Blog

  • Punjab: ढाई किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Punjab: ढाई किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः एसएसपी अमृतसर सतिंदर सिंह के निर्देशों के तहत थाना घरिंडा पुलिस हेरोइन सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ढाई किलो हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जतिन सिंह पुत्र जैमल सिंह, गांव मोदे, अटारी के रुप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी के पाकिस्तानी ड्रग तस्करों के साथ घनिष्ठ संबंध है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF को मिली बड़ी सफतला, देखें वीडियो

    Punjab: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF को मिली बड़ी सफतला, देखें वीडियो

    अमृतसरः बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त आपरेशन भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त आपरेशन के दौरान पुलिस ने एक ड्रोन और उससे जुड़े एक पैकेट से 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव निसोके के खेतों में संदिग्ध अवस्था में एक ड्रोन गिरा हुआ है जिसके बाद पुलिस और बीएसएफ ने मिलकर अभियान चलाया और ड्रोन के साथ पैकेट से 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं।

  • Punjab: दर्दनाक हादसा, मजदूरों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से 2 की मौत, कई घायल

    Punjab: दर्दनाक हादसा, मजदूरों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से 2 की मौत, कई घायल

    पटियालाः नाभा के गांव हसनपुर पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां नाभा के गांव अचल से तुंगा के रास्ते नरेगा मजदूरों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन मजदूर घायल बताए जा रहे है। घायलों में एक बुजुर्ग भी शामिल है। मृतक महिलाओं में हसनपुर निवासी जरनैल कौर और गांव तुगां निवासी द्रोपती शामिल हैं।हादसे के दौरान लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नाभा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर को एक प्रवासी मजदूर चला रहा था जिसकी रफ्तार काफी तेज थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद हलका विधायक गुरदेव सिंह देवमन ने नाभा के सरकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और लापरवाह ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ध्यान में भी यह बात लाऊंगा कि इस दुर्घटना का शिकार हुए गरीब नरेगा मजदूरों को आर्थिक सहायता दी जाए। मिली जानकारी के अनुसार, हसनपुर गांव के पुल पर 50-60 नरेगा मजदूर मौजूद थे, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक, जिसे एक प्रवासी मजदूर चला रहा था, जिसने सीधे मजदूरों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

    इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए।  हादसे में कई महिलाओं के पैर और हाथ टूट गये। इस हादसे के बाद प्रवासी मजदूर ने ट्रैक्टर को सीधे चौ में उतार दिया, जिस पर धान लदा था। प्रत्यक्षदर्शी घायल बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि जब वह नरेगा की हाजिरी लगा रहे थे तो एक प्रवासी मजदूर ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उनके रे पेट के ऊपर से टायल निकल गया, जबकि लगभग एक दर्जन अन्य मजदूर भी घायल हो गए। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि यह ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था और एक तरफ 50-60 नरेगा मजदूर शामिल थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

  • श्रद्धालुओं के टेंपों की अज्ञात वाहन से टक्कर में 2 की मौत, 13 घायल

    श्रद्धालुओं के टेंपों की अज्ञात वाहन से टक्कर में 2 की मौत, 13 घायल

    दौसाः जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत व 13 घायल हो गए। हादसा सदर थाना क्षेत्र में गिरिराज धरण मंदिर के पास बीती देर रात करीब एक बजे हुआ, जब टेंपों सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन से टेंपों की भिडंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी में इलाज के दौरान डॉक्टर ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार गंभीर घायलों को जयपुर रैफर किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि यूपी के मुरादाबाद क्षेत्र के रहने वाले एक दर्जन से ज्यादा लोग सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन वापस लौट रहे थे। इस दौरान देर रात दौसा में गिरिराज धरण मंदिर के पास तेज स्पीड टेंपों की आगे चल रहे अज्ञात वाहन से भिडंत हो गई। अचानक हुए घटनाक्रम से टेंपों सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। टेंपों के केबन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कई घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है।

    पुलिस ने बताया कि हादसे में सुमित्रा, छोटूलाल, टिंटू, हिमांशु, मचला जाटव, सोनाली, महंदरी, सोनिया, अतर सिंह, ओमप्रकाश, लविश, राजकुमार व राधा जाटव निवासी मुरादाबाद यूपी घायल हो गए। सदर थाना इंचार्ज सोहनलाल ने बताया एक्सीडेंट के दौरा की मौका स्थिति के अनुसार संभावाना है कि टेंपों ने आगे चल रहे किसी वाहन को टक्कर मारी या फिर आगे चल रहे अज्ञात वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। टेंपों में पीछे से भी किसी वाहन ने टक्कर मारी है। हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

  • Punjab: खेल विभाग में कोच और सुपरवाइजर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 7 से 16 जुलाई तक होंगे टेस्ट

