Blog

  • ‘अपनों’ ने किया युवती से गैंगरेप, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

    ‘अपनों’ ने किया युवती से गैंगरेप, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

    जयपुर: जयपुर में एक महीने के अंदर दो गैंगरेप की घटनाएं सामने आई हैं। ताजा मामला मानसरोवर थाने का है, जहां एक युवती के साथ उसके ‘अपनों’ ने गैंगरेप किया है। इस मामले में पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मानसरोवर के एसीपी इस मामले को देख रहे हैं। एसीपी (मानसरोवर) हरिशंकर ने बताया कि नवलगढ़ झुंझुनूं निवासी 23 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं 25 दिन पहले भी छत्तीसगढ़ से आई एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। प्रताप नगर थाने में पीड़िता ने छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

    अकेला पाकर युवकों ने की दरिंदगी

    युवती का आरोप है कि घर में अकेला पाकर चार परिचितों ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर डरा-धमकाकर मारपीट करने के साथ ही उसको जान से मारने के लिए गला भी दबाया। मानसरोवर थाने में बुधवार शाम पीड़िता ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि चारों आरोपी उसके परिचित हैं, जिनमें से दो उसके पड़ोसी भी हैं। जानकारी के अनुसार डेढ़ महीने पहले वह घर पर अकेली थी। दोपहर के समय अकेला पाकर चारों आरोपियों ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जॉब की तलाश में आई युवती से भी हुआ था रेप 

    इससे पहले जयपुर में जॉब की तलाश में आई छत्तीसगढ़ की युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। जयपुर के होटल में गैंगरेप का मामला सामने आया था। आरोप था कि 21 अक्टूबर को जीतू युवती को अपने साथ टोंक रोड स्थित होटल शिवम में लाया। होटल के रुम में आरोपी जीतू ने अपने दोस्त अमन, मनकुश, पिंटू, लोकेश और बलराम के साथ मिलकर गैंगरेप किया। विरोध करने पर मारने की धमकी दी। परिचित युवक उसे होटल में ले गया, जहां दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। प्रताप नगर थाने में पीड़िता ने छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

  • जालंधर: इस वजह से मंडप छोड़कर चला गया दुल्हा, किया शादी से इंकार

    जालंधर: इस वजह से मंडप छोड़कर चला गया दुल्हा, किया शादी से इंकार

    जालंधर/वरुणः फिल्लौर से दहेज की मांग पूरी ना होने पर दूल्हा का मंडप छोड़कर चले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध लड़की के परिजनों ने डीएसपी को जानकारी दी और लड़के व उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    लड़की के पिता नरेश कुमार ने बताया कि वह 4 बेटियों का पिता है और मेहनत से अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। बीते दिन उसकी बेटी की शादी थी और शाम 5 बजे बारात आई लड़के की मां और मामा मुझे एक तरफ ले गए और मुझसे कहा कि उन्हें 5 सोने की अंगूठी दो या फिर नकद दो।

    यह सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। लड़की के पिता ने कहा कि उन्होंने लड़के वालों के आगे बहुत मिन्नतें की लेकिन वह नहीं मानें और बारात वापिस ले गए। इस मामले में डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिली है और लड़के के परिवार को बुलाया गया है और सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे

    भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे

    महाराष्ट्रः पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक भीषण कार दुर्घटना हुई। पुणे से मुंबई जाने वाली मारुति सुजुकी अर्टिंगा कार चला रहे ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुई इस कार दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। यह एक्सीडेंट इतना जबर्दस्त था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। कार को बिलकुल सामने से धक्का लगा और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह कार ढेकू गांव से होकर गुजर रही थी तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और एक अज्ञात वाहन के पीछे जाकर टकरा गई।

    कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। कार में सवार लोग अलग-अलग ठिकानों के थे। सभी लोग मुंबई की तरफ जा रहे थे। एक्सीडेंट के बाद थोड़ी देर के लिए पुणे से मुंबई की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ।

    जख्मी लोगों को इलाज के लिए पनवेल के एमजीएम अस्पताल में ले जाया गया। इसी दौरान एक और शख्स की मौत हो गई। ड्राइवर और अन्य दो लोगों का इलाज शुरू है। मृतकों में अब्दुल रहमान खान (उम्र- 32) मुंबई के घाटकोपर के रहने वाले थे। वसीम साजिद काजी रत्नागिरी जिले के राजापुर के रहने वाले थे. 30 साल के राहुल कुमार पांडे नवी मुंबई (फ्लैट नंबर- 605, रिद्धेश्वर हाउसिंग सोसाइटी, कामोठे) के रहने वाले थे, आशुतोष नवनाथ गांडेकर (23 साल) मुंबई के अंधेरी पश्चिम (अशोक धर्मा चॉल, म्हातारपाडा, अंबोली) के रहने वाले थे। इसके अलावा मृतकों में अनिल सुनिल सानप का नाम भी शामिल है।

