Blog

  • Jalandhar: Bolero Mini Pickup और Truck की टक्कर में 2 की मौत

    Jalandhar: Bolero Mini Pickup और Truck की टक्कर में 2 की मौत

    जालंधर, ENS: करतारपुर के नेशनल हाईवे पर सीआरपीएफ कैंपस के सामने सराय खास पुल पर सुबह करीब 7 बजे हुए सड़क भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो मिनी पिकअप ने पुल पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो मिनी पिकअप के परखच्चे उड़ गये।

    मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस की मदद से पिकअप बोलेरो गाड़ी में बैठे 2 युवक सोनू सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव भूह और सतविंदर सिंह निवासी फत्तूडिंगा कपूरथला को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और करतारपुर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर चोटों के कारण जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    हादसे की जांच कर रहे एएसआई परमजीत ने बताया कि पिकअप चला रहे ड्राइवर और उसके साथ बैठे युवक समेत दो लोगों की भी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वे दोनों दुधारू पशुओं की खरीद-फरोख्त करते थे। मौके पर ट्रक पुल पर क्यों खड़ा किया गया था इसकी जांच की जा रही है और मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

  • Police और बदमाशों में चली गोलियां, 3 शूटर घायल

    Police और बदमाशों में चली गोलियां, 3 शूटर घायल

    हांसीः हरियाणा के हांसी में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। दरअसल, उमरा रोड पर दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 3 बदमाश गोलियां लगने से घायल हुए है। तीनों को उपचार के लिए हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों बदमाश JJP नेता रविंद्र सैनी की हत्या में शामिल थे। बदमाशों की पहचान जींद के रहने वाले सचिन उर्फ मगतू, रोहतक के खरक जाटान निवासी योगेश उर्फ सुक्खा और भिवानी के पिजोखरा के रहने वाले विकास उर्फ काशी के रूप में हुई है।

    पुलिस के अधिकारी अस्पताल में पहुंचे हैं। अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। रविंद्र सैनी हत्याकांड में पुलिस इससे पहले मास्टरमाइंड विकास उर्फ विक्की नेहरा समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड में 10 से ज्यादा लोग शामिल है। रविंद्र सैनी की हत्या पुरानी रंजिश में की गई थी। हांसी में हीरो एजेंसी के मालिक और JJP नेता रविंद्र सैनी की 10 जुलाई की शाम 6 बजे शोरूम के बाहर 3 शूटरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। शूटरों का एक साथी कुछ दूरी पर बाइक पर इंतजार कर रहा था। इनके भागने की CCTV फुटेज भी सामने आई थी।

    व्यापारियों ने हत्या के विरोध में हांसी बंद का आह्वान किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हांसी की वकील कॉलोनी निवासी प्रवीन (32), राजस्थान के खिवाड़ा पानी निवासी प्रवीन (40), हांसी के सिसाय कालीरावण निवासी रविंद्र (29) और नारनौंद निवासी रमेश उर्फ योगी शिवनाथ (40) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस मास्टरमाइंड विकास नेहरा को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।

    SIT इंचार्ज DSP मुख्यालय हांसी धीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गत दिनों पहले जेल में बंद विकास उर्फ विक्की नेहरा से मुलाकात के दौरान रविन्द्र सैनी की हत्या करने की साजिश रची थी। रविंद्र सैनी की हत्या के विरोध में शुक्रवार 12 जुलाई को हांसी बंद रहा था। 12 जुलाई को ही सुबह से चंडीगढ़ में प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ बैठक हुई। मामले में मुख्यमंत्री द्वारा परिवार की 3 मांगों पर सहमति पर शव लेने पर सहमति बनी। 48 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार 12 जुलाई को शाम को कर दिया गया।

  • Punjab : ढाई किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : ढाई किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में बढ़ती नशे की लत को रोकने के लिए पंजाब पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और नाकेबंदी कर नशा तस्करों पर शिकंजा भी कस रही है। पुलिस ने ढाई किलो हेरोइन सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तेजबीर सिंह, अजय सिंह उर्फ ​​अजय और राजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी तेजबीर सिंह से 470 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

    आरोपी अजय सिंह उर्फ ​​अजय के पास से 950 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इसी तरह तीसरे आरोपी राजिंदर सिंह को हेरोइन, पिस्तौल और एक कार सहित काबू किया है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि फिरोजपुर जिले के मक्खू थाने से फरार चल रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार व्यक्ति को भी संबंधित थाने को सौंप दिया जाएगा।

