Blog

  • Punjab News: नगर निगम को मिला नया मेयर, प्रवीण कुमार पीना को मिली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम को मिला नया मेयर, प्रवीण कुमार पीना को मिली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    मोगाः नगर निगम में मेयर बलजीत सिंह चानी के इस्तीफा देने से मेयर पद खाली हो गया था। वहीं अब नगर निगम को नया मेयर मिल गया है। नगर निगम के विशेष कार्यक्रम में डिप्टी सीनियर मेयर प्रवीण कुमार पीना को कार्यकारी मेयर नियुक्त किया गया। इस मौके पर मौजूद रहे विधायक डॉ. अमनदीप अरोड़ा ने नव-नियुक्त कार्यकारी मेयर को बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाया।

    इस कार्यक्रम में डिप्टी मेयर सहित कई पार्षद भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं। वहीं मेयर ने भी सभी को नगर के विकास की दिशा में मिलकर काम करने का भरोसा जताया। नगर निगम में नए मेयर की नियुक्ति के साथ शहर की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों में नई ऊर्जा देखने की उम्मीद की जा रही है।

  • Punjab News: Highway पर ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, 3 घायल, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, 3 घायल, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः दिल्ली एयरपोर्ट से मुकेरियां जा रही कार की फगवाड़ा हाईवे पर ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा हाईवे पर स्थित पुल पर हुआ। घटना में कार में ड्राइवर सहित 4 लोग मौजूद थे। फगवाड़ा हाईवे पर खड़े ट्रक में कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना में 3 लोग घायल हुए है। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं कार में सवार प्रदीप ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है।

    व्यक्ति ने कहा कि एयरपोर्ट से गाड़ी किराये पर ली थी और सभी मुकेरियां जा रहे थे। वहीं मौके पर मौजूद सूरज ने बताया कि गाड़ी का बोल्ट टूट गया था और गाड़ी को ठीक करने के लिए सुबह से खड़ी है। इस दौरान कार सवार ने पीछे से आकर ट्रक में टक्कर मार दी। गाड़ी में 3 से 4 लोग सवार थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अमरदीप सिंह खालसा ने बताया कि कपूरथला से लुधियाना जा रहे थे। इस दौरान फगवाड़ा हाईवे पर बने पुल पर यह हादसा हुआ है। जहां खड़े ट्रक में गाड़ी की टक्कर हो गई। घटना में ड्राइवर सहित 3 लोग घायल हुए है। घटना के दौरान कार में 4 लोग सवार थे। उन्होंने कहाकि एक घायल को वह खुद उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए है।

    वहीं फॉर्च्यूनर गाड़ी चालक 2 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आया है। इस घटना में बुजुर्ग व्यक्ति को ज्यादा चोटें आई है और उसकी बाजू डेमैज होने की आंशका है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घटना के दौरान मूकदर्शक ना बने, बल्कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाए। सुखविंदर सिंह ने कहाकि खड़े ट्रक में जब गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। घटना में बुजुर्ग के सिर पर चोटें आई है। व्यक्ति ने कहाकि गाड़ी में सवार घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    मंदीप सिंह ने बताया कि वह बच्चे को लेकर आ रहे थे। इस दौरान खड़े ट्रक में कार की टक्कर हो गई। जिसके बाद उसने तुरंत घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। घटना के दौरान कार में ड्राइवर सहित 3 सवारियां मौजूद थी। गाड़ी दिल्ली से आ रही थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की नींद की झपकी के कारण यह हादसा हुआ है। सवारियां गुरदासपुर की बताई जा रही है। घटना में सवारियों में महिला, उसका बेटा और व्यक्ति घायल हुए है। वहीं ड्राइवर को गंभीर चोटे आई है।

    अस्पताल में डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 3 घायल मरीज उनके पास उपचार के लिए आए है। घायलों की पहचान कीर्तन सिंह, हरजीत कौर और अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों की हालत सीरियस बनी हुई है। 2 मरीज गुरदासपुर के रहने वाले है। जबकि ड्राइवर नवांशहर का रहने वाला है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • सर्दियों में बढ़ रहा है Weight तो आजमाएं ये टिप्स, तेजी से बर्न होगी पेट की Extra चर्बी

