Blog

  • राशिफल (शनिवार 16 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार 16 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें।

    वृषः कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है।

    मिथुनः कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

    कर्कः व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

    सिंहः स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

    कन्याः नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे।

    तुलाः लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में संतोष रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।

    वृश्चिकः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

    धनुः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे।

    मकरः शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

    कुंभः निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मीनः व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।

  • जालंधरः नूरमहल पुलिस ने 4 चोरों को किया गिरफ्तार

    जालंधरः नूरमहल पुलिस ने 4 चोरों को किया गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण/हर्ष मेहरा)। थाना नूरमहल की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव नीलेवाल बिलगा निवासी तिलक राज उर्फ काला, परमजीत उर्फ अजय, रजिंदर कुमार उर्फ आशु और बलजीत कुमार उर्फ मीतो के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया नूरमहल निवासी संदीप कुमार ने शिकायत के आधार पर एएसआई कुलविंदर सिंह ने तफ्तीश के दौरान चारों चोरों को नूरमहल से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि और खुलासे होने की संभावना हो।

  • जालंधरः चोरी की बाइक सहित चोर काबू

    जालंधरः चोरी की बाइक सहित चोर काबू

    जालंधर (वरुण/हर्ष मेहरा)। थाना मेहतपुर की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।  आरोपित की पहचान गांव सदर नकोदर निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी महेंद्रपाल ने बताया एसआई भूपिंदर सिंह ने आदरमान मोड पर नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मुकेश कुमार को चोरी की बाइक के साथ दबोचा और दौरान तफ्तीश पता चला आरोपित के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज है। जिसमें यह 9  साल की सजा काटकर बाहर आया है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर  पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब: बच्चों से भरी स्कूल की बस पलटी

    पंजाब: बच्चों से भरी स्कूल की बस पलटी

    होशियारपुरः जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है। जिले में आज दोपहर निजी वाहन को ओवरटेक करते समय बच्चों से भरी स्कूल की बस पलटी गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 5 साल की बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली इंटरनेशल स्कूल चब्बेवाल की बस छुट्टी के दौरान बच्चों को लेकर जा रही थी।

    मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को निकाला बाहर

    गावं सीना के नजदीक निजी वाहन को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्त के साथ बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान पहली कक्षा में पढ़ने वाली गांव हुड़कां की बच्ची हरनूर की मौत हो गई है। हरनूर को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। 

    दो दिन पहले भी एक निजी स्कूल की बस का हुआ था हादसा

    बता दें कि दो दिन पहले भी शेरगढ़-ढोहलनवाल रोड पर संतुलन खोने से एक स्कूली बस पलट गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दो बच्चों को मामूली चोट आई थी। यह हादसा सुबह उस समय हुआ था जब मार्निंग ग्लोरी स्कूल की बस बच्चों को लेकर शेरगढ़ से ढोहलनवाल स्कूल जा रही थी। इस दौरान जब वह शेरगढ़ गांव से कुछ आगे निकली तो सिंगल रोड होने के कारण सामने से आ रहे स्कूटी सवार को बचाते हुए बस का टायर सड़क ने नीचे उतर गया और वह पलट कर खेतों में जा गिरी थी।

    वहीं दूसरी ओर बीते दिन जालंधर के लांबड़ा के नजदीक रांग साइड जा रही स्कूल बस की टिप्पर के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इस हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। ड्राइवर की गलती के कारण यह हादसा हुआ था।

  • इनरव्हील क्लब उना उमंग ने आज दूसरी बार जिंदा जी बेसहारा आश्रम में बिताया समय

    इनरव्हील क्लब उना उमंग ने आज दूसरी बार जिंदा जी बेसहारा आश्रम में बिताया समय

    ऊना/सुशील पंडित: नर सेवा नारायण सेवा कथन को सत्य करते हुए इनरव्हील उना उमंग ने आज दूसरी बार जिंदा जी बेसहारा आश्रम पहुंचे और ऊन के साथ समय व्यतीत कर उनके दुखों को कम करने का प्रयास किया उना उमंग की चार्टर प्रेसिडेंट स्वर्गीय निर्मल बस्सी एवं प्रेसिडेंट अनुराधा वर्मा के पति राकेश कुमार वर्मा एवं जसलीन के जन्मदिन के अवसर पर असहाय मानसिक रूप से विकसित दिव्यांग एवं बेसहारा लोगों के लिए क्लब ने समोसे पेस्ट्री बिस्किट्स जूस रस के पैकेट एवं खाद्य सामग्री लेडीज सूट्स एवं जेंट्स सूट भी वहां दिए।
    इस अवसर पर वहां के संचालक अशोक जिंदल एवं उनकी धर्म पत्नी एवं उनका बेटा भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने इनर व्हील क्लब ऊना उमंग के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि क्लब आसमान की बुलंदियों को छुए एवं ऐसे ही अच्छे कार्य करता रहे इनरव्हील क्लब की प्रेसिडेंट ने एवं सेक्रेटरी सांची दीपिका बस्सी ने अशोक जिंदल का एवं उनके परिवार का धन्यवाद किया जो इतने बेसहारा लोगों की मदद कर रहे हैं उनको परमात्मा शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर इनर व्हील क्लब के सदस्य अनुराधा वर्मा ,सांची ,दीपिका लस्सी, मैडम जसवाल, परमिंदर कौर, रेणुका चौधरी, साधना चड्ढा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
  • जालंधरः नशीले पदार्थों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार…

