Blog

  • Punjab News: लिटिल चैंप स्कूल के छात्रों ने पैम्फलेट लेकर छात्र आंदोलन के समर्थन में उठाई आवाज, देखें वीडियो

    Punjab News: लिटिल चैंप स्कूल के छात्रों ने पैम्फलेट लेकर छात्र आंदोलन के समर्थन में उठाई आवाज, देखें वीडियो

    अमृतसरः लिटिल चैंप स्कूल के बच्चों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान बच्चों के हाथों में “क्या आप सोनम सर का समर्थन करते हैं?” लिखे पैम्फलेट थे और उन्होंने छात्रों के साथ एकजुटता का संदेश दिया।

    स्कूल की प्रिंसिपल सिमरनप्रीत कौर ने कहा कि ये रैली दिल्ली में विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में निकाली गई है। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, तो यह चिंता की बात है। उनके अनुसार युवाओं का अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना ज़रूरी है और समाज को उनकी बात सुननी चाहिए।

    सिमरनप्रीत कौर ने कहा कि वह पिछले 18 सालों से बच्चों को पढ़ा रही हैं और एक शिक्षिका के तौर पर उनकी पहली ज़िम्मेदारी शिक्षा और छात्रों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को किसी राजनीतिक नज़रिए से नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे शिक्षा और छात्रों के भविष्य से जोड़कर देखा जाना चाहिए।

    प्रिंसिपल ने दिल्ली में छात्रों पर की पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि जब मामला छात्रों और शिक्षा से जुड़ा हो, तो सरकार को बातचीत के ज़रिए समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें सुनी जानी चाहिए और उनसे बात करके समाधान निकाला जाना चाहिए।

    सिमरनप्रीत कौर ने कहा कि वह किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थन में नहीं हैं, बल्कि सिर्फ शिक्षा और छात्रों के पक्ष में आवाज उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों की मांगों को नजरअंदाज किया जाता है, तो वह खुद भी इस मुद्दे पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।

  • CJP Protest में छात्रों के साथ हुई हिंसा पर भड़के Naseerudin Shah, बोेले – ‘लड़ाई लड़ें हम आपके साथ है’

    CJP Protest में छात्रों के साथ हुई हिंसा पर भड़के Naseerudin Shah, बोेले – ‘लड़ाई लड़ें हम आपके साथ है’

    मनोरंजन: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। 20 जुलाई को सीजेपी के साथ सैंकड़ों छात्रों ने संसद तक मार्च किया था परंतु इस दौरान प्रदर्शनकारियों और छात्रों को पुलिस के साथ लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा भूमि पडनेकर, प्रकाश राज, दिलजीत दोसांझ, अनुराग कश्यप और हुमा कुरैशी, गुरु रंधावा तक सभी सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट पर छात्रों के साथ हुई हिंसा की निंदा की है। इन सबके बीच सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखने के लिए जाने जाने वाले दिग्गज स्टार नसीरुद्दीन शाह ने भी विरोध स्थल पर हुई झड़पों को फुटेज देखने के बाद अपना आक्रोश जता दिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में नसीरुद्दीन भावुक हो गए हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल करने वालों की कड़ी आलोचना की है।

    छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर रिएक्ट

    एक्स पर शेयर की गई एक वीडियो में उन्होंने कहा कि – ‘अदाब नमस्कार, मैं नसीरुद्दीन शाह दो बातें अर्ज करना चाहता हूं आपसे पहली तो ये कि यदि कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करें तो उसका दिल यही चाहेगा कि पूरा मूल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, ना काबिल और बेरहम बने। एक्टिंग के दो अलग-अलग कोर्स राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में पूरे होने के बाद मैंने एक्टिंग के बारे में सबसे ज्यादा जो सीखा है। वो उन बच्चों से जिन्हें सिखाने की मैंने कोशिश की है। मेरी पूरी हमदर्दी उनके साथ है। मैं उन्हें हजार-हजार हर सांस के साथ उन्हें दुआएं देता हूं और हर टीचर्स डे पर उन्हें सलाम करता हूं’।