  • BJP की हार के बाद पार्टी नेता Suvendu का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    BJP की हार के बाद पार्टी नेता Suvendu का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    बंगालः देश में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बंगाल में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक के दौरान एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, “हम सबका साथ, सबका विकास’ नहीं कहेंगे, हम कहेंगे जो ‘हमारे साथ हैं, हम उनके साथ हैं।” यानी सबका साथ, सबका विकास का जो नारा पीएम नरेंद्र मोदी हर मंच से लगाते हैं, सुवेंदु अधिकारी ने उसे ही बदलने की बात कह दी है।

    इतना ही नहीं, सुवेंदु अधिकारी यहीं नहीं रुके। उन्होंने यह भी कहा, “राष्ट्रवादी मुस्लिम जैसा कुछ नहीं होता। जो हमारे साथ हैं, हम उनके साथ हैं।” इसके अलावा अधिकारी ने ये भी कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चे की जरूरत नहीं है। सुवेंदु अधिकारी का यह बयान पार्टी के नारे “सबका साथ, सबका विकास” से बिल्कुल अलग सोच रखता है। इसके अलावा बंगाल बीजेपी अपनी हार की वजह पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को वोट न डालने से रोकना भी बता चुकी है। अब उसके नेताओं का गुस्सा मुसलमानों पर फूटता नजर आ रहा है। उनके इस बयान के बाद TMC के प्रवक्ता रिजु दत्त ने कहा कि सुवेंदु का रुतबा पीएम मोदी से भी ऊचा नजर आ रहा है।

    अधिकारी का ये बयान प्रधानमंत्री मोदी के उस नारे से अलगाव रखता है जो उन्होंने 2014 में सत्ता में आने के बाद दिया था। पीएम मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा देकर संपूर्ण भारत को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही थी। सुवेंदु अधिकारी के नए बयान से लग रहा है कि वे बस उनका विकास करने की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया है। सुवेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे, उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनावों में सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम सीट से जीत दर्ज की थी। अधिकारी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम बंगाल की सियासत में तनाव बढ़ रहा है और बीजेपी हार के बाद राज्य में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है।

  • Punjab : Drug इंस्पेक्टर ने पुलिस के साथ मिलकर कैमिस्ट शॉप पर की छापेमारी, देखें वीडियो

    Punjab : Drug इंस्पेक्टर ने पुलिस के साथ मिलकर कैमिस्ट शॉप पर की छापेमारी, देखें वीडियो

    21 लाख के नशीले कैप्सूल हुए बरामद

    मोगा : पंजाब में नशे की पूर्ति के लिए अब नशा करने वाले मेडिकल नशे की ओर जा रहे है। वही नशे की पूर्ति के लिए वह लोग प्रेगाबलीन के कैप्सूल खा रहे है और अपने नशे की पूर्ति कर रहे है। ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी जीरा रोड पर भारी मात्रा में प्रैगाबलिन 300 मिली ग्राम बिक रहे है। जो की युवा पीढ़ी इस को नशे के तौर पर सेवन कर रही है।

    वही ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने पुलिस को साथ लेकर जीरा रोड पर केमिस्ट की दुकान पर छापे मारी की तो दुकान से भारी मात्रा में प्रैगाबलिन कैप्सूल बरामद किए। जिनकी कीमत 21 लाख 45 हजार है। वही दवा विक्रेता इन कैप्सूल के कोई सेल और परचेच का रिकार्ड नहीं दिखा सका। वही ड्रग विभाग ने सारा सामान जब्त कर अदालत में पेश कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।

    वही ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया की यह कैप्सूल सेहत के लिए काफी हानि कारक है और इसको युवा पीढ़ी अपने नशे की पूर्ति करने के लिए लेती है। उन्होंने कहा कि 21 लाख 45 हजार के कैप्सूल पकड़े है और दुकानदार के पास इसका कोई रिकार्ड नहीं है। मामला अदालत में दिया जा रहा है और अगली विभागीय कार्रवाही शुरू कर दी है।

  • प्रसिद्ध धार्मिक स्थल से 228 किलो सोना गायब, अध्यक्ष का आया बयान

    प्रसिद्ध धार्मिक स्थल से 228 किलो सोना गायब, अध्यक्ष का आया बयान

    केदारनाथः ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी॑ अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 15 जुलाई को केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना गायब होने का आरोप लगाया था। इस पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सिर्फ सनसनी फैलाना चाहते हैं। सबूत हैं तो सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट जाएं। अजेंद्र अजय ने कहा कि मैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सम्मान करता हूं, लेकिन वे दिनभर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रहते हैं। विवाद खड़ा करना, सनसनी फैलाना और चर्चाओं में बने रहना अविमुक्तेश्वरानंद की आदत है। अगर स्वामी कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें अनावश्यक विवाद खड़ा करने और केदारनाथ की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है।

