Haryana News: मातम में बदली खुशियां, हाइवे पर ट्रक और कार की टक्कर में 2 की मौत, देखें वीडियो

एक दिन पहले शुभम बना था जुड़वा बच्चों का पिता

पंचकूलाः सूरजपुर के नजदीक कालका-शिमला हाईवे पर एक कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। जहां हिमाचल नंबर की बोलेरो गाड़ी और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार 3 लोग हिमाचल के परमाणु से पंचकूला होते हुए राजपुरा पंजाब जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बोलेरो गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दीपक और बिन्नी नाम के व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजेश कुमार नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार शुभम एक दिन पहले ही पिता बना था। उसकी पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। शुभम की पत्नी राजपुरा में अपने मायके में है। शुभम अपने दोस्तों के साथ पत्नी और बच्चों से मिलने राजपुरा जा रहा था। तीनों युवक कार में सवार होकर राजपुरा के लिए जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया। वहीं जांच अधिकारी संदीप मोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति के बयान दर्ज किए जा रहे है। घायलों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।  

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...