    सर्दियों में बढ़ रहा है Weight तो आजमाएं ये टिप्स, तेजी से बर्न होगी पेट की Extra चर्बी

    सेहत: सर्दियों के इस मौसम में लाइफस्टाइल भी बदल जाती है। मौसम ठंडा होता है जिसके कारण शरीर सुस्त हो ने लग जाता है। वहीं काफी लोग इस दौरान गर्म-गर्म और स्वादिष्ट चीजें जैसे कि परांठे, पकौड़े, हलवा, समोसे, चाय-कुकीज और तली-भुनी चीजें खाने लग जाता है। कम एक्टिविटी और ज्यादा कैलोरी वाला खाना दोनों चीजें वजन बढ़ाने लगते हैं। बहुत से लोग इस मौसम में बढ़े हुए वजन के कारण परेशान हो जाते हैं। वजन बढ़ना तो आसान होता है परंतु इसको कम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अच्छी डाइट और थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। इस मौसम में कुछ खास चीजें डाइट में शामिल करने से आपके पेट की बढ़ती चर्बी कम होगी और वजन भी कंट्रोल रहेगा।

    इस वजह से बढ़ता है सर्दियों में वजन

    सर्दियों के इस मौसम में ठंड के कारण शरीर बहुत आलसी बन जाता है। कम चलने फिरने और ज्यादातर समय रजाई में बैठने के कारण कैलोरी ज्यादा बर्न होती है। इसके अलावा रात में भी भारी,तला-भुना खाना और ज्यादा तेल-घी खाने से भी वजन बढ़ने लगता है। इस मौसम में चाय-कुकीज के साथ बहुत मीठा खाया जाता है जिससे शरीर में फैट जमने लगता है परंतु ठंड में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए ज्यादा एनर्जी खर्च करता है। इससे शरीर नैचुरली कैलोरी ज्यादा बर्न करता है।

    गुनगुना पानी

    गर्म पानी आपके शरीर में जमा टॉक्सिन्स निकालेगा और पाचन को स्वस्थ रखेगा। ऐसे में रोज सुबह 1-2 गिलास खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।

    ग्रीन टी

    तेजी से यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट आधा कप एलोवेरा जूस भी अच्छा ऑप्शन रहेगा। इस जूस को पीने से आपका मेटाबॉलिक रेट बढ़ेगा और पाचन प्रक्रिया सुधरेगी। इससे फैट भी तेजी से बर्न होगा।

    सेब का सिरका

    वजन घटाने के लिए सेब का सिरका अच्छा ऑप्शन रहेगा। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह पिएं। इसमें पाया जाने वाला एसिटिक एसिड सूजन को कम करेगा और फैट बर्निंग बढ़ाएंगा।

    फाइबर से भरपूर चीजें खाएं

    फाइबर से भरपूर चीजें खाने से भी पेट काफी समय तक भरा हुआ रहेगा। इससे आपको ओवरइटिंग नहीं होगी। गेहूं, दाल, सलाद, सूप इस मौसम में आप वजन कम करने के लिए खा सकते हैं।

    काली मिर्च

    इसमें पाइपरिन नाम का तत्व पाया जाता है। यह मोटापे को कम करने में मदद करेगा। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज एक चुटकी काली मिर्च अपने खाने में डालें।

    शहद और नींबू

    ये दोनों चीजें भी वजन कम करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन रहेगी। एक गिलास गर्म पानी में 1/2 नींबू और 1-2 चम्मच शहद मिलाएं। दिन में 2-3 बार इस ड्रिंक को पिएं। नींबू में मौजूद विटामिन-सी फैट ऑक्सीडेशन तेज करेगा और शरीर में चर्बी को कम करने में मदद करेगा।  
  • Punjab News: 3 लाख रुपए रिश्वत लेता रेंट कलेक्टर मोहम्मद इक़बाल काबू