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 15 जुलाई को मुंबई में थे। उन्होंने दिल्ली में ‘केदारनाथ मंदिर’ जैसा मंदिर बनाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा- भगवान के हजार नाम हैं, किसी और नाम से मंदिर बनाएं… पूजा करें। जनता को भ्रम में न डालें। क्या दिल्ली में मंदिर बनाने के पीछे राजनीति है, इस पर शंकराचार्य बोले- हमारे धर्म स्थानों पर राजनीति वाले प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, केदारनाथ धाम से 228 किलो सोना गायब कर दिया गया और आज तक जांच नहीं हुई। कौन जिम्मेदार है? अब वहां घोटाला कर लिया तो दिल्ली में मंदिर बनाएंगे? वहां दूसरा घोटाला करेंगे? हम यह बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इस बयान के बाद शिवसेना UBT के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के घर गए थे।

    दरअसल, 10 जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी स्थित हिरनकी में ‘श्री केदारनाथ धाम’ नाम से मंदिर का शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी भी थे। आयोजन समिति ने शिलान्यास कार्यक्रम का जो आमंत्रण पत्र जारी किया, उसमें भगवान शिव और केदारनाथ धाम की फोटो है। नीचे ‘केदारनाथ धाम ट्रस्ट दिल्ली’ के फाउंडर सुरेंद्र रौतेला की फोटो है। दान और चंदे के लिए क्यूआर कोड भी दिया गया हैै। शिलान्यास के बाद से ही केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। इस बीच, उत्तराखंड सरकार ने कहा कि ज्योतिर्लिंग का एक ही स्थान है, दूसरे स्थान पर धाम नहीं हो सकता।

    केदारनाथ मंदिर में सितंबर-अक्टूबर 2022 में चांदी की परत हटाकर सोने की परत चढ़ाने का काम पूरा हुआ था। इसके लिए मुंबई के एक व्यापारी ने 23 किलो सोना मंदिर समिति को दान किया था। जिसके बाद गर्भगृह की दीवारों और छत पर सोना मढ़ा गया था। गोल्ड प्लेटिंग का काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के दो अधिकारियों की देखरेख में हुआ था। करीब 19 कारीगरों ने 3 दिन में इस काम को पूरा किया था। सोने की परत चढ़ाने से पहले IIT रुड़की, सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च रुड़की और ASI की 6 सदस्यों की टीम ने केदारनाथ का दौरा किया था और गर्भगृह का निरीक्षण किया था।

    जून 2023 में केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित और चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने मंदिर को दान में मिला 23 किलो सोना चोरी होने का आरोप लगाया था। पुजारी ने केदारनाथ मंदिर समिति पर 125 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए सोने को पीतल से बदलने की बात कही थी। आरोपों पर मंदिर समिति ने कहा था कि यह केदारनाथ धाम की छवि को खराब करने की साजिश है। गोल्ड प्लेटिंग का काम नियम के मुताबिक और अधिकारियों की देखरेख में किया गया था। मंदिर समिति की इसमें कोई सीधी भूमिका नहीं है। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम, 1939 में इस तरह के दान देने की छूट है।

     

  • Punjab : कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार ने विरोधियों पर कसे तंज, देखें वीडियो

    Punjab : कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार ने विरोधियों पर कसे तंज, देखें वीडियो

    अमृतसर: कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका का एक बयान सामने आया है। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने भगवंत मान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जिसमें उन्होंने भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने भगवंत मान का सपना कि वह विश्वविद्यालयों का चांसलर बनने का सपना चकनाचूर कर दिया।

    क्योंकि यह गैरकानूनी और अवैध है। भगवंत मान की सरकार ने संवैधानिक कार्य किया। देश में विश्वविद्यालयों का चांसलर केवल राज्यपाल ही हो सकता है, मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ने जो किया वह बिल्कुल सही था।

  • Punjab: दुकानदार के साथ बर्फी को लेकर हुआ झगड़ा, चली ईंटे, 3 घायल

    Punjab: दुकानदार के साथ बर्फी को लेकर हुआ झगड़ा, चली ईंटे, 3 घायल

    लुधियानाः खन्ना के दहेड़ू गांव में बर्फी को लेकर झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जहां गांव के कुछ लोगों ने दुकानदार व उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावारों द्वारा दुकानदार के सिर में प्लेट मारी गई और ईंटों से भी हमला किया गया। इस घटना में दुकानदार समेत 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें खन्ना सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, दुकान के अंदर हुए झगड़े की फुटेज सीसीटीवी में भी कैद हो गईं। हालांकि दुकान के बाहर कोई कैमरा नहीं लगा हुआ था।

