GurdaspurPunjab की बेटी को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, देखें वीडियो

Punjab की बेटी को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर: सरकारी स्कूलों में 8वीं और 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले के 12 बच्चों को 16 जुलाई को पंजाब राजभवन में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बच्चों को राजभवन तक लाने और ले जाने की जिम्मेदारी उप जिला शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी को दी गई है। आठवीं कक्षा में 600 में से 592 अंकों के साथ आठवां स्थान हासिल करने वाली पल्लवी अठवी कक्षा में जिले में मेरिट हासिल करने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों में शामिल है। जिन्हें 16 जुलाई को राजभवन में राज्य के राज्यपाल से सम्मान मिलेगा। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरदासपुर में पढ़ने वाली पल्लवी एक साधारण परिवार से हैं और उनके पिता दर्जी का काम करते हैं।

संसाधनों की कमी के बावजूद अपनी मेहनत की बदौलत शिक्षा के क्षेत्र में एक मुकाम हासिल करने वाली पल्लवी राज्यपाल द्वारा दिए जा रहे सम्मान को अपनी मेहनत का फल मानती है और कड़ी मेहनत कर शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करने का हौसला भी रखती हैं। पल्लवी ने बताया कि उसने आठवीं कक्षा में जिले में आठवां रैंक हासिल किया है और वह जिले के आठवीं और दसवीं कक्षा के 12 बच्चों में शामिल है, जिन्हें 16 जुलाई को राज्य के महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

जिन्हें शिक्षा कार्यालय की देखरेख एवं व्यवस्था में चंडीगढ़ राजभवन ले जाया जा रहा है। उसने यह मुकाम कड़ी मेहनत के दम पर हासिल किया है और स्कूल के अलावा वह घर पर भी समय मिलने पर पढ़ाई करना पसंद करती हैं। वहीं, पल्लवी के पिता रतन लाल ने बताया कि उनके तीन बच्चे है। पल्लवी दो लड़कियों में से छोटी है और वह बहुत सम्मानित महसूस कर रही है कि उसे पंजाब के माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के इस कदम की सराहना भी की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...