Chandigarhराघव चड्ढा की शादी में पहुंचे हरभजन सिंह, देखें वीडियो

राघव चड्ढा की शादी में पहुंचे हरभजन सिंह, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज शादी के बंधन में बध जाएंगे। वह उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे। वहीं शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता पहुंची है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 20 सितंबर को सूफी नाइट रखी थी। उसमें भी पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह पार्टी में शामिल हुए थे। उनके अलावा, परिणीति की आंटी और प्रियंका चोपड़ा की मां मधू चोपड़ा को भी राघव के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

वहीं इस शादी से पहले ही पंजाब में सियासत गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शादी में पंजाब पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। हरसिमरत ने ट्वीट किया-शादी अरविंद केजरीवाल के चहेते की है लेकिन उनकी सेवा में पंजाब के सीएम भगवंत मान के सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी, बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर को लगाया गया है। वाह! इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पंजाब के गवर्नर सही पूछ रहे हैं कि पंजाब के रुपये कहां हैं। पिछले 18 महीनों में लिए गए 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज खर्च किए जा चुके हैं।  

कड़ी सुरक्षा में शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी उदयपुर पहुंच गए हैं। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अभिनेत्री भाग्यश्री समारोह में पहुंचे हैं। शादी के लिए पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

शनिवार सुबह चूड़ा सेरेमनी हुई। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। इसके बाद मेहमानों के सम्मान में दोपहर का भोजन आयोजित किया गया जबकि रात को 90 के दशक की थीम पार्टी की भी योजना बनाई गई है। इसमें राघव और परिणीति के परिजन भी शामिल हुए। यह जोड़ा अपनी रिस्पेशन पार्टी चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित करेगा। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इनका कार्ड वायरल हुआ था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...