    Punjab News: 3 लाख रुपए रिश्वत लेता रेंट कलेक्टर मोहम्मद इक़बाल काबू

    फिरोजपुरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के दौरान पंजाब वक्फ़ बोर्ड ज़ीरा, ज़िला फिरोजपुर में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद इक़बाल को रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 3,00,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरुद्वारा सिंघ सभा ज़ीरा, ज़िला फिरोजपुर का निवासी है।

    Read in English:

    https://encounternews.in/punjab/punjab-waqf-board-rent-collector-arrested-while-taking-bribe-in-ferozepur/

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/major-vigilance-action-waqf-board-rent-collector-caught-taking-rs-3-lakh/

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके आरोप लगाया कि उक्त रेंट कलेक्टर उसे वक्फ़ बोर्ड ज़ीरा द्वारा अलॉट की गई जमीन का कब्ज़ा देने के बदले वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर उससे 5,40,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है। इस संबंध में उक्त आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से पहले किस्त की टोकन मनी के रूप में 70,000 रुपये रिश्वत ले चुका था।

  • ऊना में मिशन मोड पर एंटी-चिट्टा अभियान

    ऊना में मिशन मोड पर एंटी-चिट्टा अभियान

    सभी पंचायतों में नशा निवारण समितियां गठित, संवेदनशील पंचायतों में खुद डीसी–एसपी करेंगे प्रत्यक्ष निगरानी ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार का एंटी-चिट्टा अभियान ऊना जिले में मिशन मोड में चलाया जाएगा। जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए इसे एक व्यापक जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा, ताकि युवाओं को चिट्टे की गिरफ्त से प्रभावी ढंग से बचाया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त ऊना, जतिन लाल ने विधानसभा भवन धर्मशाला से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एन-कॉर्ड) बैठक में दी। उपायुक्त ने ऊना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान एसपी अमित यादव भी उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में उनके साथ उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बैठक में नशा उन्मूलन अभियान को समुदाय-आधारित जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे के लिए प्रशासनिक सख्ती के साथ सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। डीसी और एसपी खुद संवेदनशील पंचायतों में करेंगे प्रत्यक्ष निगरानी उपायुक् ने बताया कि मुख्यमंत्री के नशा-मुक्त हिमाचल के संकल्प को साकार करने के लिए ऊना जिले की सभी 245 पंचायतों में नशा निवारण समितियां गठित की गई हैं। बता दें, डीसी और एसपी स्वयं संवेदनशील पंचायतों का दौरा करेंगे, जमीनी स्थिति की निगरानी करेंगे और अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए प्रत्यक्ष फीडबैक लेंगे। उन्होंने बताया कि एन-कॉर्ड के तहत जिला स्तरीय समन्वय बैठक प्रतिमाह आयोजित की जा रही है और नशे पर कड़ी निगरानी रखने के लिए बहु-स्तरीय तंत्र विकसित किया गया है। पंचायत स्तर पर गठित समितियां नशे की स्थिति का आकलन, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन और पुलिस–प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी निभाएंगी। ये होंगे समिति में शामिल, नशा उन्मूलन के लिए ठोस उपायबकी होगी जिम्मेदारी समितियों में स्थानीय सरकारी स्कूल प्रधानाचार्य को अध्यक्ष,  तथा क्षेत्र के पुलिस हेड कांस्टेबल को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा पंचायत सचिव, महिला मंड-युवक मंडल प्रतिनिधि,आशा वर्कर, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक और ग्राम रोजगार सहायक भी इसमें शामिल होंगे। पंचायत प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य समिति में एक्स-ऑफिशियो सदस्य होंगे। उपायुक्त ने बताया कि समिति अपने पंचायत क्षेत्र में नशे की स्थिति का मूल्यांकन और नियमित समीक्षा करेगी। यह नशा बेचने वालों, उपभोक्ताओं और संदेहास्पद गतिविधियों की पहचान, निगरानी और संबंधित एजेंसियों को सूचना देने की जिम्मेदारी निभाएगी। समिति स्कूलों, समुदायों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने में सहयोग करेगी। इसके अलावा, प्रभावित परिवारों की पहचान कर उनकी सहायता के लिए योजना तैयार करने और नशा उन्मूलन हेतु सामुदायिक हस्तक्षेप व एक्शन प्लान सुझाने में भी समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एसडीएम अपने उपमंडलों में गठित समितियों की गतिविधियों की हर महीने समीक्षा करेंगे, ताकि कार्य की प्रभावशीलता सुनिश्चित हो। वहीं, एसपी अमित यादव ने कहा कि ऊना जिले में चिट्टा से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। उन्होंने बताया कि कानून के सख्त प्रवर्तन के साथ-साथ जनभागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे नशा उन्मूलन अभियान और अधिक मजबूत हो सके।
  • Punjab News: भारी मात्रा में हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: भारी मात्रा में हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में देहात पुलिस के स्पेशल सेल ने 255 ग्राम हेरोइन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया गया है कि स्पेशल सेल की टीम ने गश्त के दौरान गांव खासा के पास प्रदीप सिंह को 255 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया।

