Blog

  • Punjab News: फाइन आर्ट से लाखों कमा रही शबनम बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, CM मान ने किया स्टेट अवार्ड से सम्मानित, देखें वीडियो

    Punjab News: फाइन आर्ट से लाखों कमा रही शबनम बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, CM मान ने किया स्टेट अवार्ड से सम्मानित, देखें वीडियो

    होशियारपुर: मुकेरियां की 27 वर्षीय शबनम आज अपने हुनर और मेहनत के दम पर न सिर्फ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन गई हैं। घर बैठे फाइन आर्ट के जरिए शबनम हर महीने लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये तक की कमाई कर रही हैं। शबनम द्वारा तैयार किए गए सजावटी सामान ऑनलाइन बाजार में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में इस काम की शुरुआत की थी, जिसे “फाइन आर्ट” कहा जाता है। आज वे 300 से अधिक प्रकार के उत्पाद अपने घर से बनाकर ऑनलाइन बेच रही हैं।

    कला सीखने के लिए आती हैं 30 से अधिक लड़कियां
    शुरुआती दौर को याद करते हुए शबनम बताती हैं कि अपने उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाना आसान नहीं था। लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने उनकी कला और मेहनत को सराहा, जिससे ऑर्डर बढ़ते गए और उनका काम तेजी से आगे बढ़ा। शबनम की सफलता का असर अब अन्य महिलाओं पर भी दिखने लगा है। उनके पास रोजाना 30 से 40 लड़कियां यह कला सीखने के लिए आती हैं। इस तरह वे न केवल खुद आगे बढ़ रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखा रही हैं।

    पंजाब सरकार ने सराहा काम
    उनकी इस उपलब्धि को भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भी सराहा है। हाल ही में शबनम को स्टेट अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया, जो उनके प्रयासों और सफलता की एक बड़ी पहचान है। शबनम अपने माता-पिता के सहयोग को अपनी सफलता का अहम आधार मानती हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।

    हुनर और मेहनत से मिलेगी सफलता
    अंत में शबनम ने पंजाब की बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। अगर इंसान में हुनर और मेहनत करने की लगन हो, तो सफलता जरूर मिलती है।

  • PM Modi ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

    PM Modi ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

    US Iran war: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने सऊदी अरब के समकक्ष और क्राउन प्रिंस HRH प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर चर्चा की, जो एक महीने से ज्यादा समय से जारी है। मोदी ने कहा कि इस बातचीत के दौरान, उन्होंने दोहराया कि भारत पश्चिम एशिया क्षेत्र के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों की निंदा करता है। मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और PM, HRH प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। मैंने क्षेत्रीय ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों की भारत की निंदा को दोहराया।” उन्होंने आगे कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि शिपिंग लाइनों को खुला रखना ज़रूरी है। मोदी ने पोस्ट में लिखा, “हम नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और शिपिंग लाइनों को खुला और सुरक्षित रखने की जरूरत पर सहमत हुए। सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके निरंतर समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।”

    PM मोदी और ट्रंप में हुई बातचीत

    यह बातचीत उन कई फोन कॉल्स की कड़ी में सबसे नई है जो मोदी ने पिछले एक महीने में कई विश्व नेताओं के साथ की हैं, जब से 28 फरवरी को ईरान और इजरायल समर्थित संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच युद्ध छिड़ा है। इस हफ्ते की शुरुआत में मंगलवार, 24 मार्च को, मोदी ने कहा कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फोन आया था और दोनों नेताओं के बीच “पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान” हुआ।

    होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के लिए जरूरी

    उन्होंने आगे कहा कि भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है, और यह सुनिश्चित करना कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, सुरक्षित और सुलभ रहे, पूरी दुनिया के लिए जरूरी है। मोदी ने लिखा, “हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमत हुए।”  
  • Delhi Metro: मेट्रो में कुछ लिखा या महिला कोच में घुसे तो अब आपकी खैर नहीं, लगेगा भारी भरकम जुर्माना!

    Delhi Metro: मेट्रो में कुछ लिखा या महिला कोच में घुसे तो अब आपकी खैर नहीं, लगेगा भारी भरकम जुर्माना!

