बड़ी लापरवाहीः मरीज को Expire Glucose चढ़ाने को लेकर हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरकारी अस्पताल लोहिया में मरीज को एक्सपायरी ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही थी। जिसको लेकर जमकर विवाद हो गया। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि उसकी बहू अस्पताल में भर्ती है। जहां मरीज के परिजनों द्वारा बहू को एक्सपायर ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने को लेकर हंगामा किया गया। महिला का कहना है कि घटना को लेकर आधा घंटा हो गया, लेकिन कोई स्टाफ उनके पास नहीं आया है।

महिला का आरोप है कि बोतल पर 4/2025 की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है, जिसकी परिजनों द्वारा तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि एक्सापायरी बोतल लगाने से मरीज की हालत बिगड़ गई। जब परिजनों ने दूसरी बोतल को उठाकर देखा तो वह ग्लूकोज की बोतल एक्सपायर थी और वह एक माह पूर्व की एक्सपायर हो चुकी थी।

लोगों का कहना है कि अस्पताल लोहिया में आए दिन सीएमएस अशोक प्रियदर्शी की लापरवाही से कारनामे सामने आ रहे है। उनका कहना हैकि सीएमएस की लापरवाही मरीज के जीवन पर भारी पड़ सकती है। वहीं अन्य वीडियो परिजनों से स्टाफ ने एक्सपायर ग्लूकोज की बोतल छीन ली। जिसके बाद परिजनों ने एक्सपायर ग्लूकोज की बोतल मांगनी चाही, लेकिन उन्होंने वापिस नहीं की। हालांकि इस दौरान स्टाफ एक-दूसरे से बात करता रहा कि एक्सपायर बोतल कैसे आ गई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...