Blog

  • Punjab News: बुड्डा नाले को लेकर गरमाया माहौल, एंट्री प्वाइंट किए सील, भारी पुलिस फोर्स तैनात, 3 को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    Punjab News: बुड्डा नाले को लेकर गरमाया माहौल, एंट्री प्वाइंट किए सील, भारी पुलिस फोर्स तैनात, 3 को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    लुधियानाः बुड्ढा नाला को लेकर मामला गरमाया हुआ है। वहीं आज लक्खा सिधाना एवं उनके साथियों द्वारा बुड्डा नाला को लेकर प्रदर्शन किया जाना था। उससे पहले ही बठिंडा पुलिस ने लक्खा सिधाना के 9 साथियों को घरों में नजरबंद कर दिया। इसकी पुष्टि बाबा हरदीप सिंह ने की है। दूसरी ओर पुलिस ने बुड्डा नाले को लेकर आज एंट्री प्वांइट सील कर दिए है। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस तैनात कर दी गई।

    वहीं लक्खा सिधाना की सपोर्ट में आए लोगों में 3 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरी ओर डाइंग इंडस्ट्री के व्यापारियों ने भी अपनी अलग से स्टेज लगा ली है और वह लक्खा सिधाना से तर्कों के आधार पर बहस करने को लेकर तैयार बैठे हुए हैं। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया वह हरियाणा के चट्ठा गांव से लक्खा सिधाना की सपोर्ट में आए है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में पुलिस ने उन्हें डिटेन कर दिया है।

    गौर हो कि जो पिछले लंबे समय से विभिन्न मामलों को लेकर लक्खा का साथ निभाते आ रहे है। इससे पहले लक्खा सिधाना समेत 9 लोगों को पुलिस ने घरों के अंदर नजरबंद किया है। बता दें कि लक्खा सिधाना द्वारा लुधियाना के बुड्ढा नाला के गंदे पानी को लेकर आज वहां पर अपने साथियों समेत प्रदर्शन किया जाना था। वहीं दूसरी तरफ लुधियाना के लोग भी लक्खा के विरोध में एकत्र होने थे। जिला प्रशासन द्वारा इस टकराव को रोकने के मकसद से लक्खा के साथियों को घरों अंदर नजरबंद किया गया है।

  • Jalandhar News: वारदात को अंजाम देने जा रहे गिरोह को पुलिस ने किया काबू

    Jalandhar News: वारदात को अंजाम देने जा रहे गिरोह को पुलिस ने किया काबू

    जालंधरः पुलिस द्वारा चोरी ओर लुटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह लुटेरे तेजधार हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। यह लुटेरे हथियारों के बल पर लोगों से लूटपाट करने की वारदातों को अंजमा देते थे।

    जानकारी के मुताबिक इन लुटेरों के गिरोह से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, प्रतिबंधित गोलियां व ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने तलाशी अभियान के तहत चेतन पुत्र गोरखनाथ निवासी थाना मुकंदपुर, सन्नी पुत्र जरनैल राम निवासी मुकंदपुर, सुखजीत पुत्र प्रेम चंद वासी मल्लो मजारा, मनप्रीत कुमार पुत्र मोहिंदर पाल निवासी मल्लो मजारा, होरा पुत्र मदन लाल निवासी गोराया, चेतन शर्मा पुत्र पवन कुमार वासी न्यू मार्केट गोराया को गिरफ्तार किया।

    मिली जानकारी के मुताबिक यह लुटेरे तेजधार हथियारों के बल पर राहगीरों पर हमला कर उन्हैं लूटते थे और दूसरे प्रदेश के प्रवासी लोगों को बेच देते थे। यह लुटेरे नशे के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

  • भारतीय मूल का प्रोजेक्ट इंजीनियर रातोंरात बना करोड़पति, ऐसे पलटी किस्मत

    भारतीय मूल का प्रोजेक्ट इंजीनियर रातोंरात बना करोड़पति, ऐसे पलटी किस्मत

    नई दिल्लीः किस्मत भी क्या चीज है, जिस पर मेहरबान होती है उसकी को चांदी ही लग जाती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति रातों रात अमीर हो गया। जानकारी अनुसार सिंगापुर में भारतीय मूल के प्रोजेक्ट इंजीनियर बालसुब्रमण्यम चिदंबरम की किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि वह रातोंरात करोड़पति बन गए। बालसुब्रमण्यम ने 24 नवंबर को पत्नी के लिए मुस्तफा ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन खरीदी और उसी दुकान के लकी ड्रा में 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पहला इनाम जीत लिया।

