ऊना/ सुशील पंडित : थाना हरोली पुलिस ने 6.45 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल मोहिन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए गांव गोन्दपुर बुल्ला में पहुंचे तो उन्होंने रैन शेल्टर के पीछे एक युवक को कांपते हुए पाया । जब पुलिस पार्टी उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो वह घबरा गया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 6.45 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ । आरोपित युवक की पहचान उपविंदर सिंह उर्फ बिक्की निवासी भड़ियारा तह0 हरोली जिला ऊना का स्थाई निवासी है । पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