    Punjab: खेल विभाग में कोच और सुपरवाइजर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 7 से 16 जुलाई तक होंगे टेस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा स्थापित की जाने वाली खेल नर्सरी के लिए कोच व सुपरवाइजर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। फिजिकल व स्किल टेस्ट इसी महीने होंगे। 286 पदों पर होने वाली यह प्रक्रिया 7 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेगी। इसमें गेम के हिसाब से आवेदकों को बुलाया गया है। आवेदकों को किसी तरह खाना पीना नहीं दिया जाएगा। उन्हें खुद पानी की बोतल और खाने की आइटम लेकर सेंटर पर आना होगा।

    पंजाब के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए सरकार ने वर्ष 2023 में खेल नीति बनाई थी। उसी के मुताबिक अब खेल नर्सरी स्थापित करने की दिशा में काम शुरू हुआ है। वैसे तो पूरे राज्य में 1000 के करीब खेल नर्सरी स्थापित की जानी हैं। लेकिन पहले चरण में 250 खेल नर्सरी बनाई जाएंगी। इनमें 45 ग्रामीण व 205 शहरी एरिया में होंगी। खेल नर्सरी में सारी तरह की सुविधाएं खिलाड़ियों काे दी जाएंगी।

    विभाग की तरफ से इस दौरान क्रिकेट, फेंसिंग, जिमनास्टिक, किक बॉक्सिंग, रोइंग, टेबल टेनिस, स्विमिंग, वुशु, जूडो, वेटलिफ्टिंग,, बास्केटबॉल, हॉकी, रेसलिंग, हैंडबॉल, साइकिलिंग, लॉन टेनिस, कबड्डी खेल के लिए कोच रखे जाने हैं। टेस्ट की प्रक्रिया मोहाली के सेक्टर-78 स्टेडियम में होगी। टेस्ट की प्रक्रिया सुबह पांच बजे से शुरू होगी। हालांकि आवेदकों को एक दिन पहले रिपोर्ट करना होगा। विभाग की तरफ से एक दिन में सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बोर्डिंग व लॉजिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।

    आवेदको को दो ताजी फोटो साथ लानी होगी। आधार कार्ड या पासपोर्ट की अटेस्टेड कॉपी पास रखनी होगी। वहीं, ट्रायल के लिए नया आईकॉर्ड जारी होगा। वहीं, ट्रॉयल से पहले फिटनेस सर्टिफिकेट भी जमा करवाना होगा। यह सरकारी अस्पताल का बना होना चाहिए।

  • Punjab: Electronic Shop में लगी आग, लाखों का जला सामान, देखें वीडियो

    Punjab: Electronic Shop में लगी आग, लाखों का जला सामान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के धारीवाल में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इससे दुकान मालिक का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के सही कारणों के पता नहीं चल सका है। कुलदीप राज ने बताया कि गत रात करीब सवा 10 बजे उन्हें चौकीदार का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। जिसके बाद वह दुकान पर पहुंचे और देखा कि आसपास के लोगों पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास कर रहे है। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

    सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 2 से 3 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। करीब 3 से 4 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। मगर जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान में रखे एलईडी, वॉशिंग मशीन, एसी, गीजर, बैटरे आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग से उनका 90 लाख से अधिक नुक्सान हो गया है। उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी दुकान में रखा सारा सामान राख हो गया है। पीड़ित ने बताया कि आग किस तरह लगी अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि उनकी आर्थिक मदद की जाए, ताकि फिर से वह अपना व्यवसाय चला सकें।

  • Budget में मिली ये बड़ी सौगातें : खुलेंगे 22 नए ITI, सिंचाई के लिए 13,596 करोड़, पुलिस में 7500 पदों पर भर्ती

    Budget में मिली ये बड़ी सौगातें : खुलेंगे 22 नए ITI, सिंचाई के लिए 13,596 करोड़, पुलिस में 7500 पदों पर भर्ती

    मध्य प्रदेशः विधानसभा में मानसून सत्र का आज एक खास दिन है, क्योंकि आज मानसून सत्र में भाजपा की मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया जा रहा है। प्रदेश के वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा सदन में मध्य प्रदेश सरकार का बजट पेश कर रहे हैं। हालांकि, जैसे ही वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में बजट पेश करना शुरू किया, वैसे ही विपक्ष की ओर से हंगामा शुरू हो गया। शोर की वजह से वित्त मंत्री बीच में रुक गए थे, लेकिन कुछ देर बाद फिर से उन्होंने सदन में बजट पढ़ना शुरू कर दिया।

    बजट में 16 प्रतिशत की वृद्धि

    बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सबसे पहले बताया कि इस बार के बजट में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है। प्रदेश का कुल बजट 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपये का है। वित्त मंत्री ने बताया कि सदन के पास की सारी राशि का इस्तेमाल प्रदेश के विकास के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुआ कहा कि यह बजट उनकी सशक्तिकरण को मजबूत करेगा। इस बजट के तहत प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यवरण, रोजगार, उधोग और प्राचीन सभ्यता को आगे बढ़ावा दिया गया है। यह बजट लोगों को आपेक्षा को पूरा करेगा। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि हमारे संकल्प पत्र को राज्य सरकार ने अनुग्रहित किया है। ये बजट हमारे सरकार को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

