Blog

  • Punjab: NEET पेपर लीक मामले में हाथ में M-Seal पैकेट पकड़े दिखे AAP सांसद चब्वेवाल

    होशियारपुरः NEET पेपर लीक का मामला लगातार गरमा रहा है। वहीं होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने नीट घोटाले पर मोदी सरकार का विरोध किया है। चब्‍बेवाल ने एम-सील पैकेट दिखा कर पेपर लीक मामले में मोदी सरकार पर कटाक्ष किया। साथ ही उन्‍होंने UGC NET, NEET व अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकने के लिए सरकार द्वारा मजबूत कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस और आप ने मोदी सरकार का विरोध किया है।

    कांग्रेस ने परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकने का जोर दिया है। वहीं पार्टी ने कहा कि इससे छात्रों का भविष्‍य दांव पर लगा हुआ है। ऐसे घोटालों पर सख्‍ती से जांच होनी चाहिए। साथ ही ये सुन‍िश्चित भी किया जाना चाहिए कि भविष्‍य में इस तरह के घोटाले न हो पाएं।

  • पगड़ी पहन कर Golden Temple पहुंचे BJP CM, देखें वीडियो

    जालंधर उप चुनाव के लिए करेंगे प्रचार

    अमृतसरः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हेलिकॉप्टर से अमृतसर पहुंचे। भाजपा सीएम का यह राजनैतिक दौरा है। बताय जा रहा है कि वह आज शाम जालंधर वेस्ट के चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगे। नायब सैनी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेक पानी के मुद्दे पर पंजाब को बड़ा भाई करार दिया और छोटे भाई होने के नाते पानी पिलाने का आग्रह किया है। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा पंजाब से अलग नहीं है। हम एक ही हैं, परिस्थितियां अलग हो जाती हैं। पहले सूबा बडा था और विकास की गति जो बनती है, वे बन नहीं पाती। इस कारण पंजाब से हरियाणा बना। हम पंजाब के छोटे भाई हैं। हम आग्रह करते रहे हैं, बड़े भाई का फर्ज है, छोटे भाई को पानी पिलाना। हम बड़े भाई से आग्रह ही कर सकते हैं। हरियाणा की बहुत ज्यादा भूमि उस पानी का इंतजार कर रही है। पंजाब बड़े भाई के नेता, छोटे भाई को निराश नहीं करेगा। ये एक ही घर है,दो घर नहीं है। बड़ा भाई अवश्य देगा, पूर्ण विश्वास है। ये गुरु नानक देव जी की ही वाणि है- नाम जपो, कीरत करो, वंड छको। पंजाब छोटे भाई को निराश नहीं करेगा। दुश्यंत चौटाला के बयान, भाजपा के गठबंधन से नुकसान हुआ, पर सीएम सैनी बोले कि ये राजनीति है। जब गठजोड़ होना था तो उन्हें सब अच्छा लग रहा था, अब जब गठबंधन टूट रहा है तो उन्हें बुरा लग रहा है। इसके साथ ही सीएम सैनी ने कहा कि गुरुओं के चरणों में हमारे हरियाणा के विकास की कामना करता हूं। हर व्यक्ति स्वस्थ हो, आगे बढ़े, ऐसी कामना मैने यहां की है। सभी को मैं इस भूमि से शुभकामनाएं भी देता हूं। आज अच्छा लगा कि हमने इस धरती पर शीश निवाया है। नायब सैनी सबसे पहले डेरा ब्यास पहुंचे। जहां उन्होंने डेरा मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इतना ही नहीं, उन्होंने डेरे को चलाने की मैनेजमेंट को भी समझा। इसके बाद वे सीधा अमृतसर पहुंचे। अमृतसर गोल्डन टेंपल पहुंच मुख्यमंत्री सैनी ने पगड़ी पहनी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और अपने पंजाब दौरे को लेकर कोई बातचीत नहीं की। गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद गुरिंदर सिंह ढिल्लों दुर्ग्याणा मंदिर और श्री राम तीर्थ के रवाना हो गए। इसी बीच वे कुछ समय भाजपा कार्यालय खन्ना समारक भी रुकेंगे, जहां वे सीनियर भाजपा नेताओं से बातचीत भी करेंगे। अमृतसर दौरा पूरा करने के बाद वे शाम जालंधर के लिए रवाना हो जाएंगे।
  • Jalandhar पहुंची Bibi Jagir Kaur ने फिर Sukhbir Badal पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट विधानसभा उप चुनाव 10 जुलाई को होने जा रहे है। इस उप चुनाव को लेकर जहां सभी सियासी पार्टियों ने जालंधर में डेरा डाला हुआ है। वहीं अकाली दल में कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अकाली दल में चल रही कलह को लेकर उम्मीदवार सुरजीत कौर की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल में गुट बन रहे हैं, जिसका असर विधानसभा चुनाव पर खास तौर पर देखने को मिल सकता है। वहीं आज बीबी जागीर कौर, गुरप्रताप सिंह वडाला, सरवन सिंह फलौर और अन्य अकाली नेताओं द्वारा प्रेस वार्ता की गई। इस प्रेस वार्ता में बीबी जागीर कौर ने कहा कि पार्टी सदस्यों ने बीबी सुरजीत कौर को उपचुनाव के लिए टिकट दिया गया है, लेकिन उसके साथ धोखा किया है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले कई हस्ताक्षर करके टिकट दी थी और बाद में यह बैकफुट होने का कदम उठा लिया जो पूरी तरह से गलत है। इसके साथ ही बीबी जागीर कौर ने पंथ के नेताओं से अपील की हैं कि वे जालंधर उपचुनाव में बीबी सुरजीत कौर का समर्थन करें और उन्हें वोट दें। बीबी जागीर कौर ने कहा कि इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था। बीबी जागीर कौर ने अध्यक्ष सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा इतिहास बनाते हैं और सुखबीर बादल ने इस बार भी इतिहास रचा है। जिनके द्वारा टिकट देकर वापिस लेने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि वह सुरजीत कौर के साथ हैं वह वह तकड़ी पर वोट जरूर डालेंगे। इसी के साथ ही गुर प्रताप सिंह वडाला और सरवन सिंह फलौर ने भी पार्टी की गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं।

