Himachalबिना नंबर तथा फटे हुए साइलेंसरों वाले बाइक चालकों पर हरोली पुलिस...

बिना नंबर तथा फटे हुए साइलेंसरों वाले बाइक चालकों पर हरोली पुलिस ने कसा शिकंजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
तीन बाईकों के उतारे साइलेंसर पांच बिना नंबर प्लेट बाइक चालकों को सिखाया सबक ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस ने अब अगले दो महीने के लिए एक नया अभियान चलाया है जिसमें बिना नंबर वाली किसी भी गाड़ी को क्षेत्र में घूमने नहीं दिया जाएगा तथा जो बुलेट चालक बुलेट पटाखा /फट्टे साइलेंसर प्रयोग करते हैं उनके साइलेंसर खुलवाए जाएंगे और अगर कोई कानून की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी  अमल में लाई जाएगी । इसी कड़ी के तहत आज थाना प्रभारी सुनील सांख्यान अपनी टीम सहित कांगड़,  सलोह भदसाली , घालूवाल के क्षेत्र में पूरा दिन पेट्रोलिंग पर रहे और जो भी गाड़ियां बिना नंबर तथा जो भी बुलेट फटे हुए साइलेंसर प्रयोग करते मिले उन सबको बारी-बारी सबक सिखाया । कुछ  चालकों ने फटे हुए साइलेंसर खुद खोलकर पुलिस के पास जमा करवा दिए तथा कुछ ने चालान भरकर अपनी जान बचाई । बिना नंबर बाइकों को पुलिस थाना में ले गई , जहां पर उनका कानून अनुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रायः देखने में आया है कि हरोली क्षेत्र पंजाब से सटा होने के कारण अपराधियों के टारगेट पर रहता है और अक्सर अपराधी यहां आकर वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं अभी तक की घटनाओं को अगर ध्यान से लें तो ज्यादातर इन घटनाओं में जो भी बाइक  प्रयोग की गई हैं वह सभी बिना नंबर पाई गई है। इसलिए अब सभी पंचायतों के साथ मिलकर यह निर्णय लिया गया है कि बिना नंबर बाइक तथा बिना नंबर किसी भी गाड़ी को क्षेत्र में घूमने नहीं दिया जाएगा । सभी रेहड़ी फड़ी वाले व्यक्तियों को थाने में तथा संबंधित पंचायत में रजिस्टर करवाया जाएगा । हरोली क्षेत्र की जनता से भी अपील की गई है कि बिना नंबर की बाइक/ गाड़ी कोई भी प्रयोग न करे तथा कोई भी व्यक्ति या युवक अपने किसी बुलेट में पटाका साइलेंसर का प्रयोग ना करें नहीं तो शरारती तत्वों को अच्छे से सबक सिखाया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...