Blog

  • Jalandhar News: तस्कर संजू मामा चंडीगढ़ मार्का शराब के साथ गिरफ्तार

    Jalandhar News: तस्कर संजू मामा चंडीगढ़ मार्का शराब के साथ गिरफ्तार

    जालंधर: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर परागपुर चेक प्वाइंट के पास STG टीम ने नाका लगाया हुआ था, जहां एसटी टीम को गुप्त गुप्त सूचना मिली कि शराब तस्कर गाड़ी के साथ नाके से गुजर रहे है। जिस पर पुलिस ने जालंधर रेंज-2, सुश्री हरसिमरत कौर ग्रेवाल के निर्देशों और STG टीम के इंचार्ज ईओ जसप्रीत सिंह की देखरेख में आबकारी इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ढिंडसा के नेतृत्व में आबकारी पुलिस के साथ मिलकर की गई।

    नाके के दौरान एक बोलेरो गाड़ी का पीछा करके उसे रोका गया। गाड़ी में से 111 ऐस व्हिस्की की 240 बोतलें चंडीगढ़ मार्का, रॉयल स्टैग की 23 बोतलें चंडीगढ़ मार्का और रॉकबर्ग बीयर के 48 कैन चंडीगढ़ मार्का बरामद किया।

    जांच में पाया गया कि शराब की सभी बोतलों से होलोग्राम हटा दिए गए थे, जिससे उनकी पहचान और स्रोत को छिपाने की कोशिश का पता चलता है। गिरफ्तार आरोपियों में संजीव कुमार उर्फ ​​संजू मामा निवासी गौतम नगर और बलजिंदर सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी गुलाब देवी रोड मोहल्ला रतन नगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने ऊपर शराब चंडीगढ़ के एक शराब के ठेके से खरीदी थी। परागपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Trump के दोस्त Dan Scavino ने शेयर किया B-2 बॉम्बर का वीडियो, ईरान-इजरायल में मची तबाही

    Trump के दोस्त Dan Scavino ने शेयर किया B-2 बॉम्बर का वीडियो, ईरान-इजरायल में मची तबाही

    नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच में बढ़ रहे तनाव के बीच में अब व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ डैन स्काविनो का एक सोशल मीडिया पैटर्न फिर से सुर्खियों में आ चुका है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि जब-जब भी उन्होंने B-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर का वीडियो पोस्ट किया है। उसके कुछ समय के बाद ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरु हुए। अब उनके नए वीडियो पोस्ट ने एक बार फिर से संभावित अमेरिकी कार्रवाई की अटकलों को हवा दे दी है।

    इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर शुरु किए हवाई हमले

    ऐसा बताया जा रहा है कि फरवरी 2026 में स्काविनो ने पहली बार B-2 बॉम्बर का वीडियो शेयर किया था। करीबन 24 घंटे बाद अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर संयुक्त हवाई हमले शुरु कर दिए थे। इसके बाद फरवरी के आखिर और मार्च की शुरुआत में अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर की पुष्टि की है। इस अभियान में चार B-2 बॉम्बर्स ने अंडरग्राउंड मिसाइल और परमाणु ठिकानों पर 2,000 पाउंड के बम गिराए और सैंकड़ों सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया है। मई 2026 में स्काविनो ने बिना किसी कैप्शन के फिर वही 17 सैकेंड का B-2 बॉम्बर वाला वीडियो शेयर किया है। इसके तुंरत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बंदर अब्बास समेत ईरान के कमांड सेंटर एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल ठिकानो पर नए हमलों का आदेश दिया है।

    वीडियो किया शेयर

    अब फिर से स्काविनो ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें B-2 स्पिरिट बॉम्बर के साथ F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान लगातार ही अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप नए सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। B-2 स्पिरिट का अमेरिका का सबसे आधुनिक स्टील्थ स्ट्रैटजिक बॉम्बर माना जाता है। यह भारी सुरक्षा वाले इलाकों में रडार से बचते हुए जा रसकता है और भूमिगत बंकरों का नष्ट करने वाले शक्तिशाली बंकर बस्टर बम ले जाने में सक्षम हैं। यही कारण है कि विश्लेषकों का यह मानना है कि इस विमान की तस्वीरें या वीडियो सिर्फ सैन्य ताकत दिखाने के लिए नहीं होती बल्कि ईरान को रणनीतिक संदेश देने के लिए भी इस्तेमाल किए जाते हैं हालांकि अमेरिका के प्रशासन ने ऑफिशियल तौर पर यह नहीं कहा है कि स्काविनो की सोशल मीडिया पोस्ट किसी सैन्य कार्रवाई का संकेत होती है।
  • थार की मोटरसाइकिल से टक्कर, दो युवक घायल, देखें वीडियो

