Blog

  • बाइक सवार 3 लोगों को लगा करंट, एक की मौ’त, 2 की हालत गंभीर

    चरखी दादरी : जिले के गांव मकड़ाना में शनिवार को खेतों के कच्चे रास्ते पर टूटकर पड़े 11 हजार वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोग करंट लगने से झुलस गए। इस हादसे में किसान के 17 वर्षीय बेटे अंशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार 2 लोग करंट से बुरी तरह झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    जानकारी के अनुसार गांव मकड़ानी निवासी 17 वर्षीय अंशु अपने पिता रामबीर व ग्रामीण फूल कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर खेतों में जा रहे थे। शुक्रवार रात को तेज आंधी आने से 11 केवी की बिजली लाइन का तार टूटकर रास्ते में गिरा हुआ था। जब वह बाइक लेकर वहां से गुजरने लगे तो तार उनकी बाइक में उलझ गया। इसी दौरान नीचे गिर गए और तीनों को करंट लग गया।

    इसमें अंशु की मौके पर मौत हो गई और रामबीर व फूल कुमार चपेट में आने झुलस गए। वहीं ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए नेशनल हाइवे 152 डी पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों से बात कर उचित आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

  • बढ़ेडा में कृष्ण रुकमणी के विवाह की झांकी

    बढ़ेडा में कृष्ण रुकमणी के विवाह की झांकी

    ऊना/सुशील पंडित : बढ़ेडा में चल रही श्री मद्भभागवत कथा सप्ताह में आचार्य हंस राज मारकंडे ने गंगा मैया की कथा से लेकर महाराज कृष्ण भगवान जी की लीलाएं माखन चोरी से लेकर के संपूर्ण लीलाएं करते हु भगवान जी का विवाह रुक्मणी  मैया के साथ हुआ है।  मनमोहक झांकी सहित सभी भजन श्रद्धालु जन आनंद मना रहे हैं: और साथ ही साथ में गोवर्धन भगवान जी की कथा ब्रह्मा  का मुंह का निवारण कंस का वध और अस्थि प्रताप का अपने पिता के घर जरासंध के घर जाना जरासंध का व  भगवान कृष्ण और रुक्मणी मैया का विवाह सुंदर शिक्षा संहिता व्यास जी ने श्रवण करवाया ।
  • Yamunotri मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़, ‘पहाड़ी रास्ते ‘हाउसफुल’, देखें वीडियो

    Yamunotri मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़, ‘पहाड़ी रास्ते ‘हाउसफुल’, देखें वीडियो

    उतराखंडः यमुनोत्री मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहाड़ों पर देखने को मिली। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ी रास्तों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस वीडियो को वहां मौजूद किसी भक्त के द्वारा बनाया गया। जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वहीं, लोगों ने इस वीडियो पर प्रदेश की धामी सरकार और जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। मालूम हो कि गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के साथ चार धाम यात्रा का एक हिस्सा है। शनिवार को यमुनोत्री के पहाड़ी रास्ते पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण छोटे पहाड़ी रास्ते पर भारी भीड़ जमा हो गई।

    यहां बताते चले कि गढ़वाल हिमालय में यमुनोत्री मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोले जाने के एक दिन बाद कई लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़े देखा गया। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि वे दो घंटे से अधिक समय से संकरे रास्ते पर खड़े हैं और आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के बारे में कोई व्यवस्था नहीं की। इस दौरान लोग कह रहे है कि हम सभी को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और हमारी सहायता के लिए कोई अधिकारी नहीं है। इधर, धामी सरकार ने भी इस वीडियो पर संज्ञान लिया।

    मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आयुक्त गढ़वाल मंडल को निर्देशित किया कि चार धाम यात्रा की सारी व्यवस्था दुरुस्त की जाएं और समस्त हित धारकों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जाए। गौर करने वाली बात यह है कि चारधाम यात्रा शुक्रवार से शुरू हो गई है। गढ़वाल हिमालय में यमुनोत्री, केदारनाथ और गंगोत्री मंदिरों के दरवाजे अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्तों के लिए खोल दिए गए। यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट जहां सुबह 7 बजे खुले, वहीं गंगोत्री के कपाट दोपहर 12.25 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खुले। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे, जबकि लगभग 10,000 श्रद्धालु केदारनाथ के कपाट खुलने के साक्षी बने।

  • फगवाड़ा : अकाली दल को बड़ा झटका, सुशील कुमार BJP में हुए शामिल

    फगवाड़ा : अकाली दल को बड़ा झटका, सुशील कुमार BJP में हुए शामिल

    फगवाड़ा/राजेश : जिले में शिरोमणी अकाली दल बादल को उस समय बड़ा झटका लगा। जब दसूहा से शिरोमणी अकाली दल बादल के हलका इंचार्ज सुशील कुमार पिंकी भाजपा में शामिल हो गए। जालंधर में में भारतीय जनाता पार्टी के पंजाब प्रभारी व गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब प्रदेश भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, मुकेरिया से विधायक जंगी लाल महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेरिया से अजय कौशल सेठू ने सुशील कुमार पिंकी को सिरोपा पहना कर भाजपा में शामिल करवाया।

    गौर हो कि सुशील कुमार पिंकी पूर्व में भाजपा को छोड़ कर शिरोमणी अकाली दल में शामिल हो गए थे, तथा वर्ष 2022 के हुए विधान सभा के चुनावों विधआयकी का चुनाव भी लड़ा था। जिसमें वह लगभग 23 हजार वोट भी प्राप्त किए थे। सुशील कुमार पिंकी के भाजपा में शामिल होने से विधान सभा क्षेत्र दसूहा में भाजपा की पकड़ भी मजबूत हुई है। क्योंकि शांत स्वभाव व मिलनसार व्याक्तिव वाले पिंकी का क्षेत्र में अपना ही एक जनाधार है। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने तलवाड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डाकटर ध्रूव सिंह, सतनाम सिंह, कुलदीप चतरू के अलवा अन्य लोगों को सिरोपा पहना कर भाजपा में शामिल करवाया है।

    भाजपा में शामिल होने के उपरांच सुशील कुमार पिंकी ने कहा कि देश में इस समय एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना अति अवश्यक हो गया है। क्योंकि केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने दस साल के कार्यकाल दौरान देश को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दी है और अब जो अन्य दूसरे काम रहते है। उसके लिए देश में नरेन्द्र भाई मोदी का प्रधानमंत्री बनना बहुत जरूरी हो गया है। हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी का साथ देने के लिए तन-मन-धन व वोट से कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को विजयी बनाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करेंगे।

  • पंजाबः भाजपा उम्मीदवार परमपाल कौर के इस्तीफे को लेकर सरकार का एक्शन

    बठिंडाः बीजेपी उम्मीदवार आईएएस परमपाल कौर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से परमपाल कौर के इस्तीफे को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ है। वहीं अब पंजाब सरकार ने वीआरएस (VRS) की जगह परमपाल कौर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। जिसके चलते उन्हें वीआरएस के तहत मिलने वाले लाभ नहीं मिलेंगे। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को पत्र लिख कहा था कि उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया जाए, जिसके बाद पंजाब सरकार ने इस्तीफे को मंजूरी दे दी। गौरतलब है कि आईएएस परमपाल कौर ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन करने के चलते जल्दबाजी में वीआरएस ले ली।