    जालंधरः नशीले पदार्थों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार…

    जालंधर (वरुण)। थाना रामा मंडी की पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखवंत सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र निर्मल कुमार निवासी जलोवाल कालोनी, सोनू गिल उर्फ गुलजार गिल निवासी न्यू संतोखपुरा, जतिन उर्फ जैनसी पुत्र राजेश कपूर निवासी न्यू संतोखपुरा, अमनदीप सिंह उर्फ अमन पुत्र निर्मल सिंह निवासी शांति पुरा लाडोवाली रोड के तौर पर हुई है।

    थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई बिंदर सिंह ने सूर्या इंक्लेव के निकट मोटरसाइकिल सवार सुखवंत सिंह को शक के अधार पर रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उससे 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

    इसी तरह काजी मंडी संतोशी नगर के निकट 3 युवकों को पकड़ा गया, जोकि सड़क किनारे अंधेरे में एक्टिवा के पीछे मोबाइल फोन की लाईट का इस्तेमाल करके लिफाफों में कुछ पैकिंग कर रहे थे। जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। जिनका पीछा करके उन्हें काबू किया गया। जिन्होँने अपनी पहचान जतिन कपूर, अमनदीप सिंह, सोनू गिल के तौर पर बताई। इनके कब्जे से 9 ग्राम हैरोइन और 14 नशीले टीके बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

  • उपायुक्त राघव शर्मा ने कुष्ठ रोग आश्रम में रह रहे 11 व्यक्तियों को दिए हिमकेयर कार्ड

    उपायुक्त राघव शर्मा ने कुष्ठ रोग आश्रम में रह रहे 11 व्यक्तियों को दिए हिमकेयर कार्ड

    जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से भरा गया सभी 11 का तीन साल का प्रीमियम 
    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज कुष्ठ रोग आश्रम में रह रहे 11 प्रवासी व्यक्तियों को हिमकेयर योजना के तहत कार्ड प्रदान किए। इन सभी ग्यारह कार्ड के लिए तीन साल का प्रीमियम जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना की ओर से भरा गया है। 
    डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के तहत अस्पताल में दाखिल होने पर पांच लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा का प्रावधान है। योजना में सभी तरह की बीमारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला ऊना में 25 अस्पताल इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं। हिमकेयर योजना के तहत परिवार के 5 सदस्य इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में 47 हजार से अधिक परिवार हिमकेयर कार्ड धारक हैं। 
    राघव शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने 01 जनवरी, 2019 से मुख्यमंत्री हिमाचल हैल्थ केयर योजना-हिमकेयर आरंभ की थी। उन्होंने बताया कि अब हिमकेयर कार्ड की नवीनीकरण अवधि भी सरकार ने एक साल से बढ़ाकर तीन साल कर दी है तथा नए परिवारों का पंजीकरण अब पूरा वर्ष तक होता है।
  • प्रो. राम कुमार ने बीटन कॉलेज में 30 लाख से बनने वाले कैंटीन भवन का किया भूमिपूजन

    प्रो. राम कुमार ने बीटन कॉलेज में 30 लाख से बनने वाले कैंटीन भवन का किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज राजकीय महाविद्यालय बीटन में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कैंटीन भवन का भूमिपूजन किया। प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 58 राजकीय महाविद्यालयों तथा 80 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में वर्चुअल क्लासरूप स्थापित किए हैं, ताकि पढ़ाई को रोचक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने श्रीनिवासा रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत राज्य भर के मेधावी विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप प्रदान किए हैं तथा जिला ऊना के 1358 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप की सौगात मिली है। 

    प्रो. राम कुमार ने कहा कि कोरोना के मामले एक बार पुनः बढ़ने लगे हैं, इसलिए सभी सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18-59 वर्ष के सभी व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन की तीसरी डोज़ फ्री देने का फैसला किया है, जो स्वागत योग्य है। इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए प्रो. राम कुमार ने कहा कि सभी पात्र व्यक्ति कोविड का टीका अवश्य लगवाएं और कोविड नियमों की पालना सुनिश्चित करें। 

