HaryanaHaryana News: Digital Arrest करके 2.78 करोड़ की ठगी के मामले में...

Haryana News: Digital Arrest करके 2.78 करोड़ की ठगी के मामले में 3 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोपी Payment Bank के कर्मी

अंबालाः मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि आरोपी नेपाल बॉर्डर पार करने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें घेरकर दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी पेमेंट बैंक के कर्मचारी हैं और 21 बैंक आईडी का इस्तेमाल कर ठगी के पैसे को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करते थे। पुलिस ने आरोपियों से 24 लाख रुपये की नकदी बरामद की है, जबकि 15 लाख रुपये अलग-अलग खातों में फ्रीज कर दिए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है। साइबर ठगों ने अंबाला कैंट के पालम विहार निवासी बुजुर्ग रामलुयाया सेतिया और उनकी पत्नी को निशाना बनाया। ठगों ने खुद को मुंबई के अंधेरी थाना का इंस्पेक्टर बताकर दंपति को डराया और उनके नाम को 497 करोड़ रुपये के हवाला मनी मामले से जोड़ा। इसके बाद एक सप्ताह तक दंपति को उनके घर में ही डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने पहले चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस साइबर ठगी के नेटवर्क को और गहराई से खंगालना शुरू कर दिया है। डीएसपी रजत गुलिया ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनजान कॉल्स या मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर दें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...