Blog

  • पंजाबः रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    अमृतसरः विजीलेंस ब्यूरो ने जिला अमृतसर में तैनात राजस्व पटवारी सुनील दत्त को रिश्वत लेते काबू किया है। सुनील के खि़लाफ़ 42,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुये स्टेट विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पटवारी सुनील दत्त के विरुद्ध यह कार्रवाई गांव जल्लोके, ज़िला अमृतसर निवासी गुरसाहब सिंह की शिकायत पर की गई है। गुरसाहब सिंह ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्यवाई के तहत पटवारी पर आरोप तय हुआ है।

    उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पटवारी ने उसकी ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के एवज में उससे 42,000 रुपए रिश्वत ली है। बता दें कि, विजीलेंस रेंज अमृतसर द्वारा शिकायत की पड़ताल के दौरान शिकायतकर्ता की तरफ से लगाए गए दोष सही पाए गए। इस रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पटवारी के खि़लाफ़ विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके पटवारी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में 6 की मौ+त, कई घायल, देखें वीडियो

    नेल्लोर: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के मुसुनुरु टोल प्लाजा पर एक लॉरी और बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात 2 बजे उस समय हुआ जब दो बैलों को लेकर श्रीकालहस्ती जा रहे एक ट्रक को लोहा ले जा रहे एक अन्य ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके टक्कर के बाद लोहा लदे ट्रक के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और दूसरी तरफ से आ रही एक निजी बस में टक्कर मार दी।

    वहीं कवाली डीएसपी वेंकटरमण ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि नेल्लोर जिले के मुसुनुरु टोल प्लाजा पर एक लॉरी और बस की टक्कर हो गई। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा हुआ था। यहां तिलक समारोह से लौटकर घर आ रहे कार सवारों की कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चों को हल्की चोटें आई।

    जानकारी के अनुसार, हादसे के शिकार लोग इटावा से तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। हादसा कानपुर देहात के सिकन्दरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास हुआ था। वहीं छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को एक ट्रक से एक अन्य मालवाहक वाहन की टक्कर हो जाने से कम से कम चार व्यक्तियों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर नैमेड थानाक्षेत्र में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिंगाचल गांव के समीप देर शाम हुआ।

  • ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਕੂਚ ਕਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਰਕਾਰ ਐਕਸ਼ਨ ਮੋਡ ‘ਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸੰਗਰੂਰ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਆਪਣੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ਉੱਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਬੀਤੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਧਰਨਾ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।  ਹੁਣ ਫਿਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ 13 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਜਾਣ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਰਿਆਣਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਪੱਬਾਂ ਭਾਰ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ।

    ਹਰਿਆਣਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਖਨੌਰੀ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਬੈਰੀਗੇਟ ਪੱਥਰ ਅਤੇ ਲੋਹੇ ਦੀ ਕੰਟੀਨਰ ਵੀ ਰੱਖ ਦਿੱਤੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਖਨੋਰੀ ਬਾਰਡਰ ਤੋਂ ਹਰਿਆਣੇ ਵੱਲ ਕੂਚ ਕਰਨਾ ਔਖਾ ਹੋਵੇਗਾ, ਪਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਲੰਬਾ ਸਮਾਂ ਬੀਤ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਜੋ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਸੀ, ਉਹਨਾਂ ਵਾਅਦਿਆਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੁਬਾਰਾ ਦਿੱਲੀ ਵੱਲ ਕੂਚ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਫਿਰ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। 

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਹਰਿਆਣੇ ਦੇ ਭਰੋਸੇਯੋਗ ਸੂਤਰਾਂ ਤੋਂ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਤੋਂ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਹਰਿਆਣਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਐਂਟਰੀ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦੇਵੇਗਾ ਕਿਉਂਕਿ ਹਰਿਆਣਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਦਿਨ ਪ੍ਰਤੀ ਦਿਨ ਚੌਕਸੀ ਵਧਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬੈਰੀਗੇਟਿੰਗ ਵੀ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਇਹ ਵੀ ਮਿਲੀ ਹੈ ਕਿ ਦਾਤਾ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਤੋਂ 8 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਅਗਲੇ ਪਾਸੇ  ਉਝਾਣਾ ਨਹਿਰ ਤੇ ਵੀ ਹਰਿਆਣਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਡੀ ਬੈਰੀਗੇਟਿੰਗ ਕਰਨਗੇ  ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹਾਲਾਤ ਨਾਲ ਅੱਗੇ ਨਾ ਜਾ ਸਕਣ ।