    जिसे केंद्र सरकार ने तो मंजूर कर लिया था लेकिन पंजाब सरकार ने मंजूर नहीं किया। यही नहीं पंजाब सरकार ने कहा कि वीआरएस की प्रक्रिया के उल्ट किया अप्लाई किया। वीआरएस लेने के लिए 3 महीने पहले नोटिस देने होता। इसलिए पंजाब सरकार ने परमपाल कौर नोटिस भेज तुरन्त ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा। इसके बाद परमपाल कौर का जवाब भी सामने आया था कि वह किसी हालत में ड्यूटी ज्वाइन नहीं करेगी क्योंकि उसने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा था कि, ”पंजाब सरकार ने जो भी कार्रवाई करनी है वो कर सकती है, मैं नामजदगी पत्र भी भरूंगी और चुनाव भी लड़ूंगी। मैं अब रिटायर्ड हो चुकी हूं और रिटायर्ड अफसर सरकार का गुलाम नहीं है।”

  • चुनावी हलफनामे में बड़ा खुलासा: जानें Amritpal Singh के पास कितनी है संपत्ति

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहा है। अमृतपाल सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। अमृतपाल सिंह ने गुरुवार को असम की डिब्रूगढ़ जेल में अपना नामांकन पत्र भरा। जिसके बाद उसके चाचा ने शुक्रवार को तरनतारन जिले में नामांकन दाखिल किया है। चुनावी हलफनामे के अनुसार अमृतपाल सिंह के पास अमृतसर के रय्या बाबा बकाला के एसबीआई बैंक में 1,000 रुपए का बैंक बैलेंस है। इसके अलावा अमृतपाल सिंह के पास कोई चल या अचल संपत्ति नहीं है।

    बता दें कि 31 वर्षीय अमृतपाल सिंह खडूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहा है। जहां उसके पास संपत्ति के नाम पर एसबीआई बैंक में मात्र 1 हजार रुपए है। वहीं उसकी पत्नी लाखों की मालकिन है। किरणदीप कौर के पास 18.37 लाख रुपए की चल संपत्ति है। जिसमें से 20,000 हजार रुपए नकद, 14 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 4,17,440 रुपए के बराबर 4,000 जीबीपी (पाउंड) शामिल हैं, जो रेवोल्यूट लिमिटेड, लंदन, यूके में खाते में हैं। अमृतपाल सिंह को उसके माता-पिता पर निर्भर दिखाया गया है जबकि उनकी पत्नी ब्रिटिश नागरिक हैं। हलफनामे के अनुसार किरणदीप कौर यूके में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में भाषा अनुवादक के रूप में काम करती थीं, लेकिन अब वे एक गृहिणी हैं। अमृतपाल सिंह ने घोषणा की है कि उनके खिलाफ 12 आपराधिक मामले लंबित हैं, हालांकि उन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

    बता दें कि अमृतपाल सिंह अपने 9 सहयोगियों के साथ 23 अप्रैल 2023 असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतपाल सिंह मैट्रिक तक पढ़ा हुआ है। उसने अमृतसर के फेरुमन के एक स्कूल से 2008 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। अमृतपाल पिछले साल 18 मार्च को जालंधर जिले से पुलिस की गिरफ्त से भाग लगा था। 23 फरवरी को अजनाला की घटना के बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। अजनाला थाने में अमृतपाल और उनके समर्थकों ने तलवारें और बंदूकें लहराई थी। अपने साथी लवप्रीत सिंह तूफान की रिहाई के लिए अमृतपाल अपने समर्थकों के साथ थाने में घुसा था इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई थी। जिसको लेकर पुलिस अमृतपाल पर हत्या का प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमला और लोक सेवकों द्वारा कर्तव्य के वैध निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज किए थे।

  • पंजाबः घर से बेघर होने पर रवनीत बिट्टू पर बरसे राजा वड़िंग

    पंजाबः घर से बेघर होने पर रवनीत बिट्टू पर बरसे राजा वड़िंग

    लुधियानाः लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एक बार फिर रवनीत सिंह बिट्टू बरसते दिखाई दिए। राजा वड़िंग ने कहा कि पिछले 10 साल में बिट्टू लुधियाना में अपना घर तक नहीं बना सका। इसके साथ ही राजा वड़िंग ने कहा कि अगर रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने दादा के नाम पर वोट नहीं मांगा बल्कि अपने नाम पर वोट मांगा तो हमें पता चल जाएगा। अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू ने बार-बार मेरे घर के बारे में सवाल उठाए थे कि राजा वड़िंग का घर लुधियाना में घर नहीं है।

