Blog

  • पंजाब : ह’त्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : वेरका इलाके में कल मिली युवक के शव के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में काबू कर लिया। आरोपी मृतक के दोस्त ही थे और उसके साथ ही घूम रहे थे। कत्ल करने के बाद शव को खेतों में फेंक दिया था। जिसे आवारा म वेरका निवास हरमेस सिंह ने बताया कि उसका बेटा नवतेज सिंह, उम्र लगभग 18 वर्ष, रात 8:30 बजे घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं आया। वो लोग उसे ढूंढने गए लेकिन वे नहीं मिला। उनका बेटा पहले भी दोस्तों के घर रह लेता था इसीलिए उन्होंने सोचा की सुबह आ जाएगा। सुबह गुरुद्वारा नानकसर साहिब से घोषणा की गई कि खेतों के पास एक शव पड़ा है जिसे आवारा कुत्ते ने नोंचा है। जिस पर उन्होंने जाकर देखा तो यह शव उसके बेटे नवतेज सिंह का था। मामले की जांच के दौरान मुख्य थाना वेरका सब-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची।

    इस दौरान पिता ने बताया कि कल उनके बेटे नवतेज सिंह के साथ साहिल निवासी देबी वाला बाजार, मनजीत सिंह निवासी पट्टी हरदास दी वेरका, वीर सिंह निवासी पट्टी हरदास दी वेरका और तरूण सिंह उर्फ ​​बिल्लानिवासी बैक साइड गुरुद्वारा नानकसर, अमृतसर और 2/3 अन्य अज्ञात लड़के घूम रहे थे। उन्हें यकीन है कि उनके बेटे नवतेज सिंह की उनकी उपस्थिति में गुप्त रूप से मृत्यु हो गई है और उन्होंने घटना को छिपाने के लिए शव को खुर्द बुर्द करने के लिए फेंका है। पुलिस की ओर से मनप्रीत, वीर सिंह उर्फ ​​वंश और तरूण को गिरफ्तार कर लिया गया हैं और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • दर्दनाक हादसाः बसंत पंचमी के लिए पतंग लेकर जा रहे 2 नाबालिगों की मौ+त

    करनालः हरियाणा में किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण रूट डायवर्ट करने के पहले दिन करनाल के इंद्री-यमुनानगर रोड पर एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिगों की जान चली गई। अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो नाबालिगों को कुचल दिया और फरार हो गया। दोनों युवक पतंग लेकर आ रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों युवक बसंत पंचमी के लिए पतंग लेकर आये थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों नाबालिगों के शवों को कब्जे में लेकर करनाल के शवगृह में रखवा दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वार्ड नंबर 6 निवासी 16 वर्षीय वंश और वार्ड नंबर 2 निवासी 17 वर्षीय गर्व बाइक पर करनाल से इंद्री आ रहे थे। जैसे ही वे दोनों नोरता गांव के पास पहुंचे, तो ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क के बीच में गिर गई। जिसके बाद दोनों नाबालिग भी सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बच्चों को कुचल दिया। जिससे दोनों नाबालिगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये दोनों बसंत पंचमी के लिए पतंग खरीदने करनाल गए थे और करनाल से घर लौट रहे थे।

  • पंजाबः विजिलेंस के ASI की मौ+त

    लुधियानाः लाडोवाल में ट्रेन की चपेट में आने से देर रात विजिलेंस के एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि मनजीत सिंह डयूटी से वापस घर  रहे थे। अचानक किसी काम से वह लाडोवाल नजदीक रेलवे ट्रेक के पास पहुंच गए। रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट में वह आ गए। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जीआरपी पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। हालांकि किस ट्रेन की चपेट में आने से एएसआई की मौत हुई, इसके बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी बलराम राणा ने बताया कि घटना की जांच ASI हरप्रीत सिंह कर रहे है। बताया जा रहा है कि एएसआई का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार ने मारी महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 घायल

    गुरदासपुर : दीनानगर नेशनल हाईवे पर थाने से कुछ ही दूरी पर करेटा कार सवार युवकों ने पहले सड़क पर चल रही 2 महिलाओं को कुचला और उसके बाद एक निजी कॉलेज के पास खड़ी मारुति कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक महिला और सेना का जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिन्हें इलाज के लिए पठानकोट के मिलिट्री अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सड़क पर पैदल चल रही महिलाओं को करेटा कार ने टक्कर मारी थी, उनमें से एक महिला की मौत हो चुकी है। मृतक महिला का नाम किरण है, जो मूल रुप से नेपाल की रहने वाली है और दीनानगर की एक नर्सरी में काम करती थी।