  • जालंधरः Kartar Bus चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरो को मारी टक्कर

    जालंधर, ENS: भोगपुर शहर के नजदीक करतार बस चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरो को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे भोगपुर के पास हुआ था। हादसे के दौरान बस में सवारियां बैठी हुई थी। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर के बाद ट्राली रोड पर पलट गई थी। जिसमें ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटे आई हैं। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। सूचना मिलते ही थाना भोगपुर की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को कब्जे में लिया है।

    बता दें कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हाईवे क्लियर करने के लिए क्रेन बुलवाई थी। करीब 1.30 घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे क्लियर किया गया। वहीं, जख्मी हुए ट्रैक्टर चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार घटना में किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं आई है। गनीमत रही कि बस को समय रहते ही कंट्रोल कर लिया गया था। वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

  • wedding ceremony में लड़का-लड़की पक्ष में चलीं कुर्सियां, हाथापाई कर एक-दूसरे को मारे लात-घूंसें, देखें वीडियो

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद में स्थित बुद्धू लाल धर्मशाला में एक शादी का रिसेप्शन चल रहा था। इस दौरान वर और वधू पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग कुर्सियां फेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं।

    इस घटना के वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं, साथ ही साथ एक दूसरे पर कुर्सियां भी चलाते दिख रहे हैं। इस दौरान एक पक्ष के युवक का सिर भी फट गया। वहीं बीच बचाव करने उतरीं महिलाओं को भी गंभीर चोटें आईं हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद रिसेप्शन समारोह का माहौल खराब हो गया।

    लोगों के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया और देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। इस घटना के बीच जमकर शोर शराबा होता रहा। मारपीट के दौरान टेंट, कुर्सियां और अन्य सामान अस्त व्यस्त हो गया। इस घटना के बारे में जैसे ही पुलिस को पता लगा तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ‘ਚ 6 ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ : ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਵੱਧ ਰਹੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਾਕੇਬੰਦੀਆਂ ਕਰਕੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਡੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵੱਖ ਵੱਖ ਮਾਮਲਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ 6 ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਮੁਖੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਤਿੰਨ ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ 30 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਕਾ, ਕੁਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਕਾਲਾ ਅਤੇ ਯਾਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਹੈਰੋਇਨ ਕਿਸ ਕਿਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਖਲਚੀਆਂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗੋਪੀ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ 2 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਤੇ ਹੁਣ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਭੂਮੀ ਨਾਮ ਦੇ ਬੰਦੇ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਭੂਮੀ ਕੋਲੌ ਸਾਢੇ 7 ਲੱਖ ਰੂਪਏ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਦੋ ਭਗੋੜੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਥਾਣਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਟੋਟਲ 6 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਲੈ ਕੇ ਹੋਰ ਵੀ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆਂ ਚ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਭਗੋੜੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਥਾਣਿਆਂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः दूध की सप्लाई हुई बंद, लोग हुए परेशान 

    जालंधर, ENS: वेरका दूध की सप्लाई बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार अभी भी नई सप्लाई जालंधर समेत आसपास के अन्य शहरों में नहीं जा रही है। फिलहाल ड्राइवर अपनी डिमांड को लेकर अड़े हुए हैं। दरअसल वेरका दूध की सप्लाई करने वाले गाड़ियों के ड्राइवरों ने हड़ताल शुरू की है जिसके चलते करीब 40 गाडियां वेरका मिल्क प्लांट के अंदर खड़ी कर दी गई है।

    ड्राइवरों का आरोप है कि करेट में लीक होने वाले दूध के पैकेट का सारा नुकसान उन पर थोपा जा रहा है। शुक्रवार शाम 7 बजे से ड्राइवरों ने हड़ताल शुरू कर रखी है जो अब भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार वेरका दूध की सप्लाई जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और फगवाड़ा सहित अन्य जगहों पर सप्लाई जाती थी, जोकि आज बंद रही। ड्राइवरों की गाड़ियां वेरका के अंदर ही खड़ी हैं और काम पूर्ण रूप से बंद पड़ा हुआ है।

