Breaking NewsGujarat Election Live: 7वीं बार जीत के करीब बीजेपी, इस दिन होगा...

Gujarat Election Live: 7वीं बार जीत के करीब बीजेपी, इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

गांधीनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है और भारतीय जनत पार्टी सातवीं बार जीत हासिल करती दिख रही है। अब तक के चुनाव परिणाम के मुताबिक भाजपा को गुजरात में बहुमत मिल गया है और पार्टी अब सरकार के गठन की कवायद में जुट गई है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने ऐलान किया है कि गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा और भूपेंद्र भाई पटेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा कि 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। किस पार्टी को विपक्ष मानते हैं के जवाब में सीआर पाटिल ने कहा कि हम कांग्रेस को ही विपक्ष मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सोचना चाहिए कि वो राष्ट्रीय पाट्री थी, वो खत्म हो रही है। आम आमदी पार्टी का यहां कुछ था नहीं। उनकी तरफ से इस तरह के वादे किए गए, जो जमीन पर नहीं उतर सकते हैं। बता दें कि यह शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर हैलीपैड ग्रांउंड पर होगा।

वहीं, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है। उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का जीत बताया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...