    बालसुब्रमण्यम, जो पिछले 21 वर्षों से सिंगापुर में प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं, ने पत्नी के लिए 6,000 सिंगापुर डॉलर की सोने की चेन खरीदी थी। यह खरीदारी मुस्तफा ज्वेलरी के एनुअल लकी ड्रा का हिस्सा थी, जिसमें 250 ग्राहकों को भाग लेने का मौका मिला था। बालसुब्रमण्यम ने लकी ड्रा में पहला इनाम जीतकर 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर अपने नाम कर लिए।

  • Bus और Car की टक्कर में 5 MBBS Student की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    Bus और Car की टक्कर में 5 MBBS Student की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    कटर से गाड़ी काटकर शवों को निकाला बाहर

    केरलः अलाप्पुझा ज़िले में हुए भीषण सड़क हादसे में 5 एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई है। सभी छात्र TD Medical College में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र थे। जबकि बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।इतना भयानक कार एक्सीडेंट हुआ कि इसमें 5 मेडिकल छात्रों की जान चली गई है। खबरों के मुताबिक इन छात्रों की कार की टक्कर केरल राज्य सड़क परिवहन निगम के बस से हो हुई। इस एक्सीडेंट में कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्र अलाप्पुझा के ही थिरुमाला देवास्वोम मेडिकल कॉलेज के फ़र्स्ट ईयर के छात्र थे। वो MBBS की पढ़ाई कर रहे थे। यह हादसा केरल के अलाप्पुझा कलारकोडु में रात करीब 10 बजे हुआ। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक़्त भारी बारिश हो रही थी। जो दुर्घटना से एक घंटे पहले से जारी थी। अधिकारियों के मुताबिक भारी बारिश और कम विजिबिलिटी की वजह से यह दुर्घटना हुई। मृतकों की पहचान आयुष शाजी, श्रीदीप वलसन, मुहम्मद जब्बार, देवनंदन और मुहम्मद इब्राहिम के रूप में हुई है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आशा सी. अब्राहम ने इसकी सूचना दी है। उन्होंने बताया कि देवनंदन और मुहम्मद इब्राहिम लक्षद्वीप के रहने वाले हैं और बाकी तीनों केरल के रहने वाले हैं। बता दें कि कार अलपुझा की तरफ़ जा रही थी। जबकि बस गुरुवायुर से कायमकुलम जा रही थी। बस और कार टक्कर के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार को काटकर पीड़ितों को बाहर निकाला गया। घटना के समय आस पास मौजूद लोगों ने बताया कि कार की बस से सीधी टक्कर हुई। मोटर वाहन विभाग (MVD) अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण ये दुर्घटना हुई। दुर्घटना के कारण नेशनल हाइवे पर यातायात जाम हो गया था। हालांकि, बाद में स्थिति कंट्रोल में आ गई।  
  • Jalandhar News: Bank में लगे AC की तांबे की तारें लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: Bank में लगे AC की तांबे की तारें लेकर चोर फरार

    करतारपुर: शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, रोज़ाना शहर में कहीं न कहीं चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताज़ा मामला जी.टी. रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से सामने आया है, जहां पर देर रात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

    जानकारी के मुताबिक जी.टी. रोड पर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में लगे ए.सी. की तांबे की तार चोरी कर चोर मौके से फरार हो गया। यह घटना रात करीब अढ़ाई बजे की बताई जा रही है। इस चोरी का पता तब चला जब सुबह बैंक खोलते समय बैंक कर्मचारियों ने देखा की बैंक के ऐसी से तांबे की तारें चोरी हो गई हैं। यह घटना वहां लगे सी.सी. टी.वी. कैमरों में कैद हो गई है। इस संबंधी पुलिस को सुचना दे दी गई है।

  • Jalandhar News : विदेश भेजने के नाम पर 20.60 लाख रुपए ठगे, 3 पर मामला दर्ज

    Jalandhar News : विदेश भेजने के नाम पर 20.60 लाख रुपए ठगे, 3 पर मामला दर्ज

    जालंधर : देश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान अमन सहोता निवासी गुरदेव नगर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अमन सहोता को यूके का फैमिली वीजा लगाने का झांसा देकर 20.60 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान मालिक गुरविंदर सिंह, अनमोल संधू और मैनेजर नेहा के तौर पर हुई है।

