बनाकर लुटेरों को काबू करने के लिए अलग-अलग जगह रेड की गई। इस दौरान चोरी हुई 5 लग्ज़री कारें बरामद कर लीं हैं। वहीं गिरफ्तार किए गए चोरों से ड्रग्स और वारदात में प्रयोग चाकू भी बरामद किए गए।

     

  • 75 साल बाद माघ महीने में बन रहा खास संयोग, जानें स्नान का महत्व

    75 साल बाद माघ महीने में बन रहा खास संयोग, जानें स्नान का महत्व

    धर्म: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, पौष महीने के बाद माघ महीना शुरु हो जाता है। शास्त्रों में यह महीना दान-स्नान के लिए बहुत खास बताया गया है। माघ महीने के मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होता है। मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में जो भी लोग गंगा स्नान करते हैं वो पापों से मुक्त हो जाते हैं। जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    इस महीने होता है साधु-संतों का मिलन

    मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में जो भी लोग गंगा स्नान करते हैं वो पाप से मुक्त हो जाते हैं। उनको जीवन में हमेशा सुख-स्मृद्धि मिलती है और मोक्ष प्राप्त होता है। माघ का मेला एक धार्मिक उत्सव होता है। इसमें साधु-संतों, गृहस्थों और आम-श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक मिलन का मौका होता है। इस समय भक्त पूरी आस्था के साथ संगम तट पर पहुंचकर पवित्र स्नान करते हैं और भगवान के प्रति अपने भाव को प्रकट करते हैं।

    इस दिन शुरु होगा माघ मेला

    इस बार माघ महीना 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ पौष महीने खत्म हो जाएगा। उसी दिन से माघ महीना शुरु हो जाएगा। माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी से हो जाएगी। यह मेला महाशिवरात्रि तक चलेगा। हिंदू पंचाग के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि 15 फरवरी को होगी ऐसे में माघ मेले का समापन भी 15 फरवरी को ही होगा।

    बन रहे शुभ योग

    ज्योति शास्त्रों की मानें तो माघ मेले की शुरुआत नए साल में 4 जनवरी को होगी। इस दिन त्रिपुष्कर जैसे अद्भूत योग बन रहे हैं। इसके बाद मेला खत्म रविवार को होगा। 75 साल के बाद रविवार वाले दिन सूर्य मकर राशि में जाने वाले हैं ऐसे में रविवार सूर्य का अपना दिन होता है इसलिए यह योग बहुत ही शुभ होगा।

    इस मेले का महत्व

    माघ महीना दान और पवित्र स्नान के लिए बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों में यह बताया भी गया है कि इस महीने पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और अक्षय पुण्य मिलता है। इसी कारण मकर संक्रांति से लेकर पूरे माघ महीने तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में पहुंचकर स्नान पूजा और साधना करते हैं। जो लोग महाकुंभ में शामिल नहीं हो पाए वो माघ महीने के इस पावन समय में संगम में डुबकी लगा सकते हैं।    
  • आपदा प्रबंधन शिविर में भाग लेकर लौटे रोवर्स, का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत 

    आपदा प्रबंधन शिविर में भाग लेकर लौटे रोवर्स, का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत 

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ठ महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई के 18 रोवर्स और  रेंजर्स आपदा प्रबंधन  शिविर  में भाग लेकर लौटे। यह शिविर जल क्रीड़ा  प्रशिक्षण केंद्र पोंग डैम  जिला कांगड़ा में 2 दिसम्बर से 9 दिसम्बर 2025 तक करवाया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के लगभग 12 महाविद्यालयों के रोवर्स रेंजर्स ने भाग लिया।

    जिसमें विभिन्न प्रकार की आपदा प्रबंधन की गतिविधियां करवाई गई जैसे तैराकी ,राफ्टिंग आदि। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मीता शर्मा ने इन रोवर्स ओर रेंजर्स को इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल होने के लिए बधाई  दी। रोवर स्काउट लीडर डॉ शाम सिंह बैंस ने इन बच्चों का स्वागत  किया।इसी के साथ रोवर दिव्यांश रायजादा ने राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ ( उत्तर प्रदेश) में भाग लेकर महाविद्यालय का  नाम रोशन किया।

  • Punjab News: अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में हथियारों की सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल था। आरोपी के कब्जे से विदेशी निर्माण पिस्तौल के साथ कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का पाकिस्तान स्थित स्मगलरों के साथ सक्रिय संबंध था।

    ये स्मगलर राज्य में हथियार सप्लाई कर दंगे-फसाद की साजिश रच रहे थे। पुलिस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार जांच कर रही है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा, यह कार्रवाई राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 स्टार-मार्केट पिस्तौल (.30 बोर), 1 पिस्तौल (.30 बोर), 1 PX5 पिस्तौल (.30 बोर), 1 ग्लॉक Gen-19 पिस्तौल (9mm), 6 लाइव राउंड (.30 बोर) और 1 मोबाइल फोन बरामद किया है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध और हथियार तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। हमारी सतर्कता और खुफिया रणनीति अपराधियों को कोई भी मौका नहीं देगी। डीजीपी ने कहा कि इस कार्रवाई से अवैध हथियारों की सप्लाई रोकने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।