Haryana News: हाई अलर्ट को लेकर DC का आया बयान, देखें वीडियो

पंचकूलाः आपात स्थिति के मद्देनजर पंचकूला जिला हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर मोनिका गुप्ता ने कहा कि जिला पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालात को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील गई है। इस संबंध में उन्होंने जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि हमें अपने जिले को सुरक्षित रखने के लिए मिलकर काम करना हैं। डीसी ने कहा कि बीती रात पंचकूला में अचानक ब्लैकआउट का अलर्ट आने के बाद जिला में ब्लैकआउट रखा गया। ऐसे में हो सकता है कि आज कोई अलर्ट आ जाए। पंचकूला वासियों से अनुरोध किया कि आज सभी जिलावासी एहतियातन स्वयं ही ब्लैकआउट रखे और सभी अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहे। उन्होंने अपील की कि अपने घरों की सभी बतियां बंद रखें और आवश्यक काम होने की स्थिति में ही घर से निकले।

मार्केट एसोसिएशनों से अपील की है कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों की डिस्पले बोर्ड की लाईट बंद रखें और अपने प्रतिष्ठानों की कोई भी लाईट जलती ना छोड़े। दुकानदारों से अनुरोध किया कि आज एहतियातन ब्लैकआउट की स्थिति रखें और 7 बजे मार्केट बंद कर दें। जिनके यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए वे अपने सीसीटीवी कैमरे ऑफ करके जाए। कैमरा बंद करने से ब्लैकआउट ज्यादा प्रभावी होगा। काॅमन पार्किंग एरिया की लाईटे भी बंद रखे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर बिजली नहीं काटी जाएगी, यह आमजन से अपील है कि वे ब्लैकआउट में पूरा सहयोग करे।

वहीं सरकारी मुख्यालयों व कार्यालयों में कोई भी लाईट रात के समय जलती ना रहे। संबंधित विभागों के अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालयों की सभी लाईटें बंद हो। डीसी ने बताया कि ब्लैकआउट का अलर्ट आने की स्थित में लोगों को सूचित करने के लिए क्षेत्रनुसार टीमों का गठन किया गया है ताकि अलर्ट की सूचना लोगों तक समय पर पंहुचे और सभी जिलावासी सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट का अलर्ट अचानक आने की स्थिति में साइरन और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सूचित किया जाएगा, इसके लिए अलग से टीमें गठित की गई है। उन्होंने कहा कि आज एहतियात के तौर पर पूरे जिले में 7 बजे से ब्लैकआउट रखा जाएगा।

अभी तक जिला पूरी तरह सुरक्षित है। कर्फ्यू लगाने जैसी अभी कोई स्थिति नहीं है। सभी गतिविधियां सावधानी के तहत सुरक्षा के लिए की जा रही है, लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा जारी की जाने वाली सूचनाओं का पालन करें व किसी किस्म की अफवाह पर ध्यान ना दें। केवल जिला प्रशासन द्वारा प्रेषित संदेश पर ही यकिन करें। ऐसे समय में बहुत अफवाह फैलती है, इसलिए किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। सूचनाओं के लिए जिला प्रशासन के सोशल मीडिया हैंडल के अलावा जिला प्रशासन द्वारा व्हट्सअप पर बनाए गए सिविल सोसायटी ग्रुप में डाली गई सूचनाओं पर ही यकिन करें।

इस ग्रुप में सभी पार्षदों, सरपंचों आदि प्रमुख लोगों को शामिल किया जा रहा है ताकि लोगों तक सही और सटिक सूचना पंहुचे। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक स्थिति गंभीर है तब तक सोलर लाईटों को बंद ही रखा जाएगा। हमने संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया है। स्वास्थ्य एवं अग्निशवन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त हिमांद्री कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश विश्वजीत, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ कुलदीप सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ मानव मलिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img