    Delhi Metro: हमेशा विवादों में बनी रहने वाली दिल्ली मेट्रो से संबंधित कई नियमों में बदलाव के लिए ‘जन विश्वास विधेयक, 2026’ के तहत एक प्रस्ताव रखा गया है। यदि यह विधेयक पास हो जाता है और नियमों में बदलाव होता है तो इसके शरारती तत्वों और मनचलों को मोटा जुर्माना भरना पड़ सकता है। मौजूदा नियमों के अनुसार ऐसा करने वालों को बहुत ही काम फाइन लगाय जाता है।

    नए नियमों के अनुसार ये होंगे बदलाव-

    मेट्रो में कुछ भी लिखने पर 10,000 तक जुर्माना महिला कोच में घुसने पर 5000 तक जुर्माना आपत्तिजनक सामान ले जानें या उसका प्रदर्शन करने पर 2500 रुपए तक जुर्माना। इस प्रस्तावित कानून के तहत आपराधिक प्रवधानों के स्थान पर आर्थिक दंड देने पर विचार किया गया है। मेट्रो रेलवे अधिनियम, 2002 में इस विधेयक के तहत बदलाव किए जाएंगे। इस प्रस्तावित विधेयक में मेट्रो रेल में कुछ लिखने या महिला कोच में एंट्री करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने यह विधेयक पेश किया।

    नई जुर्माना राशि

    – नशे में यात्रा करना – 2500 – उपद्रव करने पर – 2500 – थूकने पर – 2500 – फर्श पर बैठने पर – 2500 – झगड़ा करने पर – 2500 – आपत्तिजनक सामग्री ले जाने पर – 2500 – महिला कोच में घुसने पर – 5000 रुपये – मेट्रो के डिब्बों पर लिखने पर – अधिकतम 10,000 रुपए  
  • गांवों की तरक्की का आधार बनेगी प्राकृतिक खेती: CM Sukhu

    गांवों की तरक्की का आधार बनेगी प्राकृतिक खेती: CM Sukhu

    शिमला: उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बजट 2026-27 में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री से भेंट कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की सरकार की पहल के लिए आभारस्वरूप ‘कचनार’ के फूल भेंट किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    इस क्रम में गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 71 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके अलावा, दूध को संग्रह केंद्रों तक पहुंचाने के लिए परिवहन सहायता को तीन रुपये से बढ़ाकर छह रुपये प्रति लीटर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है।

    गेहूं और जौ के लिए 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का के लिए 50 रुपये प्रति किलोग्राम और हल्दी के लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। अदरक को पहली बार एमएसपी के दायरे में शामिल किया गया है और इसके लिए 30 रुपये प्रति किलोग्राम दर तय की गई है, इससे किसानों को सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के ढगवार में 200 करोड़ रुपये की लागत से एक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र भी स्थापित किया जा रहा है।

     

  • Jalandhar News: LPG Gas Petrol-Diesel को लेकर ADC का आया बड़ा बयान, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: LPG Gas Petrol-Diesel को लेकर ADC का आया बड़ा बयान, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल को लेकर लोग पैनिक हो रहे है। जिसके कारण पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। पेट्रोल पंपों पर लोग अभी से स्टॉक इकट्ठा करने में लगे हुए है। वहीं इस मामले को लेकर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (एडीसी) अमरिंदर कौर ने कहा कि जिले में लगभग 280 पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर डीजल, पेट्रोल और आवश्यक मात्रा में गैस की निरंतर आपूर्ति जारी है। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। एडीसी ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पेट्रोल और गैस एजेंसियों से लगातार नियमित संपर्क किया जा रहा है और जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई भी कमी नहीं पाई जा रही।

    सरकार की ओर से वर्तमान स्थिति को देखते हुए जारी निर्देशों के तहत वाणिज्यिक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और शिक्षा व स्वास्थ्य संस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा होटलों और रेस्टोरेंटों को तथा विवाह समारोहों में गैस आपूर्ति का ध्यान रखा जा रहा है। जिले में रोजाना करीब 460 किलो लीटर पेट्रोल और 600 किलो लीटर डीजल का उपयोग होता है और इसलिए आवश्यक मात्रा में आपूर्ति पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनों का देखना सिर्फ अफवाहों का परिणाम था।

    उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास नहीं करें और घबराकर खरीददारी करने से बचें। उन्होंने कहा कि जिले में पूरी स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। जिले के पंप संचालकों से भी अपील की कि लोगों को केवल वाहनों में ही पेट्रोल और डीजल भरकर दें। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वाहनों में अधिक पेट्रोल और डीजल न भरा जाए ताकि नकली घाटा न बने, जो परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी छुट्टियों के दिनों में भी सभी एजेंसियों से संपर्क रखते हुए जायजा ले रहे हैं। इस मौके पर कंट्रोलर जिला खाद्य एवं नागरिक सप्लाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने पहले ही जरूरी वस्तुओं की दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक सेवाएं प्रबंध कानून को लागू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी एवं गैर कानूनी तरीके से भंडारण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Precious Marble के शोरूम में लगी आग, आसपास के दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: Precious Marble के शोरूम में लगी आग, आसपास के दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर के सेक्टर 82 में स्थित ‘प्रीशियस मार्बल’ के शोरूम में आग लगने की खबर सामने आई। जहां, बताया जा रहा है कि आग लगने की खबर जैसे आसपास के लोगों को पता चला इसके बाद सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में घटना बारे पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस व फायर बिग्रेड टीम पहुंच गई। जिसके बाद राहत बचाव कार्य में जुट गई।

    दुकान के पास चल रहा था वेल्डिंग का काम
    मिली जानकारी के अनुसार जिस दुकान में आग लगी है। उसके पास में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसके वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रहा है। वहीं, बताया जा रहा है कि पांच से सात कर्मचारी ऊपरी मंजिल पर फंसे हो सकते हैं। जिने बाहर निकाले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम
    आग लगने की सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई। जिसके बाद तुरंत आग पर काबू पाने के लिये फायर बिग्रेड कर्मचारी जुट गये।

     

     

     

  • Punjab News: दिनदहाड़े घर से LPG Cylinder लेकर बाइक सवार चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिनदहाड़े घर से LPG Cylinder लेकर बाइक सवार चोर फरार, देखें CCTV

    फाजिल्काः पंजाब भर में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोग पैनिक हो रहे है। यही कारण है कि एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइने देखने को मिल रही है। वहीं एलपीजी सिलेंडर की कमी के बीच सिलेंडर चोरी की घटनाओं में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला गरीब चंद धर्मशाला के नजदीक गली में घर से सिलेंडर चोरी का सामने आया है। जहां युवक ने घर में दाखिल होकर दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी कर लिया और साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दोनों चोर सिलेंडर लेकर फरार होते दिखाई दे रहे है। मामले की जानकारी देते हुए मकान मालिक रूपेश बांसल ने बताया कि उनके घर में एक गैस सिलेंडर रखा था। दोपहर दो युवक बाइक पर सवार होकर गली से गुजरे। जिन्होंने देखा कि घर में गैस सिलेंडर रखा है।

    दोनों युवक पहले घर के बाहर रैकी करते रहे, जब उन्हें लगा कि उन्हें कोई नहीं देख रहा तो मौके का फायदा उठाकर दोनों युवकों ने शातिराना ढंग से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। एक युवक बाइक पर घर के बाहर ही खड़ा रहता है, जबकि दूसरा युवक घर में घुसता है और सिलेंडर चोरी लाता है। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो जाते हैं। मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सारी घटना कैद हो गई। रुपेश बांसल ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, Scorpio सहित लग्जरी गाड़ियां जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, Scorpio सहित लग्जरी गाड़ियां जब्त, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी देते हुए DCP Jaskaranjit Singh Teja ने बताया कि थाना जमालपुर की पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए एक ट्रक और तीन अन्य वाहनों से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। बरामद किए गए चूरा पोस्त (भुक्की) का कुल वजन 3100 किलोग्राम बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे जिनकी तलाश में पुलिस सरगर्मी से छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च को एसआई (SI) दलवीर सिंह पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्धों की चेकिंग के संबंध में जमालपुर चौक पर मौजूद थी।

