Blog

  • Punjab News: 4 उप-विधानसभा चुनाव की काउंटिग शुरू, इस सीट से कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त

    Punjab News: 4 उप-विधानसभा चुनाव की काउंटिग शुरू, इस सीट से कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त

    मोहालीः पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने गए। अब EVM से वोटों की गिनती की जा रही है। कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें पूर्व CM स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल, 2 सांसदों की पत्नियों और एक सांसद के बेटे के ऊपर सबकी नजर है।

    गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में तीसरे राउंड में कांग्रेस जतिंदर कौर रंधावा 10416 वोटों से आगे है, जबकि आप पार्टी के गुरदीप सिंह रंधावा 9967 वोटों से आगे है, वहीं भाजपा रवीकरन सिंह काहलों को दूसरे राउंड में 1433 मिले।

    बरनाला में तीसरे राउंड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल को 5100, कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को 4839, जबकि बीजेपी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को 3037 वोट मिले।

    गिद्दड़बाहा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों 5536 वोट से आगे चल रही है। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग 4492 वोट से आगे चल रही है और तीसरे नंबर पर मनप्रीत सिंह बादल 1015 वोट से आगे रहे है।

  • Punjab News: 4 उप-विधानसभा चुनाव की काउंटिग शुरू, इन सीटों पर आप और कांग्रेस कांटे की टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 उप-विधानसभा चुनाव की काउंटिग शुरू, इन सीटों पर आप और कांग्रेस कांटे की टक्कर, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने गए। अब EVM से वोटों की गिनती की जा रही है। कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें पूर्व CM स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल, 2 सांसदों की पत्नियों और एक सांसद के बेटे के ऊपर सबकी नजर है।

    गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में दूसरे राउंड में आप पार्टी के गुरदीप सिंह रंधावा 6744, जबकि कांग्रेस जतिंदर कौर रंधावा 6744 से आगे है, वहीं भाजपा रवीकरन सिंह काहलों को दूसरे राउंड में 798 मिले।

    बरनाला में दूसरे राउंड में आम आदमी पार्टी 846 वोट आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल को 3844, कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को 2998, जबकि बीजेपी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को 2092 वोट मिले।

    गिद्दड़बाहा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों आगे चल रही है। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग है और तीसरे नंबर पर मनप्रीत सिंह बादल चल रहे है।

  • आज का राशिफल, 23 नवंबर 2024

    आज का राशिफल, 23 नवंबर 2024

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 42 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 27 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज काल भैरवाष्टमी व्रत है।

    मेष राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुश ख़बरी है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप शाम के समय किसी व्यक्ति से मिलेंगे जिससे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर बात करेंगे। आज आप मार्केट से पूजा के लिए फूल ला सकते हैं। आज आप सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें, बड़ों की राय जरूर लें। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी भी काम को शुरुआत करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। जो लोग आपकी प्रतिभा को कम आकते थे, आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके खुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेगे, आपको निराश होने की जरूरत नहीं होगी आपका काम बन जायेगा। आज भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का महसूस होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन बढ़िया होने वाला है आपको अच्छा फायदा होने के योग हैं। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी की तरफ से कोई बड़ी जिम्मेदरी मिलेगी।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन आपके फेवर में रहने से आपको खुशी होगी जिस काम का रिजल्ट अभी तक आपको निराश कर रहा था उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज अपनी संतान को खुश देखकर आपको भी खुशी होगी। आज आप घर के बड़े-बुजुर्गों का खास ख्याल रखेंगे आपको भी अच्छा लगेगा। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से पूरा करेंगे जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना है, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दुसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज किसी को दिए पैसे आपको मिल जायेंगे इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी काम में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है आप ज्यादातर समय व्यस्त रहेंगे। आज कार्य स्थल पर आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आप माता जी की कोई इच्छा पूरी करेंगे, माता जी की खुशी देखने लायक होगी। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको खुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, किसी अच्छी जगह घूमने जायेंगे। बिजनेस में बेहतर लाभ पाने के लिए आज आप नया प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आपके व्यावसायिक कौशल में निखार आयेगा और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पाएंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ऑफिस में आपकी तारीफ होगी और आपके काम करने की स्किल को सराहना मिलेगी। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजना बनाएंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है।
  • Punjab News: निगम चुनाव, परिषद और पंचायती उपचुनावों को लेकर नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें आदेश की कॉपी

    Punjab News: निगम चुनाव, परिषद और पंचायती उपचुनावों को लेकर नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें आदेश की कॉपी

     मोहाली: पंजाब सरकार की ओर से नगर निगम चुनाव और पंचायती उपचुनावों के संबंध में नोटीफिकेशन जारी कर दिया गया है। लोकल बाडी विभाग के सैक्रेटरी की तरफ से आर्डर जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत 5 नगर निगमों के चुनाव करवाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में शैडयूल आने वाले दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