    मेरा दिल भरा हुआ है

    एक्टर ने आगे कहा कि – ‘इस समय मेरा दिल भी भरा हुआ है और मैं गुस्से से खोल भी रहा हूं ये देखकर कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह से जुल्म का बर्ताव किया जा रहा है। उन गुड़ों के हाथों जो मुझे अमेरिका के एजेंटो आईसीई की याद दिलाते हैं। मुंह पर नकाब लगाए हुए और हाथ में डंडा लिए हुए। कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और ये भी सोचो तुम्हार अंजाम तुम्हें भी एक दिन मिलेगा जरुर। इन सब बच्चों से मैं कहना चाहता हूं कि हिम्मत न हारें। बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है। बहुत से लोग आपके साथ हैं। आप लड़ते रहें मुझे हमारे मुल्क की युवा पीढ़ी से हमसे उम्मीद रही है। अब वो उम्मीद और उजागर हो चुकी है। आप लोग अपनी लड़ाई लड़ते रहे हम आपके साथ हैं’।

    नसीरुद्दीन शाह भी हुए थे विरोध प्रदर्शन में शामिल

    बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया कि नसीरुद्दीन शाह और उनके बेटे विवान और इमाद, सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे हालांकि असल में यह क्लिप मुंबई के रीगल सिनेमा में एक फिल्म की स्क्रीनिंग में था।

    मुंबई में भी शुरु हुआ प्रदर्शन

    विरोध प्रदर्शन अब सिर्फ राजधानी दिल्ली तक ही सीमित नहीं है। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक मुंबई में भी सड़कों पर उतर आए हैं। किसी भी संभावित अशांति को रोकने के लिए मुंबई पुलिस ने 23 जुलाई से 6 अगस्त तक पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने, जुलूस निकालने, लॉउडस्पीकर के इस्तेमाल और आतिशबाजी पर रोक लगा दी है।
  • Punjab News: मासूम के साथ दुकानदार ने की अश्लील हरकत

    Punjab News: मासूम के साथ दुकानदार ने की अश्लील हरकत

    होशियारपुरः टांडा पुलिस ने अड्डा सरन इलाके के एक गांव की 7 साल की लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में बुजुर्ग दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर ये कार्रवाई की है।

    पीड़िता की मां ने अपने बयान में कहा कि 27 जून की शाम को जब उनकी बेटी कुछ खाने-पीने का सामान खरीदने दुकान गई थी तो लौटने पर घबराई बेटी ने बताया कि दुकानदार ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और उसने उसे वहां से धक्का देकर हटा दिया। जब वह अपनी बेटी के साथ हुई पूरी घटना के बारे में पूछने दुकानदार के पास गईं, तो उसने उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने अब लड़की की मां के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और इंस्पेक्टर चरणजीत कौर मामले की जांच कर रही है।

     

  • Punjab News: सड़कों पर जमा गंदा पानी, लोगों का आना-जाना मुश्किल, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़कों पर जमा गंदा पानी, लोगों का आना-जाना मुश्किल, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला निर्वाचन क्षेत्र के धारीवाल कालेर गांव में गंदे पानी की समस्या ने ग्रामीणों का जीवन दुखद बना दिया है। गांव की गलियों के विकास की कमी और गंदे पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था न होने के कारण गलियों में हमेशा गंदा पानी जमा रहता है। इस वजह से ग्रामीणों को रोजाना आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    ग्रामीणों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जिन्हें स्कूल जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुज़रना पड़ता है। इसी तरह महिलाओं के लिए गुरुद्वारा साहिब जाना भी मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि कभी-कभी बुजुर्ग और बच्चे पानी में फिसलकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार गंदे पानी में सांप, मच्छर और अन्य कीड़े-मकोड़े घूमते रहते हैं, जिससे बीमारियों के फैलने का लगातार खतरा बना रहता है। बदबू के कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है।

    ग्रामीणों ने कहा कि ये मामला कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग के ध्यान में लाया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने पंजाब सरकार और प्रशासन से मांग की है कि गांव की गलियों का विकास किया जाए, गंदे पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए और लोगों को इस गंभीर समस्या से तुरंत राहत दी जाए। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने संघर्ष करने की चेतावनी भी दी है।

