Blog

  • 4 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

    4 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

    नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम मानसून आज पूरे भारत से विदा हो गया और दक्षिण पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत में उत्तर पूर्वी मानसून आ गया है। इसके दबाव से बंगाल की खाड़ी के मध्य में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिम मध्य अरब सागर में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। इससे साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में आज और अगले 2-3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना नहीं हुई है।

    17 अक्टूबर की सुबह निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से चेन्नई के करीब पुदुचेरी और नेल्लोर के बीच उत्तर तमिलनाडु-दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों को पार करने की संभावना है। इससे इन इलाकों में तूफानी हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी। आज आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने का रेड अलर्ट रहेगा। कर्नाटक, केरल, गोवा, तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। 17 अक्टूबर का तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, गोवा में भारी बारिश होगी। 18 अक्टूबर में इन राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। 19 से 21 तक भारत के किसी इलाके में बारिश नहीं होगी और ठंड का असर बढ़ने लगेगा।

    मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अगले 2-3 दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कर्नाटक सरकार ने मौसम विभाग की चेतावनी के चलते आंगनबाड़ी, प्राइमरी और हाई स्कूलों में अगले 2-3 दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। पुदुचेरी सरकार ने सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने को कहा है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में पहले से ही भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं, जो अगले 2-3 दिन और बंद रहेंगे। सरकारों ने कंपनियों को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने को कहा है, ताकि आवाजाही में परेशानी और कोई अनहोनी न हो।

    दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह-शाम अच्छी ठंड महसूस होने लगी है। दिन में धूप निकलने से सुबह की ठंड से राहत मिलती है। अभी कुछ दिन मौसम ऐसा बना रहेगा। दिवाली के बाद धुंध और ओस का असर देखने को मिलेगा। ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ने लगेगा। अभी दिल्ली का AQI 200 के पार जाने लगा है। आज 16 अक्टूबर को AQI 190 रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली सरकार एक जनवरी 2025 तक पटाखों पर बैन लगा चुकी है और ग्रैप-1 भी लागू कर दिया गया है।

    आज राजधानी का अधिकतम तापमान 33.2 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 22.05 °C और 35.29 °C रहने का पूर्वानुमान है। हवा में 17% नमी है और हवा की गति 17 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं दिल्ली जैसा मौसम पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में भी रहेगा। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में अगले हफ्ते से ठंड का अहसास लोगों को होने लगेगा। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर में दिवाली के बाद बर्फबारी होने के आसार हैं। इससे पूरे देश में ठँड का प्रकोप बढ़ जाएगा।

  • Punjab News: Mercedes और Brezza की टक्कर में गाड़ी के खुले Airbag, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Mercedes और Brezza की टक्कर में गाड़ी के खुले Airbag, 3 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः चीमा चौक नजदीक मर्सिडीज और ब्रेजा कार में टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मर्सिडीज कार के एयरबैग खुल गए। वहीं फ्रंट का शीशा और बोनट चकनाचूर हो गया। गाड़ी में बैठे दो युवकों में एक युवक के माथे पर चोट आई। वहीं ब्रेजा कार टक्कर लगने के बाद बुरी तरह तीन बार सड़क पर घुम कर गिरी। ब्रेजा कार चालक की टांग चोटिल हो गई है। घायलों के नाम सुदामा और अमनदीप है। जानकारी देते हुए जसप्रीत सिंह ने कहा कि उसका दोस्त सुदामा और भाई के साथ मर्सिडीज कार में रात को चक्कर लगाने निकला था। सूफियां चौक से उन लोगों ने कार का यू-टर्न लेना था लेकिन उससे पहले ही तेजरफ्तार ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मारी। सुदामा के आंखों के आगे एकदम अंधेरा आ गया। उसके माथे से खून बहने लगा। ब्रेजा कार चालक ने शायद शराब पी हुई थी जिस कारण ये हादसा हुआ है। मर्सिडीज कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर चौकी जनक पुरी की पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने फिलहाल देर रात बीच सड़क से हटवा सड़क किनारा पार्क करवा दिया है। उधर, दूसरी तरफ ब्रेजा कार चालक अमनदीप के दोस्त ने बताया कि अमनदीप परिवार के साथ मेला देख कर आया था। परिवार को छोड़ कर वह अपनी फैक्ट्री से कही जा रहा था। मर्सिडीज कार भी तेजरफ्तार में थी। संतुलन न संभलने के कारण ये हादसा हुआ है।