     पुलिस ने करेटा कार से टक्कर मारने वाले 2 युवकों को हिरासत में ले लिया है और गाड़ी भी कब्जे में ले ली गई है। एसएचओ मंदीप संगोत्रा ने कहा कि 2 महिलाएं जो सड़क किनारे पैदल चल रही थी, कि पीछे से आई एक करेटा कार सवार युवकों ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में सड़क पर खड़ी मारुति कार में टक्कर मार दी। वहीं एक युवक- युवती कार में बैठकर किसी का इंतजार कर रहे थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि मारुति कार के परखच्चे उड़ गए। एयर बैग खुलने से करेटा कार सवार युवकों की जान बच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि मारुति कार सवार सेना के जवान को पठानकोट के मिलिट्री अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

  • जालंधर से चलने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, जाने मामला

    जालंधर : करीब 12 से ज्यादा ट्रेनें अगले 40 दिन यानी मार्च तक प्रभावित रहेंगी। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते यात्रियों को असुविधा होगी और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। वहीं रेलवे द्वारा जालंधर सिटी से होशियारपुर और होशियारपुर से जालंधर सिटी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04598 और 04597 को 14 फरवरी यानी आज से 24 मार्च तक रद्द करने का फैसला लिया गया है।

    प्रभावित ट्रेनें : जालंधर सिटी से दरभंगा 25 फरवरी तक प्रभावित रहेगी। 3, 10, 17, 24 मार्च को उक्त ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन से चलेगी। जालंधर सिटी से नई दिल्ली लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 14682, 2 मार्च से 25 मार्च तक अंबाला कैंट स्टेशन से चलेगी। होशियारपुर से आगरा कैंट 14 फरवरी से 24 मार्च तक लुधियाना स्टेशन से चलेगी। जालंधर सिटी से पठानकोट 14 फरवरी से 24 मार्च तक सुच्ची पिंड स्टेशन से रवाना होगी। जम्मू तवी 14 फरवरी से 24 मार्च तक वाया जालंधर सिटी, मुकेरियां, पठानकोट होते हुए चलेगी। अहमदाबाद से श्री माता वैष्णो देवी कटरा 18 से 25 फरवरी तक प्रभावित रहेगी। वहीं, उक्त ट्रेन 3, 10 और 17 मार्च को वाया जालंधर सिटी, मुकेरियां, पठानकोट होते हुए रवाना होगी।

  • पंजाबः इंटरनेट सेवा हुई बंद!

    इससे पहले हरियाणा के 7 जिलों में बंद हुई इंटरनेट सेवा

    चंडीगढ़ः किसानों के दिल्ली कूच के चलते जहां हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद कर दी गई हैं, वहीं बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार के आदेशों के बिना ही फतेहगढ़ साहिब जिले और कुछ अन्य इलाकों में भी मोबाइल और ब्रॉडबैंड कंपनियों द्वारा इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के 3 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जिसमें पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर जिला शामिल है। इन जिलों के शुतराणा, समाना, घनौर, देवीगढ़, बलवेरा, खनोरी, मूनक, लहरा, सुनाम, चंजली इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

    दरअसल, पंजाब के संगरूर के सुनाम और फतेहगढ़ साहिब से किसानों का कारवां दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। आंदोलन को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। ऐसे में अगर सरकार के आदेश पर इंटरनेट सेवाएं बंद नहीं की गईं तो फिर किसके आदेश पर मोबाइल और ब्रॉडबैंड कंपनियों ने इंटरनेट सेवाएं बंद की हैं?

  • चुनाव के लिए बीजेपी ने की उम्मीदवारों की सूची जारी 

    नई दिल्लीः भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को पार्टी ने मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा जाएंगे। भाजपा ने इस नई सूची में कुल 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। मध्य प्रदेश से माया नारोलिया को भी राज्यसभा भेजा जाएगा। इसके अलावा बंसीलाल गुर्जर को भी मौका मिला है। उमेश नाथ महाराज भी मध्य प्रदेश से ही राज्यसभा जाएंगे। बता दें कि भाजपा ने इस बार ज्यादातर राज्यसभा सांसदों को दोबारा मौका नहीं दिया है। अश्विनी वैष्णव और सुधांशु त्रिवेदी जैसे नेता ही अपवाद हैं।

    पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार जिन नए लोगों को मौका दिया जा रहा है, वे भले ही संसदीय राजनीति का अनुभव नहीं रखते, लेकिन लंबे अरसे से संगठन में योगदान देते रहे हैं। पार्टी की इसके पीछे यह रणनीति है कि ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को मौका मिले और पुराने स्थापित चेहरों को लोकसभा चुनाव में उतारा जाए, जिससे इलेक्शन में माहौल बने और कठिन सीटों को भी आसानी से जीता जा सके। भाजपा ने जिन पुराने लोगों को दोबारा मौका नहीं दिया है, उनमें बड़ा नाम बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में नारायण राणे जैसे दिग्गज नेता को भी मौका नहीं मिलने जा रहा।