    पंचायत सचिव अमोलक सिंह ने कहा कि बारिश के कारण तालाब में बहुत ज़्यादा पानी जमा हो गया है, जिसकी वजह से यह पानी गांव में आ रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश खत्म होते ही तालाब का पानी निकाल दिया जाएगा, जिससे गांव में गंदे पानी की समस्या भी हल हो जाएगी। सड़क के संबंध में जल्द ही एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा और इस समस्या का भी समाधान किया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

     

  • लाल चौक पर आतंकी हमले में Head Constable की मौत, देखें वीडियो

    लाल चौक पर आतंकी हमले में Head Constable की मौत, देखें वीडियो

    श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में लाल चौक पर सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक पर संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की। इस फायरिंग में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) के फाल्कन दस्ते ने ली है। टीआरएफ की स्थापना लश्कर-ए-तैयबा ने पाकिस्तानी सहयोग से साल 2019 में की थी। इस संगठन ने भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने का फैसला किया था। हालांकि भारत ने पांच जनवरी, 2023 को टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित कर दिया था।

    घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी। अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए और आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इलाके में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर वाहनों और लोगों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले में कितने आतंकी शामिल थे और फायरिंग के बाद वे किस दिशा में भागे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल इलाके में पहले से चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान आतंकियों के संपर्क में आए थे। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अधिकारियों का मानना है कि हमलावर आसपास के इलाके में छिपे हो सकते हैं।

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर 17 जुलाई की रात संदिग्ध गतिविधि देख भारतीय सेना ने फायरिंग की। अधिकारियों के मुताबिक, तारकुंडी फॉरवर्ड इलाके में रात करीब 10 बजे सैनिकों ने कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधि देखी, जिसके बाद फायरिंग की गई। अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। हालांकि उस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। सेना का मानना है कि संदिग्ध आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

     

     

  • Punjab News: पेपर लीक मामला, नेताओं की गिरफ्तारियों को लेकर राज्य भर में प्रदर्शन करेंगी कांग्रेस

    Punjab News: पेपर लीक मामला, नेताओं की गिरफ्तारियों को लेकर राज्य भर में प्रदर्शन करेंगी कांग्रेस

    चंडीगढ़ः पेपर लीक मामले को लेकर विवाद गरमा गया है। एक और दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। बीते दिन नीट छात्रों के समर्थन में पंजाब कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के साथ प्रधानमंत्री निवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे नेताओं को पुलिस नेे हिरासत में ले लिया था।

    इसी के चलते पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने ऐलान किया है कि पंजाब के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सरकार के पुतले भी फूंके जाएंगे। पंजाब कांग्रेस का आरोप है कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से प्रतिभाशाली और मेहनती युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग ने केंद्र और राज्य सरकार से पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की मांग की है।

    पार्टी का कहना है कि पंजाब में भी बीते कुछ सालों में अब तक तीन बड़े पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
    कांग्रेस प्रवक्ता अनुसार हाल ही में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक होने का मामला सामने आया। इससे पहले 12वीं कक्षा की इंग्लिश परीक्षा और पीएसटीईटी (पीसेट) का पेपर भी लीक हो चुका है। कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से लाखों अभ्यर्थियों का भरोसा कमजोर हुआ है।

    कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि ग्रुप-बी पेपर लीक मामले में पिछले छह महीनों से जांच आगे नहीं बढ़ी है। आरोप है कि सरकार सइस मामले में जवाबदेही तय करने में विफल रही है। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर नीट समेत अन्य परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों का भी जिक्र किया। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा टूट रहा है।

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार महिला को कुचला, मौत, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार महिला को कुचला, मौत, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कोट इसे खां के गोल चौक पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक चालक ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में मौके पर एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मृतका की पहचान जसप्रीत कौर निवासी गांव गलौटी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जसप्रीत कौर अपनी एक्टिवा से घरेलू सामान खरीदने कोट इसे खां आई थी।