    ये किए गए ऐलान

    • पीएम फसल बीमा योजना को 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • मृदा सरंक्षण के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • राज्य उज्ज्वला योजना के लिए 520 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • पशुपालकों और गौशालाओं के लिए 590 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • दुग्ध उत्पादकों के प्रोत्साहन के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • गौशालाओ और गौवंश रक्षा वर्ष के लिए अलग से 250 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना के लिए 26560 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • 22 नए ITI खुलेंगे, जिसमें 5 हज़ार से ज्यादा सीटें बढ़ेंगी
    • शिक्षा के लिए 22,600 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • खेल युवा कल्याण के लिए 586 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • जनजाति क्षेत्र के अधोसंरचना विकास के लिए 40,800 करोड़ का प्रावधान
    • जनजाति विकास के लिए 40,804 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • पुलिस महकमे में 7500 पदों पर भर्ती की जाएगा
    • साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • मध्यान भोजन के लिए 3,400 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • सिंचाई के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • स्वस्थ भारत मिशन के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • जल गंगा संवर्धन के लिए 27,870 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • नगरीय निकाय के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • ऊर्जा के लिए 19,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • सिंचाई के लिए 13,596 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • MSME के लिए 14,500 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • वन पर्यावरण के लिए 4,725 करोड़ रुपये का प्रावधान
    • संस्कृति के लिए 1,081 करोड़ रुपये का प्रावधान

    एक्सप्रेस नेटवर्क का होगा विकास

    इसके अलावा बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि आने वाले 5 सालों के लिए एक्सप्रेस नेटवर्क के जरिए से 299 किलोमीटर का अटल प्रगति पथ, 900 किलोमीटर का नर्मदा प्रगति पथ, 676 किलोमीटर के विंध्य एक्सप्रेस -वे, 450 किलोमीटर का मालवा निर्माण विकास पथ, 330 किलोमीटर का बुंदेलखंड विकास पथ और 746 किलोमीटर का मध्य भारत विकास पथ के काम प्रस्तावित किए गए है।
  • तेज रफ्तार कैंटर ने टोल बूथ और पिकअप जीप काे मारी टक्कर

    तेज रफ्तार कैंटर ने टोल बूथ और पिकअप जीप काे मारी टक्कर

    स्वारघाटः हिमाचल में वाहनों की तेज रफ्तार के चलते आए दिन कई हादसे सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में हिमाचल के प्रवेशद्वार गरामौड़ा टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने टोल बूथ और एक पिकअप जीप को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालकों संग बूथ पर बैठे टोल कर्मियों को भी चोटे पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब नंबर का यह कैंटर सुंदरनगर से टमाटर लोड करके गुजरात जा रहा था कि गरामौड़ा टोल प्लाजा के निकट चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते कैंटर पहले टोल बूथ से जा टकराया और उसके बाद अपने से आगे चल रही टमाटर से ही लोड राजस्थान नंबर की पिकअप जीप को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दोनों वाहन पलट गए तथा उनमें भरे टमाटर सड़क पर बिखर गए। चालक के अनुसार हादसा कैंटर की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है।

  • Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने के आरोप में CISF कांस्टेबल Kulwinder Kaur का हुआ तबादला, देखें वीडियो

    Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने के आरोप में CISF कांस्टेबल Kulwinder Kaur का हुआ तबादला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः एयरपोर्ट पर सासंद व अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के आरोप में CISF कांस्टेबल कुलविंदर का तबादला कर दिया गया है। बताया जा रहा हैकि कुलविंदर कौर का तबादला बेंग्लूर में किया गया है। दरअसल, इस घटना के बाद कुलविंदर कौर को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन अब कुलविंदर कौर को बहाल कर दिया गया है और उसका तबादला कर दिया गया है।

  • Punjab: ऑयल मिल में आग से 50 क्विंटल कॉटन सीड और मशीनें जली, देखें वीडियो

    Punjab: ऑयल मिल में आग से 50 क्विंटल कॉटन सीड और मशीनें जली, देखें वीडियो

    फाजिल्काः फिरनी रोड पर बुधवार सुबह बिदानी ऑयल एंड जिनिंग इंड्रस्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि मिल के अंदर पड़ा करीब 50 क्विंटल कॉटन सीड ऑयल और जिनींग मशीनें जलकर राख हो गई l इमारत काे भी काफी नुक्सान हुआ है। आग लगने की वजह मिल के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी को बताया जा रहा है। सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को मिली तो मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

    जानकारी देते हुए बिदानी आयल एंड जिनिंग इंडस्ट्री के मालिक मोहन सरुप बिदानी ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे आग लगने की घटना सामने आई है l किसी व्यक्ति ने उनके घर आकर आग संबंधी सूचित किया। वह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी बुलाई। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि मिल के बाहर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिससे चिंगारी निकली है और आग लगी है। उनका कहना है कि लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

    उधर, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी कांशीराम ने बताया कि आग ज्यादा भयानक होने के चलते पता चला कि अंदर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकल गया और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर मंगवानी पड़ी l जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।