    इस बार राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए गए नेताओं की बात करें तो बंसीलाल गुर्जर भाजपा के किसान मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह लंबे समय से संगठन की राजनीति करते रहे हैं। इसके अलावा उमेश नाथ महाराज संत हैं और उनके मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। अब बात लिस्ट में शामिल एकमात्र महिला चेहरे माया नारोलिया की करें तो वह प्रदेश के महिला मोर्चे की अध्यक्ष रही हैं और जाट समुदाय से आती हैं। यही नहीं वह मध्य प्रदेश के ही होशंगाबाद में नगर पालिका की अध्यक्ष भी रही हैं। उनका राजनीति में लंबा अनुभव है और संगठन के लिए खूब काम किया है। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्हें राज्यसभा भेजकर सम्मान दिया गया है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार कार की पेड़ से टक्कर, एक की मौ+त, 4 घायल

    लुधियानाः जगराओं में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कोठे पोना रोड पर स्थित पेट्रोल पंप मालिक की कार रायकोट से मलेरकोटला रोड पर गांव भैणी वडिंगा में हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार आगे से बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस हादसे दौरान एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान बंटी रानी निवासी जगराओं के रूप में हुई है। जब कि 10 साल बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रायकोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन एक की हालात नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने एक को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया, बाकी तीन को रायकोट अस्पताल में भर्ती कर लिया। घायलो में कृष्ण लाल, जोगिदरपाल काला मधुबाला के नाम शामिल है हादसा उस समय हुआ जब काला अन्य चार लोगो के साथ नाभा के पास स्थित शिंटा वाले डेरे से माथा टेककर वापिस जगराओं घर लौट रहे थे।

    इस दौरान कार चला रहे जोगिंदरपाल काला को अचानक झपकी आ गई जिसके बाद कार सीधे डाइवर साइड से पेड से जा टकराई इस दौरान सभी लोग घायल हो गए लेकिन देर रात को महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। इस सबंधी बात करते हुए एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि जोगिंदरपाल काला जगराओं में पेट्रोल पंप चलाता है। हादसे दौरान वह ही कार चला रहा था जिसको लुधियाना इलाज के लिये रेफर कर दिया वही शव का पोस्टमार्टम कर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही हादसे का पता चलते ही जगराओं से सभी के परिजन रायकोट व लुधियाना अस्पताल पहुंच गए।

  • कपूरथला : पेड़ से टकराई कार, एक की मौ’त, 2 घायल, देखें वीडियो

    कपूरथला : नडाला-बेगोवाल रोड पर सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में आई-20 कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में क्लीनर साइड बैठे एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है। जबकि कार चालक व पीछे बैठा एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल प्रवासी मजदूर गोलू निवासी मुंगेर हाल निवासी नडाला ने बताया कि वह अपने मामा रवि (30) निवासी किऊल खरोड़ जिला लखीसेर हाल निवासी नडाला के साथ मिलकर एलुमीनियम का काम करते हैं। वह नडाला निवासी सुरिंदर सिंह के साथ उसकी आई-20 कार पीबी-57-1900 में बैठकर नंगल लुबाणा व अन्य गांवों में पत्थर लगाने का काम देखकर वापस नडाला आ रहे थे।

    जब वह अड्डा मकसूदपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क के नीचे उतारकर पेड़ से टकरा गई। जिससे क्लीनर साइड बैठे उसके मामा रवि की मौत हो गई, जबकि वह तथा सुरिंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ASI बख्शीश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर नडाला में शवगृह में रखवा दिया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स में तैनात एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि कार चालक सुरिंदर सिंह व पीछे बैठे गोलू को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

  • स्विगी की ड्रेस पहन कर आए लुटेरों ने की वारदात, चाकू से किया हमला, देखें वीडियो

    पंचकूला : देर रात स्विगी फूड डिलीवरी की टी-शर्ट पहन आए लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार लुटेरे स्विगी फूड डिलीवरी की टीशर्ट पहनकर फूड देने के बहाने बेल बजाकर मां बेटे को घर से बाहर बुलाया। उसके बाद उनके ऊपर चाकुओं से हमला किया। पंचकूला के सेक्टर 4 के मकान नंबर 148 का है मामला। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि हमें कल रात 10 बजे एक फोन आया था कि एक घर में 4 अज्ञात युवक घुस गए है, उनके हाथ में चाकू है और जिन्होंने मां और बेटे को दोनों को घायल किया है।

    मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि मौके पर चाकू पड़े थे, उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। घायल हुए राहुल ने बताया कि वह अपनी मां के साथ घर में थे, इसी दौरान बेल बजी। जिसके बाद दरवाजा खोलने गए तो करीब 3 युवक स्विग्गी की ड्रेस में दरवाजे के पास खड़े थे, जो कि गेट से छलांग लगा कर घर के अंदर दाखिल हो गए। जिसके बाद उन तीनों युवकों ने मेरे ऊपर चाकू से वार किए, जैसी ही माँ चिल्लाते हुए दरवाजे से बाहर दाखिल हुई तो वहां शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद चारों लुटेरे वहां से मौके से फरार हो गए।