    थार की मोटरसाइकिल से टक्कर, दो युवक घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार देने का मामला सामने आया है। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद थार का कंट्रोल बिगड़ गया और वह सड़क के डिवाइडर के खंभे से जा टकराई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार बहुत तेज थी। शुक्रवार देर रात कुंभड़ा लाइट प्वाइंट के पास ड्राइवर का गाड़ी पर से कंट्रोल हट गया, जिसके बाद गाड़ी सड़क के डिवाइडर के खंभे से टकरा गई।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। ये घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

     

     

  • पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने समग्र युवा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

    पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने समग्र युवा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

    मोहालीः युवाओं के कल्याण और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने समग्र युवा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास अभियान को समर्पित एक व्यापक, राज्य स्तरीय पहल का आधिकारिक शुभारंभ किया है।
    इस ऐतिहासिक पहल का उद्घाटन 18 को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तथा उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

    इस राज्य स्तरीय अभियान का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील युवाओं को व्यवस्थित पुनर्वास प्रदान करना, नशे की रोकथाम, उपचार तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा प्रभावित व्यक्तियों का दीर्घकालिक सामाजिक पुनर्समावेशन करना है, ताकि वे स्वस्थ, उत्पादक और नशा-मुक्त जीवन व्यतीत कर सकें।

    समुदाय-आधारित समन्वित ढांचे के माध्यम से पंजाब की सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSAs) इस अभियान को 31 अक्टूबर तक मिशन मोड में लागू करेंगी। अभियान के अंतर्गत नशे की लत से पीड़ित जेलों में बंद कैदियों को व्यवस्थित पुनर्वास सहायता प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि वे नशे से मुक्त होकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन पुनः प्रारंभ कर सकें।

    इस पहल की दीर्घकालिक सफलता एवं स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए अभियान के अंतर्गत विधिक सेवा संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग, जेल विभाग, शैक्षणिक संस्थानों, कौशल विकास एजेंसियों, कानून लागू करने वाली एजेंसियों, सामाजिक संस्थाओं, अभिभावकों तथा समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों को एक बहु-विभागीय नेटवर्क के अंतर्गत जोड़ा गया है। यह संयुक्त प्रयास विभिन्न कार्यान्वयन चरणों में संचालित किया जाएगा ताकि एक प्रभावी सहयोग प्रणाली स्थापित की जा सके।

    पहला चरण 18 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें संस्थागत तैयारियां, क्षमता निर्माण, जिला स्तर पर मैपिंग तथा संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रभावित व्यक्तियों की पहचान की जाएगी।

    इसके बाद 1 सितंबर से 30 सितंबर तक परामर्श, रेफरल एवं पुनर्वास का चरण संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वैच्छिक परामर्श, विशेष पारिवारिक परामर्श तथा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार हेतु औपचारिक रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। साथ ही लाभार्थियों की गोपनीयता को पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।

    नशे की समस्या को एक जटिल जनस्वास्थ्य चुनौती मानते प्राधिकरण ने इस बात पर बल दिया है कि स्थायी नशा मुक्ति के लिए सामूहिक संवेदनशीलता, समय पर हस्तक्षेप तथा मजबूत संस्थागत सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

    अभियान का अंतिम चरण 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें उपचार उपरांत पुनर्वास, समाज में पुनर्समावेशन तथा निरंतर फॉलो-अप को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान नशा मुक्त हुए युवाओं को शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कौशल विकास पहलों, रोजगार के अवसरों तथा खेल एवं योग जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, ताकि वे पुनः नशे की ओर न लौटें।

    अक्टूबर में अभियान समाप्त नहीं होगा, बल्कि दीर्घकालिक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए इसे प्रत्येक तिमाही में दोहराया जाएगा।

    पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने अभिभावकों, शिक्षकों, युवा संगठनों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा समस्त नागरिकों से सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण हेतु इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। सामूहिक जिम्मेदारी एवं संयुक्त प्रयासों के माध्यम से यह अभियान स्वस्थ समाज, मजबूत परिवारों तथा पंजाब के युवाओं के लिए नशा-मुक्त और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का लक्ष्य रखता है।

  • Punjab News: चिराग पासवान ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, देखें वीडियो

    Punjab News: चिराग पासवान ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, देखें वीडियो

    एयरपोर्ट पर लड़की ने बांधी राखी, LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- पंजाब की बेटियां मेरी बहनें हैं

    अमृतसर: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को अपनी मां के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने केसरिया रंग की पगड़ी पहनी और गुरु घर में नतमस्तक होकर सभी के कल्याण, देश की समृद्धि और अपनी पार्टी की तरक्की के लिए प्रार्थना की।