    जैसे ही वह गोल चौक के पास सड़क पार करने लगी, तभी मोगा रोड की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला घोड़े ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर बेकाबू होकर स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि जसप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर शवर रखकर धरना देकर मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए जाम कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी के आधार पर ट्राला की पहचान करने के बाद मृतक में परिवार के बयान के आधार पर ट्रक चालाक कश्मीर सिंह निवासी तरन तारन के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab News: केंद्र के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, फ्री किए 3 टोल प्लाजा, इंटरनेट बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्र के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, फ्री किए 3 टोल प्लाजा, इंटरनेट बंद, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और मांगों को लेकर प्रदर्शन किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं आज किसानों द्वारा 3 टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया है। इस दौरान टोल प्लाजा पर इंटरनेट सेवा बंद करवा दी गई है और वहां से गुजरने वाले लोगों के नंबर लिए जा रहे हैं। जिले के लाडोवाल, गुल्लाल और चौकीमान टोल प्लाजा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोल फ्री रहेंगे। इस दौरान इन टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन बिना टोल शुल्क दिए आवागमन कर सकेंगे। किसान संगठनों के नेताओं ने बताया कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में किया जा रहा है।

    उनका आरोप है कि सरकार कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता देते हुए किसान, मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है। किसानों का कहना है कि यदि किसी वाहन ड्राइवर के पास बाद में टोल टैक्स कटने का मैसेज आता है तो उसे बंद करवाने की कार्रवाई की जाएगी। सुबह से ही किसान संगठनों के कार्यकर्ता तीनों टोल प्लाजा पर पहुंचने लगे। दोपहर 12 बजे से प्रदर्शन तेज होने के साथ बड़ी संख्या में किसान वहां एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

    किसान नेताओं ने कहा कि जब तक किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता और किसान विरोधी नीतियां वापस नहीं ली जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ेगा, इसलिए किसान संगठन लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही। इसी कारण संयुक्त किसान मोर्चा ने आज राज्यभर के टोल प्लाजाओं पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और उन्हें निर्धारित समय के लिए टोल मुक्त रखने का फैसला लिया है।

  • पति ने पत्नी और 2 मासूमों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगाया फंदा

    पति ने पत्नी और 2 मासूमों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगाया फंदा

    मैसूरुः कर्नाटक के मैसूरु से एक सनसनी मामला सामने आया है, जहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी फिर दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में आरोपी खुद फंसे से लटक गया। एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया। इस दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। सुसाइड नोट में प्रॉपर्टी के कागजात और तिजोरी की चाबियों को लेकर किए खुलासे ने पुलिस को जांच के नए एंगल पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

    पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान (39) हरीश के रूप में हुई है। उसने अपनी (37) की पत्नी निश्चिता, (8) की बेटी रक्षा और (4) के बेटे नक्शा को मौत की नींद सुला दिया। ये वारदात हुंसूर शहर के न्यू मारुति लेआउट की है। शुरुआती तफ्तीश में साफ हो गई है कि हरीश ने इस वारदात को अचानक अंजाम नहीं दिया, बल्कि इसकी पूरी प्लानिंग की थी। साजिश के तहत ही उसने तीन दिन पहले अपनी मां को दादी के घर भेज दिया था ताकि वह घर पर अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर सके।

    सुसाइड नोट में हरीश ने खुद लिखा था कि उसका शव ऊपर के कमरे में फंदे से लटकता मिलेगा। इसके अलावा उसने तिजोरी में रखे प्रॉपर्टी के महत्वपूर्ण कागजात और चाबियों का जिक्र करते पुलिस से गुजारिश की है कि इन्हें नोट में बताए एक खास व्यक्ति को सौंप दिया जाए।

    बताया जा रहा है कि हरीश एक बीमा कंपनी की व्हीकल रिकवरी यूनिट में काम करता था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, जिसके चलते उसने पूरे परिवार को खत्म करने का फैसला किया। पुलिस अब इस एंगल से भी गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस सामूहिक हत्याकांड के पीछे कोई और बड़ा राज या किसी बाहरी शख्स का दबाव तो नहीं था। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि इस वारदात की असली सच्चाई सामने आ सके।

     

  • Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर भड़की Pakistani Expert, अपने ही देश की लगा दी क्लास

    Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर भड़की Pakistani Expert, अपने ही देश की लगा दी क्लास

