Hardik Pandya ने तोड़ा Virat Kohli का रिकॉर्ड, बने नंबर-1 खिलाड़ी

नई दिल्ली: भारत ओर बांगलादेश के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने बांगलादेश को करारी हार दी है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पहले टी20 मैच में धमाकेदार अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश ने भारत को जीतने के लिए 128 रनों का टारगेट दिया, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया। भारतीय टीम के लिए वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और नीतिश रेड्डी ने कमाल का प्रदर्शन किया।

हार्दिक पांड्या ने तोड़ा रिकॉर्ड

इस मैच में हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के लिए 16 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने तस्कीन अहमद के ओवर में छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। हार्दिक ने अभी तक T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 बार छक्का जड़कर टीम इंडिया को जिताया है। जिससे उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर पहले नंबर पर आ गए हैं। वह छक्का जड़कर सबसे ज्यादा बार T20I मैच जिताने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत भी मौजूद हैं। इन दोनों ही प्लेयर्स ने तीन-तीन बार सिक्सर लगाकर T20I मैच जिताया है।

गेंदबाज़ी में भी किया अच्छा प्रदर्शन

अपनी बल्लेबाजी से देश को जीत दिलाने वाले हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इसके अलावा वह फील्डिंग में भी पीछे नहीं रहे है।

हार्दिक पांड्या का करियर

हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम के लिए 2016 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने अभी तक कुल 103 T20I मैचों में 87 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा 1562 रन भी बनाए हैं। भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 84 विकेट और टेस्ट में 17 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...