    वहीं वडाला ने कहा कि आज हमारी पार्टी अपनी ही सिधांतों पर नहीं खरी उतर पाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को बादल की अध्यक्षता में काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में पार्टी में बदलाव की बहुत जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने से दो दिन पहले चंडीगढ़ से पार्टी लोगो बुलाया गया था। ऐसा कुछ नहीं है कि पार्टी को उम्मीदवार के बारे में पता नहीं था। वडाला ने कहा कि हमारी लगातार मीटिंग चल रही है और किसी सिख ने नहीं कहा कि वो वोट नहीं डालेंगे। वडाला ने अकाली दल उम्मीदवार सुरजीत कौर को वोट डालने का आग्रह किया है।

    पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि लोग पार्टी में अब बदलाव देखना चाहते हैं। सुखबीर सिंह बादल ने अपने एक भाषण में कहा था कि पार्टी किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है। अगर पार्टी प्रधान का यही विचार है तो उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि पार्टी इस वक्त बहुत बुरी स्थिति में हैं। वडाला ने कहा कि पार्टी प्रधान ने बीएसपी को स्पोर्ट कर एक गरीब परिवार का मजाक बनाया है।

     

  • Punjab: इलाके में फिर दिखे संदिग्ध Terrorist, Police ने गांव को किया सील

    Punjab: इलाके में फिर दिखे संदिग्ध Terrorist, Police ने गांव को किया सील

    पठानकोटः भारत-पाक सीमा और जेएंडके बॉर्डर के पास बसे गांव कोट भट्टियां में तीन दिन पहले दो हथियारबंद संदिग्ध आतंकी देखे गए थे। इसके बाद से पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी संदिग्धों को ढूंढ रही है। बॉर्डर एरिया से सटे गांवों पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को जेएंडके बॉर्डर से सटे गांव कीड़ी गांडियल में एक बार फिर से संदिग्ध देखे गए हैं। इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस व एसओजी कमांडो गांव के सुनसान इलाकों और बंद पड़े घरों की भी तलाशी ले रही है। पठानकोट-जेएंडके बॉर्डर से सटे गांव कीड़ी गांडियाल में संदिग्ध लोगों के देख जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

    जानकारी मिलते ही पुलिस व कमांडो ने गांव कीड़ी गांडियाल और क्लेशर में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने पूरा एरिया सील कर दिया था। हालांकि अभी तक पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा है। इससे एक दिन पहले वीरवार को पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी के लगभग 400 जवानों ने बॉर्डर एरिया के 5 किलोमीटर के क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला है। जिस फार्म हाउस में संदिग्ध ठहरे थे, वहां बीएसएफ के जनरल खुद जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे और प्रवासी मजदूर महेश कुमार से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल की।

