Haryana News: तस्करों को पकड़ने गए वन कर्मियों को कुचलने का किया प्रयास, देखें वीडियो

पिंजौरः एचएमटी क्षेत्र में अवैध रूप से काटे गए 21 खैर के पेड़ों को गाड़ी में लोड कर ले जा रहे तस्करों को रेंज कर्मियों ने पकड़ा है। इस दौरान भागते वक्त तस्करों ने रेंजरों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। रेंज कर्मियों ने जंगल की तरफ छलांग लगाकर जान बचाई जिसके बाद टीम ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग को काफी समय से पिंजौर के एचएमटी क्षेत्र से खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायतें मिल रही थीं जिसको लेकर पिंजौर रेंज की टीम द्वारा एचएमटी क्षेत्र में गश्त करनी शुरू कर दी गई थी। तभी कालका रेंज के स्टाफ को सूचना मिली कि एक पिकअप एचएमटी क्षेत्र में आई है और शनिवार की रात्रि को काटे गए खैर के पेड़ों को गाड़ी में लोड कर रही है।

मौके पर कालका व पिंजौर का स्टाफ दीपक कुमार वनरक्षक, बसंत कुमार वनरक्षक, तेजवीर वन दरोगा व अनिल कुमार वन दरोगा ने चुपके से गाड़ी के पास जाकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की। स्टाफ की टीम को देखकर चोरों ने पेड़ों को लोड करना छोड़कर गाड़ी को भगाने व कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की जिससे वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल की तरफ छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। दोनों तरफ से दोनों रेंजरों की गाड़ियों द्वारा पिकअप गाड़ी को लॉक कर दिया गया जिससे खैर चोर गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए जोकि लगभग 6 से 7 लोग थे। वन कर्मियों ने इस घटनाक्रम की मौके पर पिंजौर थाना में सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तो उसमें 21 वृक्ष खैर के कटे हुए पेड़ पाए गए जिसके लट्ठे गाड़ी के पास व गाड़ी के अंदर पड़े हुए मिले।

मौके पर उपस्थित वन विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन से सरकारी कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने व खैरों की अवैध कटाई के जुर्म में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के अपील की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...