    जांच के बाद थाना-2 में चंडीगढ़ स्थित प्लैनेट गाइड ओवरसीज के गुरविंदर सिंह, अनमोल संधू और नेहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 120बी और पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट की धारा-13 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अमन ने बताया कि मार्च में सोशल मीडिया पर आया विज्ञापन देखकर उक्त कंपनी के दफ्तर में कॉल की। दूसरी तरफ से व्यक्ति ने कहा कि वह लोग आकर मिले। जिसके बाद वह 28 मार्च को वहां गया तो कंपनी के मालिक गुरविंदर सिंह, अनमोल संधू और नेहा से बात की।

    उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी फैमिली वीजा लगवा देगी। जिसके लिए उन्होंने 31 लाख रुपए मांगे, मगर सौदा 26 लाख में तय हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उनके खाते में 15 लाख 60 हजार रुपए डाल दिए थे और बाकी 5 लाख कैश दिए थे। लंबा समय बीत जाने के बाद भी वीजा नहीं लगाया। जब पैसे मांगे तो दो बार चेक दिए, मगर वे बाउंस हो गए थे। जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है

  • Jalandhar News: सरेआम सरपंच ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सरेआम सरपंच ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में दिन प्रतिदिन गोली चलनी की घटनाएं आम हो गई है और लोगों में अब कानून का डर नहीं रहा है और वह अपराध करने से भी नहीं झिझक रहे है। गोली की घटना से जुड़ा मामला जालंधर के गांव काला बकरा से सामने आया है। जहां देर रात गांव के सरपंच ने रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए घायल व्यक्ति तलविंदर सिंह को जालंधर के श्रीमान अस्पताल में इलाज के दाखिल करवाया गया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं थाना भोगपुर की पुलिस ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है।

    गांव काला बकरा के सरपंच दविंदर सिंह मेंटा ने रंजिश के चलते तलविंदर सिंह को इसलिए गोली मारी क्योंकि पिछले बीते दिनों हुए सरपंच के चुनाव में तलविंदर सिंह सरपंच के चुनाव के लिए खड़ा हुआ था और यह बात सरपंच बने दविंदर सिंह मेंटा को खड़क रही थी। वही गांव के सूत्रों ने बताया है कि दविंदर सिंह ने तलविंदर सिंह के सरपंची चुनाव में पेपर चुकवा दिए थे।

    फिर भी तलविंदर सिंह सरपंच के चुनाव दविंदर सिंह के खिलाफ लड़ा था और दविंदर सिंह 5 से 6 वोटो के अंतर से सरपंच के चुनाव को जीता था। गांव का सरपंच बनने के बाद दविंदर सिंह के मन में यह बात बार-बार चुप रही थी और इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने गांव के रास्ते में तलविंदर सिंह को रोक कर गोली मार दी। पता चला है कि तलविंदर सिंह अपनी कर से घर जा रहा था और सरपंच दविंदर सिंह ने बीच रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर उसकी कर को रोक कर उसे पर गोली चला दी और तलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

  • Punjab News: गले में तख्ती और हाथ में बरछा लेकर सेवा करने पहुंचे Sukhbir Badal, देखें वीडियो

    Punjab News: गले में तख्ती और हाथ में बरछा लेकर सेवा करने पहुंचे Sukhbir Badal, देखें वीडियो

    अमृतसर: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 9 साल पहले माफी देने और केस वापस लेने के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से दोषी ठहराए जाने के बाद पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल अपने गले में तख्ती डाल, सेवादार के कपड़े पहन गोल्डन टेंपल के बाहर बरछा पकड़ सेवा करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अकाली नेता भी खुद की सजा भुगतने के लिए आ चुके है।

    इस दौरान सुखबीर बादल ने हाथ में बरछा पकड़ा हुआ है और उनके गले में तख्ती भी डाली हुई है। सुखबीर बादल ने सेवादारों वाली पोशाक पहनी हुई है। बता दें कि जत्थेदार के आदेश पर सुखबीर बादल के पांव में फ्रैक्चर को ध्यान में ध्यान में रखते हुए श्री दरबार साहिब के बाहर घंटाघर के पास सेवादार का चोला पहने के साथ हाथ में बरछा पकड़ कर अपनी व्हीलचेयर पर बैठने के आदेश दिए है। और इसका समय 9 से 10 बजे तक होगा।

    इसके बाद वह बर्तन साफ करने और कीर्तन सुन ने के बाद सुखमणि साहिब का पाठ भी करेंगे। वहीं अन्य नेताओं को 3 से 12 दिसंबर तक दोपहर 1 बजे तक श्री दरबार साहिब में मौजूद शौचालयों की सफाई करने, इसके बाद स्नान कर लंगर की सेवा , फिर नितनेम व सुखमणि साहिब का पाठ करने की धार्मिक सजा सुनाई।

