Himachal254 सड़क परियोजनाओं के लिए 2372.59 करोड रुपए मंजूर करने पर प्रधानमंत्री...

254 सड़क परियोजनाओं के लिए 2372.59 करोड रुपए मंजूर करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार: सतपाल सिंह सत्ती 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2700 किलोमीटर की 254 सड़क परियोजनाओं के लिए 2372.59 करोड रुपए मंजूर करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास को निरंतर आगे ले जाने के लिए केंद्र सरकार ने सदैव भरपूर योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के साथ अपने लगाव को एक बार फिर साबित करते हुए सड़क परियोजनाओं के लिए बड़ी राशि मंजूर की है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चल रहे तबाही के मंजर पर केंद्र सरकार पूरी नजर रखे हुए हैं और केंद्र को पता है कि इस स्थिति से कैसे हिमाचल प्रदेश को उबार कर बाहर लाना है। हालांकि उन्होंने कहा कि आपदा की इस स्थिति में प्रदेश भाजपा प्रदेश सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है लेकिन प्रदेश सरकार इन परिस्थितियों में प्रदेश की जनता के पैमाने पर खरी उतरने में नाकाम रही। जबकि केंद्र ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए हिमाचल प्रदेश को एक बार फिर बाद पैकेज प्रदान कर अपनी कर्तव्य परायणता का परिचय दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...