    Mercedes और Brezza की टक्कर,देखें वीडियो

  • Showroom का लैंटर गिरने से 8-10 मजदूर मलबे में दबे, देखें वीडियो

    Showroom का लैंटर गिरने से 8-10 मजदूर मलबे में दबे, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के रायपुरानी के बरोणा गांव में एक शोरूम का लैंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में 8 से 10 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से कुछ मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कुछ मजदूर अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। बचाव कार्य जारी है।

    घायल मजदूरों को तत्काल पंचकूला के सेक्टर 6 हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर 6 हॉस्पिटल में चिकित्सा आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है। सभी डॉक्टरों को घर से बुलाया गया है। सीएमओ और पीएमओ तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और डीसीपी हिमाद्रि कौशिक भी थोड़ी देर में अस्पताल पहुंचने वाली हैं। अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव कार्य पूरी तेजी से चल रहा है और फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

  • Punjab News: भतीजे ने चाचे पर किया तेजधार हथियार से हमला, काटी 3 उंगलियां, दखें वीडियो

    Punjab News: भतीजे ने चाचे पर किया तेजधार हथियार से हमला, काटी 3 उंगलियां, दखें वीडियो

    लुधियानाः थाना हठुर के अधीन आते इलाके में देर रात चुनावों को लेकर इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां भतीजे ने तेजधार हथियार से हमला करके अपने चाचा की 3 उंगलियां काट दी। उसके सिर पर भी तेजधार हथियार से हमला किया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग व्यक्ति को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी एमआरआई सहित अन्य टेस्ट किए। जानकारी देते हुए घायल सतपाल सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की देर रात पत्नी चरनजीत कौर को पोलिंग बूथ से लेने के लिए गया था। जहां उसकी उसके बड़े भाई से गाली गलौच हो गई। जिसके बाद उसके भतीजे ने घर पर आकर उससे झड़प की। गुस्से में आकर भतीजे ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। खुद का बचाव करने के लिए सतपाल मुताबिक उसने हाथ आगे किया तो उसकी दाहिने हाथ की तीन उंगलियां कट कर अलग हो गई। घायल सतपाल सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई गांव में किसी अन्य उम्मीदवार की स्पोर्ट कर रहा था और वह किसी ओर को, जिसके चलते उसके भतीजे ने उसपर हमला किया। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की सूचना थाना हठुर की पुलिस को दी गईं है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। घायल युवक के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करने की पुलिस प्रक्रिया शुरू करेगी।
  • Jalandhar News: ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत, देखें CCTV

    Jalandhar News: ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख के अधीन आते घास मंडी चौक में देर रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां क़रीब 9 बजे ट्रक की चपेट में बच्चा आ गया। ट्रक के नीचे आने से 6वीं कक्षा के साइकिल सवार बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल निवासी घास मंडी के रूप में हुई है। विशाल बस्ती शेख निवासी नेहरू चिल्ड्रन सी.से. स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा हैकि बच्चा ताये की घर के पास दुकान से दवाई लेने के लिए गया था। इस दौरान यह हादसा हो गया। विशाल के पिता सुभाष बजाज की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी। मृतक की मां मधुबाला ‘बजाज स्वीट शॉप’ चलाकर घर का गुजारा करती हैं। थाना-5 के एसएचओ भूषण कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात उन्हें ट्रक की चपेट में बच्चे के आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता लगा कि विशाल रात को कुछ सामान लेने साइकिल पर बाजार गया था। वहीं रास्ते में बाजार से एक ट्रक जनरेटर लेकर निकल रहा था। बाजार में काफी भीड़ थी। इस वजह से विशाल ट्रक के टायर के नीचे आ गया। उसे गंभीर रूप से चोटें आई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर परिवार पहुंच गया। पारिवारिक सदस्य विशाल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ भूषण कुमार ने बताया कि बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। परिवार के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: इस स्कूल में गांव वालों ने लगाया ताला, जानें मामला

    Punjab News: इस स्कूल में गांव वालों ने लगाया ताला, जानें मामला

    पटियाला: पंचायत चुनाव के दौरान कई जगह हिंसा, बूथ कैप्चरिंग व अन्य खामियां सामने आई थीं। जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) से मिली रिपोर्ट के बाद इलेक्शन कमीशन ने 4 जिलों की 8 पंचायतों में पंचायतों के चुनाव दोबारा करवाने का फैसला लिया है। हालांकि दोबारा चुनाव कब होगा, इसकी तारीख घोषित नहीं की गई है। इस बारे भी जल्दी ही फैसला लिया जाएगा।