    सुखबीर बादल के अलावा सभी दोषी घोषित किए गए 2007-17 के दौरान मंत्रीमंडल के सदस्य भी गोल्डन टेंपल पहुंच श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश को मानेंगे। बता दें कि 2007 में सलाबतपुरा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सिखों के 10वें गुरू श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की परंपरा का अनुकरण करते हुए उन्हीं की तरह कपड़े पहनकर अमृत छकाने का स्वांग रचा था। इस पर राम रहीम के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया था, लेकिन बादल सरकार ने सजा देने की जगह इस मामले को ही वापस ले लिया।

  • Punjab News:BJP SC Wing के जिला प्रधान के घर पर बदमाशों में मारे ईंट-पत्थर, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News:BJP SC Wing के जिला प्रधान के घर पर बदमाशों में मारे ईंट-पत्थर, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में बीजेपी एससी विंग के जिला अध्यक्ष के घर पर हमला होने की घटना सामने आई है। जहां 20 से 25 बदमाशों ने घर के बाहर जमकर ईंट-पत्थर मारते हुए गाड़ी की तोड़फोड़ की। वहीं घटना में दो लोगों पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अजय पाल ने बताया कि उसके और उसके लवली पाल पर पिता पर जानों मारने की नियत से हमला किया गया।

    इस दौरान अजय ने बताया हम चुनावों में भाग ना ले सकें, इसके लिए जान से मारने की नीयत से उसके और उसके पिता पर हमला किया गया। अजय ने कहा कि जब वह देर रात काम से लौट रहा था तो 25 से 30 लोग खड़े थे। इस दौरान उन्होंने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि वह जान बचाकर घर पहुंचा तो बदमाशों ने उसकी गाड़ी पर भी आकर हमला कर दिया। घटना के दौरान जब उसके पिता बचाने के लिए आए तो बदमाशों ने पिता पर भी हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि पिस्टल से हवाई फायर किए।

    इस दौरान तेजधार हथियार और ईंट पत्थर से हमला किया गया। पीड़ित ने कहा कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस दौरान पीड़ित ने आप पार्टी के राज कुमार बैंस के पोते सहित अन्य लोगों द्वारा हमला करने के आरोप लगाए है। पीड़ित ने कहा कि वह डेढ़ घंटा पुलिस का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद डरेसी थाने की पुलिस आई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। पीड़ित ने कहा कि उसके शरीर पर 11 जगहों पर हमला किया गया, जबकि पिता के शरीर के 42 जगह पर हमला किया गया।

    वहीं लवली ने कहा कि 11 बजे के बाद की घटना है। उन्होंने कहा कि बेटा घर आया तो चौक पर पहले से बदमाश बैठे हुए थे। इस दौरान बदमाशों के हाथों में तेजधार हथियार और पिस्टल थे। पीड़ित ने कहा कि पहले बदमाशों ने उनका नाम लेकर गालियां निकाली और उसके बाद तोड़फोड़ करते हुए बाप-बेटे पर हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा मोहल्ला निवासियों के बीच-बचाव के चलते बदमाश भाग गए, नहीं तो वह उन्हें जान से मार देते। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Lakha Sidhana सहित 9 साथियों को पुलिस ने घरों में किया नजरबंद

    Punjab News: Lakha Sidhana सहित 9 साथियों को पुलिस ने घरों में किया नजरबंद

    लुधियानाः बुड्ढा नाला को लेकर मामला गरमाया हुआ है। वहीं आज लक्खा सिधाना एवं उनके साथियों द्वारा बुड्डा नाला को लेकर प्रदर्शन किया जाना था। उससे पहले ही बठिंडा पुलिस ने लक्खा सिधाना के नाै साथियों को घरों में नजरबंद कर दिया। इसकी पुष्टि बाबा हरदीप सिंह ने की है। जो पिछले लंबे समय से विभिन्न मामलों को लेकर लक्खा का साथ निभाते आ रहे है। लक्खा सिधाना समेत 9 लोगों को पुलिस ने घरों के अंदर नजरबंद किया है।

    बता दें कि लक्खा सिधाना द्वारा लुधियाना के बुड्ढा नाला के गंदे पानी को लेकर आज वहां पर अपने साथियों समेत प्रदर्शन किया जाना था। वहीं दूसरी तरफ लुधियाना के लोग भी लक्खा के विरोध में एकत्र होने थे। जिला प्रशासन द्वारा इस टकराव को रोकने के मकसद से लक्खा के साथियों को घरों अंदर नजरबंद किया गया है।