    अब मैं बिट्टू से पूछना चाहता हूं कि 10 साल हो गए जब बिट्टू ने कहा था कि वह लुधियाना में रहता है। वे कहां रहते हैं? वड़िंग ने यह भी सवाल उठाया कि रवनीत बिट्टू जिस सरकारी घर में रह रहे थे, उसका 10 साल का किराया करीब 2 करोड़ रुपये था, जिसे नगर निगम ने नोटिस भेजा था। उन्होंने कहा कि बिट्टू मीडिया को बता रहे थे कि उन्होंने अपनी पैतृक जमीन गहने रखकर एक करोड़ से 83 लाख रुपये जमा किये हैं। राजा वड़िंग ने कहा कि यह भी जांच का विषय है कि जमीन गहने रखने से इतने पैसे उनके खातों में क्या आये या वह सारा पैसा कहीं और से तो नहीं आया था।

    राजा वड़िंग ने रवनीत सिंह बिट्टू को सैलानी उम्मीदवार बताया है, उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने बिट्टू को सब कुछ दिया, उसने उस पार्टी को ही उन्हें धोखा दिया है। राजा वड़िंग ने कहा कि रवनीत बिट्टू अपने दादा बेअंत सिंह का नाम मिट्टी में मिला रहे हैं, बिट्टू अपने नाम पर वोट मांगकर देखें तो उन्हें खुद पता चल जाएंगा।  बता दें कि लुधियाना नगर निगम ने रवनीत सिंह बिट्टू को ई-मेल के जरिए नोटिस भेजकर सरकारी घर खाली करने और 2 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने का निर्देश दिया था। बिट्टू ने सबसे पहले शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और अपनी जमीन और गहने गिरवी रखकर 2 करोड़ रुपये जुटाए और नगर निगम को भुगतान किया।

  • पंजाबः इस इलाके के 138 गांव में छाया अंधेरा, आपातकालीन जैसे बने हालात

    पंजाबः इस इलाके के 138 गांव में छाया अंधेरा, आपातकालीन जैसे बने हालात

    रुपनगरः नूरपुरबेदी में देर रात को चली आंधी के कारण 3 अलग-अलग ग्रिडों से बिजली की आपूर्ति अचानक बंद होने का मामला सामने आया। जिसके कारण 4 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप्प रहने से नूरपुरबेदी ब्लॉक के सभी 138 गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे और इसके कारण अचानक आपातकालीन जैसी स्थिति पैदा हो गई। बता दें कि नूरपुरबेदी क्षेत्र में स्थापित 3 ग्रिडों नूरपुरबेदी, बजरुड़ और नलहोटी में बिजली की आपूर्ति 132 के.वी. सब-स्टेशन श्री आनंदपुर साहिब से प्रदान की जाती है। जहां से आगे नूरपुरबेदी क्षेत्र के सभी फीडरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र के गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है।

    रात्रि करीब 12.45 बजे अचानक तीनों ग्रिड से बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिसके बाद पावरकॉम के अधिकारियों ने पैट्रोलिंग शुरू की और फॉल्ट ढूंढने की कोशिश की। इसके बाद बिजली अधिकारियों के बताने पर आधी रात को रूपनगर से ए.ओ.टी.एल. की एक विशेष टीम ने उक्त गड़बड़ी को दुरुस्त किया। जिसके बाद 4 घंटे से अधिक समय के बाद सुबह करीब 5 बजे उक्त 138 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली और जिससे पुन: जनजीवन पटरी पर लौट आया। उक्त बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण मई माह की भीषण गर्मी में लोगों को रात भर गर्मी से परेशान होना पड़ा। जिससे बच्चे व बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हुए।

