Blog

  • पंजाब :  हेरोइन, अवैध पिस्टल और ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार

    पंजाब : हेरोइन, अवैध पिस्टल और ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार

    गुरदासपुर : पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रजनीश उर्फ राजन निवासी इंद्रा कॉलोनी और संजू शर्मा निवासी सुभाष कॉलोनी के तौर पर हुई है। आरोपियों के पास से 95 ग्राम हेरोइन, कंप्यूटर कांटा, पिस्तौल और एक लाख रुपए से अधिक की ड्रग मनी बरामद की गई है। आरोपी एक निजी बस में यात्रा कर रहे थे। दीनानगर पुलिस ने शुगर मिल पनियाड़ में लगाए गए नाके पर पठानकोट से आ रही बस को रोक कर चेकिंग की तो बस में सवार 2 युवकों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

    जब दोनों को बस से उतारकर उनके सामान की जांच की गई तो आरोपी रजनीश उर्फ राजन से 50 ग्राम हेरोइन, कंप्यूटर कांटा, पिस्तौल और एक लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। दूसरे आरोपी सुभाष कॉलोनी निवासी संजू शर्मा से 45 ग्राम हेरोइन और 8500 रुपए ड्रग मनी मिली है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • डॉक्टर पर तेजधार हथियार से 18 बार किया हमला, देखे CCTV

    महाराष्ट्र: नासिक जिले में एक डॉक्टर पर दातर से जानलेवा हमला किया गया पीड़ित की पहचान कैलास राठी के रूप में हुई है वह गत रात नासिक के पंचवटी में सुयोग अस्पताल के निदेशक हैंयह घटना तब हुई जब राठी अस्पताल में बैठे थे आरोपी ने डॉक्टर पर दातर से 18 बार हमला किया. डॉ. राठी को गंभीर चोटें आईं अस्पताल के मरीजों में दहशत फैल गयी पूरी घटना आईसीयू में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई

     कथित तौर पर संदिग्ध हमलावर ने वित्तीय विवाद को लेकर डॉक्टर पर हमला कियाजब डॉक्टर किसी से फोन पर बात कर रहे थे तो आरोपियों ने उनके सिर और गर्दन पर दातर से हमला कर दिया डॉक्टर पर हमला करने के बाद वह मौके से फरार हो गया डॉ. राठी का फिलहाल इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है

  • पंजाब : इस दिन किसान ट्रेनों को रोककर करेंगे प्रदर्शन

    चंडीगढ़ : पंजाब में ग्रामीण मजदूर यूनियन और भूमि संघर्ष कमेटी द्वारा 11 मार्च को ट्रेनों का चक्का जाम करने का ऐलान किया गया है। ग्रामीण मजदूर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष तरसेम पीटर, सचिव कश्मीर सिंह घुगशोरे और भूमि प्राप्ति संघर्ष समिति अध्यक्ष मुकेश मलौद ने कहा- ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए मजदूरों की मांगों पर केंद्र और पंजाब सरकार ध्यान नहीं दे रही। इस प्रथा के खिलाफ रेल का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में लैंड सीलिंग एक्ट 1972 के मुताबिक, कोई भी परिवार साढ़े 17 एकड़ से ज्यादा जमीन का मालिक नहीं हो सकता। लेकिन इस कानून की धज्जियां उड़ाकर बड़े जमीन मालिकों के पास सैकड़ों एकड़ जमीन है और दूसरी तरफ श्रमिक परिवारों के पास रहने के लिए पर्याप्त सामान नहीं है, यहां तक ​​कि छत भी नहीं है।

    कमेटी ने कहा है कि दलितों को आवंटित नजूल एवं अस्थाई सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाकर उनका मालिकाना हक दिलाना, दलितों को एक तिहाई पंचायत भूमि स्थायी रूप से देना, प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना तथा वृद्धों, विधवाओं एवं विकलांगों को 15 हजार रुपए देना, ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब और भूमि अधिग्रहण संघर्ष कमेटी ने प्रतिमाह पेंशन भुगतान के बिना मजदूरों पर दर्ज सभी कागजात रद्द करने की मांग को लेकर ये चक्का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चक्का जाम के ऐलान को सफल बनाने के लिए आज से पंजाब भर के सैकड़ों गांव में अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत गांव में दीवार पोस्टर, नुक्कड़ सभाएं, रैलियां, जत्था मार्च, पैदल यात्रा आदि के जरिए कार्यकर्ताओं को लामबंद किया गया है।