    नई दिल्ली: देशभर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े प्रदर्शन को अब पाकिस्तान के न्यूज चैनल भी लगातार ही दिखा रहे हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान के ऐसे कई न्यूज चैनल है जो इस आंदोलन की दिन-रात कवरेज कर रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान की एक पत्रकार और एक्सपर्ट कुर्रत-उल-ऐन शिरजी ने अपने देश के मीडिया पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि – पाकिस्तानी टीवी चैनल भारत की राजधानी नई दिल्ली में क्या हो रहा है यह तो लगातार दिखा रहे हैं परंतु वो यह क्यों नहीं दिखा रहे हैं कि POK में क्या हो रहा है। उन्होंने सवाल किया है कि पाकिस्तान का नेशनल मीडिया कश्मीर की असली स्थिति आखिर कब दिखाएगा।

    Pok पर चल रहे हैं बड़े प्रदर्शन

    Pok पर पिछले कई महीनों से बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। वहां के कई नेता पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं। POK के नेताओं ने पाकिस्तान की असेंबली से आजादी तक का ऐलान कर दिया है। प्रदर्शन को रोकने के लिए पाकिस्तान की सेना ने पीओके की नाकेबंदी कर रखी है। आरोप है कि खाने-पीने की सामान की सप्लाई भी रोक दी गई है परंतु इन घटनाओं को पाकिस्तान की मीडिया में ज्यादा जगह ही नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की मीडिया भारत में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लगातार प्रमुखता से दिखा रहा है। पाकिस्तान ने सबसे मशहूर अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में यह हेडलाइन भी दी है कि भारत में छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने विपक्ष को मोदी के खिलाफ एक सही मौका दिया है।

    डॉन की रिपोर्ट में लिखी गई ये बात

    डॉन की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि दिल्ली में हजरों लोग प्रदर्शन में शामिल हुए हैं परंतु जिनकी संख्या उम्मीद से ज्यादा थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अधिकारियों की सख्त कार्रवाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद लगभग सभी विपक्षी दल इस आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं हालांकि आंदोलन से जुड़े लोगों ने अभी तक यह कह दिया है कि वो चुनावी राजनीति से दूर रहना चाहते हैं। कुछ एक्सपर्ट्स के हवाले से यह कहा गया है कि 2014 मे नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से लगातार चुनावी हार का सामना कर रहे विपक्ष के लिए देश का युवा एक बड़ा राजनीतिक मौका बन सकता है। भारत की 1,42 अरब आबादी में 30 साल के उम्र के लोगों की संख्या आधे से ज्यादा है। इनमें से कई लोग रोजगार की कमी को लेकर लंबे समय से नाराज भी हैं।

    पाकिस्तान पत्रकार की रिपोर्ट

    पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर के जियो न्यूज ने इस मामले पर एक रिपोर्ट पब्लिश की है। उसकी हेडलाइन थी भारतीय विपक्षी नेता ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई को लेकर मोदी के इस्तीफे की मांग की है। जियो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में समाचार एजेंसी AFP का हवाला देते हुए लिखा कि – भारत के प्रमुख विपक्षी नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की है। राहुल गांधी का यह कहना था कि शिक्षा व्यवस्धा में सुधार की मांग कर रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई गलत थी। अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान अल जजीरा भी इस आंदोलन की लगातार कवरेज कर रहा है। अल जजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा विरोध प्रदर्शन बढ़ने के बीच पुलिस ने भारतीय विपक्षी नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिया है।

    पीएम के लिए आंदोलन बना सबसे बड़ी चुनौती

    बता दें कि यह आंदोलन अब सिर्फ छात्रों तक ही सीमित नहीं रहा है। इसमें पेशेवर लोग, परिवार और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग भी शामिल हो रहे हैं। अल जजीरा के अनुसार, हाल के सालों में यह आंदोलन मोदी सरकार के सामने आई सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन गया है। रिपोर्ट में यह भी बोला गया है कि इस आंदोलन ने सरकार की ओर से विरोध प्रदर्शनों और असहमति संभालने की तरीके को लेकर एक नई बहस शुरु कर दी है।