    इसी दौरान एक खास मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक ट्रक जिसका नंबर HR64A-5376 है और जिस पर गिल कैच लिखा हुआ है उसमें भारी मात्रा में चूरा पोस्त लोड किया गया है। मुखबिर ने बताया कि तस्करों ने जमालपुर इलाके में सप्लाई देने के बाद ट्रक को थाना लाडोवाल के अंतर्गत आने वाले एक सुनसान इलाके में खड़ा किया हुआ है। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बताए गए ठिकाने पर रेड की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भागने में सफल रहे।

    जब पुलिस ने वहां खड़े सफेद रंग के ट्रक की तलाशी ली ट्रक के अंदर बोरियों में भर-भरकर चूरा पोस्त रखा गया था। इतना ही नहीं पुलिस ने मौके से तीन और गाड़ियां भी बरामद की हैं जिनका इस्तेमाल नशे की छोटी खेप को अलग-अलग जगहों पर पहुंचाने के लिए किया जाना था। जब्त किए गए वाहनों में महिंद्रा बोलेरो: नंबर PB10CC-3767 इसुजु (ISUZU): नंबर PB11CF-1759 महिंद्रा स्कॉर्पियो: नंबर PB13BS-2020 है।

    पुलिस ने ट्रक और तीनों लग्जरी गाड़ियों सहित कुल 31 किलो चूरा पोस्त को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 15-61-85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इन वाहनों के मालिकों का रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि मुख्य तस्करों तक पहुंचा जा सके। इतनी बड़ी मात्रा में नशे की बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि इसके पीछे कोई बहुत बड़ा अंतर्राज्यीय गिरोह काम कर रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह नशा कहां से लाया गया था और लुधियाना के किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई होनी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान लगभग हो चुकी है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

     

     

     

  • Punjab News: बस और कार की टक्कर को लेकर हुआ हंगामा, लगा जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: बस और कार की टक्कर को लेकर हुआ हंगामा, लगा जाम, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में चौहान बस और कार की टक्कर को लेकर काफी हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि कार सवार गाड़ी को बैक कर रहा था और इस दौरान बस के साथ कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क के बीच दोनों वाहन खड़े होने से भारी जाम लग गया। जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और दोनों के वाहन सड़क से हटाकर उनका पक्ष जानना शुरू किया।

    इस दौरान बस चालक द्वारा कार की चालक की गलती निकाली जा रही है, जबकि कार चालक द्वारा बस चालक की गलती निकाली जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक कशमीर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ हदियाबाद से नवांशहर जा रहे थे। इस दौरान वह गाड़ी को बैक कर रहे थे, तभी बस चालक ने उनकी कार में मार दी।

    हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण बस चालक से उनके द्वारा भरपाई किए जाने की बात कही जा रही है। घटना के दौरान कशमीर सिंह के साथ कार में बेटी और दामाद मौजूद है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि हादसे को लेकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। अगर दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता तो दोनों पक्षों के वाहन थाने ले जाए जाएंगे और दोनों पक्षों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 2 दिनों से घर से लापता था युवक, खून से लथपथ हालत में कुएं से मिला, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 दिनों से घर से लापता था युवक, खून से लथपथ हालत में कुएं से मिला, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के किला ब्रून गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां गांव का एक 25 साल का युवक गांव के ही एक कुएं में गिर गया। इस घटना की जानकारी गांव वालों को युवक के गिरने के काफी देर बाद हुई, जिसके बाद आनन-फानन में होशियारपुर की एक संस्था से संपर्क किया। इसके बाद संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और लड़के के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। संस्था की ओर से कुछ ही देर में युवक को गहरे कुएं से बाहर निकाल लिया गया। युवक की पहचान रिकी के रूप में हुई है। युवक इसी गांव का निवासी है। जानकारी के लिए बता दें की रिकी कल से घर से लापता था।

    रिकि को आई मामूली चोटें
    संस्था के प्रेसिडेंट नवीन ग्रोवर ने बताया कि, “आज जब गांव का एक व्यक्ति कुएं के पास से गुजर रहा था तो वह आवाज सुनकर कुएं के पास गया। जब उसने कुएं में झांक कर देखा तो वहां एक युवक गिरा पड़ा था। इसके बाद उसने गांव वालों को इस घटना के बारे में जानकारी दी बताया। हालांकि, युवक के गिरने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। रेस्क्यू के बाद उसे मामूली चोटें आने पर सरकारी अस्पताल ले जाया गया।”