    श्री दरबार साहिब के बाहर पत्रकारों से बातचीत की शुरुआत पंजाबी में करते उन्होंने कहा कि वे पंजाब आए हैं, इसलिए बातचीत भी पंजाबी में ही होनी चाहिए। चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान हमेशा चाहते थे कि लोक जनशक्ति पार्टी का देश के अलग-अलग राज्यों में विस्तार हो। इसी को ध्यान में रखते पार्टी उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में अपने संगठन को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी के साथ काम कर रही है और आगामी चुनावों में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद रखती है।

    एयरपोर्ट पर एक पंजाबी लड़की द्वारा राखी बांधे जाने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि पंजाब से उनका पारिवारिक नाता है। उन्होंने बताया कि उनकी मां पंजाब से हैं और उनकी नानी भी पंजाब की ही रहने वाली हैं। इसलिए, पंजाब की बेटियां उनके लिए बहनों जैसी हैं और पंजाब के प्रति उनके मन में खास लगाव है।

    उन्होंने शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि दोनों पार्टियों ने लोगों का भरोसा खो दिया है। चिराग पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) पंजाब में अपने संगठन को मजबूत कर रही है और भविष्य में गठबंधन या सीटों को लेकर फैसला सही समय पर लिया जाएगा।

  • पिछले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में हुई भारी गिरावट, जुलाई के महीने में इतने बदले Gold के दाम

    पिछले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में हुई भारी गिरावट, जुलाई के महीने में इतने बदले Gold के दाम

    लाइफस्टाइल: सोना चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। काफी उतार-चढ़ाव के बाद हफ्तेभर में आखिरकार चांदी अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है। सोने का भाव भी फिसला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर ए1 किलोग्राम वायदा चांदी अपनी जनवरी के हाई से अब 2.03 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है।

    चांदी की इतनी है कीमत

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के भाव पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हफ्ते के आखिरी ये कीमत धातु बढ़त के साथ ग्रीन जोन में बंद हुई है परंतु इस तेजी के बाद भी पांच कारोबारी दिनों में कुल मिलाकर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली 1 KG Silver Price 6,215 रुपये कम हो गया है। 10 जुलई को 1 किलो वायदा चांदी 2,22,664 रुपये पर क्लोज हुई थी जो कि बीते शुक्रवार को गिरकर 2,16,449 रुपये पर बंद हुई। वहीं जुलाई महीने से पहले दिन से अब तक चांदी की वायदा कीमत में आई गिरावट पर नजर डालें। 1 जुलाई को एमसीएक्स Silver Rate 2,30,384 रुपये प्रति किलो था। अब 13,935 रुपये कम हो गया है। जनवरी के हाई लेवल 4,20,048 रुपये से चांदी अब 2,03,599 रुपये सस्ती हो गई है।

    सोना भी हुआ सस्ता

    सिर्फ चांदी ही नहीं बल्कि सोने में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हफ्तेभर में MCX Gold Rate Change की यदि बात करें तो वायदा कारोबार में 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना 10 जुलाई के बंद 1,43,478 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में बीते शुक्रवार को सस्ता होकर 1.41,006 रुपये रह गया यानी 10 Gram 24 Karat Gold 2472 रुपये सस्ता हो गया है।

    जुलाई के महीने में इतने बदले सोने के भाव

    हफ्तेभर में सोने का भाव 2400 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसला है। वहीं जुलाई महीने की पहली तारीख के बंद भाव 1,44,430 रुपये से वर्तमान भाव तक तुलना करें तो इसके दाम 3424 रुपये तक कमजोर हुए हैं। वहीं ये हाई से करीबन 60,000 रुपये सस्ती मिल रही है।
  • पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    पंचकूलाः जिला पंचकूला के थाना मनसा देवी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने और उसके दो दोस्तों को घायल करने का मामला सामने आया था। पंचकूला पुलिस ने मामलें में त्वरित कार्रवाई करते मुस्तैदी दिखाई और 4 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है, ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद किया जा सके।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार 16 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सकेतड़ी रोड पर लड़कों के बीच खूनी संघर्ष होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो वहां काफी खून बिखरा हुआ था और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिली। इसके बाद पुलिस टीम नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला पहुंची, जहां मृतक के पिता ने अपने बयान दर्ज करवाए।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका (20) बेटा कपिल अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था, जहां कुछ युवकों ने एक राय होकर उन पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं।

    पिता के बयानों के आधार पर थाना मनसा देवी पंचकूला में मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में थाना मनसा देवी की टीम और क्राइम यूनिट्स ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन निवासी बदायूं यूपी, अर्जुन निवासी बरेली यूपी, विपिन कुमार निवासी बदायूं यूपी और मोहित कुमार निवासी उन्नाव यूपी के रूप में हुई है। एमडीसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार की अगुवाई में मामलें की जांच सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह द्वारा की जा रही है।