    बता दें कि शाम को आई तेज आंधी के कारण इलाके के कई गांवों में अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी कि रात में पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पावरकॉम अधिकारियों के मुताबिक उक्त तूफान के दौरान करीब 11 से 12 बिजली के खंभे टूट गए, जबकि 2 ट्रांसफार्मर भी खंभों से नीचे गिर गए, जिसके कारण शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक भी कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं कई गांवों में जलापूर्ति ठप होने से आज भी लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा है। इस बीच पावरकॉम ने कृषि कनेक्शनों की बिजली सप्लाई बंद रखकर भी घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर बिजली देने का प्रयास किया।

  • पंजाब : कांग्रेस उम्मीदवार और उसके भाई पर महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस उम्मीदवार और उसके भाई पर महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर : एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी पार्टियों के उम्मीदवार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं और लोगों से वोट मांग रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ व्यक्ति एक प्लॉट की दीवार गिराते हुए नजर आ रहे है और महिला को पीटते हुए भी देखा जा सकता है। पीड़ित महिला मनदीप कौर ने आरोप लगाया कि इन लोगों को कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला के भाई सुख ओजला ने भेजे है। पीड़ित महिला मनदीप कौर ने पत्रकारों को कागजात दिखाते हुए दावा किया कि मेरी जुझार ऐवेन्यू गुमटाला में एक विरासती संपत्ति है।

    जिसमें मैं दीवारें बनवा रही थी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि 23 तारीख को कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला और उनके छोटे भाई सुख ने मेरे पीछे आदमी भेजे, जिन्होंने दीवारों की तोड़ फोड़ की और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने आगे कहा कि मैंने पुलिस स्टेशन में शिकायत की और 112 डायल करने के बाद अन्य पुलिस अधिकारियों से की। लेकिन पुलिस से सुनवाई नहीं होने पर मैं सुख औजले के कार्यालय में गई और कहा कि आप गलत कर रहे हैं, यह मेरी विरासत में मिली संपत्ति है।

    उन्होंने आगे कहा कि सुख औजला के लोगों ने मेरी संपत्ति के कागजात छीनने की कोशिश की। पीड़ित महिला ने कहा कि हमारे पास हमारी जमीन के कागजात हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुमटाला पुलिस स्टेशन के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों पक्षों को अपने दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है। उन्होंने आगे कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः भाजपा उम्मीदवार गुरमीत सिंह का हुआ विरोध, पुलिस बल तैनात

    पंजाबः भाजपा उम्मीदवार गुरमीत सिंह का हुआ विरोध, पुलिस बल तैनात

    फाजिल्काः फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार घोषित किए गए राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी शनिवार को रोड शो करने के लिए जलालाबाद पहुंचे l इस दौरान राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का विरोध करने के लिए भारी संख्या में किसान इक्कट्‌ठे हो गए, हालांकि हालात न बिगड़े इसलिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है l किसानों को रोकने के लिए पुलिस बल द्वारा बैरिकेटिंग की गई l किसानों में रोष हैं कि उन्हें दिल्ली जाने से रोका गया और अब भाजपा नेता उनके गांव में दाखिल ना हो जाएं इसके लिए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

    किसान नेता अशोक कंबोज और अन्य किसानों का कहना है कि वह भाजपा नेताओं से सवाल पूछने के लिए यहां पर पहुंचे हैं l खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसान संघर्ष कर रहे हैं l प्रदर्शन में उनके एक किसान की मौत भी हुई है और कई जख्मी भी हुए l किसान बोले कि ऐसे में पूछा जाएगा कि आखिरकार किसानों को दिल्ली जाने से क्यों रोका जा रहा हैl किसानों का कहना है कि भाजपा के नेता अब पंजाब में वोट मांग रहे हैं जिनको पहले किसमिस काजू खिलाते थे l आज वही नेता उनके गांव में दाखिल होकर दिखाएं l