    वहीं, पुलिस ने सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर नाकाबंदी में सुरक्षा फोर्स बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रख रही है। पुलिस, बीएसएफ और आर्मी ने उज्ज दरिया और आसपास लगे कई सीसीटीवी भी खंगाले। दूसरी तरफ बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी अधिकारियों से बैठक की थी। पुलिस ने गुज्जरों के डेरे खंगाले और उनसे भी पूछताछ की। पुलिस ने कुछ लोगों को राउंडअप करके पूछताछ भी की है।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः दोसांझ रोड पर आज सुबह दिहाड़ी पर मजदूरी करने आए मजदूर जग्गा सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोसांझ रोड पर एक घर बन रहा था और घर वाले कुछ मजदूरों को काम के लिए लेकर आए थे। जहां जगा सिंह काम करते बाथरूम चला गया, लेकिन जब कुछ देर हो जाने के बाद वह बाहर नहीं आया तो उसके साथी मजदूर उसे देखने के लिए उसके पास गए तो एक खाली प्लाट में मजदूर जग्गा सिंह का शव बरामद हुआ। अब यह मालूम नहीं है कि उसकी मौत कैसे हुई।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सिटी वरिंदर सिंह पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में समाज सेवा सोसाईटी की मदद से पहुंचाया गया। वही डीएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि जग्गा सिंह यहां दिहाड़ी करने आया था और वह बाथरूम करने गया था। जहां उसकी अचानक मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि लगता है या तो गर्मी के कारण या फिर उसकी हार्ट फेल होने के कारण मौत हो गई है। बाकी परिवार के बयानों के मुताबिक 174 की कारवाई की जा रही है।

  • Jalandhar: प्रॉपर्टी को लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं हुई तकरार, मौके पर पहुंचे चन्नी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रामामंडी के दकोहा में कांग्रेसी पार्षद और पुलिस में तकरार होने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगे। वहीं कांग्रेसी वर्कर के साथ हो रही धक्केशाही की सूचना मिलने पर सासंद चरणजीत सिंह मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने हो रही इस धक्केशाही को लेकर निंदा की। वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जालंधर के दकोहा का एक पार्षद का पिछले 15 सालों से प्रॉपर्टी पर कब्जा है, लेकिन उसे डरा धमका कर उससे कब्जा हटवाया जा रहा था।

     

    जहां मौके पर पहुंची पुलिस के आला अधिकारियों को धमका कर कार्रवाई करने के लिए कहा जा रहा है। चन्नी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी मंत्री जालंधर में आ गए है। उन्होंने कहा कि किसी को डरा धमकाकर चुनाव में जीत हासिल नहीं की जाती। चन्नी ने कहा कि चुनाव प्यार के साथ ही जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों ने पहले भी उन्हें प्यार के साथ जीत हासिल करवाई है और अब भी लोग जीत हासिल करवाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने लोगों के साथ वह धक्का नहीं होने दिया जाएगा। चन्नी ने कहा कि 1 जून को कोर्ट खुल जाएंगी, कोर्ट से जो ऑर्डर आएंगे, वह उन ऑर्डर का सतकार करेंगे।

    चन्नी ने कहा कि आज कोर्ट के ऑर्डर उनके पास है, कल अगर उनके पास कोर्ट के ऑर्डर होंगे, तो उसके आधार पर काम किया जाएगा। चन्नी ने कहा कि 15 सालों से व्यक्ति का जगह पर कब्जा है और उक्त पीड़ित का वहां पर गेट लगा हुआ है। लेकिन आज उक्त व्यक्ति को डराया धमकाया जा रहा है। चन्नी ने आरोप लगाए है कि पुलिस इस जगह पर आकर पार्षद को डरा धमका कर पार्षद के साथ धक्का कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस इसी तरह इस जगह पर कब्जा करती रही तो आने वाले समय में जालंधर कांग्रेस सड़कें जाम करेंगी।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमें शिकायत मिली थी कि दूसरे की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करके घर बनाया जा रहा है, इसलिए आज वह घटना स्थल पर पहुंचे, ताकि किसी भी तरीके से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब ना हो। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों को 2 दिन का समय दिया है। क्योंकि एक पक्ष उन्हें स्टे ऑर्डर दिखा रहा है और दूसरा पक्ष उनसे कह रहा है कि कोर्ट खुलने पर हम अपना स्टे ऑर्डर लेकर आएंगे।