    घायलों में ड्राइवर मच्छिंद्र आंबोरे (38), अमीरुल्ला चौधरी और दीपक खैराल शामिल हैं। जिस महिला को हल्की चोटें आईं हैं, वह अस्फिया रइस चौधरी (25) मुंबई के कुर्ला इलाके की रहने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और एक की अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटाया गया।

  • जालंधरः फोल्हड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट की गरमाई राजनीति, लोगों ने हाईवे किया जाम

    जालंधरः फोल्हड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट की गरमाई राजनीति, लोगों ने हाईवे किया जाम

    जालंधर/वरुणः शहर के फोल्हड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट के बाहर फेंके जा रहे कूड़े को लेकर एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। दरअसल, आज फिर से लोगों ने ट्रीटमेंट प्लांट के बाहर फेंके जा रहे कूड़े को लेकर लोगों नकोदर हाईवे जाम कर दिया है। लोगों ने कहा कि वह पिछले 5 दिनों से नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं वह रिप्रेजेंटेशन असिस्टेंट को दे आए हैं। इस मामले को लेकर वह डीसी, एनजीटी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, सीएमओ को पत्र भी लिख चुके हैं परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर धरना देना पड़ रहा है। उनका कहना है कि ट्रीटमेंट प्लांट में रेहड़ियों के माध्यम से लाए जा रहे कूड़े से वह वहां पर डंप नहीं होने देंगे।

    लोगों का कहना है ट्रीटमेंट प्लांट के कारण पहले ही परेशानी हो रही है और अब नगर निगम यहां पर कूड़े का डंप बनाकर लोगों के लिए नई मुसीबत खड़ी करने जा रहा है। लोगों का कहना है कि यहां पर ट्रीटमेंट प्लांट है तो इसे सिर्फ वही रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस ट्रीटमेंट प्लांट को भी नगर निगम ढंग से नहीं चला पा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बीमारियां फैल रही हैं।


    कैंट, मॉडल टाउन इत्यादि का कूड़ा अब यहां पर डंप कर देने से लोग बदबू से बीमार पड़ जाएंगे और उनका घरों में रहना मुहाल हो जाएगा। पिछले कल फोल्हड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट के गेट पर धरने को लेकर इलाके के लोगों की मीटिंग भी हई थी। जिसमें अजय चतरथ, करमप्रीत सिंह, भूमित सिंह, गुरजीत सिंह, कपिल शूर, डॉ. कुंदरा, दिनेश, नितिन इत्यादि शामिल हुए थे। सभी ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि फोल्हड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट में कूड़ा नहीं आने दिया जाएगा। लोगों की परेशानियों को और ज्यादा नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

  • जालंधरः OM VISA का दावा, परिवार और बच्चे समेत U.K जाने के लिए आज ही मिले, देखे वीडियो 

    जालंधरः OM VISA का दावा, परिवार और बच्चे समेत U.K जाने के लिए आज ही मिले, देखे वीडियो 

    जालंधर/वरुणः अगर आप भी अपने परिवार और बच्चे समेत यूके जाना चाहते है। तो आप आज ही OM VISA से संपर्क करे। जीं हां, दरअसल, OM VISA का दावा है कि वह परिवार और बच्चे समेत यूके जाने के नामुमकिन सपने को स्पाउस वीजा लगवाकर मुमकिन कर सकता है। OM VISA की ओर से जारी वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंपनी ने कई लोगों को यूके का स्पाउस वीजा अंबेसी की नियम और शर्तें पूरी कर उन्हें लगवाकर दिया है।

  • पंजाबः तीसरे दिन किसानों ने धरना जारी रख दी सरकार को ये चेतावनी

    पंजाबः तीसरे दिन किसानों ने धरना जारी रख दी सरकार को ये चेतावनी

    मानसा: पंजाब के पांच जगहों पर किसानों ने तीन दिन से धरना लगाया हुआ है। किसानों के इस धरने से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है और पक्का पक्का मोर्चा लगाकर बैठे हुए है। किसानों ने सरकार ने मांग की है जब तक उन्हें लिखित रूप में मांगों को लागू नहीं किया जाता तब तक धरने से नहीं उठेंगे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। इस दौरान लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, आवाजाई से परेशान लोगों का कहना है कि अगर किसानों ने धरना लगाना है तो सीएम भगवंत मान के घर के आगे धरना लगाएं या फिर आप सरकार के मंत्रियों की रिहायश के आगे लगाए। किसानों के इस धरने से आम जनता को क्यों परेशान किया जा रहा है। 