    डीसीपी के अनुसार जांच में सामने आया है कि इस खूनी संघर्ष की जड़ें करीब 2 साल पुरानी एक मामूली बात से जुड़ी हैं। दरअसल, दो साल पहले मृतक कपिल के एक दोस्त का इन आरोपियों ने प्रोटीन पाउडर खाकर बॉडी बनाने की बात को लेकर मजाक उड़ाया था। उस समय इनके बीच विवाद और झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से दोनों पक्षों में गहरी रंजिश चली आ रही थी।

    बीते दिनों जब इस पुरानी रंजिश को सुलझाने और समझौता कराने के लिए दोनों पक्ष इकट्ठा हुए, तो वहां एक बार फिर से आपस में कहासुनी हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने तैश में आकर चाकुओं से हमला कर कपिल की जान ले ली। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और रिमांड अवधि के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जाएंगे। मामले की जांच जारी है और बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, शेष आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

     

     

  • Punjab News: बाप-बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर लूटा मोबाइल, घायल अस्पताल में दाखिल

    Punjab News: बाप-बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर लूटा मोबाइल, घायल अस्पताल में दाखिल

    लुधियानाः साहनेवाल थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट के पीछे वाली सड़क पर शनिवार रात फैक्टरी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे बाप-बेटे पर बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर मोबाइल लूट लिया। वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले साहनेवाल के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर में गहरे घाव होने के कारण शनिवार देर रात उन्हें इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    घायलों की पहचान (49) धनंजया और उसके (20) बेटे प्रीतम कुमार निवासी संधू कॉलोनी, एयरपोर्ट के नजदीक साहनेवाल के रूप में हुई है। दोनों साहनेवाल स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं।

    घायल धनंजया ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे वह अपने बेटे के साथ बाइक पर फैक्टरी से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही वे एयरपोर्ट के पीछे वाली सड़क पर पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले जबरन पैसे और मोबाइल की मांग की। विरोध करने पर दोनों लुटेरों ने तेजधार हथियारों से उनके सिर और शरीर पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उनका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। जाते समय लुटेरे उनकी बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए, जिससे वे मौके से कहीं जा नहीं सके।

    घायलों ने किसी तरह फैक्टरी मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फैक्टरी मालिक मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए साहनेवाल के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते शनिवार देर रात लुधियाना के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    पीड़ितों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी स्थान पर लुटेरों ने उन्हें लूटने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय अचानक एक राहगीर के आ जाने से आरोपी भाग निकले थे। अब उसी जगह दूसरी बार हुई वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ितों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इस सुनसान मार्ग पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

     

  • Punjab News: Australia में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत

    Punjab News: Australia में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत

    बटालाः बटाला के पास बैरोनंगल गांव के एक युवक की ऑस्ट्रेलिया में एक सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। परिवार का बुरा हाल है और इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतक युवक सुखजिंदर सिंह संधू (29) के पिता वासन सिंह संधू ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। सुखजिंदर बड़ा था और 2018 में रोजी-रोटी के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। दो दिन पहले उनके छोटे बेटे ने फोन पर बताया कि सुखजिंदर, जो ट्रेलर ड्राइवर के तौर पर काम करता था, सुबह मेलबर्न से सिडनी जाने वाले हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक ऑयल टैंकर से टकरा गया।

    ट्रेलर में ज्वलनशील पदार्थ के ड्रम लदे होने के कारण, टक्कर के तुरंत बाद ज़ोरदार धमाका हुआ और गाड़ी में आग लग गई। आग लगने से सुखजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले सुखजिंदर सिंह के दोस्तों ने परिवार को इस हादसे की जानकारी दी। पिता ने बताया कि सुखजिंदर सिंह की शादी लगभग दो साल पहले हुई थी और शादी के बाद वह ऑस्ट्रेलिया लौट गया था। साथ ही पिता अपने बेटे का शव अपने गांव लाने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांग रहे है।

  • बारिश का कहरः 10 इंच की पाइप में फंसा मासूम, तड़प-तड़पकर मौत

    बारिश का कहरः 10 इंच की पाइप में फंसा मासूम, तड़प-तड़पकर मौत

    देहरादूनः उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। राज्य में मानसून के कहर के बीच विकासनगर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां तेज बारिश के दौरान 6 वर्षीय मासूम अरमान की नाले के तेज बहाव में बहकर 10 इंच चौड़ी पाइप में फंसने से मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार विकासनगर की खादर बस्ती में अरमान सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान बारिश का तेज बहाव उसे बहाकर नाले की 10 इंच चौड़ी पाइप में खींच ले गया। पानी का दबाव इतना अधिक था कि मासूम पाइप के भीतर फंस गया।

    घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल जेसीबी मशीन की मदद से पाइप तोड़कर बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। परिजन तुरंत अरमान को उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की खामियों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

    उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना को देखते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

    इसके अलावा अगले 24 घंटों के लिए ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और नैनीताल जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। प्रशासन ने जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।