HaryanaHaryana News: पुलिस ने Honey Trap आरोपी महिला की रुकवाई Press Conference,...

Haryana News: पुलिस ने Honey Trap आरोपी महिला की रुकवाई Press Conference, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: हिमाचल पुलिस ने हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ रेप केस दर्ज किया था। इस मामले में उस समय ट्विस्ट आ गया था। जब हरियाना पुलिस ने सिंगर रॉकी मित्तल की शिकायत पर दो महिलाओं सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ फिरौती और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया था।

आज इस मामले मे आरोपी महिला ने निजी होटल मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रुकवा दिया। युवती वकील के साथ पंचकूला मीडिया को संबोधित करने पहुंची थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पास प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति नहीं है। मित्तल ने युवती समेत अन्य के खिलाफ हनीट्रैप का केस दर्ज कराया हुआ है और युवती जमानत पर है। जिसके बाद पुलिस और युवती दोनों होटल के बाहर से चले गए।

भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दर्ज गैंगरेप केस को कसौली कोर्ट पहले ही खारिज कर चुकी है। पुलिस ने इस मामले में सबूत न मिलने पर क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। हालांकि युवती ने इस फैसले को सोलन कोर्ट में चुनौती दी है।

यह है मामला

हिमाचल पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और हरियाणवी गायक रॉकी मित्तल पर रेप का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद गायक रॉकी मित्तल ने पंचकूला पुलिस को शिकायत दी थी कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली पर रेप का झूठा मामला दर्ज करवाने के लिए कुछ लोगो द्वारा फोन किया गया था।

जब उसने ऐसा करने से मना किया, तो उसे धमकी दी गई कि अगर आरोपियों की मोहनलाल बडोली से मीटिंग कराकर सेटिंग नहीं करवाई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रॉकी मित्तल ने अपनी दी शिकायत में बताया था कि कसौली रेप मामले में अमित बिंदल इस प्लान का मास्टरमाइंड था और समझौता करवाने की एवज में एक अन्य महिला आरोपी ने 50 लाख रुपए की मांग भी की गई थी।

इस मामले में क्राइम ब्रांच 19 की पुलिस को फिरौती मांगने को लेकर रॉकी मित्तल से शिकायत मिली थी जिसके बाद इस मामले में अमित बिंदल और एक अन्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...