    वहीं दूसरी ओर किसान रतनहेड़ी गांव में निर्माण कार्य वाली जगह पर टेंट लगाकर धरने पर बैठ हुए हैं। चढूनी ने ऐलान किया है कि वह 24 नवंबर को रेल ट्रैक जाम करने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर रहे हैं। कसानों द्वारा उसी दिन मोहड़ा के पास नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कि गृहमंत्री और रेलवे की ओर से बयान जारी किया गया है कि रेलवे के सभी केस वापस ले लिए गए हैं। यह किसानों को गुमराह करने वाली बात है। अभी भी बहुत से केस पेंडिंग हैं जो वापस नहीं हुए हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से अन्य मांगे नहीं मानी गई हैं। इसके विरोध में वह रेलवे ट्रैक के स्थान पर नेशनल हाईवे जाम करेंगे।

    भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने विजय दिवस मनाने का ऐलान किया है। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ा ने बताया कि 19 नवंबर को प्रत्येक गांव से करीब 25 से 30 ट्रैक्टर शहर की अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी किसान मोहड़ा अनाज मंडी तक ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को किसानों के विरोध के चलते 14 नवंबर 2021 को वापस ले लिया था। इसी को लेकर उन्होंने विजय दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

  • पंजाबः गोदामों में आबकारी विभाग की रेड, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद 

    पंजाबः गोदामों में आबकारी विभाग की रेड, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद 

    लुधियानाः जिले में आबकारी विभाग ने दबिश देकर गोदामों में से भारी मात्रा में अवैध शराब के बरामद की है। आबकारी विभाग ने गिल रोड़ पर गुरु नानक इंजीनियरिंग (जीएनई) कॉलेज के पास चार गोदामों में रेड कर करीब 1 हजार शराब की पेटियां विभाग ने बरामद की हैं। विभाग को सूचना मिली थी कि इस इलाके में किसी शराब तस्कर ने लंबे समय से अवैध पेटियां डंप की हैं। विभाग ने गुप्त सूचना पर इलाके में सर्च शुरू की।

    सर्च दौरान अधिकारियों को चार गोदामों का पता लगा, जिनमें बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां मिलीं। गोदामों से भारी मात्रा में भारत निर्मित विदेशी शराब (IMFL), पंजाब मीडियम शराब (PML), बीयर आदि की पेटियां जब्त की गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि शराब को अवैध बिक्री या तस्करी के लिए यहां डंप किया गया था।

    अभी तक मालिकों के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऑपरेशन की निगरानी करते हुए डिप्टी कमिश्नर आबकारी परमजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल मामला दर्ज किया जा रहा है। विभाग मामले की आगे की जांच कर मामले का पता लगाएगा।

  • पंजाबः खालिस्तानी गतिविधियों पर केंद्रीय एजेंसियों का अलर्ट, दिए ये निर्देश

    पंजाबः खालिस्तानी गतिविधियों पर केंद्रीय एजेंसियों का अलर्ट, दिए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः पंजाब में खालिस्तान समर्थकों की बढ़ती गतिविधियों पर केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने राज्य पुलिस को इनपुट भेजा है और कट्टरपंथी विचारधारा का प्रसार कर रहे नेताओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार से जवाब भी मांगा है। पता चला है कि राज्य सरकार ने अभी तक केंद्र को कोई जवाब नहीं भेजा है, लेकिन खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब में फिर से माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

    राज्य पुलिस कड़े कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्र सरकार ने हिंदू नेता की हत्या, खालिस्तान समर्थक मुहिम और पोस्टरबाजी की घटनाओं से उपजे हालात के बारे में राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश में गैंगस्टरों की गतिविधियों, अवैध हथियारों के चलन और अपराधियों द्वारा जेलों से अपने गुर्गों के जरिए वारदात कराने की विस्तृत जानकारी तलब की थी। सूत्रों के अनुसार, इससे पहले खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों के बारे केंद्रीय एजेंसियों ने इस साल फरवरी माह में तत्कालीन चन्नी सरकार को अलर्ट भेजा था।