  • जालंधर : प्रेमिका ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

    जालंधर,ENS : गदईपुर क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती शनिवार की रात फांसी पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत से परिजन शोकग्रस्त हैं। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक गदईपुर क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय रोशनी शनिवार की देर रात मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इसी दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया।बताया जाता है कि प्रेमी से बात करने पर परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी।

    इसी बात से निराश रोशनी ने देर रात करीब 2.30 बजे फांसी फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। फोकल प्वाइंट चौंकी की पुलिस ने रोशनी के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

  • बेडरूम में मिला महिला इंजीनियर का शव, जाने मामला

    नई दिल्ली : राज्य जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के रूप में काम कर रही 29 वर्षीय एक महिला इंजीनियर का शव उसके बेडरूम में पड़ा मिला है। महिला इंजीनियर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपने किराए के फ्लैट में अकेली रह रही थी, वह “रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है और बताया है कि किसने उसकी हत्या की है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने रविवार को बताया किम मृतक महिला इंजीनियर की पहचान लखीसराय जिले के मननपुर बाजार निवासी महिमा कुमारी (29) के तौर पर हुई है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने कहा कि महिला राज्य जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत थी। वह मुजफ्फरपुर में तैनात थी और मुजफ्फरपुर शहर के अतरदह प्रजापति नगर इलाके में अपने फ्लैट में अकेली रहती थी।

    पत्रकारों से बात करते हुए, मुजफ्फरपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक, भानु प्रताप सिंह ने  कहा शनिवार की देर शाम महिमा कुमारी का शव उनके फ्लैट से बरामद किया गया था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा हम इस हत्या के मामले में सभी कोणों से जांच कर रहे है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने पहले ही घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और आगे की जांच कर रहे हैं। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा स्थानीय लोगों ने महिमा को उसके फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत देखा। उसके फ्लैट के दरवाजे खुले थे और उसका शव बेडरूम में पड़ा हुआ पाया गया। शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी नाक से खून भी  रिस रहा था।

  • पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 8 की मौ’त!

    कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अभी तक करीब 8 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। यह घटना जिले के कोखराज थाना के भरवारी कस्बे का है। पटाखा फैक्ट्री में अभी भी धमाका जारी है। फैक्ट्री से अब तक 10 लोगों के रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। सभी की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है।

    करीब 8 लोग अभी भी फैक्ट्री के अंदर फंसे होने कि आशंका बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम योगी ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए भी निर्देश दिए हैं। हालांकि एसपी के तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि इस ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हुई है।

    घटनास्थल पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव सहित कई थानों के फोर्स मौजूद हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट इतना भयानक था कि कई किलोमीटर दूर तक पटाखे के टुकड़े उड़कर गए हैं। पटाखा फैक्ट्री प्रयागराज-कानपुर हाईवे के पास है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज बहुत दूर तक सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री कौशल अली नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है।

  • कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौ’त

    नई दिल्ली : गुरुग्राम के सोहना में निबोठ चौकी के 400 मीटर दूरी पर तेजी से आ रहे कंटेनर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी कि उस जगह पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए। सूचना पर पर एसएचओ अरविंद मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

    राहका निवासी धीरेंद्र (26) अपनी बाइक से गांव में किसी काम के लिए गया था। जब वह एआरएस कंपनी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। उसकी टक्कर लगने से धीरेंद्र की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के 4 बच्चे है। जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि मामले में कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • संतान की चाह में पत्नी का दो लोगो से कराया रेप 

    मध्य प्रदेश: मुरैना जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. संतान की चाहत में एक युवक ने अपनी आंखों के सामने दो युवकों से पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनवाए. मामला तब सामने आया जब पीड़ित महिला ने इस शर्मनाक घटना की जानकारी अपनी मां को दी. उसकी शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें पकड़ लिया है. शारीरिक संबंध बनाने वाले दोनों आरोपियों और महिला के पति का मेडिकल कराया है. 