    द्वारका प्रसाद ने पुलिस के पास बयान दर्ज कराए कि वह दहेड़ू में जय राम स्वीट शॉप नामक दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर गांव का अमनजोत सिंह सामान लेने आया था, जो खुद ही काउंटर में से बर्फी निकाल खाने लगा। जब उसने अमनजोत को रोका तो वह उसके साथ झगड़ा करने लगा। उसके सिर में प्लेट मारकर हमला कर दिया गया। इसी बीच दुकानदार का भाई संतोष कुमार और बहन नीशु आ गए। द्वारका के अनुसार शोर सुनकर अमनजोत का पिता चरण सिंह और 6-7 अन्य व्यक्ति वहां आ गए। इन सभी लोगों ने उससे, उसके भाई बहन से मारपीट की। ईंटों से हमला कर दिया गया। दुकान की तोड़फोड़ की गई।

    मामले की जांच कर रहे कोट पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार द्वारका प्रसाद के बयानों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 (2), 118 (1), 324 (4), 191 (3) और 190 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अमनजोत सिंह तथा उसके पिता चरण सिंह को नामजद किया गया है। जांच के दौरान जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उन्हें नामजद करके गिरफ्तार किया जाएगा।

     

  • अब इस जगह छात्रों से भरी school Van पलटी, 4 की हालत नाजुक

    अब इस जगह छात्रों से भरी school Van पलटी, 4 की हालत नाजुक

    पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में आज स्कूली बच्चों से भरी वैन के पलटने का मामला सामने आया है। घटना सेक्टर-25 में पुलिस चौकी के पास हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 8 छात्रों को चोटे आई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चों को वैन से बाहर निकाला और अस्पताल को सूचना दी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 4 छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है।

    इस सड़क हादसे में 4 बच्चों के चेहरे, हाथ और पैर में चोट आई है। घायल बच्चों में से 2बच्चों को ओजस अस्पताल, एक को डिस्पेंसरी और एक बच्चे को पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। उधर पुलिस सभी बच्चों के परिजनों को हादसे की सूचना देकर मामले की जांच में जुट गई है।

    बता दें कि इससे पहले आज अबोहर हाईवे पर रामपुरा गांव के नजदीक स्कूली बच्चों से भरी बस के साथ सड़क हादसा होने का मामला सामने आया था। जहां बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस अचानक आगे आए टेंपो से टकरा गई l इस घटना के दौरान टेंपो पलट गया, वहीं बस का भी काफी नुकसान हो गयाl बताया जा रहा है कि इस दौरान बस में काफी बच्चे सवार थे l घटना के दौरान कुछ बच्चों को थोड़ी बहुत चोट लगीl

     

     

  • Kapurthala : कॉलेज से लौट रहे छात्रों पर हमला, देखें वीडियो

    Kapurthala : कॉलेज से लौट रहे छात्रों पर हमला, देखें वीडियो

    कपूरथला : जिले के सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में पेट्रोल पंप के पास कॉलेज से घर लौट रहे छात्रों पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है।  घायल अभिराजपाल सिंह पुत्र गुरशरण सिंह निवासी सूजो कालिया, गुरप्रीत पुत्र तेजिंदर सिंह निवासी मंड आलूवाल ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी कॉलेज से पढाई करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर वापस लौट रहे थे। जब वह तलवंडी चौधरियां रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, तो कुछ युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

    मौके पर मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से हमें हमलावरों के चंगुल से बचाया है। पीड़ितों ने यह भी बताया कि हमला करने वालों के पास पिस्टल भी थी। उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी दी है। घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। SHO हरगुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल घायलों ने बयान दर्ज नहीं करवाए है। लेकिन पुलिस टीम CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

     घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया है। जिनमें से अभिराजपाल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। SHO हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल अभिराजपाल सिंह पुत्र गुरशरण सिंह निवासी सूजो कालिया, गुरप्रीत पुत्र तेजिंदर सिंह निवासी मंड आलूवाल ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी कॉलेज से पढाई करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर वापस लौट रहे थे। जब वह तलवंडी चौधरियां रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, तो कुछ युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से हमें हमलावरों के चंगुल से बचाया है। पीड़ितों ने यह भी बताया कि हमला करने वालों के पास पिस्टल भी थी। उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी दी है।