    उसमें बताया था कि विदेश में बैठे खालिस्तान समर्थक और धर्म की आड़ में कुछ नेता गुपचुप तरीके से पंजाब में युवाओं को लामबंद कर रहे हैं। इसी इनपुट में एजेंसियों ने ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों का खुलासा करते हुए इसके नए प्रधान की पृ्ष्ठभूमि की जानकारी भी राज्य पुलिस को दी थी। इसके बावजूद राज्य सरकार और पुलिस कहीं भी सक्रिय दिखाई नहीं दी और राज्य में गैंगस्टरों की गतिविधियां बढ़ने के साथ-साथ कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह द्वारा खालिस्तान के पक्ष में मुहिम शुरू कर दी गई। इसे विदेश में बैठे एसएफजे के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू और पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के समर्थन की बात सामने आई।

    पटियाला में काली माता मंदिर क्षेत्र में हिंदू-सिखों की भिड़ंत, अमृतसर में हिंदू नेता की हत्या ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए तो केंद्र ने प्रदेश सरकार से कानून व्यवस्था पर जानकारी मांग ली। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों से जो भी इनपुट मिलते हैं, उन पर तुरंत एक्शन शुरू हो जाता है। सीआईडी, इंटेलिजेंस, एंटी सोशल एक्टिविटी और साइबर सेल जैसे पुलिस के विंग लगातार काम में लगे रहते हैं, जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जाता। अमन-शांति के लिए जो भी खतरा बन सकता है, पुलिस उसके साथ साथ उससे जुड़े लोगों पर भी नजर रखती है। उनके खिलाफ समय के हिसाब के कार्रवाई की जाती है। 

  • पंजाब: गुरुद्वारा के सरोवर से मिली युवती की लाश

    पंजाब: गुरुद्वारा के सरोवर से मिली युवती की लाश

    श्री मुक्तसर साहिब : गुरुद्वारा तूड़ी गंटी साहिब के सरोवर में आज नवविवाहिता की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, आज माथा टेकने आए श्रद्धालुओं ने सरोवर की परिक्रमा के दौरान युवती शव देखा। मामले की जानकारी देते हुए श्री दरबार साहिब के प्रबंधक रेशम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को सरोवर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

    लड़की की उम्र 23 साल के आसपास लग रही है। मृतका ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ है। जिससे यह लगता है कि युवती की शादी कुछ दिन पहले ही हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाब: पूर्व मंत्री ने दी अमृतपाल को खुली चुनौती, देखें वीडियो

    पंजाब: पूर्व मंत्री ने दी अमृतपाल को खुली चुनौती, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। पंजाब की पूर्व मंत्री व दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी अमृतसर की प्रधान लक्ष्मीकांता चावला ने वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल को खुली चुनौती दे दी है। उन्होंने अमृतपाल को विदेशी एजेंसियों के लिए काम करने वाला बताया। अमृतपाल को अमृतसर आकर उनके तीन सवालों के जवाब देने होंगे। प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने अपना एक वीडियो जारी करते हुए अमृतपाल को खुली चुनौती दी है। उनका कहना है कि अमृतपाल ड्राइवर दुबई वाले बनाम अमृतपाल सिंह, कौन हो व कहां से आए हो, यह भारत की एजेंसियां पता करवाएंगी। अमृतपाल भारत के खिलाफ षडयंत्र करने वाली एजेंसी के लिए काम करने वाला एजेंट हो सकता है और पंजाब में अशांति फैलाने के लिए आया है।

    प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने चुनौती देते हुए अमृतपाल को अमृतसर आने के लिए कहा है। उनका कहना है कि अमृतपाल को अकेले उनके सामने आना होगा और उसका पूरा सम्मान किया जाएगा। मीडिया मौजूद रहेगी। वह उनसे पंजाब से जुड़े तीन सवाल पूछेंगी। अगर अमृतपाल सही जवाब नहीं दे सका तो उसे खुद दुबई वापस जाना होगा। प्रो. चावला ने कहा कि अमृतपाल रोज झूठ बोल रहा है। उन्हें इन सवालों के जवाब देने आना होगा। वह इंतजार में हैं कि अमृतपाल उनकी चुनौती को कब स्वीकार करता है। प्रो. चावला ने कहा कि अगर अमृतपाल उनके सवालों के सही जवाब दे देता है तो वह उसे विद्वान मान लेगी और जो भी कहता है उसे भी सच मान लेगी।