  • Punjab: बच्चे के साथ पैदल जा रही महिला को स्नेचरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV 

    Punjab: बच्चे के साथ पैदल जा रही महिला को स्नेचरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV 

    बठिंडाः गुन्याना मंडी में दिनदहाड़े बच्चे के साथ पैदल जा महिला को स्नेचरों ने निशाना बना लिया। इस घटना में पीछे से आए दो मोटरसाइकिल स्नेचर महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार महिला का पर्स छीनकर फरार हो रहे है। वहीं महिला शोर मचाते हुए अपने छोटे बच्चे को लेकर स्नेचरों के पीछे भाग रही है। 

  • नौकरी के नाम पर करते थे ठगी, बेरोजगारों को बनाते थे निशाना, दो काबू

    नौकरी के नाम पर करते थे ठगी, बेरोजगारों को बनाते थे निशाना, दो काबू

    मुंबईः राजस्थान के जयपुर से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों व्यक्ति एक ऐसे रैकेट का हिस्सा हैं जो नौकरी देने के नाम पर लोगों को ठगते थे। यह मामला तब सामने आया जब 23 वर्षीय एक बेरोजगार लड़की को पैसे कमाने के लिए काम और प्रोजेक्ट देने के नाम पर ठगा गया। पीड़िता से कहा गया कि वह छह पेज टाइप करने के काम के लिए प्रतिदिन लगभग 600 रुपये कमा सकती है।

    जानकारी के अनुसार आरोपियों का टारगेट इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क करके बेरोजगार व्यक्तियों को नौकरी देने का झांसा देना था. वे या तो उन्हें मैसेज करते या विज्ञापन देते थे। उन्हें नौकरी का वादा किया जाता और बाद में धोखा दिया जाता। यहां पीड़ित को प्रोजेक्ट फीस, फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए राजी किया जाता और बाद में बताया गया कि उसे 84,000 बोनस मिलेगा, लेकिन बोनस के बारे में बताए जाने से पहले, उसे जीएसटी के लिए कुछ हज़ार रुपये देने के लिए कहा जाता था।

    दोनों आरोपियों के खिलाफ पर आईपीसी की धारा 419 (प्रतिरूपण) और 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें 29 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

  • Punjab: पैदल जा रहे व्यक्ति को JCB चालक ने कुचला, मौत, देखें वीडियो

    Punjab: पैदल जा रहे व्यक्ति को JCB चालक ने कुचला, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः माछीवाड़ा रोड़ पर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उसकी बुआ का बेटा देर रात मैक्सिकों फैक्टरी में काम के लिए जा रहा था। इस दौरान जेसीबी ड्राइवर ने व्यक्ति को कुचला दिया। पीड़ित ने बताया कि ड्राइवर चालक ने पहले अगले पहियों के नीचे उसे दे दिया, उसके बाद पीछले टायरों के नीचे दे दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पीड़ित परिवार का कहना हैकि पुलिस जल्द इस मामले में कार्रवाई करके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

    पी़ड़ित परिवार के 2 बच्चे है, जिसमें 5 साल की लड़की और 7 साल का लड़का है। परिवार का आरोप है कि ड्राइवर नशे की हालत में था और तेज गति से जेसीबी चला रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को जेसीबी के ड्राइवर ने बुरी तरह से कुचल दिया, जिसके चलते व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। 

  • Punjab: पैदल जा रहे व्यक्ति को JCB चालक ने कुचला, मौत, देखें वीडियो

    Punjab: पैदल जा रहे व्यक्ति को JCB चालक ने कुचला, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः माछीवाड़ा रोड़ पर सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उसकी बुआ का बेटा देर रात मैक्सिकों फैक्टरी में काम के लिए जा रहा था। इस दौरान जेसीबी ड्राइवर ने व्यक्ति को कुचला दिया। पीड़ित ने बताया कि ड्राइवर चालक ने पहले अगले पहियों के नीचे उसे दे दिया, उसके बाद पीछले टायरों के नीचे दे दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पीड़ित परिवार का कहना हैकि पुलिस जल्द इस मामले में कार्रवाई करके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

    पी़ड़ित परिवार के 2 बच्चे है, जिसमें 5 साल की लड़की और 7 साल का लड़का है। परिवार का आरोप है कि ड्राइवर नशे की हालत में था और तेज गति से जेसीबी चला रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को जेसीबी के ड्राइवर ने बुरी तरह से कुचल दिया, जिसके चलते व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।