हरोली पुलिस की मुहिम पुलिस की पाठशाला पहुंची सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाथू

थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने बाथू स्कूल के वच्चों को किया जागरूक


ऊना/ सुशील पंडित: सरकार व जिला पुलिस के साथ साथ नशे के खिलाफ हरोली पुलिस की जंग लगातार जारी है । हरोली क्षेत्र पंजाब के साथ सटा होने के कारण स्मगलरों व नशेडियों के निशाने पर भी रहता है परंतु हरोली पुलिस भी लगातार सजग होकर कर्मठता से नशे के खिलाफ अभियान छेडे हुए है । इसी कडी मे नशे के व्यापारियों को पकड़ने के साथ साथ स्कूली बच्चों व कालेज तथा आईटीआई के बच्चों को नशे के खिलाफ शिक्षित करने का जिम्मा भी हरोली पुलिस वखूवी निभा रही है।


इसी कडी में आज पुलिस थाना हरोली की टीम थाना प्रभारी सुनील संख्यान के नेतृत्व में सीनियर सकेंडरी स्कूल बाथू पहुंची व पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों , ट्रैफिक रूल्स तथा साईबर क्राईम से बचने के तरीकों का पाठ पढ़ाया । इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक वर्ग , व स्कूल के विधार्थी मौजूद रहे । थाना प्रभारी ने वच्चों को बताया कि कैसै इस उम्र में जिज्ञासा वश या दोस्तों के बोलने पर या डिप्रैशन में आकर युवा नशे की चपेट मे आ रहा है । कैसै नया नशा चिट्टा अपनी पहुंच हर क्षेत्र तक पहुंचा रहा है व हमें कैसे इस नशे से बचना है । चिट्टे को तो थाना प्रभारी ने नशा नही मौत की संज्ञा दी । हरोली पुलिस लगातार स्कूल व कालेजों मे जाकर युवा शक्ति को नशे से बचाने के मकसद से शिक्षित कर रही है जिसमें  जनता का भी सहयोग मिल रहा है । बाथू स्कूल में 7 दिन का एनएसएस कैंप भी चला हुआ है जिसमें एनएसएस के विधार्थियो को भी थाना प्रभारी ने जागरूक किया । बच्चों को बताया गया कि ट्रैफिक नियम क्यों आवशयक हैं व क्यों हमें ट्रैफिक नियमों की पालना करनी है । हैलमेट का विशेष महत्व क्यों हो जाता है तथा क्यों विना हेलमेट चलना मौत को दावत देने जैसा है । थाना प्रभारी ने यह भी समझाया कि किस तरह साईबर क्रिमिनल लोगों को अपना शिकार वना रहे है व मोबाईल के प्रभाव व दुष्प्रभाव क्या है ।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...