    आरोपी से की गई पूछताछ के दौरान उसने अपने 2 अन्य साथियों जगरूप सिंह और करणबीर सिंह के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

     

  • धर्मशाला में भाजपा की प्रस्तावित रैली को लेकर कुटलैहड़ में तैयारियां तेज, झंडे बैनर हो गए तैयार

    धर्मशाला में भाजपा की प्रस्तावित रैली को लेकर कुटलैहड़ में तैयारियां तेज, झंडे बैनर हो गए तैयार

    भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, छः सौ कार्यकर्ता जायेंगे धर्मशाला

    सुबह नौ बजे रानीताल में होंगे सभी इक्कठे

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य भाजपा द्वारा मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की नाकामियों को मुद्दा बनाकर धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में चार दिसंबर को आयोजित की जा रही प्रस्तावित विशाल रैली को लेकर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं।

    कुटलैहड़ क्षेत्र के भाजपा  के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने बताया कि कुटलैहड़ से लगभग छह सौ कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। भुट्टो ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय बंगाणा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के कार्यकर्ता वीरवार सुबह 10 बजे धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में प्रवेश करेंगे। उनका दावा है कि प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार की नीतियों और फैसलों से निराश है और यही कारण है कि रैली को लेकर जमीनी स्तर पर उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर जो प्रयोग किए गए, वे जनता के लिए परेशानी का कारण बने।

    उनका कहना है कि “व्यवस्था परिवर्तन” जनता के लिए फायदे का सौदा नहीं, बल्कि एक “गले की फांस” बन गया है, जिसे अब प्रदेश की जनता झेलने को मजबूर है।  उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सड़क व आधारभूत ढांचों की स्थिति पर गंभीर कई सड़कें टूटी पड़ी हैं, जगह-जगह रास्ते बंद हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। कानून-व्यवस्था को लेकर भी भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में रोज़ाना हत्या, डकैती और लूटपाट जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। उनका आरोप है कि यह स्थिति सरकार की लापरवाही और खराब पुलिस प्रबंधन का परिणाम है।

    पंचायत चुनावों के मुद्दे पर भाजपा नेता ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार डिजास्टर एक्ट का बहाना बनाकर पंचायत चुनावों से भाग रही है, क्योंकि उसे हार का डर सता रहा है। उनका दावा है कि पंचायत चुनावों को टालने का फैसला लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है  इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा सुमित वशिष्ठ के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

  • Jalandhar News: DC ने जारी किए सख्त निर्देश, सड़कों की खुदाई के समय SOP की पालना ना करने पर होगी कार्रवाई

    Jalandhar News: DC ने जारी किए सख्त निर्देश, सड़कों की खुदाई के समय SOP की पालना ना करने पर होगी कार्रवाई