    बता दें कि इससे पहले पिछले साल जनवरी से अप्रैल के बीच 5 नगर निगमों का कार्यकाल खत्म हो गया था, जिसके बाद नगर निगम चुनाव होने थे, लेकिन वार्डबंदी के चलते चुनाव नहीं हो सके थे। जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया और जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को जल्द से जल्द चुनाव कराने को कहा गया। इसके साथ ही सरकार ने नगर परिषद और पंचायतों में होने वाले उपचुनावों को लेकर भी नोटिफिकेशन जारी की है।

  • Punjab News : मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर जारी किया Yellow Alert

    Punjab News : मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर जारी किया Yellow Alert

    लुधियाना। सूबे के कई जिलों में मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। लुधियाना के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पंजाब के मध्य जिलों में कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक भवनीत कौर किंगरा ने बताया कि शनिवार को लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब में घना कोहरा छाया रहेगा। इस बार तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है और नवंबर महीने में भी बारिश नहीं हुई है।

    नवंबर महीने में अभी भी चार से पांच दिन बारिश के आसार हैं। मौसम की स्पीड भी सामान्य से कम चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि रबी फसल गेहूं की बुआई से पहले खेतों में सिंचाई कर ले। ताकि अभी बारिश की संभावना नहीं है।

  • कुटलैहड़ के कुरियाला ओर अरलू स्कूल में रही वार्षिक पारितोषिक की धूम, पत्नि सहित मुख्यातिथि पहुंचे विधायक विवेक शर्मा

    कुटलैहड़ के कुरियाला ओर अरलू स्कूल में रही वार्षिक पारितोषिक की धूम, पत्नि सहित मुख्यातिथि पहुंचे विधायक विवेक शर्मा

    बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूब लूटी बाहबाही,एक से बढ़कर एक दी प्रस्तुति
    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र का कुरियाला गांव कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा गढ़ हैं और जब कभी मुझे या मेरे परिवार को चुनाव लड़ने का मौका मिला है तब तब उक्त गांव से हमें सौ प्रतिशत बोट प्राप्त हुए हैं। उसके लिए मैं सदा उक्त गांव कुरियाला का आभारी रहूंगा यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला ओर अरलू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद संबोधन में कहे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र को भी शिक्षा का मॉडल बनाने के लिए हाल ही में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कुछ सरकारी स्कूलों के नव निर्माण खेल मैदान एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। उसमें कुटलैहड़ के पांच सरकारी स्कूलों के लिए 70 लाख अलग खेल मैदानों के लिए माननीय मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से स्वीकृत हुए हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए हम हर समय प्रयासरत हैं। लेकिन कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों के स्टाफ को केवल पढ़ाई पर फॉक्स करना होगा ताकि जब बोर्ड के परिणाम निकलें तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र के छात्र राज्य ओर देश में टॉपर बनें। शर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच से शिक्षा का क्षेत्र ऊंचाइयों को छू रहा है और मेरा कुटलैहड़ भी उससे पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए कड़े फैसले अब सार्थक परिणाम दे रहे हैं। वहीं सुख आश्रय योजना अब उन बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है जो या तो अनाथ या अपंग है या फिर जिन बच्चों की पढ़ाई का खर्च परिवार बहन नहीं कर सकता है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि अब राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में एक ओर बढ़ा फैसला लेने जा रही है। जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं ओर जो बच्चों की पढ़ाई का खर्च नहीं दे सकते हैं राज्य सरकार की तरफ से अब उन परिवारों को एक हजार रुपए प्रति माह मिलना शुरू होगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हमने अपने पांच माह के विधायक कार्यकाल में किसी शिक्षक का न कोई तबादला किया है। ओर न ही हमने ट्रांसफर करने की सोची है हमारा एक ही लक्ष्य है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र सड़क शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं में हिमाचल में प्रथम स्थान पर पहुंचे। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें भांगड़ा और पहाड़ी गीतों ने पंडाल से खूब बाहबाही लूटी। बही स्कूल प्रिंसीपल द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और स्कूल की जो भी मांगे उन्होंने रखी। वह मुख्यातिथि विवेक शर्मा द्वारा सभी पूरी की गई। कुरियाला स्कूल के विकास कार्यों के लिए 13 लाख जिसमें चार दीबारी के लिए दो लाख स्टेज के लिए एक लाख,इंटर लॉक के लिए दो लाख,शौचालय के लिए तीन लाख एवं अन्य निर्माण के लिए पांच लाख ओर अरलू स्कूल की बिकास कार्यों के लिए चार लाख की धनराशि स्वीकृत की। ओर स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अपनी तरफ से 5100 रुपए ओर प्राइमरी को 2100 रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक विवेक शर्मा की धर्म पत्नि मृदु शर्मा , कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, उपनिदेशक राजेंद्र कौशल, उपप्रधान झबर जीवन शर्मा स्कूल प्रिंसीपल के अलावा स्कूल स्टाफ अभिभावक और पंचायती राज व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
  • रजनीश शर्मा को सेवानिवृति के बाद सरकार का तोहफा