    मामला जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र का है. यहां संतान की चाह में एक युवक इतना अंधा हो गया कि उसने दो युवकों से अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध अपनी आंखों के सामने बनवाए. पीड़िता ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में अपनी मां को बताया. इस पर उसने अपने दामाद और दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.

    मिली जानकारी के अनुसार वो पत्नी के साथ अपने गांव से मुरैना आ जा रहा था. रास्ते में एक गांव के पास महिला के पति ने राह चलते दो युवकों को रोका. दोनों युवकों के साथ अपनी पत्नी को लेकर पास के सरसों के खेत में चला गया. वहां दोनों युवकों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. घर लौटने पर पीड़िता ने यह बात अपने मायके में अपनी मां को बताई.

    इस पर उसकी मां ने माता बसैया थाने में दामाद सहित शारीरिक संबंध बनाने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया. एफआईआर दर्ज करने के 48 घंटे के अंदर पुलिस  ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों का मेडिकल कराया गया. उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है.

  • पंजाब : पुरानी रंजिश के चलते महिला की बेरहमी से की पिटाई, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में लूट और हत्या जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला श्री मुक्तसर साहिब से सामने आया है। फरीदकोट के श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में दाखिल एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे घर के सामने एक जिम है। जहां कुछ लड़के लड़कियों को लाते है और जब हम उन्हें रोकते हैं तो वे हमें पीटना शुरू कर देते है। इससे पहले 2019 में मुझे घर से खींचकर इन लोगों ने पीटा था। जिसका वीडियो वायरल हो गया और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

    मुझे अगवा कर कार में पीटा गया और मेरे कपड़े भी फाड़ दिए गए। उन्होंने मुझे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। घायल अवस्था में महिला को फरीदकोट के श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

  • जालंधरः पुलिस ने काबू किए लंडा के गुर्गों को लेकर किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: पुलिस ने लखबीर लंडा गैंग के 3 सदस्यों को आज गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्नन शर्मा ने बताया कि फिरोजपुर के रहने वाले कुशाल नामक व्यक्ति को उनकी टीम ने 20 फरवरी को गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से 30 बोर का वेपन बरामद किया गया था। उसी कड़ी में आरोेपी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लखबीर लंडा गैंगस्टर जो कि यूएसए में बैठा है। उसके साथ गुरदेव गिल नामक व्यक्ति है, जो कि फिरौती के मामलों सहित अन्य क्राइम की वारदातों में लिप्त है। गुरदेव के साथ मिलकर यह सभी इस नेटवर्क को चला रहे थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इनका एक साथी शरणजीत जेल में बंद है। इस मामले में शरणजीत के साथ मिलकर उसका भाई गुरलाल और प्रवेश गन रैकेट चला रहे थे।

    पुलिस कमिशनर ने बताया कि दोनों ही शरणजीत के भाई है औ उनकी उम्र 22 साल के करीब है, दोनों पट्टी के रहने वाले है। स्वप्न शर्मा ने बताया कि दोनों की जांच में पता चला है कि दोनों के खिलाफ अभी तक कोई केस दर्ज नहीं है। जबकि कुशाल पर 7 पर एटेंप टू मर्डर के केस चल रहे है। उन्होंने कहा कि कि इस पर ड्रग समगलिंग सहित अन्य मामले भी चल रहे है। जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी अलग- अलग समय पर इंदौर से 17 वेपन लेकर आए थे। आरोपियों ने इंदौर में कुणाल नामक व्यक्ति से यह वेपन लिए थे। जिसे केस में नामजद कर लिया है। पुलिस कमिश्रर ने बताया कि आरोपियों से बरामद किए गए वेपनो में 17 वेपन 32 बोर के है। 5 के करीब 30 बोर के वेपन, 33 मैगजीन और 20 कारतूस है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पता चला है कि उन्होंने यह वेपन लखबीर लंडा के मोगा, फिरोजपुर सहित अन्य जिलों में बैठे गुर्गों को सप्लाई करने थे। जांच में पता चला है कि आरोपी काफी समय से इस मामले में लिप्त थे।