  • पंजाबः पेड़ से लटकती मिली नौजवान की ला+श, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरहद नहर जोगानंद गांव के पास एक नौजवान की गली-सड़ी लाश पेड़ से लटकती हुई मिली है। इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना गांव वासियों पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंच पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे।

    जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि शव करीब 15 से 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः किसानों में भारी रोष, DC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर सड़कों पर फैंके किन्नू, देखें वीडियो

    फाजिल्काः अबोहर के विभिन्न बागबानों ने किसान यूनियनों के साथ मिलकर फाजिल्का के डीसी कार्यालय के बाहर देर रात्रि रोष प्रदर्शन किया। किसान दोपहर लगभग एक बजे गांव घल्लू से डीसी कार्यालय के लिए निकल पड़े थे, लेकिन रास्ते में ही प्रशासन ने बैरिकेट्स लगाकर उन्हें रोक लिया और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समस्याएं बताने के लिए कहा। लेकिन किसान देर शाम तक डीसी कार्यालय जाकर बातचीत करने पर अड़े रहे। जिसके बाद देर शाम तक किसान डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे और ट्रॉलियां पलटते हुए रोष प्रदर्शन किया।

    भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के अलावा अन्य किसान संगठनों द्वारा शुक्रवार को किन्नू के सही भाव न मिलने और खरीद न होने के रोष स्वरूप ट्रैक्टरों में भरकर किन्नू डीसी कार्यालय लाने और रोष प्रदर्शन करने का फैसला किया गया था। जिसके तहत लगभग 30 से 40 ट्रालियां घल्लु गांव की ओर से प्रशासनिक कांप्लेक्स के पास पहुंच रही थी। लेकिन रास्ते में ही प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से बातचीत करने का प्रयास किया। जिस पर किसानों ने रास्ते में धरना देकर रोष जताया, जबकि देर शाम तक किसान डीसी कार्यालय पहुंचे।

    इस दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने गोल चोक से लेकर संजीव सिनेमा चौक तक सभी ट्रॉलियों से किन्नू सड़क पर पलट दिया और उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के पदाधिकारी सुखबीर सिंह व तोता सिंह ने बताया कि अबोहर में सबसे ज्यादा किन्नू की फसल होती है। लेकिन इसके बावजूद किसानों को किन्नू का सही भाव नहीं मिल रहा।

    उन्होंने कहा कि किन्नू की खरीद 7-8 के हिसाब से की जा रही है, जबकि किसानों का कहना है कि कम से कम 10 से 11 रुपये खरीद होनी चाहिए। एक तरफ जहां उन्हें कम भाव मिल रहा है, दूसरी तरफ खरीद भी कम की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी यही मांग है कि उनका किन्नू पर्याप्त मात्रा में खरीदा जाए और उनका सही भाव मिले। इस मौके डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि किसानों की प्रशासन के साथ बातचीत करवा दी गई है और उन्हें लिखित रूप में 12 को एसडीएम अबोहर के साथ बैठक का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद किसान वहां से चले गए।

  • जालंधरः Main Highway को बंद करने का ऐलान 

    जालंधर, ENS: पंजाब ट्रक ऑप्रेटर यूनियन के पंजाब प्रधान हैप्पी संधू ने कहा कि गत दिनों हुई मीटिंग में कोर कमेटी ने फैसला किया है कि 14 फरवरी को जम्मू-दिल्ली हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास सड़क की दोनों साइडें बंद कर दी जाएंगी। इन्होंने पंजाब के किसान संगठनों तथा अन्य लोगों से इस संघर्ष में आरंभ किए गए संघर्ष में भाग लेने का आह्वान किया है ताकि ‘हिट एंड रन’ के नए कानून को रद्द करवाया जा सके।

    बैठक में बलबीर सिंह बिट्टू, जगजीत सिंह कंबोज, रजनीश शर्मा, जसवंत सिंह नूरमहल, जसवंत सिंह, गुरबचन सिंह, मंजीत सिंह सत्ता, हरदीप सिंह गोराया, टोची सरपंच, अमर सिंह सरपंच इत्यादि मौजूद थे। ‘हिट एंड रन’ उसे कहते है जब गाड़ी की टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो जाता है। इस मामलों में घायल शख्स को समय रहते अस्पताल पहुंचाने या प्राथमिक इलाज मिलने पर बचाया भी जा सकता है। IPC के पुराने कानून के मुताबिक हिट एंड रन केस में दो साल की सजा थी और जमानत भी मिल जाती थी।