    रजनीश शर्मा को सेवानिवृति के बाद सरकार का तोहफा

    नौकरी में मिला सेवा विस्तार,सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना रजनीश शर्मा को प्रदेश सरकार ने सराहनीय सेवाएं देने के चलते सेवा विस्तार दिया है ।सरकार की ओर से सेवा विस्तार की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है । जिसके तहद रजनीश शर्मा हरोली विकास खंड में पहले की तरह अपने पद पर तैनात रहेंगे । बता दें रजनीश शर्मा 31 अक्टूबर 2024 को हरोली विकास खंड से सेवानिवृत हुए थे । इनका सेवाकाल बेहतर व सराहनीय रहा है । क्षेत्र में विभागीय गतिविधियों बढ़ने से विकास को चार चांद लगे हैं । जिसे देखते हुए सरकार ने इनको सेवा विस्तार दिया है । जिला प्रधान होने के नाते रजनीश शर्मा ने ओल्ड पैंशन लागू होने पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कर्मचारी सम्मेलन भी गांव बाथू में करवाया था । कर्मचारीयों की विभिन्न समस्याओं को भी समय समय पर सरकार के समक्ष उठाया है जिसके सकारात्मक परिणाम निकले हैं । जिला कर्मचारी संघ ने भी सेवा विस्तार के लिए सरकार का आभार जताया है वहीं ग्राम पंचायतों के प्रधान सुरेखा राणा, विकी राणा नन्द किशोर ,गुरमुख राणा, रमन कुमारी, सुभद्रा देवी, नीलम देवी, नीलम राणा, मेहताब ठाकुर व नीलम मनकोटिया आदि ने रजनीश के सेवा विस्तार के लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद किया और जनहित में लिया गया निर्णय बताया है।

  • Jalandhar News : MK Hospital के बाहर खड़ी बाइक चोरी, देखें वीडियो

    Jalandhar News : MK Hospital के बाहर खड़ी बाइक चोरी, देखें वीडियो

    जालंधर। महानगर में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। चोर बेखौफ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच MK Hospital के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित पारस ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा भाई बीमार था जिसे दवाई लेने आया था। इसी दौरान अस्पताल के अंदर से मैं दवाई लेकर बाहर आया तो देख कि मेरा खड़ी बाइक नहीं थी। जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी।

    अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि पुलिस टीम को बुलाकर आसपास के सीसीटीवी को चैक करवाया जाएगा। जिससे आपकी बाइक मिल सके। वहीं, पीड़ित युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल के बाहर केवल एक ही CCTV लगा है। जो कि अस्पताल का दायरा बड़ा है जिसे और भी सीसीटीवी लगाने चाहिए। जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके।

    मामले संबंधी 4 नंबर थाने पुलिस को रिपोर्ट दी है लेकिन अभी तक कोई पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं आया है। पुलिस-प्रशासन से यही मांग है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर मेरी चोरी की गई बाइक वापस कराई जाए। जिससे मुझे इंसाफ मिल सके।

  • आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 10 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 10 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना ऊना तथा हरोली के अंर्तगत आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 10 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें ऊना वृत के तहत 7 और हरोली वृत के अंतर्गत 3 पद हैं। सीडीपीओ हरोली शिव सिंह वर्मा ने बताया कि हरोली वृत में ग्राम पंचायत संतोषगढ़ के वार्ड 2 व 4, तथा 7, 8 9 के लिए 3 पद और ऊना वृत के तहत बसदेहड़ा के 13, सनोली राजपूत जट मुहल्ला 2, त्यूड़ी 3, भटोली 1, बदोली 1, बसोली नाले मुहल्ला तथा नंगल सलांगड़ी 1 में आंगनवाडी सहायिकाओं के 7 रिक्त पदों को भरने के लिए महिला उम्मीदवार 18 दिसम्बर, 2024 तक आवेदन कर सकती हैं। इन पदों के लिए कम से कम जमा दो उत्तीर्ण 18 से 35 आयुवर्ग और आंगनवाड़ी सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी की महिलाएं पात्र होंगी। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय सभी संसाधनों से 50,000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र संबंधित तहसील के तहसीलदार अथवा नायव तहसीलदार द्वारा जारी ही मान्य होगा। उम्मीदवार का चयन मैरिट के आधार पर 25 अकों में होगा, जिसमें जमा दो में प्राप्त अंक प्रतिशतता में भाग दस में अधिकतम 7, स्नातक को 2 अतिरिक्त अंक और इससे अधिक योग्यता के लिए एक अतिरिक्त अंक दिया जाएगा।