    जालंधर, ENS: सड़कों की खुदाई के समय एसओपी का पालन करने को लेकर डिप्टी कमिशनर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आज विभागों को आदेश जारी किए है। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि खुदाई के कार्य के दौरान एसओपी का पालन न करने पर संबंधित विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब भी कहीं सड़क की खुदाई की जानी हो तो संबंधित विभाग एसओपी का पालन सुनिश्चित करेगा और यदि सड़क के नीचे कोई सीवर, तारें या कोई अन्य पाइपलाइन हो, तो उसकी पुख्ता तरीके से मैपिंग करवाई जाए।

    उन्होंने विभागों को निर्देश दिया कि मैपिंग के बाद ही खुदाई की प्रक्रिया शुरू की जाए और खुदाई के चल रहे काम के दौरान संबंधित विभाग द्वारा जनता की सुविधा के लिए साइट पर काम चालू है। संबंधित विभाग का नाम और कार्य के पूरा होने की तिथि संबंधी जागरूकता बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने विभागों को सख्त निर्देश दिए कि खोदी गई सड़क को तेजी से और निर्धारित समय के भीतर फिर से तैयार करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनदेखी करने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

    इस दौरान डिप्टी कमिशनर ने गैस पाइपलाइनों और अनजान खुदाई गतिविधियों के कारण पाइपलाइन को होने वाले नुकसान के खतरों के बारे में जागरूकता सत्र की अध्यक्षता करते हुए गैस लीकेज और हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन पर भी जोर दिया। उन्होंने नगर निगम को निर्देश देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में खुदाई संबंधी पूरी जानकारी रखी जाए। साथ ही विभागों को आपसी बेहतर तालमेल बनाए रखने पर भी ज़ोर दिया, ताकि जनता को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। बैठक के दौरान जालंधर नगर निगम, ग्रामीण विकास व पंचायतों सहित विभिन्न विभागों और थिंक गैस के अधिकारी भी मौजूद थे।

  • Punjab News: प्रदूषण मामले में बोले धालीवाल, कहा- लोकसभा में जारी आकंड़ों से केंद्र-BJP की राजनीति हुई बेनकाब, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रदूषण मामले में बोले धालीवाल, कहा- लोकसभा में जारी आकंड़ों से केंद्र-BJP की राजनीति हुई बेनकाब, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि लोकसभा में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों से सत्य सामने आ गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में करीब 90 प्रतिशत तक कमी आ चुकी है, फिर भी वर्षों से दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब और किसानों को बदनाम किया जाता रहा। धालीवाल ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली का प्रदूषण मुख्यतः वहां जलाए जाने वाले कूड़े, वाहनों की भीड़ और औद्योगिक धुएं के कारण पैदा होता है।

    सीएसई (Centre for Science and Environment) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि पराली के धुएं का दिल्ली के प्रदूषण में योगदान केवल 2 से 5 प्रतिशत के बीच है। इसके बावजूद केंद्र और दिल्ली की बीजेपी सरकार ने जिम्मेदारी से बचने के लिए पंजाब को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में साल में केवल दो बार फसलों की कटाई के बाद पराली जलाने के मामले सामने आते हैं, जबकि दिल्ली में पूरे साल हवा खराब रहती है। फिर आरोप पंजाब पर लगाना न सरासर गलत है और न ही यह राजनीतिक चाल के सिवा कुछ है।

    धालीवाल ने बताया कि वे खुद पिछले सप्ताह दिल्ली गए थे जहाँ सांस लेना भी मुश्किल था। बाढ़ के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बाढ़ किसी डैम या रेलमाइनिंग के कारण नहीं, बल्कि अत्यधिक बारिश के कारण एक प्राकृतिक आपदा के रूप में आई थी। बीजेपी द्वारा इस मसले पर भी पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन अब हकीकत साफ़ हो चुकी है। चुनावों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में धालीवाल ने कहा कि पंजाब में ब्लॉक समितियों और जिला परिषद चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं। किसी भी जीतता हुए उम्मीदवार को रोकने की बात बेबुनियाद है।

  • हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

    हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रही।