    जहां पर दोबारा चुनाव है, उनमें मानसा, फिरोजपुर, मोगा और पटियाला जिले की 8 पंचायतें शामिल हैं। चुनाव आयोग ने पटियाला के सनौर ब्लॉक के गांव खुड्डा में आज सुबह 8 से शाम 4 बजे तक दोबारा मतदान के आदेश दिए हैं, लेकिन गांव वालों ने इकट्ठे होकर स्कूल पर ताला लगा दिया है।

    ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कल हुई गोलीबारी की घटना का न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वोट नहीं डालने दिए जाएंगे। यहां बता दें कि कल गांव के बाहर से आये लोगों ने यहां गोलीबारी की थी, जिसमें एक युवक घायल हो गया था। इसके चलते आज यहां दोबारा मतदान का आदेश दिया गया।

  • Punjab News: इन 4 जिलों की 8 पंचायतों में दोबारा होंगे चुनाव

    Punjab News: इन 4 जिलों की 8 पंचायतों में दोबारा होंगे चुनाव

    मोगाः पंजाब में बीते दिन पंचायती चुनाव हो गए थे, लेकिन पंचायत चुनाव के दौरान कई जगह हिंसा, बूथ कैप्चरिंग व अन्य खामियां सामने आई थीं। जिसके चलते जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) से मिली रिपोर्ट के बाद इलेक्शन कमीशन ने 4 जिलों की 8 पंचायतों में पंचायतों के चुनाव दोबारा करवाने का फैसला लिया है। हालांकि दोबारा चुनाव कब होगा, इसकी तारीख घोषित नहीं की गई है। इस बारे भी जल्दी ही फैसला लिया जाएगा। जहां पर दोबारा चुनाव है, उनमें मानसा, फिरोजपुर, मोगा और पटियाला जिले की 8 पंचायतें शामिल हैं।

    इलेक्शन कमीशन से मिली जानकारी के मुताबिक जिला मानसा की पंचायत मानसा खुर्द में सरपंच और 5 पदों को चुनाव दोबारा होगा। इसी तरह फिरोजपुर की गांव लोहके खुर्द में पंचायत का चुनाव दोबारा होगा। जिला मोगा की पंचायत कोटला मेहर सिंह वाला के पोलिंग बूथ नंबर 118 और 119 में दोबारा मतदान के आदेश दिए गए हैं। जिला पटियाला के गांव खुड्‌डा ब्लॉक (संगरूर), गांव पंचायत खेती राजू ब्लॉक भुनेरहेरी और गांव पंचायत करीम नगर में दोबारा चुनाव करवाने का फैसला लिया गया है।

    इसी तरह निर्वाचन आयोग ने आदेश दिया है कि गांव पंचायत लखमीर के उत्तर, ब्लॉक मदमोट जिला फिरोजपुर का चुनाव रद्द होगा। क्योंकि वोटरों को मतदान करने में दिक्कत आई थी। इसके अलावा कमीशन ने उम्मीदवारों के मृत्यु की वजह से दो पंचायतों का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इनमें गांव पंचायत लंगोमहल ब्लॉक रामदास और ग्रांम पंचायत कल्लू सोहल ब्लॉक काहनुवान शामिल है। राज्य में कुल 13,937 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 3798 सरपंच पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। वहीं, 48861 पंच भी बिना मतदान के घोषित हो चुके हैं। इसके अलावा 25588 सरपंच पद और 80598 पंच पद के लिए मतदान हुआ था। चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ था।

  • Punjab News: कल सभी टोल प्लाजा होंगे Free, किसानों का बड़ा ऐलान

    Punjab News: कल सभी टोल प्लाजा होंगे Free, किसानों का बड़ा ऐलान

    मोहालीः पंजाब में किसानों द्वारा लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं अब किसानों ने फिर से ऐलान कर दिया है। दरअसल, BKU उगराहां द्वारा 17 अक्टूबर को सारे टोल प्लाजा फ्री करवाने का ऐलान किया गया। जबकि 18 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं के घरों के बाहर पक्के मोर्च लगाए जाएंगे। मुख्य रूप से भाजपा नेता अरविंद खन्ना, परनीत कौर और आप के सारे मंत्रियों एवं विधायकों के घरों के बाहर मोर्चा लगाया जाएगा। यह फैसला भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां तरफ से लिया गया है। धान की खरीद उचित तरीके न होने के विरोध में यह फैसला लिया गया। प्रदर्शन केंद्र और पंजाब सरकार दोनों के खिलाफ है।

    किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि संगठन की 5 सदस्यीय राज्य नेतृत्व टीम ने यह फैसला लिया है। फैसले के अनुसार दोनों तरह के मार्च लगातार दिन-रात जारी रहेंगे। किसान-मजदूरों की कई मांगे है। इन मांगों में एमएसपी पर धान की निर्बाध खरीद शुरू करना है। इसके अलावा कई अन्य मांगें इसमें शामिल है। जिस पर केंद्र की भाजपा और राज्य की AAP सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।

    किसान नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार पर किसानों की इन उचित मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। जो कॉर्पोरेट समर्थक विश्व व्यापार संगठन की खुले बाजार नीति के विरोधी हैं। उन्होंने सभी गांवों के किसानों और मजदूरों से अपील की है कि वे केंद्र और राज्य सरकार के इस घातक हमले को हराने के लिए दिन-रात एक कर दें । उसी ताकत के साथ इन मोर्चों पर पहुंचे।

     

  • आज का राशिफल, 16 अक्टूबर 2024

    आज का राशिफल, 16 अक्टूबर 2024

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 9 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आप जिस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, वह आज हासिल हो सकता है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखना है। मनोबल और आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रभावशाली लोगों से अच्छे ताल मेल बनेंगे। आज अचानक धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज यात्रा के सुखद परिणाम हासिल हो सकते हैं।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की आपको सहायता मिल जाएगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे, साथ ही आज किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी। आज कारोबार में आपको फायदा होगा। इस राशि के बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी है। आज सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। आज कुछ अच्छे लोगों से भी आपकी मुलाकात होगी साथ ही आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं।

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में लाभ पाने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी निजी समस्या सुलझ जाने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका काम-धंधा अच्छा चलेगा। आपको किसी काम में मदद की जरूरत रहेगी, इस मामले में अच्छे दोस्त से सलाह मिल सकती है। पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार हो सकता है। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी सेवारत हैं उन लोगों को कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। आज बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज सेहत के मामले में सब बेहतर रहेगा।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जायेगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को डेकोरेट करवाने का विचार कर सकते हैं, घर में सुख सम्रद्धि बनी रहेगी। आज कोई दोस्त आपसे मिलने घर आयेगा जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिल सकती हैं। नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, लेकिन मौके को हाथ से न जाने दें। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, आज उनका वक्त अच्छा साबित हो सकता है।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में अभी और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगे।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे, कुछ हद तक आप व्यस्त भी हो सकते हैं।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। जो काम जरूरी नहीं है उन कामों में अपना समय बर्बाद न करके रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए स्पेशल होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। किसी योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है। भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में बिजी रहेंगे। आपका दिन थोडा व्यस्त हो सकता है लेकिन शाम का समय अपने परिवार के साथ मस्ती में बिताएंगे। आप कोई साहित्यिक बुक पढ़ सकते हैं।
  • Punjab News : सिलेंडर में अवैध गैस भरने से 7 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News : सिलेंडर में अवैध गैस भरने से 7 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    लुधियाना : ग्यासपुरा में स्थित गली में लोगों द्वारा अवैध तरीके से सिलेंडर में गैस भरने का काम चलता है। इसी के चलते आज भी एक घर में अवैध तरीके से गैस भरने का काम चल रहा था। जहां गैस बनने के दौरान अचानक आग लग गई। हादसा इतना विषय था कि इस घटना में 7 लोग आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गली में रहने वाले लोगों द्वारा सरेआम अवैध तरीके से सिलेंडरों में गैस भरने का काम किया जाता है।


    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह भी उसी घर में रहता है जहां यह हादसा हुआ है। इस घटना में उसकी पत्नी बुरी तरह से झुलस गई है, जिसे डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ एक छोटी बच्ची की डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर बताई जा रही है। व्यक्ति का कहना कि उस घर में कई लोग रहते हैं।

    घटना के बारे में जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि बच्ची सिलेंडर से गैस भर रही थी। गैस बनने के बाद वह उसे बंद करना भूल गई जिसके कारण यह हादसा हो गया। इस हादसे में बच्ची और महिला सहित घर में रह रहे 7 लोग घायल हो गए हैं। व्यक्ति का कहना है कि उक्त क्वार्टर में महिला द्वारा पिछले 4 सालों से अवैध तरीके से सिलेंडर में गैस भरी जाती है।