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कमल सैणी,  हरोली भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष हरी बाबा, प्रधान सोहन, अरुण गुज्जर, दर्शन सिंह, सचिन, बलबीर, रजत राणा, महेंद्र सिंह, एसडीओ पीडब्ल्यूडी राजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • अनीमिया से ग्रस्त बच्चों का रिकॉर्ड स्कूलों में रखा जाए उपलब्धः डीसी

    अनीमिया से ग्रस्त बच्चों का रिकॉर्ड स्कूलों में रखा जाए उपलब्धः डीसी

    मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना की पहली जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित: छह वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल तथा उन्हें पौष्टिक आहार प्रदान करने के उद्देश से आरंभ की गई मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना को बेहतर ढंग से जिला ऊना में लागू किया जाएगा। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला सुपोषण टास्क फोर्स की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बच्चों में होने वाली बीमारियों व कुपोषण की समस्या का समाधान करने के लिए इस योजना को आरंभ किया है, जिसकी घोषणा बजट में की गई है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत डायरिया नियंत्रण, निमोनिया नियंत्रण व एनीमिया मुक्त जैसे विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

    राघव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना को जिला ऊना में बेहतर ढंग से लागू करने के लिए पंचायत स्तर तक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। उपमंडल स्तरीय टास्क फोर्स के अध्यक्ष संबंधित एसडीएम होंगे, जबकि पंचायत स्तर पर अध्यक्ष पंचायत के प्रधान होंगे। इस योजना में प्रमुख रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग की भूमिका है। 

    डीसी ने कहा कि योजना के तहत छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को अतिरिक्त प्रोटीन युक्त भोजन उपलब्ध करवाने के अलावा अतिरिक्त कुपोषित बच्चों, धात्री माताओं और गर्भवती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंभीर रुप से कुपोषित बच्चों का रिकॉर्ड डीपीओ आईसीडीएस रखें, जबकि अनीमिया से पीड़ित बच्चों का रिकॉर्ड स्कूलों में उपलब्ध रखा जाए। खून की कमी से ग्रस्त बच्चों की सूचना उनके माता-पिता भी दी जाएगी।  

    जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा कि योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए सात प्रमुख बिंदु हैं। जिनमें जल्द से जल्द बच्चों में डायरिया व अनीमिया की पहचान करना, हाई रिस्क ग्रुप की मॉनिटरिंग तथा देखभाल, हाई रिस्क बच्चों को अतिरिक्त प्रोटीन खुराक देना, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान करना, कुपोषित बच्चों की विशेष देखभाल, बच्चों और किशोरियों का एनीमिया से बचाव आदि शामिल हैं। 

    बैठक में डीपीओ आईसीडीएस सतनाम सिंह, सीएमओ डॉ. मंजू बहल सहित टास्क फोर्स के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • न गल्त कम्म करांगा न होण दवांगेः डा. इंदरबीर निज्जर 

    न गल्त कम्म करांगा न होण दवांगेः डा. इंदरबीर निज्जर 

    जालंधर, (अनिल वर्मा): निकाय मंत्री डाक्टर इंदरबीर सिंह निज्जर आज पहली बार जालंधर पहुंचे। महानगर में पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से सर्किट हाऊस में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल, सैंट्रल हलके से रमन अरोड़ा तथा नार्थ हल्के से इंचार्ज दिनेश ढल्ल मौजूद रहे। बातचीत दौरान डा. निज्जर ने कहा कि जालंदर एक खूबसूरत शहर है। आने वाले 6 महीने के अंदर इसे और भी खूबसूरत बना दिया जाएंगा। 

    शिकायत मिलने पर नहीं बक्शा जाएगा कोई भी अफसर

    निकाय मंत्री ने अफसरों को सही तरीके से काम करने के लिए सख्ती से आदेश दे दिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी की भी शिकायत मिलती है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कालोनाईजरों को आढ़े हाथों लेते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि जो अवैध कालोनियां काटी जा चुकी है और कालोनाईजरों ने उन कालोनियों की रैगुलाईजेशन फीस जमा नहीं करवाई गई, वह हर हाल में अब जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा इसके लिए कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

    पीजीआरएस पोर्टल पर दर्ज करवाएं शिकायत, 72 घंटे में होगी कार्रवाई 

    इसी के साथ-साथ अगर अभी भी किसी जगह अवैध कालोनी काटी जाती है तो लोग सीधे तौर पर पंजाब सरकार के पीजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। उनके द्वारा दी गई शिकायतों पर 72 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ निकाय मंत्री ने कच्चे मुलाजिमों को लेकर कहा कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के लिए तैयारी चल रही है जल्द ही इसे अमली जामा पहनाया जाएगा।