Nationalहरतालिका तीज की धूम, महिलाओं के हाथों में रचने लगी मेंहदी, जानें...

हरतालिका तीज की धूम, महिलाओं के हाथों में रचने लगी मेंहदी, जानें क्यों मनाया जाता है ये त्यौहार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटना। भारतीय महिलाओं के श्रृंगार में मेंहदी का अपना खास स्थान है। हरतालिका तीज के मौके पर भारतीय महिलाएं एक सप्ताह पहले से अपने सोलह श्रृंगार की तैयारी शुरू कर देती हैं। ऐसे में तीज के पहले मेंहदी बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। इस वर्ष हरतालिका तीज छह सितंबर को मनाया जाएगा, जिसको लेकर महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में मेंहदी बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई। ऐसी मान्यता है कि तीज में मेंहदी लगाने से पतियों की उम्र बढ़ती है। आम तौर पर कहा जाता है कि जिसकी मेंहदी जितनी रंग लाती है, उसको उतना ही अपने पति और ससुराल का प्रेम मिलता है।

Hartalika Teej 2024 women started making different designs of mehendi on their hands check latest designs | Hartalika Teej 2024: बिहार में हरतालिका तीज की दिखने लगी धूम, महिलाओं के हाथों में

ऐसे तो सावन महीने से ही पटना के बाजारों में मेंहदी के छोटे से बड़े दुकानों में लड़कियों और महिलाओं की भीड़ लगी रहती है, लेकिन हरतालिका तीज के दौरान तो यह भीड़ काफी बढ़ जाती है। तीज के दौरान कोई भी ऐसा मार्केट कॉम्प्लेक्स नहीं होता जहां मेंहदी वाले नहीं होते। इन मेंहदी लगाने वालों के डिजाइन के अनुसार अपने रेट हैं। आम तौर पर महिलाएं 200 से लेकर 800 रुपए तक मेंहदी लगवा रही हैं।

चुन्नी लाल मेगा मार्ट के बाहर मेंहदी लगाने वाले रमेश ने आईएएनएस को बताया कि यहां हर उम्र की महिलाएं मेंहदी लगवाने आ रही हैं। वो विभिन्न डिजाइन में राजस्थानी, अरेबिक, बॉम्बे गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक मेंहदी लगवाती हैं। पिछले वर्ष की तुलना में मेंहदी लगवाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है।

Hartalika Teej 2020 : पूरे देश में आज हरतालिका तीज की धूम, जानें कैसे पार्वती जी को मिला था सुहाग का वरदान
मेंहदी लगाने वाली सोनाक्षी कहती हैं कि लड़कियां भी हाथों में मेंहदी लगाने में पीछे नहीं रहती। उन्होंने बताया कि लड़कियां बेल डिजाइन, अरेबिक, बैंगल डिजाइन, चूड़ी डिजाइन ज्यादा पसंद कर रही हैं। जबकि, महिलाएं राजस्थानी और दुल्हन डिजाइन को पसंद कर रही हैं।

दुकानदार बताते हैं कि एक अनुमान के मुताबिक हरतालिका तीज में ग्राहकों की संख्या अन्य दिनों से चार गुनी बढ़ जाती है, इस कारण हमलोग भी कारीगरों की संख्या में इजाफा करते हैं। तीज के एक सप्ताह पहले से मेंहदी लगवाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ जाती और तीज की पूर्व संध्या पर ये और ज्यादा हो जाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...