    वे उम्मीदवार जिन के पास एक वर्ष का आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, बालसेविका, बालवाड़ी टीचर, नर्सरी टीचर, सिलाई टीचर जो उसी पंचायत में कार्यरत हो तथा 10 माह के लिए शिशुपालक केन्द्र चलाने का अनुभव रखती हो, को अनुभव के प्रत्येक बर्ष के लिए 1 अंक तथा अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे। ये अंक तभी मान्य होगें, जब प्रार्थी को नर्सरी ट्रेनिंग टीचर मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा कोर्स से सम्बन्धित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगी। प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र शिक्षा विभाग के उप निदेशक या जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य है, प्रार्थी द्वारा सम्बन्धित गा्रमपंचायत के अर्न्तगत स्थित नर्सरी स्कूल में अध्यापन कार्य का अनुभव हो।

    प्रार्थी को कार्य अनुभव के अंक उसी अवस्था में देय होंगे यदि उनके पास उपरोक्त प्रमाण-पत्र उपलब्ध है। इसके अलावा अपंग उम्मीदवार जिस की अपंगता 40 प्रतिशत या अधिक हो, वशर्ते उस की अपंगता आंगनवाडी केन्द्र के संचालन के कार्य करने में बाधक सिद्ध न हो, के दो अंक मिलेंगे। इसके अलावा एससी/एसटी/ओबीसी के उम्मीदवार के लिए 2 अंक, स्टेट होम आवासी, बालिका आश्रम अवासी, अनाथ, विधवा, असहाय, परित्यकता, तलाकशुद्वा और शादीशुदा महिला जिसके पति पिछले 7 बर्षाे से लापता हा,े 3 अंक रखे गए हैं।

    वे परिवार जिन्होंने एक या दो कन्या के जन्म के उपरान्त स्थाई परिवार नियोजन करवा लिया हो, 2 अतिरिक्त अंक मान्य होंगे। जबकि साक्षात्कार में 3 अंक देय होंगे। इन पदों के लिए पात्र महिलायें 18 दिसम्बर सांय 5 बजे तक सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकती हैं। दस्तोवेजों में आयु, शैक्षणिक योग्यता, आय, स्थाई निवासी, परिवार नकल, जाति, अनुभव, अपंगता, विधवा, अनाथ, परित्यकता प्रमाण पत्र यदि प्रार्थी इस श्रेणी में आता हो, हिमाचली प्रमाण पत्र, आवेदक की केवल दो बेटियां हैं तथा कोई बेटा नहीं है, का प्रमाण पत्र जो कि सम्बन्धित गा्रम पंचायत के सचिव से जारी किया गया हो तथा स्थाई परिवार नियोजन करवाने का चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त प्रमाण पत्रों की प्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न होनी चाहिएं।

    इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए 24 दिसम्बर को सुबह 10 बजे समस्त दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना जिला ऊना के कार्यालय मे उपस्थित हो सकते हैं। इससे संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी पाने के लिए कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली के टेलीफोन न. 01975-292563, सम्बन्धित वृत पर्यवेक्षक अथवा सम्बन्धित आंगनवाडी केन्द्र की आंगनवाडी कार्यकर्ता अथवा सहायिका से सम्पर्क किया जा सकता है।

  • महाविद्यालय, बंगाणा में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भविष्य” पर सेमिनार का आयोजन

    महाविद्यालय, बंगाणा में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भविष्य” पर सेमिनार का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का विषय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भविष्य” था। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की।सेमिनार के मुख्य वक्ता फाइनल ईयर की छात्राएं रितिका शर्मा और हेमलता थीं।

    रितिका शर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विभिन्न पहलुओं और इसके भविष्य में संभावित प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे एआई विभिन्न क्षेत्रों में क्रांति ला सकता है और हमारे जीवन को सरल बना सकता है। उन्होंने एआई के उपयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा, और उद्योगों में होने वाले सकारात्मक बदलावों पर भी चर्चा की।हेमलता ने एआई के नैतिक और सामाजिक प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि एआई के उपयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता क्यों है और इसके संभावित नकारात्मक प्रभावों से कैसे निपटा जा सकता है। उन्होंने एआई के उपयोग में पारदर्शिता और जिम्मेदारी की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विषय पर गहन चर्चा की। छात्रों ने एआई से संबंधित अपने प्रश्न और शंकाएं प्रस्तुत कीं, जिनका समाधान वक्ताओं ने विस्तार से किया। सेमिनार के अंत में प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि छात्रों को एआई के विभिन्न पहलुओं को समझने और इसके भविष्य में संभावित प्रभावों पर विचार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के उपाध्यक्ष वासु शर्मा, महासचिव अंकिता मनकोटिया और सहसचिव तनु ठाकुर आदि मौजूद रहे।